Class 10  >  Hindi Grammar Class 10  >  आओ देखें कितना सीखा

आओ देखें कितना सीखा - Hindi Grammar Class 10

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करते हुए दुबारा लिखिए


1. उसका पागल हाथी हो गया है।

उत्‍तर: उसका हाथी पागल हो गया है।

2. इन्होंने इस साल कई कहानियाँ लिखा है।

उत्‍तर: इन्होंने इस साल कई कहानियाँ लिखी हैं।

3. अधिकारी ने हस्ताक्षर कर दिया।

उत्‍तर: अधिकारी ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।

4. दूध से चमकते कपड़े ये किसके हैं ?

उत्‍तर: दूध से चमकते ये कपड़े किसके हैं।

5. इस पुस्तक का मूल्य केवल दस रुपये मात्र है।

उत्‍तर: इस पुस्तक का मूल्य केवल दस रुपए है।
अथवा
इस पुस्तक का मूल्य दस रुपए मात्र हैं।

6. पिता कहा कि अपना काम स्वयं किया करो।

उत्‍तर: पिता ने कहा कि अपना काम स्वयं किया करो।

7. खरगोश को काटकर गाजर खिलाओ।

उत्‍तर: गाजर काटकर खरगोश को खिलाओ।

8. साहित्य और जीवन में घोर संबंध है।

उत्‍तर: साहित्य और जीवन में घनिष्ठ संबंध है।

9. उसके पास दुनियाभर की समाचार है।

उत्‍तर: उसके पास दुनिया भर के समाचार हैं।

10. वह कलाकार आदमी है।

उत्‍तर: वह आदमी कलाकार है।

11. बाल्मीकि ने ‘रामायन’ की रचना की।

उत्‍तर: वाल्मीकि ने रामायण की रचना की।

12. मैं प्रतिदिन ताजे सब्जियाँ लाता हूँ।

उत्‍तर: मैं प्रतिदिन ताजी सब्जियाँ लाता हूँ।

13. हमें प्रातः काल के समय व्यायाम करना चाहिए।

उत्‍तर: हमें प्रातःकाल व्यायाम करना चाहिए।

14. बाढ़ फ़सल तबाह कर दी।

उत्‍तर: बाढ़ ने फ़सल तबाह कर दिया।

15. यह पुस्तक मैंने पढ़ा है।

उत्‍तर: यह पुस्तक मैंने पढ़ी है।

16. कृपया अगले सोमवार को मेरे घर आने की कृपा करें।

उत्‍तर: कृपया अगले सोमवार को मेरे घर आएँ।
अथवा
अगले सोमवार को मेरे घर आने की कृपा करें। 

