1 Crore+ students have signed up on EduRev. Have you? Download the App |
60 रेडियन प्रति मिनट से घूर्णन करते हुए लिंक पर 75π मिमी/सेकंड से गति करते हुए स्लाइडर के कोरिओलिस त्वरण अवयव का मान क्या होगा?
जब किसी एक लिंक का एक बिंदु किसी अन्य घूर्णन करते लिंक के साथ-साथ गति करता है, तो त्वरण के कोरिओलिस अवयव का मान ज्ञात किया जा सकता है।
हस्तक्षेप के कारण, जोड़ी के एक गियर के दांत का शीर्ष जोड़ी के दूसरे गियर के दाँत के किनारे के भाग में प्रवेश करता है।
क्रांतिक या व्हिर्लिंग गति शाफ़्ट की वह गति होती है, जिसमें शाफ़्ट _______ में प्रचंडतापूर्वक कम्पन करती है।
क्रांतिक या व्हिर्लिंग गति शाफ़्ट की उस गति की तरह परिभाषित है जिसमें यदि शाफ़्ट क्षैतिज दिशा में घूर्णन करती है तो यह अनुप्रस्थ दिशा में प्रचंडतापूर्वक कम्पन करti है। अन्य शब्दों में क्रांतिक या व्हिर्लिंग गति वह गति होती है जिसमें अनुनाद पैदा होता है।
बहुत ही धीमे व्हिस्पर (फुसफुसाहट) का शोर स्तर क्या होता है?
डेसिबल में व्यक्त किये जाने वाली विभिन्न ध्वनि तीव्रता के कुछ उदाहरण:
संपर्क अनुपात के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
संपर्क चाप और वृत्तीय पिच का अनुपात संपर्क अनुपात कहलाता है अर्थात संपर्क में रहने वाले दांतों के जोड़े।
स्पर गियर की एक जोड़ी में 120 दांत गियर के साथ 20 दांत पिनियन जुड़े हुए हैं। मॉड्यूल का मान 4 मिमी है। केंद्र दूरी की गणना (मिमी में) करें।
यदि काईनेमेटिक श्रृंखला की एक कड़ी दृढ होती है तो श्रृंखला क्या कहलाती है?
जब काईनेमेटिक श्रृंखला की एक कड़ी दृढ होती है तो श्रृंखला तंत्र कहलाती है। यह गति को संचारित या स्थानांतरित करने में प्रयुक्त होती है। चार कड़ियों का तंत्र सामान्य तंत्र कहलाता है और चार से अधिक कड़ियों का तंत्र यौगिक तंत्र कहलाता है। सबसे सामान्य संभावित तंत्र चार छड श्रृंखला है जिसमें चार कड़ियाँ होती हैं, इनमें से प्रत्येक एक टर्निंग जोड़ी बनाती है।
वह कैम जिसमें अनुगामी कैम के अक्ष के समानांतर तल में पारस्परिक या दोलनीत गति करता है, क्या कहलाता है?
बेलनाकार कैम या बैरल कैम वह कैम होता है जिसमें अनुगामी बेलन की सतह पर गति करता है। सबसे सामान्य प्रकार में, अनुगामी, बेलन की सतह पर बने खांचे पर गति करता है। इस प्रकार के कैम का उपयोग घूर्णित गति को रैखिक गति में परिवर्तित करने के लिए किया जाता है।
गवर्नर को स्थिर तब कहा जाता है जब कार्यात्मक सीमा में प्रत्येक गति के लिए एक निश्चित अभिविन्यास होता है, अर्थात गवर्नर के बॉल के घूर्णन की केवल एक त्रिज्या हो सकती है जिसमें गवर्नर साम्यावस्था में होता है। स्थिर गवर्नर के लिए यदि साम्यावस्था गति बढती है तो गवर्नर के बॉल की घूर्णन की त्रिज्या भी बढती है। यदि गति बढ़ने पर घूर्णन की त्रिज्या घटती है तो गवर्नर को अस्थिर कहा जाता है।
बॉल और सॉकेट संयोजन किस प्रकार की जोड़ी का उदाहरण है?
जब जोड़े के दो तत्व इस प्रकार जुड़ते हैं जिसमें एक तत्व (गोलीय आकार वाला) दुसरे दृढ तत्व के ऊपर घूमता है तो इस प्रकार के संयोजन को गोलीय जोड़ी कहते हैं। बॉल और सॉकेट संयोजन, कार के दर्पण का संयोजन, पेन स्टैंड इत्यादि गोलीय जोड़े के उदाहरण हैं।
यदि घूर्णन की गति 80 घूर्णन प्रति मिनट है, तो एक वाट गवर्नर की ऊर्ध्वाधर ऊंचाई (m में) क्या होगी?
गवर्नर की ऊंचाई:
हार्टनेल गवर्नर में अधिकतम और न्यूनतम साम्यावस्था गति में स्प्रिंग पर भार क्रमश: 1150 न्यूटन और 85 न्यूटन है। यदि गवर्नर की ऊंचाई में वृद्धि 1.5 सेमी है तो स्प्रिंग की कठोरता क्या होगी?
माना कि स्प्रिंग की कठोरता S है। गवर्नर की ऊंचाई में वृद्धि h होगी। F1 और F2 अधिकतम और न्यूनतम गति में स्लीव पर आरोपित बल हैं।
पिच वृत्त से लेकर दांत के शीर्ष तक की दांत की त्रिज्यीय दुरी क्या कहलाती है?
