Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi Grammar Class 7  >  संज्ञा क्या है?

संज्ञा क्या है? | Hindi Grammar Class 7 PDF Download

संज्ञा

किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान अथवा भाव का बोध कराने वाले शब्दों को संज्ञा कहते हैं;
जैसे:

  • प्राणियों के नाम: नेहा, आयुष, ओजस्व, अंशु, गाय, भैंस, कुत्ता, शेर आदि।
  • स्थानों के नाम: दिल्ली, बनारस, इलाहाबाद, पटना, अमेरिका, चीन, जापान, जयपुर, मथुरा आदि।
  • वस्तुओं के नाम: टीवी, कुरसी, पुस्तक, मोबाइल, फ्रीज़ आदि।
  • भावों के नाम: सुंदरता, बुढ़ापा, मिठास, बदबू, बुढ़ापा आदि।

संज्ञा के भेद

संज्ञा के निम्नलिखित तीन भेद होते हैं:

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा: जो संज्ञा शब्द किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु स्थान या प्राणी का बोध कराते हैं, वे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाते हैं।
    जैसे: रजनीश, लखनऊ, गंगा, हिमालय, कामायनी पूर्व, दिशा, दीपावली आदि।
  • जातिवाचक संज्ञा: जो संज्ञा शब्द अपनी संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं, उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
    जैसे: किसान, मजदूर, लेखक, मोर, गाय, हाथी, नदी, पर्व, पुस्तक, शहर, सैनिक, विद्यालय, देश, सड़क, बगीचा। ये सभी शब्द किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु, प्राणी या स्थान की ओर संकेत नहीं करते अपितु वे अपनी संपूर्ण जाति के लिए प्रयोग किए जाते हैं। ये सब जातिवाचक संज्ञा है।
  • भाववाचक संज्ञा: जो संज्ञा शब्द किसी वस्तु या व्यक्ति के गुण, दोष, भाव, दशा व्यापार या मन के भाव का बोध कराए, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
    जैसे: मानवता, मित्रता, प्यास, दया, अहिंसा, बुढ़ापा, मिठास, गरमी, सरदी, सुख-दुख, यौवन, बचपन आदि भाव है। इनका कोई मूर्त रूप या आकार नहीं होता, इन्हें केवल अनुभव किया जा सकता है। ये सभी भाववाचक संज्ञाएँ हैं।

अंग्रेजी व्याकरण से प्रभावित होकर कुछ विद्वान संज्ञा के और दो भेद करते हैं।
इस प्रकार संज्ञा के कुल पाँच भेद हो जाते हैं। परंतु कुछ विद्वान उपर्युक्त भेदों को जातिवाचक संज्ञा के ही भेद मानते हैं। आइए क्रम से इन दोनों को भी समझें ।

  • समुदायवाचक: जो संज्ञा शब्द किसी समूह, झुंड या समुदाय का बोध कराते है, उन्हें समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं;
    जैसे: भीड़; सेना, सभा, गुलदस्ता, कक्षा गोष्ठी, मंडल, जत्था, संघ आदि।
  • द्रव्यवाचक संज्ञा: जिन संज्ञा शब्दों से किसी, द्रव्य, पदार्थ अथवा धातु का बोध हो, उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं;
    जैसे: ताँबा, पीतल, चाँदी, कोयला, घी, दूध, तेल, चावल, दाल, आटा आदि। हिंदी व्याकरण में समुदायवाचक तथा द्रष्यवाचक संज्ञा को जातिवाचक संज्ञा ही माना जाता है।

भाववाचक संज्ञा की रचना

भाववाचक संज्ञा शब्द जातिवाचक संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया तथा अव्यय से बनाए जाते हैं;
जैसे:

  • जातिवाचक संज्ञा शब्दों से
  • सर्वनाम शब्दों से
  • क्रिया शब्दों से
  • विशेषण शब्दों से

जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा बनाना

  • जातिवाचक संज्ञा द्वारा
    संज्ञा क्या है? | Hindi Grammar Class 7
  • ‘सर्वनाम शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाना
    संज्ञा क्या है? | Hindi Grammar Class 7
  • क्रिया शब्दों से भाववाचक संज्ञा शब्द बनाना
    संज्ञा क्या है? | Hindi Grammar Class 7
  • विशेषण शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाना
    संज्ञा क्या है? | Hindi Grammar Class 7
  • अव्यय सेसंज्ञा क्या है? | Hindi Grammar Class 7

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1. व्याकरण में ‘नाम’ शब्द कहलाते हैं?
(i) 
सर्वनाम
(ii) संज्ञा
(iii) कर्म
(iv) क्रिया

उत्‍तर: (ii) संज्ञा

प्रश्न 2. हिंदी व्याकरण के अनुसार संज्ञा के कितने भेद होते हैं?
(i) 
दो
(ii) तीन
(iii) चार
(iv) पाँच

उत्‍तर: (ii) तीन

प्रश्न 3. जो शब्द किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु- स्थान या प्राणी का बोध कराए, वह कौन सी संज्ञा है?
(i) 
व्यक्तिवाचक
(ii) जातिवाचक
(iii) भाववाचक
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्‍तर: (i) व्यक्तिवाचक

