Class 10  >  Hindi Grammar Class 10  >  अभ्यास प्रश्न

अभ्यास प्रश्न - Hindi Grammar Class 10

प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और रचना के आधार पर उनका भेद लिखिए।

(i) प्रातः जल्दी उठो और एक घंटे नियमित रूप से व्यायाम करो।

उत्‍तर: संयुक्त वाक्य

(ii) मरीज दवाएँ लेने अस्पताल गया।

उत्‍तर: सरल वाक्य

(iii) अध्यापक आए और कक्षा में शोर बंद हो गया।

उत्‍तर: संयुक्त वाक्य

(iv) परिश्रमी मजदूरों को सभी काम पर बुलाते हैं।

उत्‍तर: सरल वाक्य

(v) जो लोग धनवान होते हैं, उन्हें गरीबों की मदद करनी चाहिए।

उत्‍तर: मिश्र वाक्य

(vi) जैसे ही मोहन आया श्याम ने आगे बढ़कर उसका स्वागत किया।

उत्‍तर: मिश्र वाक्य

(vii) उसने अपना आपा खोया और कटुवचन बोलने लगा।

उत्‍तर: संयुक्त वाक्य

(viii) सवेरा होते ही पक्षियों के कलरव से आसमान गूंज उठा।

उत्‍तर: सरल वाक्य

(ix) आँधी आई और धूल उड़ने लगी।

उत्‍तर: संयुक्त वाक्य

(x) अपने अथक परिश्रम से उसने असंभव को भी संभव बना दिया।

उत्‍तर: सरल वाक्य

(xi) मज़दूरी पाते ही मज़दूर घर चला गया।

उत्‍तर: सरल वाक्य

(xii) वर्षा समाप्त हुई और इंद्रधनुष निकल आया।

उत्‍तर: संयुक्त वाक्य

(xiii) धनवान होने पर भी हमें दयालु बने रहना चाहिए।

उत्‍तर: सरल वाक्य

(xvi) जैसे ही नाटक समाप्त हुआ, वैसे ही दर्शक घर जाने लगे।

उत्‍तर: मिश्र वाक्य

(xv) बाढ़ आई और फ़सलें पानी में डूब गईं।

उत्‍तर: संयुक्त वाक्य

(xvi) जैसे ही महात्मा जी आए वैसे ही भीड़ उनके स्वागत में कड़ी हो गई।

उत्‍तर: मिश्र वाक्य

(xvii) चुनाव निकट आते ही नेताओं को जनता के दुख दर्द याद आने लगे।

उत्‍तर: सरल वाक्य

(xviii) योगाचार्य ने कहा कि प्रतिदिन एक घंटा योग करना चाहिए।

उत्‍तर: मिश्र वाक्य

(xix) जो परिश्रमी होते हैं, वे काम से नहीं डरते।

उत्‍तर: मिश्र वाक्य

(xx) बत्ती हरी होते ही गाड़ियाँ चल पड़ी।

उत्‍तर: सरल वाक्य

प्रश्न 2. निम्नलिखित वाक्यों को मिश्र वाक्य में बदलिए।

(i) मेरे घर पहुँचते ही आंधी आ गई।

उत्‍तर: जैसे ही मैं घर पहुँचा वैसे ही आँधी आ गई।

(ii) पुस्तकें खरीदने के लिए वह बाज़ार गई।

उत्‍तर: क्योंकि उसे पुस्तकें खरीदनी थी इसलिए वह बाज़ार गई।

(iii) दुकान पर सजी मिठाइयाँ देखकर बच्चे के मुँह में पानी आ गया।

उत्‍तर: जैसे ही बच्चे ने दुकान पर सजी मिठाइयाँ देखीं वैसे ही उसके मुँह में पानी आ गया।

(iv) निराला जी द्वारा रचित कविता सभी को पसंद आई।

उत्‍तर: जो कविता निराला जी द्वारा रचित है, वह सभी को पसंद आई।
या
वह कविता जो निराला जी द्वारा रचित है, सभी को पसंद आई।

