1 Crore+ students have signed up on EduRev. Have you? |
आर. सी. छज्जा को मीटर3 में मापा जाता है जबकि आर्द्र प्रतिरोधी कार्य (डी.पी.सी.), फॉर्म वर्क्स, कंक्रीट जाफ़री को वर्ग मीटर में मापा जाता हैI
मैस्टिक डामर को बिटुमेन बंधक, पत्थर भरण और खनिज चूर्ण को गर्म कर के, गर्म अवस्था में मिश्रित कर के बनाया जाता हैI मैस्टिक डामर की संगति गीली होती है क्योकिं इसमें सामान्यत: सिकुड़ने योग्य डामर की तुलना में बंधक की मात्रा ज्यादा होती हैI
मैस्टिक रोड डामर की विशेष विशेषताएँ उसके निम्न गुण हैं :-
1. उच्च शीत प्रतिरोध
2. नमकीन पानी और रसायनों का प्रतिरोधी
3. मजबूती, घर्षण प्रतिरोध ओर्र ताप प्रतिरोध को बढ़ाना
4. जल प्रतिरोधी (नमी को अवशोषित नहीं करता है और छिद्रों की कमी के कारण उभार नहीं होता है)
ध्वस्त किए बिना अपने सार्थक जीवन-काल के अंत में एक निर्मित सम्पति का अनुमानित मूल्य इसका _______है:-
अवशिष्ट मूल्य: अवशिष्ट मूल्य इसके सार्थक जीवन के अंत में एक परिसम्पत्ति की ध्वस्त सामग्री का विक्रय मूल्य हैI अवशिष्ट मूल्य को सम्पत्ति के मूल्यह्रास में गिना जाता है, जो आमतौर पर निमार्ण की लागत का 10% होता हैI
बचाव मूल्य: बचाव मूल्य इसके सार्थक जीवन के अंत में इसे ध्वस्त किए बिना सम्पत्ति का अनुमानित मूल्य हैI
बुक मूल्य: बुक मूल्य आवश्यक मूल्यह्रास की अनुमति के बाद खाता पुस्तिका में दिखाई गई राशि हैI किसी विशेष वर्ष में किसी सम्पत्ति का बुक मूल्य इसकी मूल लागत में से प्रति वर्ष अनुमत मूल्यह्रास घटाकर प्राप्त हुआ मूल्य है, धीरे-धीरे साल-दर-साल कम होता जाता है और और सम्पत्ति की उपयोगिता अवधि के अंत में, बुक मूल्य केवल अवशिष्ट मूल्य होगाI
बाजार मूल्य: सम्पत्ति का बाजार मूल्य वह राशि है जो सम्पत्ति को बिक्री के लिए रखे जाने पर खुले बाजार से किसी विशेष समय पर प्राप्त की जा सकती हैI मांग और आपूर्ति के अनुसार समय-समय पर बाजार मूल्य अलग-अलग होगाI
अनुदैर्ध्य अनुभाग सर्वेक्षण का माप किस आधार पर किया जाता है?
अनुदैर्ध्य खंड सर्वेक्षण रैखिक रूप से किया जाता है, जबकि क्षेत्र के आधार पर अनुप्रस्थ अनुभाग सर्वेक्षण किया जाता है।
आमतौर पर, मिट्टी की खुदाई की मात्रा की गणना करते समय, प्रिज्माभीय सूत्र द्वारा गणना की गई मात्रा, समलम्बाकार सूत्र द्वारा गणना की गई मात्रा की तुलना में कितनी होगी?