प्रश्न 4. जो शब्द अपनी संपूर्ण जाति का बोध कराए, वह कौन-सी संज्ञा है?
(i) 
व्यक्तिवाचक
(ii) जातिवाचक
(iii) भाववाचक
(iv) समूहवाचक

उत्‍तर: (ii) जातिवाचक

प्रश्न 5. भाववाचक संज्ञाएँ कितने प्रकार के शब्दों से बनती हैं?
(i)
पाँच
(ii) छह
(iii) चार
(iv) तीन

उत्‍तर: (iii) चार

प्रश्न 6. जिन संज्ञाओं को केवल महसूस किया जाता है, वे कहलाती हैं?
(i) 
जातिवाचक
(ii) द्रव्यवाचक
(iii) भाववाचक
(iv) व्यक्तिवाचक

उत्‍तर: (iii) भाववाचक

प्रश्न 7. ‘चावल’ शब्द हैI
(i) 
भाववाचक
(ii) द्रव्यवाचक
(iii) व्यक्तिवाचक
(iv) जातिवाचक

उत्‍तर: (ii) द्रव्यवाचक

प्रश्न 8. इन शब्दों में जातिवाचक संज्ञा हैI
(i) 
प्रेम
(ii) अध्यापक
(iii) अपनापन
(iv) बुढ़ापा

उत्‍तर: (ii) अध्यापक

प्रश्न 9. निम्न शब्दों में से भाववाचक संज्ञा हैI
(i) 
लिखावट
(ii) हिमालय
(iii) नदी
(iv) शहर

उत्‍तर: (i) लिखावट

प्रश्न 10. ‘आयुष आजकल मन लगाकर पढ़ता है’ में संज्ञा शब्द कौन-सा है?
(i) आजकल
(ii) ध्यानपूर्वक
(iii) आयुष
(iv) पढ़ता है

उत्‍तर: (iii) आयुष

The document संज्ञा क्या है? | Hindi Grammar Class 7 is a part of the Class 7 Course Hindi Grammar Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7
29 videos|73 docs|33 tests

Top Courses for Class 7

FAQs on संज्ञा क्या है? - Hindi Grammar Class 7

1. संज्ञासंज्ञा क्या होती है?
उत्तर: संज्ञासंज्ञा भाषा विज्ञान में एक महत्वपूर्ण संज्ञात्मक तत्व है जो शब्दों के बीच का संबंध दर्शाता है। इसे संज्ञा का विशिष्ट वर्णन कहा जाता है जो एक नाम के विशेषांक तत्व के साथ जुड़ा होता है।
2. संज्ञासंज्ञा क्यों महत्वपूर्ण होती है?
उत्तर: संज्ञासंज्ञा भाषा के व्याकरण और शब्दावली के अध्ययन में महत्वपूर्ण होती है। इसका उपयोग शब्दों के अर्थ और उनके साथ जुड़े विशेषांकों को स्पष्ट करने में किया जाता है। इससे वाक्य निर्माण, अवधारणा और भाषा के अन्य पहलुओं को समझने में मदद मिलती है।
3. संज्ञासंज्ञा विभाजन कितने प्रकार का होता है?
उत्तर: संज्ञासंज्ञा के विभाजन के दो प्रमुख प्रकार होते हैं। पहला है एकार्थक संज्ञासंज्ञा जिसमें एक संज्ञा को एक ही विशेषांक से जोड़ा जाता है। दूसरा है अनेकार्थक संज्ञासंज्ञा जिसमें एक संज्ञा को अधिक से अधिक विशेषांकों से जोड़ा जा सकता है।
4. संज्ञासंज्ञा के उदाहरण क्या हैं?
उत्तर: कुछ संज्ञासंज्ञा के उदाहरण निम्नलिखित हैं: - गर्मी (संज्ञा) + धूप (संज्ञा) = गर्मीधूप (संज्ञासंज्ञा) - पुस्तक (संज्ञा) + दुकान (संज्ञा) = पुस्तकदुकान (संज्ञासंज्ञा) - गुलाब (संज्ञा) + फूल (संज्ञा) = गुलाबफूल (संज्ञासंज्ञा)
5. संज्ञासंज्ञा का उपयोग किस प्रकार किया जाता है?
उत्तर: संज्ञासंज्ञा का उपयोग भाषा के विभिन्न पहलुओं में किया जाता है। इसका उपयोग शब्दों के अर्थ, भाषा की व्याकरणिक संरचना, और वाक्यों के अनुवाद में किया जाता है। संज्ञासंज्ञा शब्दों को संयोजन के लिए भी उपयोग किया जा सकता है, जिससे एक व्याख्यात्री के लिए शब्दों का अभिप्रेत अर्थ स्पष्ट होता है।
29 videos|73 docs|33 tests
Download as PDF
Explore Courses for Class 7 exam

Top Courses for Class 7

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

Free

,

Semester Notes

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Important questions

,

past year papers

,

Summary

,

practice quizzes

,

Viva Questions

,

Exam

,

Objective type Questions

,

ppt

,

संज्ञा क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

pdf

,

shortcuts and tricks

,

video lectures

,

संज्ञा क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

mock tests for examination

,

संज्ञा क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

Sample Paper

,

study material

,

MCQs

,

Extra Questions

;