(v) गार्ड द्वारा हरी झंडी हिलाते ही गाड़ी चल पड़ी।

उत्‍तर: ज्यों ही गार्ड ने हरी झंडी हिलाई, त्यों ही गाड़ी चल पड़ी।।

(vi) पानी का टैंकर आते ही लोगों में हलचल मच गई।

उत्‍तर: जैसे ही पानी का टैंकर आया वैसे ही लोगों में हलचल मच गई।

(vii) महात्मा जी का प्रभावपूर्ण प्रवचन सुनकर लोग नतमस्तक हो गए।

उत्‍तर: महात्मा जी का प्रवचन इतना प्रभावपूर्ण था कि लोग नतमस्तक हो गए।

(viii) रोहित शर्मा की अच्छी बल्लेबाजी के कारण भारत मैच जीत गया।

उत्‍तर: चूँकि रोहित शर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की इसलिए भारत मैच जीत गया।

(ix) मेरे स्टेशन पर पहुँचते ही बस चल पड़ी।

उत्‍तर: जैसे ही मैं स्टेशन पर पहुँचा वैसे ही बस छूट गई।

(x) लाल कपड़ा देखते ही साँड़ भड़ककर गोपू के पीछे भागने लगा।

उत्‍तर: ज्यों ही साँड़ ने लाल कपड़ा देखा त्यों ही वह गोपू के पीछे भागने लगा।

(xi) वह धन कमाने के लिए शहर गया।

उत्‍तर: चूँकि उसे धन कमाना था इसलिए वह शहर गया।

(xii) धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए लोग पेड़ लगाते हैं।

उत्‍तर: क्योंकि धरती को हरा-भरा बनाना है इसलिए लोग पेड़ लगाते हैं।

(xiii) सैनिक देशवासियों के सुख-चैन के लिए अपने प्राणों की बाज़ी लगा देते हैं।

उत्‍तर: जब सैनिक प्राणों की बाज़ी लगाते हैं तब देशवासी चैन से सोते हैं।

(xiv) यही छात्र एक सौ मीटर की दौड़ में प्रथम आया था।

उत्‍तर: यह वह छात्र है जो एक सौ मीटर की दौड़ में प्रथम प्रथम आया था।

(xv) बूढ़ा व्यक्ति सड़क पार करते हुए मोटरसाइकिल से टकरा गया।

उत्‍तर: वह बूढ़ा व्यक्ति जो सड़क पार कर रहा था, मोटरसाइकिल से टकरा गया।

(xvi) डॉक्टरी सहायता मिलने पर भी घायल को बचाया न जा सका।

उत्‍तर: यद्यपि डॉक्टरी सहायता मिली फिर भी घायल को बचाया न जा सका।

(xvii) छत पर दाना देखते ही कबूतर आ गए।

उत्‍तर: जैसे ही कबूतरों ने दाना देखा वे छत पर आ गए।

(xviii) वसंत आते ही चारों ओर रंग-बिरंगे फूल खिल उठे।

उत्‍तर: जब वसंत आया तब चारों ओर रंग-बिरंगे फूल खिल उठे।

(xix) इसी विद्यालय में मैंने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी।

उत्‍तर: यही वह विद्यालय है जहाँ मैंने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी।

