कथन 1 गलत है- 26 डिग्री सेल्सियस पर समताप रेखा की गहराई 50-100 मीटर पर पाई जाती है।
जनवरी-मार्च में दक्षिणी-पश्चिमी हिंद महासागर में 26 डिग्री सेल्सियस पर समताप रेखा की गहराई 59 मीटर है।
कथन 2 सही है- मानसून वर्षा की मात्रा दीर्घकालीन औसत अवधि से कम या अधिक होगी या नहीं, इसकी जानकारी अप्रैल के प्रारम्भ में ही उपलब्ध हो सकेगी एवं दो महीने पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के बारे में भी भविष्यवाणी की जा सकेगी। इसका कारण यह है कि जनवरी से मार्च की अवधि के दौरान ही समुद्र की ऊष्मीय ऊर्जा को मापकर OMT का विश्लेषण किया जा सकेगा।