17. यहाँ प्रत्येक रविवार के दिन हाट लगती है।

उत्‍तर: यहाँ प्रत्येक रविवार को हाट लगती है।

18. रमन गुस्से में कलम फेंक दिया।

उत्‍तर: रमन ने गुस्से में कलम फेंक दिया।

19. यहाँ ताजा भैंस का दूध मिलता है।

उत्‍तर: यहाँ भैंस का ताजा दूध मिलता है।

20. मैं आपका उपकार आजन्म नहीं भूलूँगा।

उत्‍तर: मैं आपका उपकार आजीवन नहीं भूलूँगा।

21. आज आप यहीं रुको और खाना खाओ।

उत्‍तर: आप यहीं रुकें और खाना खाएँ।

22. अब तुम तुम्हारे घर जाओ।

उत्‍तर: अब तुम अपने घर जाओ।

23. वर्षा के कारण गलियों में पानी बह रहे हैं।

उत्‍तर: वर्षा के कारण गलियों में पानी बह रहा है।

24. किसान के खेत में अनेकों प्रकार के फूल उगे थे।

उत्‍तर: किसान के खेत में अनेक प्रकार के फूल उगे थे।

25. मेरे मित्र ने अपनी माता को पत्र लिखी।

उत्‍तर: मेरे मित्र ने अपनी माता जी को पत्र लिखा।

26. यहाँ किसान सब्जियाँ बोते है।

उत्‍तर: यहाँ किसान सब्जियाँ उगाते हैं।

27. वह मेरे को बुला रहा था।

उत्‍तर: वह मुझे बुला रहा था।

28. वह लोग तीन साल से यहीं रहते हैं।

उत्‍तर: वे लोग तीन साल से यहीं रहते हैं।

29. उसने अपने जन्म दिन पर अनेको लोगों को बुलवाया।

उत्‍तर: उसने अपने जन्म-दिन पर अनेक लोगों को बुलाया।

30. आजकल आपका दर्शन नहीं हो रहा है।

उत्‍तर: आजकल आपके दर्शन नहीं हो रहे हैं।

31. राम, लक्ष्मण और सीता वन को गईं।

उत्‍तर: राम, लक्ष्मण और सीता वन को गए।

32. राष्ट्रपति ध्वजारोहण कर दिया होगा।

उत्‍तर: राष्ट्रपति ने ध्वजारोहण कर दिया होगा।

33. गांधी जी का देश सदा आभारी रहेगा।

उत्‍तर: देश गांधी जी का सदा आभारी होगा।

34. मोहिनी बाज़ार से वापस लौट आई।

उत्‍तर: मोहिनी बाज़ार से लौट आई है।
अथवा
मोहिनी बाज़ार से वापस आ गई है। 

35. मेरे को अगले साल अमेरिका जाना है।

उत्‍तर: मुझे अगले साल अमेरिका जाना है।

36. मेरे को तुम्हारे पिता जी से मिलना है।

उत्‍तर: मुझे तुम्हारे पिता जी से मिलना है।

37. आज तो बड़े जोर की हवा बह रहा है।

उत्‍तर: आज तो बड़े ज़ोर की हवा बह रही है।

38. मैं गिटार बजाना सीख लिया है।

उत्‍तर: मैंने गिटार बजाना सीख लिया है।

39. आप अगली दुकान से पुराने नोट फटे बदल सकते

उत्‍तर: आप अगली दुकान से फटे-पुराने नोट बदल सकते

40. एक गरम चाय का प्याला लाना।

उत्‍तर: एक प्याला गरम चाय लाना।

41. कम तौलते हुए पकड़े जाने पर उस पर घड़ों पानी गिर गया।

उत्‍तर: कम तौलते हुए पकड़े जाने पर उस पर घड़ों पानी पड़ गया।

42. दोपहर दो बजे रोगी का प्राण निकल गया।

उत्‍तर: दोपहर दो बजे रोगी के प्राण निकल गए।

43. किसान की ताजी सब्जियाँ हाथ-हाथ बिक गईं।

उत्‍तर: किसान की ताजी सब्जियाँ हाथो-हाथ बिक गईं।

44. आपको गांधी जी की जीवनी अवश्य पढ़ना चाहिए।

उत्‍तर: आपको गांधी जी की जीवनी अवश्य पढ़नी चाहिए।

45. वे लोग आज मीटिंग में ज़रूर आएगा।

उत्‍तर: वे लोग आज मीटिंग में ज़रूर आएँगे।

46. दुखदायी बातें जल्दी से जल्दी भुला देनी चाहिए।

उत्‍तर: दुखदायी बातें जल्दी से जल्दी भूल जाना चाहिए।

47. वह शोकग्रस्त आदमी हो गया है।

उत्‍तर: वह आदमी शोकग्रस्त हो गया है।

48. इस गीतकार ने अनेकों गीत की रचना की है।

उत्‍तर: इस गीतकार ने अनेक गीतों की रचना की है।

49. मेरे को केवल यही पुस्तक चाहिए।

उत्‍तर: मुझे यही पुस्तक चाहिए।

50. क्या आप चाय पिओगे।

उत्‍तर: क्या आप चाय पिएँगे।

51. आज तो मेरे पास केवल एक हज़ार रुपए मात्र है।

उत्‍तर: आज तो मेरे पास केवल एक हज़ार रुपये हैं।

52. बालक को थाली में रखकर खाना खिलाओ।

उत्‍तर: थाली में खाना रखकर बालक को खिलाओ।

53. हल्कू के खेत में जंगली जानवर घुस आईं।

उत्‍तर: हल्कू के खेत में जंगली जानवर घुस आए।

54. देखते ही देखते अप्रैल भी आ पड़ी।

उत्‍तर: देखते ही देखते अप्रैल भी आ पड़ा।

55. पाँच साल बाद अब वह फिर से पढ़ना मागता है।

उत्‍तर: पाँच साल बाद अब वह फिर से पढ़ना चाहता है। 

56. बड़े भाई साहब आप चाय पी लो।

उत्‍तर: बड़े भाई साहब, आप चाय पी लीजिए।

57. वह कई बार श्रीनगर जा आया है।

उत्‍तर: वह कई बार श्रीनगर हो आया है।

58. इन दिनों में मज़दूर क्या बना रहा है।

उत्‍तर: इन दिनों ये मज़दूर क्या बना रहे हैं?