(xx) सैनिक दल बनाकर जल्दी-जल्दी आतंकवादियों की ओर बढ़ने लगे।

उत्‍तर: जब सैनिकों ने दल बनाया तब वे आतंकवादियों की ओर बढ़ने लगे।

(xxi) दूसरों का निस्स्वार्थ भला करने वाला सच्चा परोपकारी होता है।

उत्‍तर: जो दूसरों का निस्स्वार्थ भला करता है वही सच्चा परोपकारी होता है।

(xxii) मुख्य अतिथि के मंच पर आते ही सरस्वती वंदना की गई।

उत्‍तर: जैसे ही मुख्य अतिथि मंच पर आए वैसे ही सरस्वती वंदना शुरू की गई।

(xxiii) भारी हिमपात के कारण पर्यटक रास्ते में फँस गए।

उत्‍तर: जब भारी हिमपात हुआ तब पर्यटक रास्ते में फँस गए।

(xxiv) नींद आने के कारण उसने पढ़ना बंद कर दिया।

उत्‍तर: चूँकि उसे नींद आने लगी थी इसलिए उसने पढ़ना बंद जाता है।

(xxv) हेलमेट लगाने के कारण उसका सिर फटने से बच गया।

उत्‍तर: चूँकि उसने हेलमेट लगाया था इसलिए उसका सिर फटने से बच गया।

(xxvi) इसी भारत देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था।

उत्‍तर: यही वह भारत देश है जिसे सोने की चिड़िया कहा

(xxvii) इसी जन्मभूमि की रज में लोट-लोटकर हम बड़े हुए हैं।

उत्‍तर: यही वह जन्मभूमि है जिसकी रज में लोट-लोटकर बड़े हुए हैं।

(xxviii) प्रयोगशाला में ब्यूरेट तोड़ने वाला छात्र खड़ा हो जाए।

उत्‍तर: जिस छात्र ने प्रयोगशाला में व्यूरेट तोड़ा है वह खड़ा हो जाए ।

(xxix) इसी पेड़ पर सबसे मीठे आम आते हैं।

उत्‍तर: यही वह पेड़ है जिस पर सबसे मीठे आम लगते हैं।

(xxx) इसी छात्र ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

उत्‍तर: यही वह छात्र है जिसने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित वाक्यों को संयुक्त वाक्य में बदलिए।

