प्रश्न 1 : चर्चा कीजिए कि भारत का संविधान किस प्रकार समान अधिकार प्रदान करता है?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 2 : भारत का संविधान लोक सेवा आयोगों की स्वतन्त्राता को बनाए रखने का किस प्रकार प्रयास करता है?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 3 : पंजाब विधान सभा केे, नदी जल मामलों पर सभी पिछले समझौतों का समापन करने सम्बन्धी विधेयक के पश्चात्, अन्तर्राज्यीय नदी जल विवाद फिर से ज्वलंत हो गया है। चर्चा कीजिए।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 4 :(a) आज के बदलते हुए राजनीतिक परिपे्रक्ष्य में राज्यसभा से कौन-सी विशेष भूमिका अपेक्षित है?
अथवा
(b) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 द्वारा किन आधारों पर भेदभाव वजित है? इंगित कीजिए कि किस प्रकार से विशेष संरक्षण के प्रत्यय ने इस वजित भेदभाव को मर्यादित किया है तथा सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा दिया है।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 5 : (a) भारत की 1991 की नई औद्योगिक नीति में ‘नवीन’ क्या है?
अथवा
(b) विनियोग पर बहुपक्षीय समझौता क्या है? भारत जैसे किसी विकासशील देश की अर्थव्यवस्था को यह कैसे प्रभावित करेगा?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 6 : माँग के नियम के अपवाद की चर्चा करें।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 7 : सम्पत्ति के सार्वजनिक स्वामित्व पर प्रकाश डालें।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 8 : समाजवादी अर्थव्यवस्था योजनाबद्ध होते हुए भी इसमें आय में असमानता होती है। दर्शाऐं।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 9 : समाजवादी व्यवस्था में उपभोक्ता को क्या मिलेगा? इसकी आलोचना करें।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 6 )
प्रश्न 10 : मिश्रित अर्थव्यवस्था की परिभाषा दें। यह किस प्रकार काम करती हैं? इसमें क्या, कैसे और किसके लिए जैसे मूल निर्णय कैसे लिये जाते हैं?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 11 : बाजार में किसी वस्तु की कीमत का निर्धारण कैसें होता है।
(लगभग 75 शब्दों में, अंक 2)
प्रश्न 12 : परिवार की माँग अनुसूची और माँग वक्र को समझाऐं।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 13 : परिवार की रुचि और अधिमान भी उस वस्तु की माँग को प्रभावित करते हैं। व्याख्या करें। किसी वस्तु की माँग और अन्य वस्तुओं की कीमतों के बीच सम्बन्ध को दर्शायें।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 14 : माँग की लोच का संप्रत्यय को समझाऐं।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 15 : निम्नलिखित के उत्तर दीजिए:
(a) उत्तरी भारत के पारिस्थितिक सन्तुलन को जंगलों की कटाई किस प्रकार नष्ट कर रही है?
(b) शुष्क कृषि क्या है? भारत में खाद्य आपूर्ति के विस्तार में उसके महत्व की विवेचना कीजिए।
(c) भारत के वृहत् नगरों का नाम बतलाइये और उनकी विशिष्ट समस्याओं का विवरण दीजिये।
(d) भारत के लिए हिन्द महासागर का क्या महत्व है?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 16 : भारत में पुनर्नण्य ऊर्जा की विकास-संभावनाओं का क्षेत्राीय परिप्रेक्ष्य में विवेचन कीजिए?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 17 : निम्न पर आलोचनात्मक टिप्पणियां लिखिये :
(i) नर्मदा बांध परियोजना
(ii) भारत के भूकम्प प्रवण क्षेत्रा
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 18 : मानव पोषण में खनिज लवणों का महत्व दर्शाइये ।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 19 : निम्नलिखित के उत्तर दीजिए।
(क) प्रजातंत्रा पर रवीन्द्रनाथ टैगोर के विचारों का परीक्षण कीजिए
(ख) बंगाल में स्वदेशी आंदोलन ने किस प्रकार राष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित किया।
(ग) भारत की स्वतंत्राता पूर्व के दशक में देशी रियासतों के प्रजामंडल आंदोलनों का क्या महत्व था?
(घ) विभाजन पूर्व के वर्षों में भारत के सार्वजनिक जीवन में सी. राजगोपालाचारी की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 20 : (क) निम्नलिखित में किसी 10 के विषय में आप क्या जानते हैं?
(1) नील दर्पण (2) शारदा सदन (3) साबरमती आश्रम (4) हंटर आयोग (5) बंदी-जीवन
(ख) निम्नलिखित किसलिए प्रसिद्ध हुए?
(6) खान अब्दुल गफ्फार खां (7) सेठ जमनालाल बजाज
(8) एस. सत्यमूर्ति (9) उधमसिंह (11) सरोजिनी नायडू
(ग) निम्नलिखित की प्रमुख विशेषताएं बताइए।
(11) कुल्लू शैली (12) गोपुरम् (13)वहाबी आंदोलन (14) भारत धर्म महामंडल (15) साम्प्रदायिक घोषणा।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 21 : परमोच्च शक्तिमता की राज्य अपहरण नीति के दुष्परिणामों को अपवारित कर भारत की रियासतों के समाकलन करने में सरदार बल्लभभाई पटेल किस प्रकार सफल हुए?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 22 : वर्तमान शताब्दी के प्रारम्भिक चरण में भारतीय राजनीति में उग्रवाद के कारण और उसके स्वरूप का परीक्षण कीजिए।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 23 : निम्नलिखित के उत्तर दीजिए:
(क) गांधी-इरविन समझौते की प्रमुख विशेताएं क्या थीं?
(ख) महात्मा गांधी की बेसिक शिक्षा’ की अवधारणा की विवेचना कीजिए। रूढ़िगत शिक्षा पद्धति से यह कहां तक भिन्न थी?
(ग) 1947 में भारत का विभाजन किन परिस्थितियों में हुआ?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 24 : सामाजिक रूप से परिपक्व व्यक्तियों में क्या विशेषताएं पायी जाती है?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)