प्रश्न 1 : राज्य सभा के कार्यों तथा शक्तियों का वर्णन कीजिए। इसकी शक्तियों की लोकसभा की शक्तियों से तुलना कीजिए
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 2 : ‘यद्यपि भारत में राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है जैसे राष्ट्रपति देश का होता है, फिर भी हो सकता है कि राज्यपाल के अधिक अधिकार हो’। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? कारण बतलाइए।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 3 : योजना आयोग एवं राष्ट्रीय विकास परिषद् का सार्वजनिक नीति निर्माण में क्या योगदान है, समझाइए।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 4 : भारत के संविधान की प्रमुख प्रतिबद्धताएं क्या हैं जैसा कि उसकी उद्देशिका में निबद्ध हैं?
(लगभग 75 शब्दों में, अंक 3 )
प्रश्न 5 : भारत के संविधान में अल्पसंख्यक वर्ग की जो अवधारण है, उसे समझाइए और उनके संरक्षण के लिए उसमें जिन रक्षोपाय का प्रावधान किया गया है, उनका उल्लेख कीजिए।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 6 : भारत के संविधान में राज्यों की भूमिका तथा उनके कृत्यों का जो प्रतिपादन हुआ है, उसके आधार पर उनका परीक्षण कीजिए।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 7 : भारत के निर्वाचन आयोग के संविधानिक दायित्यों को समझाइए।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 8 : लोकसभा के अध्यक्ष की शक्तियों तथा कृत्यों का परीक्षण कीजिए।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 9 : पूर्ति की लोच से आपका क्या अभिप्राय है? विभिन्न प्रकार के पूर्ति लोच का उल्लेख करें।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 10 : पूर्ति की लोच को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों की व्याख्या करें।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 11 : माँग एवं पूर्ति विश्लेषण करें। कृषि पदार्थें के बाजार में कीमत एवं माँग तथा पूर्ति का संबंध इतने स्पष्ट रूप से क्यों दृष्टिगोचर नहीं होता जैसे कि औद्योगिक बाजार में होता है?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 12 : कृषि उत्पादन साधरणतया पूर्ण प्रतियोगिता की दशाओं में ही बिकता है। इसकी मुख्य विशेषताओं का वर्णण करें।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 13 : बेलोच पदार्थों की माँग-लोचहीनता के परिणाम का उल्लेख करें।
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 14 : दक्षिण गंगा क्या है? इसको यह नाम क्यों दिया गया?
(लगभग 50 शब्दों में, अंक 1)
प्रश्न 15 : मेघालय पठार, दककन पठार से किस प्रकार पृथक हुआ था?
(लगभग 50 शब्दों में, अंक 1)
प्रश्न 16. निम्नलिखित प्रत्येक स्थान पर खोदे जाने वाले खनिज पदार्थ का नाम बताइएः
(i) नेवेली
(ii) पन्ना
(iii) जादुगुडा
(iv) ”एल निनो“ क्या है?
(लगभग 75 शब्दों में, अंक 3 )
प्रश्न 17. निम्नलिखित के सम्बन्ध में लिखिएः
(क) इसरो (आई.एस.आर.ओ.)
(ख) केन्द्रीय सतर्कता आयोग
(ग) एन.डी.डी.बी.
(घ) परीचू झील
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 18. द्वितीय विश्व महायुद्ध के आंरभ का भारत के राजनीतिक परिदृश्य पर कया प्रभाव पड़ा? क्या क्रिप्स मिशन भारत में राजनीतिक संकट को सुलझा पाया?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 19 : 1917 के चम्पारण सत्याग्रह तक भारतीय राजनीति में हुए गांधीजी के उद्भव को रेखित कीजिए। उनके द्वारा प्रतिपादित सत्याग्रह का आधारभूत दर्शन क्या था?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 20 : गांधी-इर्विन समझौता क्या था? इस पर हस्ताक्षर क्यों किए गए? उसके क्या परिणाम थे?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 21 : ‘सिविल सेवाओं में भारतीयों की भर्ती उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम चतुर्थांश का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न था।’ स्पष्ट समझाइए?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 22. जवाहरलाल नेहरू समाजवादी विचारों से कैसे प्रभावित हुए? नेहरू तथा अन्य नेताओं के समाजवादी चिन्तन ने 1942 से पहले कांग्रेस को कैसे प्रभावित किया?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 23. परमोच्च शक्तिमत्ता की राज्य-अपहरण नीति के दुष्परिणामों को अपवारित कर भारत की रियासतों को समेकित करने में पटेल किस प्रकार सफल हुए?
(लगभग 150 शब्दों में, अंक 5)
प्रश्न 24. बच्चों को कैस सुघारा जा सकता है?
(लगभग 75 शब्दों में, अंक 3 )