प्रिज्माभीय द्वारा दी गई मात्रा –
h/3 ([first area+last area + 4Σ Even area+2Σ odd areas])
समलम्बाकार द्वारा दी गई मात्रा –
दोनों की तुलना करके यह स्पष्ट है कि प्रिज्माभीय द्वारा गणना की गई मात्रा ट्रैपेज़ॉयडल(समलम्बाकार) से अधिक है।
एक काम के लिए परियोजना में चार मुख्य चरण होते हैं, अर्थात्,
1. प्रशासनिक अनुमोदन
2. व्यय मंजूरी
3. तकनीकी मंजूरी
4. धन का विनियमन या पुन: विनियमन
किसी अन्य विभाग की आवश्यकताओं द्वारा शुरू किए गए या उससे जुड़े प्रत्येक कार्य (मरम्मत को छोड़कर) के लिए, संबंधित प्रस्तावों से संबंधित विभाग की सहमति प्राप्त करना आवश्यक है। विभाग के सम्बंधित व्यक्ति से औपचारिक स्वीकृति को कार्य की "प्रशासनिक स्वीकृति" कहा जाता है। व्यय मंजूरी का मतलब उन मामलों में प्रस्तावित व्यय के लिए सरकार की सहमति है, जहां यह आवश्यक है। विनियमन या पुन: विनियमन किसी निर्दिष्ट वस्तु पर व्यय को पूरा करने के लिए किसी विशेष कुल राशि के आवंटन का प्रतिनिधित्व करता है।
आकस्मिक व्यय, कार्य प्रभार प्रतिष्ठान, उपकरण और संयंत्र के लिए राशि के अतिरिक्त काम के अनुमानित मूल्य को, कार्य मूल्य कहा जाता है। आकस्मिक, प्रतिष्ठान और यात्रा शुल्कों सहित एक कार्य को पूरा करने के लिए समाविष्ट वास्तविक व्यय को वास्तविक लागत कहा जाता है।
ईंटों के निर्माण को_______परिस्थिति में मीटर क्यूब(मी3) में नहीं मापा जाता हैI
ईंटों के निर्माण कार्य (ब्रिकवर्क) आमतौर पर निर्दिष्ट किए जाने पर ही मीटर क्यूब(मी3) में मापे जाते हैं, अन्यथा नहीं। ईंटों के निर्माण कार्य में यदि एक ईंट मोटी (20 सेमी या उससे कम) है, तो उसे अलग से मी2 में मापा जाएगा। जबकि वृत्त-खंड में ईंट निर्माण काम करते समय, प्रबलित इंटों के निर्माण को मी3 में मापा जाता है।
प्रतितट, तट का आगे का सिरा और कटे हुए किनारे के शीर्ष के बीच जमीन के स्तर पर एक क्षैतिज दूरी है। प्रतितट प्रदान करने का उदेश्य नहर को योग्य पथ परिस्थिति प्राप्त करने में मदद करना है, वे तेज प्रवाह के कारण अपक्षरण से किनारों को सरंक्षित करते हैंI काट की गहराई 3 मीटर से अधिक होने पर सभी काट में प्रतितट प्रदान किए जाते हैं।
एस्बेस्टोस सीमेंट की लहरदार शीट की मानक चौड़ाई निम्न में से क्या है?
आईएस 13008 : 1990 के अनुसार, एस्बेस्टोस सीमेंट की लहरदार शीट की की कुल चौड़ाई 1.015 मीटर (-5 से +10 मिमी सहिष्णुता) है।
एक इमारत के उपयोगी रहने योग्य क्षेत्र को निम्न में से किस रूप में जाना जाता है?