59. हमें हमारा काम स्वयं करना चाहिए।

उत्‍तर: हमें अपना काम स्वयं करना चाहिए।

60. इस चाय में कौन गिर गया है?

उत्‍तर: इस चाय में क्या गिरा है?

61. तुम्हारे को ऐसी बातें करना शोभा नहीं देता है।

उत्‍तर: तुम्हें ऐसी बातें करना शोभा नहीं देता है।

62. तुम्हारा चाचा जी पिछले महीने मिले थे।

उत्‍तर: तुम्हारे चाचा जी पिछले महीने मिले थे।

63. तुम्हारा भेजा उपहार मिला, आपका धन्यवाद।

उत्‍तर: तुम्हारा भेजा उपहार मिला, तुम्हारा धन्यवाद।

64. ताजमहल एक विचित्र इमारत है।

उत्‍तर: ताजमहल एक अद्भुत इमारत है।

65. शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ विख्यात डाकू था।

उत्‍तर: शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ कुख्यात डाकू था।

66. हाथी की दाहड़ सुनकर जानवर सजग हो उठे।

उत्‍तर: हाथी की चिंघाड़ सुनकर जानवर सजग हो उठे। 

67. विद्यालय सड़क के बाँया ओर है।

उत्‍तर: विद्यालय सड़क की बाँईं ओर है।

68. हर काम अपने समय पर करना चाहिए।

उत्‍तर: हर काम नियत समय पर करना चाहिए।

69. सुमन अत्यंत सुंदर तरणी है।

उत्‍तर: सुमन अत्यंत सुंदर तरुणी है।

70. हमें प्रभु के चरन-कमल में ध्यान लगाना चाहिए।

उत्‍तर: हमें प्रभु के चरण कमल में ध्यान लगाना चाहिए।

71. ईश्वर बिन-बंधु कहलाते है।

उत्‍तर: ईश्वर दीन-बंधु कहलाते हैं।

72. इस दीप पर अनेक आदिवासी रहते है।

उत्‍तर: इस द्वीप पर अनेक आदिवासी रहते हैं।

73. परिश्रमी अपने क्रम में लीन रहते है।

उत्‍तर: परिश्रमी अपने कर्म में लीन रहते हैं।

74. भगवान राम का कूल ऊँचा था।

उत्‍तर: भगवान राम का कुल ऊँचा था।

75. राजा के प्रसाद में आग लग गई।

उत्‍तर: राजा के प्रसाद में आग लग गई।

76. इस कार्य को अवलंब शुरू कर देना चाहिए।

उत्‍तर: इस कार्य को अविलंब शुरू कर देना चाहिए।

77. गोपाल जी ही हमारे आगामी नेता है।

उत्‍तर: गोपाल जी ही हमारे भावी नेता हैं।

78. सुखिया का पिता में प्रसाद लेने मंदिर में गया था।

उत्‍तर: सुखिया का पिता प्रसाद लेने मंदिर में गया था।

79. हम पाठ याद कर लिया है।

उत्‍तर: हमने पाठ याद कर लिया है।

80. मुझे एक गीतों वाली पुस्तक चाहिए।

उत्‍तर: मुझे गीतों वाली एक पुस्तक चाहिए।

The document आओ देखें कितना सीखा | Hindi Grammar Class 10 is a part of the Class 10 Course Hindi Grammar Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10
12 videos|101 docs
12 videos|101 docs
Download as PDF
Explore Courses for Class 10 exam
Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Download free EduRev App
Track your progress, build streaks, highlight & save important lessons and more!
Related Searches

Previous Year Questions with Solutions

,

Summary

,

Important questions

,

आओ देखें कितना सीखा | Hindi Grammar Class 10

,

आओ देखें कितना सीखा | Hindi Grammar Class 10

,

Semester Notes

,

shortcuts and tricks

,

Objective type Questions

,

past year papers

,

Exam

,

आओ देखें कितना सीखा | Hindi Grammar Class 10

,

video lectures

,

Viva Questions

,

Extra Questions

,

ppt

,

Free

,

mock tests for examination

,

practice quizzes

,

Sample Paper

,

pdf

,

MCQs

,

study material

;