(i) शहर जाने पर श्यामू मलेरिया से पीड़ित हो गया।

उत्‍तर: श्यामू शहर गया और मलेरिया से पीड़ित हो गया।

(ii) मोबाइल फ़ोन झपटने का अपराधी होने से उसे सजा हुई।

उत्‍तर: उसने मोबाइल फ़ोन झपटा था, इसलिए उसे सजा हुई।

(iii) परिश्रम से कमाए गए धन को सोच-समझकर खर्च करना चाहिए।

उत्‍तर: धन को परिश्रम से कमाया जाता है इसलिए उसे सोच समझकर खर्च करना चाहिए।

(iv) आज तुम घर पर रहकर जानवरों की देख-रेख का काम करो।

उत्‍तर: आज तुम घर पर रहो और जानवरों की देखरेख करो।

(v) मुर्गे की कुकड-कूँ सुनते ही महात्मा जी नदी की ओर चले गए।

उत्‍तर: महात्मा जी ने मुर्गे की कुकड़-कूँ सुना और नदी की ओर चल पड़े।

(vi) प्रधानाचार्य की बातें सुनकर छात्र जोश से भर उठे।

उत्‍तर: छात्रों ने प्रधानाचार्य की बातें सुनीं और जोश से भर उठे।

(vii) बादल घिरने के बाद भी वर्षा नहीं हुई।

उत्‍तर: बादल घिरे परंतु वर्षा नहीं हुई।

(viii) दौड़ प्रतियोगिता में फ़िसलकर गिर जाने के कारण वह प्रथम न आ सका।

उत्‍तर: वह दौड़ प्रतियोगिता में फ़िसलकर गिर गया इसलिए प्रथम न आ सका

(ix) बच्चों के शोर मचाने पर पक्षी उड़ गए।

उत्‍तर: बच्चों ने शोर मचाया और पक्षी उड़ गए।

(x) आरक्षण समर्थकों द्वारा किए गए उत्पात से अनेक रेलगाड़ियाँ रद्द की गईं।

उत्‍तर: आरक्षण समर्थक ने उत्पात किया और अनेक रेलगाड़ियाँ रद्द करनी पड़ी।

(xi) जादूगर का खेल देखकर लोगों ने तालियाँ बजाईं।

उत्‍तर: लोगों ने जादूगर का खेल देखा और तालियाँ बजाई।

(xii) बाज़ार में धमाका होते ही लोग इधर-उधर भागने लगे।

उत्‍तर: बाज़ार में धमाका हुआ और लोग इधर-उधर भागने लगे।

(xiii) अकबर के अत्याचार के सामने राणा प्रताप नहीं झुके।

उत्‍तर: अकबर ने अत्याचार किया परंतु राणा प्रताप झुके नहीं।

(xiv) हरी-भरी फ़सलों को बाढ़ ने तबाह कर दिया।

उत्‍तर: बाढ़ आई और हरी-भरी फ़सलों को तबाह कर गई।

(xv) आंधी आते ही रेगिस्तान में रेत उड़ने लगी।

उत्‍तर: आँधी आई और रेगिस्तान में धूल उड़ने लगी।

(xvi) हवा का तेज़ झोंका आते ही पतंग आसमान में उड़ने लगी।

उत्‍तर: हवा का तेज़ झोंका आया और पतंग आसमान में उड़ने लगी।

(xvii)  स्टेशन पर पहुँचकर भी वह गाड़ी न पकड़ सकी।

उत्‍तर: वह स्टेशन पर पहुँची परंतु गाड़ी न पकड़ सकी।

(xviii) वर्षा होने पर पेड़-पौधे नहाए-धोए से नज़र आने लगे।

उत्‍तर: वर्षा हुई और पेड़-पौधे नहाए धोए से नज़र आने लगे।

(xix) उदय ने बाज़ार जाकर पुस्तकें खरीदीं।

उत्‍तर: उदय बाज़ार गया और पुस्तकें खरीदी।

(xx) दंगा शुरू होते ही पुलिस की कई गाड़ियाँ आ गईं।

उत्‍तर: दंगा शुरू हुआ और पुलिस की कई गाड़ियाँ आ गईं।

(xxi) संन्यासी प्रवचन देकर चले गए।

उत्‍तर: संन्यासियों ने प्रवचन दिया और चले गए।

(xxii) बिजली जाते ही गली में अँधेरा छा गया।

उत्‍तर: बिजली गई और गली में अँधेरा छा गया। कर दिया।

(xxiii) मेरे बार-बार फ़ोन करने पर भी डॉक्टर नहीं आए।

उत्‍तर: मैंने बार-बार फ़ोन किया परंतु डॉक्टर नहीं आए।

(xxiv) किसान बड़े सवेरे उठकर खेत में चला गया।

उत्‍तर: किसान बड़े सवेरे उठा और खेत में चला गया।

प्रश्न 4. निम्नलिखित वाक्यों को सरल वाक्य में बदलिए।

(i) मैंने एक लाल गुलाब देखा जो बहुत खुशबूदार था।

उत्‍तर: मैंने एक लाल खुशबूदार गुलाब देखा। 

(ii) कुत्ते भौंकने लगे तब चोर भाग गए।

उत्‍तर: कुत्तों के भौंकने पर चोर भाग गए।

(iii) यही वह छात्र है जिसने नाटक में अध्यापक की भूमिका निभाई।

उत्‍तर: इसी छात्र ने नाटक में अध्यापक की भूमिका निभाई थी।

(iv) यही वे महात्मा हैं जो अपनी ज्ञानभरी बातों से प्रभावित कर लेते हैं।

उत्‍तर: ये महात्मा अपनी ज्ञानभरी बातों से प्रभावित कर लेते हैं।

(v) पुलिस ने आसू गैस छोड़ी और भीड़ तितर-बितर हो गई।

उत्‍तर: पुलिस द्वारा आसू गैस छोड़ने पर भीड़ तितर-बितर हो गई।

(vi) गली में शोर हुआ परंतु उसकी नींद न खुली।

उत्‍तर: गली में शोर होने पर भी उसकी नींद न खुली।

(vii) लोगों ने जोकर की बातें सुनीं और हँस पड़े।

उत्‍तर: जोकर की बातें सुनकर लोग हँस पड़े।

(viii) जब सुमन ने मुझे समझाया तो मैं मान गया।

उत्‍तर: सुमन के समझाने पर मैं मान गया।

(ix) बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और भारत मैच जीत गया।

उत्‍तर: बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन से भारत मैच जीत गया।

(x) जब पीटी अध्यापक ने सीटी बजाई तब छात्र सावधान हो गए।

उत्‍तर: पीटी अध्यापक के सीटी बजाने पर छात्र सावधान हो गए।

(xi) किसान परिश्रम करते हैं पर उसका लाभ बिचौलिए उठाते हैं।

उत्‍तर: किसानों के परिश्रम का लाभ बिचौलिए उठाते हैं।

(xii) सचिन तेंदुलकर वह महान खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सर्वाधिक रन बनाए हैं।