किसी भी मंजिल पर कमरे के उपयोग करने योग्य स्थान के आवृत क्षेत्र को कार्पेट(कालीन) क्षेत्र कहा जाता हैI यह इमारत के अन्दर दीवार से दिवार के बीच मापा जाता है और उन कमरों के वास्तविक क्षेत्रों का योग है जहां आप कालीन बिछा सकते हैं। कार्पेट(कालीन) क्षेत्र का मतलब संपत्ति का वह क्षेत्र, जहां आप दिवार से दीवार तक मापी जाए, इस प्रकार से कालीन बिछा सकते हैं। यह वास्तविक क्षेत्र है जिसे आप अपनी व्यक्तिगत जगह कह सकते हैं और आपको संपत्ति खरीदने के दौरान अप को इस सम्बन्ध में विचारशील होना आवश्यक है।
परिसंचरण क्षेत्र बरामदे, गलियारे, सीढ़ियाँ, बालकनी आदि का भूमितल क्षेत्र है जिसका उपयोग ईमारत में रहने वाले व्यक्तियों के गमनागमन के लिए किया जाता है।
प्लिंथ क्षेत्र किसी भी मंजिल के तल स्तर पर या तहख़ाने के तल स्तर पर मापा गया आवृत्त निर्मित-क्षेत्र है। प्लिंथ क्षेत्र को निर्मित-क्षेत्र भी कहा जाता है और आंतरिक और बाह्य दीवारों सहित इमारत द्वारा कब्जा किया गया पूर्ण क्षेत्र है। प्लिंथ क्षेत्र आमतौर पर कार्पेट(कालीन) क्षेत्र से 10-20% अधिक होता है।
सिविल निर्माण कार्यों के लिए मापन विधियों और इकाइयों को मुख्य रूप से उनके प्रकृति, आकार और प्रकार और ठेकेदार को भुगतान करने की राशी द्वारा से वर्गीकृत किया जाता है। मापन इकाइयों के सिद्धांत आमतौर पर निम्नलिखित होते हैं:
1. एकल इकाइयाँ कार्य जैसे दरवाजे, खिड़कियाँ, गट्ठा इत्यादि संख्याओं में व्यक्त किए जाते हैं।
2. रैखिक मापन कार्य जिसमें लम्बाई समाविष्ट है, जैसे कि कॉर्निस, बाड़ लगाना, हस्त रेल, निर्दिष्ट चौड़ाई के बैंड आदि, और यह रनिंग मीटर (RM) में व्यक्त किए जाते हैं।
3. क्षेत्रफलीय पृष्ठ मापन कार्य जिसमे क्षेत्रफल समाविष्ट हैं जैसे प्लास्टरिंग, पुताई, निर्दिष्ट मोटाई के विभाजन आदि, और यह वर्ग मीटर (m2) में व्यक्त किए जाते हैं।
40 मीटर के अंतराल पर तटबंध के तीन खंडों का अनुप्रस्थ-काट क्षेत्रफल 10 वर्ग मीटर, 15 वर्ग मीटर और 35 वर्ग मीटर हैं। तटबंध के लिए भूमिकार्य की मात्रा की गणना करें। प्रिज्मॉयडल विधि का प्रयोग करें।
संकल्पना:
प्रिज्मॉयडल विधि निम्न द्वारा दी जाती है:
V = h/3[a1 +an + 4[a2 + a4 +…. an-2] +2[a3 + a5 +…. an-1]
गणना:
h = 40 ma1 = 10 m2a3 = 35 m2 a2 = 15 m2
जब योजना क्षेत्र की चौड़ाई 10 वर्ग मीटर है और उत्खनन 1.5 मीटर से अधिक हो जाता है जिसमें गहराई 30 सेमी से अधिक नहीं होती है, तो इसे निम्न में से क्या कहा जाता है?
सतह उत्खनन की आवश्यकता तब होती है जब योजना क्षेत्र में चौड़ाई 10 वर्ग मीटर होती है और खुदाई 1.5 मीटर से अधिक हो जाती है जिसमें गहराई 30 सेमी से अधिक नहीं होती है।
गहराई की तुलना में चौड़ाई बहुत अधिक है, इसलिए सतह उत्खनन किया जाता है।
क्षैतिज के नीचे पी-ट्रैप के निर्गम का ढलान निम्न में से क्या रखा जाता है?
