प्रश्न 1 : भारत के राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति का चुनाव किस प्रकार होता है? इनके चुनाव में कौन-से संवैधानिक वाद अंतनिर्हित हैं?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 2 : सामाजिक न्याय क्या है? संसद में महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण भारत में एक सामाजिक न्यायप्रियता समाज की स्थापना में किस प्रकार सहायता दे सकता है।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 3 : निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए।
(क) अखिल-भारतीय न्यायिक सेवा के सृजन के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत कीजिए।
(ख) भारत में क्षेत्राीयवाद के उदय होने के कारणों की परिचर्चा कीजिए। यह किस प्रकार राजनैतिक प्रणाली को प्रभावित करती है?
(ग) सर्वोच्च न्यायालय ने किन मूल कारणों से (1) केशवानंद भारती बनाम केरल प्रदेश (1973) एवं (2) मिनर्वा मिल्स बनाम भारत सरकार (1980) के मुकदमों के दौरान किन “मूल ढांचों“ की पुष्टि की?
(घ) भारत में संसद किस प्रकार वित्तीय प्रणाली को नियंत्रित करती है।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 4 :अनुपात-प्रतिफल पर टिप्पनी लिखें।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 5 :टिप्पनी लिखें। (a) मुद्रा लागत (b) अचल और चल लागत (c) समय तत्व लागत और (d) सीमान्त लागतें (e) अवसर लागत (f) सन्तुलन स्तर चार्ट।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 6 : कुल आगम औसत आगम और सिमान्त आगम की व्याख्या करें।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 7 : कुछ विशेषज्ञों की रायह है कि देश के विभिन्न भागों में जो बांध और जलाशय हैं, उनसे अप्रिय परिणाम हो सकते हैं। ये शंकाएं कहां तक सही हैं?
(लगभग 75 शब्दों में, अंक 3 )
प्रश्न 8 : उत्तर भारत की पहाड़ी अर्थव्यवस्था के प्रमुख लक्षण क्या हैं? उसके अपेक्षाकृत पिछड़ेपन के ये कारक कैसे बने?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 9 : आधुनिक टेक्नोलाॅजी ने मौसम का पूर्वानुमान पहले से अच्छी तरह देने में कैसे योग दिया? इस विषय में भारत में किये गए विशेष प्रयासों का उल्लेख कीजिए?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 10 : एशिया महाद्वीप के दक्षिणी भाग में अवस्थित होने के कारण भारत को किस प्रकार के भू-राजनीतिक तथा आर्थिक सौलभ्य प्राप्त हुए?
(लगभग 75 शब्दों में, अंक 3 )
प्रश्न 11 : भारत में खाद्य तेल के उत्पादन और आपूर्ति का परीक्षण कीजिए। इसके मूल सस्य क्या हैं और इसकी पैदावार कहाँ की जाती है? क्या हमें खाद्य तेल का आयात करना पड़ता है।
(लगभग 75 शब्दों में, अंक 3 )
प्रश्न 12 : राष्ट्रीय जलग्रिड की अवधारणा और उसके आशय समझाइये।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 13 : भू-संरक्षण की आवश्यकता क्या है? भारत मेें भूमि संरक्षण करने के लिए सरकार ने प्रमुख रूप से क्या-क्या कदम उठाए हैं?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 14. नहर सिंचाई के हानिकारक प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 15. (क) निम्नलिखित के प्रमुख लक्षणों के बारे में लिखिए:
(i) चोल वास्तुकला (ii) बैसाखी
(iii) नव-कला आंदोलन
(ख) निम्नलिखित के बारे में आप क्या जानते हैं?
(iv) मुंडा आंदोलन (v) विज्ञान संवर्द्धन की भारतीय संस्था
(vi) इल्बर्ट बिल (vii) शारदा अधिनियम
(viii) 1854 का शिक्षा प्रेषण
(ग) निम्नलिखित क्यों प्रसिद्ध हुए?
(ix) राम मनोहर लोहिया (x) सी.वाई. चिंतामणि
(xi) हेनरी काॅटन (xii) तेज बहादुर सप्रू
(xiii) वीरेसिलंगम पी.के. (xiv) भूलाभाई देसाई
(xv) कमला देवी चट्टोपाध्याय
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 16. उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में भारत में राजनीतिक चेतना के प्रेरक कारणों की विवेचना कीजिये।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 17. शिक्षाविद् के रूप में रवीन्द्राथ टैगोर की भूमिका की विवेचना कीजिए।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 18. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिये:
(I) होमरूल आन्दोलन (II) मिन्टो-मार्ले सुधार
(III) नेहरू रिपोर्ट (IV) शिमला सम्मेलन
(V) रेडक्लिफ अवार्ड
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 19. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिये:
(I) बुद्ध का धर्मचक्रप्रवर्तन(II) ब्रह्म समाज
(III) भक्ति आंदोलन(IV) शर्की स्थापात्य कला
(V) विजय स्तंभ
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 20 : ”शिक्षक वह माली है जो बच्चा रूपी पौधों को सींचकर बड़ा करता है“ व्याख्या करें।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)