अडेनडम: यह पिच वृत्त से लेकर दांत के शीर्ष तक की दांत की त्रिज्यीय दुरी है।
डीडेनडम: यह पिच वृत्त से लेकर दांत के आधार तक की दांत की त्रिज्यीय दुरी डीडेनडम कहलाती है।
पिच वृत्त: यह एक काल्पनिक वृत्त है जो कि पूर्ण घूर्णन पर वास्तविक गियर के समान गति देता है।
पिच वृत्त व्यास: यह पिच वृत्त का व्यास है। गियर का आकार सामान्यतः पिच वृत्त के व्यास से मापा जाता है। इसे पिच व्यास भी कहते हैं।
मॉड्यूल: यह मिलीमीटर में पिच वृत्त व्यास और दांतों की संख्या का अनुपात है।
मॉड्यूल, m = D / T
स्वचालित वाहनों के अवकल गियर में प्रयुक्त दीर्घवृत्तिय गियर श्रृंखला किसमें सहायता करती है?
जब वाहन मुड़ता है तो उसके बाह्य पहिये आंतरिक पहियों की तुलना में अधिक दुरी तय करते हैं। इसलिए अवकल गियर प्रयुक्त किये जाते हैं ताकि दोनों पश्च पहिये विभिन्न गति में घूम सकें। यह दीर्घवृत्तीय गियर श्रृंखला की सहायता से प्राप्त किया जा सकता है।
भाप इंजन के फ्लाईव्हील का भार 3250 कि.ग्रा. है और परिचलन की त्रिज्या 1 मी है। इंजन का प्रारंभिक बलाघूर्ण 4500 न्यूटन - मी है। फ्लाईव्हील का कोणीय त्वरण (rad/s2) कितना होगा?
फ्लाईव्हील का जड़त्व आघूर्ण:
I = mk2 = 3250 × 12 = 3250 कि.ग्रा. - वर्गमी.
इंजन का प्रारंभिक बलाघूर्ण: T = I.α
फ्लाईव्हील का कोणीय त्वरण:
α = T/I = 4500/3250 = 18/13 = 1.38 रेडियन/ वर्ग सेकंड
घडी के तंत्र में, कौनसी गियर श्रृंखला मिनट की सुई और घंटे की सुई को जोड़ने में प्रयुक्त होती है?
जब पहले गियर और अंतिम गियर के अक्ष समाक्षीय होते हैं, तो गियर ट्रेन, व्युत्क्रम गियर ट्रेन कहलाती है। स्वचालित संचारण, लेथ बैक गियर, औद्योगिक गति क्षीणक, और घड़ियों में (जहाँ मिनट की सुई और घंटे की सुई समाक्षीय होती है) व्युत्क्रम गियर श्रृंखला प्रयुक्त होती है।
एपीसाइक्लिक गियर श्रृंखला उच्च गति अनुपात के स्थानान्तरण के लिए उपयोगी होती है जिसमें अपेक्षाकृत कम स्थान में मध्यम आकार के गियर प्रयुक्त होते हैं। एपीसाइक्लिक गियर ट्रेन, लेथ के बैक गियर, स्वचालन के अवकल गियर, होइस्ट्स, पुली ब्लॉक, कलाई घडी इत्यादि में प्रयुक्त होते हैं।
एक कैंटीलीवर छड़ जिसके अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल 'A', जड़त्व आघूर्ण I और लम्बाई 'L' और आवृत्ति ω1 है। यदि छड़ अचानक दो भागों में टूट जाए तो शेष कैंटीलीवर की प्राकृतिक आवृत्ति ω2किस प्रकार होगी?
कैंटीलीवर छड़ के लिए:
कैम के सन्दर्भ में दाब कोण का मान कितना रखा जाता है?
दाब कोण कैम प्रोफाइल की प्रवणता की माप है। किसी भी बिंदु पर अनुगामी की गति की दिशा और पिच वक्र के लम्ब के बीच का कोण दाब कोण कहलता है। पूर्ण चक्र के दौरान दाब कोण अधिकतम से न्यूनतम तक परिवर्तित होता रहता है।
स्थानांतरित अनुगामी के सन्दर्भ में दाब कोण 30० डिग्री से अधिक नहीं होना चाहिए। (और दोलनित अनुगामी के सन्दर्भ में निम्न गति कैम तंत्र के लिए 45० डिग्री से कम होना चाहिए)।
कौन सा तंत्र गणितीय रूप से सटीक सरल रैखिक गति उत्पन्न करता है?
वक्र(टर्निंग) जोड़ों से बना सटीक सरल रैखिक गति तंत्र, पियुसेलियर तंत्र, हार्ट्स तंत्र
एकल स्लाइडिंग जोड़े वाली सटीक सरल रैखिक गति: स्कॉट रसेल का तंत्र
लगभग सरल रैखिक गति तंत्र: वाट्स तंत्र, संशोधित स्कॉट - रसेल तंत्र, ग्रासहोपर तंत्र, रोबर्ट्स तंत्र
फ्लाईव्हील इंजन के कारण गति में होने वाले उतार - चढ़ाव को नियंत्रित करता है जबकि, गवर्नर इंजन में भार के उतार चढ़ाव के दौरान नियत गति बनाये रखता है।