अधिकांश घरों में, बाथरूम और रसोई-घर में सिंक के नीचे एक पी-ट्रैप स्थापित किया जाता है। एक पी-ट्रैप एक प्लंबिंग फिक्सचर है जिसके कई उद्देश्य हैं। यह सिंक से निष्कासित कचरे को अटकाए रखता है और और प्लंबिंग प्रणाली के भीतर इस कचरे को जमने से रोकता है और नाली के गैसों को घर के अन्दर आने से रोकता है। क्षैतिज के नीचे "पी ट्रैप" के आउटलेट का ढलान 14° पर रखा जाता है।
उपरोक्त आरेख खुदाई नक़्शे में योजना और खंड को दर्शाता है। नींव के गड्ढे की खुदाई के लिए आवश्यक खुदाई के आयतन की गणना कीजिए?
खुदाई का आयतन = परिमाप × क्षेत्रफल
परिमाप = 4 + 4 + 2(6 - 2 × 0.8) = 16.8 मीटर
क्षेत्रफल = 0.8 × 0.6 = 0.48 मीटर2; अतः आयतन = 16.8 × 0.48 = 8.064 मीटर3
निम्नलिखित में से किस दस्तावेज में वर्तमान दरों के साथ-साथ उनकी मात्राओं के अतिरिक्त, कार्य की सभी वस्तुओं का विस्तृत विवरण शामिल होता है?
निविदा कुछ निर्दिष्ट कार्य निष्पादित करने या कुछ निश्चित दरों पर कुछ निर्दिष्ट लेख प्रदान करने का प्रस्ताव होता है। निविदा आमंत्रित करते समय मात्रा का बिल, विस्तृत विनिर्देश, अनुबंध की शर्तों और योजनाओं और आरेखण की आपूर्ति की जाती है।
दरों की अनुसूची अनुमानों की तैयारी को सुविधाजनक बनाने और अनुबंध समझौते के संबंध में दरों को निर्धारित करने में एक गाइड के रूप में कार्य करने के लिए विभिन्न कार्य-वस्तुओं की दरों की एक सूची है।
यदि 'i' दशमलव में व्यक्त ब्याज दर है और 'n' वर्षों की संख्या है, तो वार्षिक ऋण शोधन गुणांक Ic की गणना कीजिये।
वार्षिक ऋण शोधन गुणांक
प्रमापीय ईंटों का नामिक आकार 20 सेमी × 10 सेमी × 10 सेमी है और जोड़ों के बीच मार्टर का आयतन 30% कम हो जाता है। तो ईंट-चिनाई के प्रति घन मीटर प्रमापीय ईंटों की आवश्यक संख्या क्या है?
नामिक आकार (प्रमापीय ईंट) = 20 सेमी × 10 सेमी × 10 सेमी
वास्तविक आकार (प्रमापीय ईंट) = 19 सेमी × 9 सेमी × 9 सेमी
1 मीटर3 ईंट-चिनाई के लिए आवश्यक मोर्टार
ईंट-चिनाई का वास्तविक आयतन = 1 – 0.29655 = 0.70035 मीटर3
प्रमापीय ईंटों की संख्या
निम्नलिखित में से कौन सा कर सामान्य तौर पर आवासीय भवन पर लागू नहीं होता है?
निर्मित संपत्ति के लिए सेवा कर लागू नहीं होता है। यह केवल निर्माणाधीन फ्लैट के लिए लागू होता है।
लकड़ी की शीट को किस दबाव के तहत सरेस से जोड़ का प्लाईवुड प्राप्त किया जाता है?
प्लाईवुड उन पतली शीटों से तैयार होते हैं जिन्हें विनियर या आवृत्त परतें कहा जाता है। इन पतली शीटों को लंबवत क्रमागत ग्रेन की दिशा में एक दूसरे के ऊपर रखा जाता है। 0.7-1.4 न्यूटन/मिमी2 का दबाव लागू कीया जाता है। प्लाईवुड दोनों दिशाओं में समान रूप से मजबूत होते हैं।
Use Code STAYHOME200 and get INR 200 additional OFF
|
Use Coupon Code |
|
|
|
|
|
|
|
|