उत्‍तर: महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक रन बनाए हैं।

(xiii) रिंग मास्टर ने हंटर उठाया और शेर ने मुँह खोल दिया।

उत्‍तर: रिंग मास्टर के हंटर उठाते ही शेर ने मुँह खोल दिया।

(xiv) यही वह चौकीदार है जिसने चोरों को ललकारा था।

उत्‍तर: इसी चौकीदार ने चोरों को ललकारा था।

(xv) दिसंबर वह महीना है जब यहाँ कड़ाके की सरदी पड़ती है।

उत्‍तर: दिसंबर महीने में कड़ाके की ठंड पड़ती है।

(xvi) शेर ने दहाड़ लगाई और हिरन पर झपट्टा मारा।

उत्‍तर: शेर ने दहाड़कर हिरन पर झपट्टा मारा।

(xvii) चैत आया और टेसू के फूल दहकने लगे।

उत्‍तर: चैत आते ही टेसू के फूल दहकने लगे।

(xviii) जब जून आएगा तब ये आम पकने लगेंगे।

उत्‍तर: जून आने पर ये आम पकने लगेंगे।

(xix) पुलकित परिश्रमी है इसलिए सब उसे प्यार करते हैं।

उत्‍तर: परिश्रमी पुलकित को सभी प्यार करते हैं।

(xx) उसने कठोर परिश्रम किया और कक्षा में प्रथम आया।

उत्‍तर: कठोर परिश्रम करके वह कक्षा में प्रथम आया।

(xxi) यही वह पहाड़ी है जहाँ औषधियाँ मिलती हैं।

उत्‍तर: इसी पहाड़ी पर औषधियाँ मिलती हैं।

(xxii) दो दिन लगातार वर्षा हुई और सर्वत्र पानी भर गया।

उत्‍तर: दो दिन लगातार वर्षा होने से सर्वत्र पानी भर गया।

(xxiii) सूरज निकला और ओस की बूंदें गायब होने लगी।

उत्‍तर: सूरज निकलने पर ओस की बूंदें गायब होने लगीं।

(xxiv) जब गार्ड ने हरी झंडी दिखाई तब गाड़ी चल पड़ी।

उत्‍तर: गार्ड के हरी झंडी दिखाते ही गाड़ी चल पड़ी।

(xxv) बिजली आई और गली-गली जगमगा उठी।

उत्‍तर: बिजली आने से गली-गली जगमगा उठी।

(xxvi) ठेकेदार ने मजदूरी दी और मजदूर घर चले गए।

उत्‍तर: ठेकेदार से मज़दूरी पाकर मज़दूर अपने घर चले गए।

(xxvii) जब पूजा समाप्त हुई तब प्रसाद वितरण शुरू हुआ।

उत्‍तर: पूजा समाप्त होने पर प्रसाद वितरण शुरू हुआ।

(xxviii) आँधी आई और फ़सलें तहस-नहस हो गईं।

उत्‍तर: आँधी आने से फ़सलें तहस-नहस हो उठीं।

(xxix) बढ़ई ने मेज बनाई और उसे रंग दिया।

उत्‍तर: बढ़ई ने मेज़ बनाकर उसे रंग दिया।

(xxx) जैसे ही भोर हुआ वैसे ही प्रकृति की नीरवता भंग होने लगी।

उत्‍तर: भोर होते ही प्रकृति की नीरवता भंग होने लगी।

The document अभ्यास प्रश्न | Hindi Grammar Class 10 is a part of the Class 10 Course Hindi Grammar Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10
12 videos|101 docs
12 videos|101 docs
Download as PDF
Explore Courses for Class 10 exam
Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Download free EduRev App
Track your progress, build streaks, highlight & save important lessons and more!
Related Searches

अभ्यास प्रश्न | Hindi Grammar Class 10

,

अभ्यास प्रश्न | Hindi Grammar Class 10

,

अभ्यास प्रश्न | Hindi Grammar Class 10

,

practice quizzes

,

Viva Questions

,

shortcuts and tricks

,

Sample Paper

,

ppt

,

study material

,

Free

,

Extra Questions

,

pdf

,

MCQs

,

mock tests for examination

,

Summary

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Important questions

,

Objective type Questions

,

Semester Notes

,

past year papers

,

video lectures

,

Exam

;