प्रश्न 1 : निम्नलिखित में से किन्ही दो के उत्तर दीजिए:
(a) राज्य के नीति निर्देशक तत्वों का क्या महत्व है? बतायें कि राज्य की नीति के किन निर्देशक तत्वों को मूल अधिकारों की अपेक्षा प्रमुखता प्राप्त है।
(b) राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के गठन तथा कार्यों की विवेचना कीजिए।
(c) भारतीय संविधान के चैबीसवें संशोधन की महत्ता पर प्रकाश डालिए।
(d) जन लेखा समिति की भूमिका के महत्व का आकलन कीजिए।
(लगभग 75 शब्दों में) 5×4
प्रश्न 2 : ‘भारत का राष्ट्रपति भारतीय संविधान का अभिरक्षक है।’ सोदाहरण व्याख्या कीजिये।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 3 : निम्न पर टिप्पणियां लिखिये।
(i) कामचलाऊ सरकार की स्थिति
(ii) आरक्षण की राजनीति
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 4 : भारत में अवस्थापनात्मक विकास के महत्व पर प्रकाश डालिए।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 6)
प्रश्न 5 : सीधी रेखा माँग वक्र पर लोच की नाप कैसे की जाती है
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 6 : वस्तु की माँग की लोच और प्रभावित करने वाले कारणों का वर्णण करें।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 7 :पूर्ति के सिद्धान्त पर प्रकाश डालें। पूर्ति किन कारणों पर निर्भर करता है।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 8 : माँग वक्र वस्तु की माँग और उसकी कीमत को सम्बन्धित करता है। विवेचन करें।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 9 : माँग की लोच को कुल खर्च विधि द्वारा कैसें मापा जा सकता हैं?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 10. किसी विक्रेता द्वारा किसी विशेष समय किसी वस्तु की कीतम और उसके सम्बधों की परिचर्चा करें।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 11 : निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिए:
(i)कच्छ वन (ii) शुष्क कृषि (iii) रेनुकूट
(iv) नामधापा (v) शान्त घाटी (vi) मरुस्थलीकरण
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 12 : निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए।
(क) भारत के विभिन्न क्षेत्रों के अल्प विकास के भौगोलिक-आर्थिक कारण क्या हैं?
(ख) भारत के किन क्षेत्रों को अकाल पीड़ित चुना गया है? इस चुनाव के आधार क्या हैं?
(ग) भू-शास्त्राीय उत्क्रांति एवं थलाकृतीय अवस्थाओं में, अंडमान तथा निकोबार द्वीप एवं लक्षदीप किस प्रकार भिन्न हैं?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न13 : छोटी सिंचन योजना में क्या अनुस्यूत है?
(लगभग 50 शब्दों में, अंक 1)
प्रश्न 14 : पर्यावरणीय प्रभाव के मूल्यांकन से क्या तात्पर्य है?
(लगभग 50 शब्दों में, अंक 1)
प्रश्न 15 : भारत में भूमि सुधारों पर अपना मूल्यांकन दीजिए
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 16 : निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए।
(क) भारत में मानसून की उत्पत्ति का वर्णन करें।
(ख) भारत सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए क्या उपाए किए हैं।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 17 : निम्नलिखित के उत्तर दीजिए:
(क) ब्रिटिश शासनकाल में ‘धन-निर्गम’ से आप क्या समझते हैं? भारत की अर्थव्यवस्था पर इसके क्या प्रभाव पडे़?
(ख) ‘धार्मिक एवं सामाजिक सुधारों के क्षेत्रा में राजा राममोहन राय का नाम सर्वोपरि है’ स्पष्ट कीजिए।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 18 : (क) निम्नलिखित के मुख्य लक्षणों का उल्लेख कीजिए:
(I) चैत्य (II) विजयनगर कला (III) यक्षागन (IV) ख्याल
(ख) निम्नलिखित के विषय में आप क्या जानते हैं?
(V) ललित कला अकादमी (VI) पूना सार्वजनिक सभा
(VII) रौलेट एक्ट (VIII) अगस्त 1917 की घोषणा
(ग) निम्नलिखित कहां स्थित हैं और किन घटनाओं से सम्बन्धित हैं?
(IX) सूरत (X) वैकोम (XI) मिदनापुर
(घ) निम्नलिखित किस लिए प्रसिद्ध हुए?
(XII) श्यामजी कृष्णवर्मा (XIII) रानी गैडिनल्यू
(XIV) सैफुद्दीन किचलू (XV) डाॅ. निवेदिता भसीन
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 19 :भारत के सामाजिक तथा आर्थिक जीवन पर ब्रिटिश शासन के प्रभाव की विवेचना कीजिए?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 20 : नेहरू की विदेश नीति के प्रमुख सिद्धांत क्या थे? उन्हें अपनी विदेश नीति में कहां तक सफलता मिली?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 21: निम्नलिखित पर टिप्पणियां लिखिए:
(क) सविनय अवज्ञा आंदोलन
(ख) भारत सरकार अधिनियम 1935 के अन्तर्गत प्रान्तीय स्वायत्तता
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 22 : नेतृत्व किसे कहते हैं? नेतृत्व की प्रवृति को किस प्रकार समझा जा सकता है?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)