CBSE Class 6  >  Class 6 Notes  >  Sample Papers For   >  Class 6 Hindi: Sample Paper - 4

Class 6 Hindi: Sample Paper - 4

कक्षा - छह

विषय - हिंदी

समय: 3 घंटे

पूर्णांक: 80

निर्देश:

  • इस प्रश्न पत्र में चार खंड हैं - क, ख, ग और घ
  • सभी खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
  • प्रश्न-पत्र के उत्तर क्रमानुसार लिखने का प्रयास करें।

खण्ड 'क' (अपठित बोध)

प्रश्न 1: निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)
विद्यार्थी जीवन ही वह समय है जिसमें बच्चों के चरित्र, व्यवहार तथा आचरण को जैसा चाहे वैसा रूप दिया जा सकता है। यह अवस्था भावी वृक्ष की उस कोमल शाखा की तरह है जिसे जिधर चाहे मोड़ा जा सकता है। पूर्णतः विकसित वृक्ष की शाखाओं को मोड़ना संभव नहीं। यदि ऐसी शाखाओं को मोड़ने का प्रयास किया जाता है तो वे मुड़ने की बजाए टूट जाती हैं। छात्रावस्था उस सफेद चादर की तरह होती है जिस पर जैसा प्रभाव डालना चाहे, डाला जा सकता है। सफेद चादर पर एक बार जो रंग चढ़ गया सो चढ़ गया, फिर वह पहले जैसी अवस्था को प्राप्त नहीं हो सकती। इसलिए प्रचीन काल में विद्यार्थी जीवन के महत्व को स्वीकार किया था तथा बालक को अपने घर से दूर गुरुकुल में रहकर कठोर अनुशासन का पालन करना होता था।

(i) व्यवहार को सुधारने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?
(क) 
शैशवावस्था
(ख) बाल्यावस्था
(ग) विद्यार्थी जीवन
(घ) युवावस्था

(ii) छात्रावस्था सफेद चादर की तरह क्यों होती है?
(क) 
इस अवस्था में छात्र को जैसा चाहे वैसा बनाया जा सकता है
(ख) इस अवस्था में छात्र का हृदय कोमल होता है
(ग) इस अवस्था में छात्र का हृदय अनुभवहीन होता है
(घ) इस अवस्था में छात्र का हृदय स्वच्छ होता है

(iii) छात्रावस्था की तुलना पूर्णतः विकसित वृक्ष से करना ठीक नहीं है, क्योंकि
(क) 
पेड़ की शाखाएँ कठोर होती हैं
(ख) इन्हें मोड़ा नहीं जा सकता
(ग) पेड़ विकसित हो चुका होता है
(घ) उपर्युक्त सभी

(iv) प्राचीन काल में विद्यार्थी को कहाँ रहना पड़ता था?
(क)
घर में
(ख) गुरुकुल में
(ग) मंदिर में
(घ) गाँव में

(v) सफेद चादर पर रंग चढ़ने का क्या अर्थ है?
(क) 
चादर गंदी हो जाती है
(ख) प्रभाव स्थायी हो जाता है
(ग) चादर सुंदर हो जाती है
(घ) चादर बदल जाती है

प्रश्न 2: निम्नलिखित कविता को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)
"यह कदंब का पेड़ अगर माँ होता यमुना तीरे,
मैं भी उस पर बैठ कन्हैया बनता धीरे-धीरे।
ले देती यदि मुझे बाँसुरी तुम दो पैसों वाली,
किसी तरह नीचे हो जाती यह कदंब की डाली।
तुम्हें नहीं कुछ कहता, पर मैं चुपके-चुपके आता,
वहीं बैठ फिर मजे से मैं बाँसुरी बजाता।
अम्मा अम्मा वह बंसी के स्वर में तुझे बुलाता।"

(i) यमुना के किनारे कौन सा पेड़ था?
(क) आम का
(ख) सेब का
(ग) कदंब का
(घ) चंदन का

(ii) बच्चा अपनी माँ से क्या दिलाने को कह रहा है?
(क) 
बाँसुरी
(ख) तबला
(ग) गिटार
(घ) सितार

(iii) बाँसुरी कितने पैसे की है?
(क) 
दस पैसे की
(ख) चार पैसे की
(ग) आठ पैसे की
(घ) दो पैसे की

(iv) बच्चा बंसी के स्वर में क्या बुलाता है?
(क) 
मामा-मामा
(ख) अम्मा-अम्मा
(ग) नाना-नाना
(घ) माँ-माँ

(v) बच्चा पेड़ पर बैठकर धीरे-धीरे क्या बनना चाहता है?
(क)
राम
(ख) हनुमान
(ग) लक्ष्मण
(घ) कन्हैया

खण्ड 'ख' (रचनात्मक लेखन)

प्रश्न 3: निम्नलिखित में से किसी एक पर पत्र लिखिए: (10)
वार्षिक परीक्षा का परिणाम बताते हुए पिताजी को एक पत्र लिखिए।
अथवा
प्रधानाचार्या जी को दो दिन के अवकाश हेतु पत्र लिखिए।

प्रश्न 4: निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए: (10)
(क)
किसी रोमांचक यात्रा का वर्णन
(ख) पुस्तकों का महत्व
(ग) परिश्रम का महत्व

खण्ड 'ग' (व्याकरण अनुभाग)

प्रश्न 5: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (2 × 5 = 10)

(i) 'ऋ' की मात्रा का सही प्रयोग करते हुए शब्दों को शुद्ध कीजिए: कपालु, घणा

(ii) उचित स्थान पर अनुस्वार अथवा अनुनासिक चिह्न का प्रयोग कीजिए: ऊचा, मनोरजन

(iii) नीचे दिए गए शब्दों की भाववाचक संज्ञा बनाइए: सुख, वीर

(iv) उचित सर्वनाम शब्द का प्रयोग करते हुए वाक्य को शुद्ध कीजिए: खिड़की के पास कुछ खड़ा है।

(v) 'चमकीला' शब्द से मूल शब्द एवं प्रत्यय अलग कीजिए।

प्रश्न 6: निर्देशानुसार उत्तर दीजिए: (2 × 5 = 10)

(i) नीचे दिए गए वाक्य में से विशेषण एवं विशेष्य छाँटकर लिखिए: गुड़िया के बाल सुनहरे थे।

(ii) 'पदेश' शब्द में 'र' का उचित प्रयोग कीजिए।

(iii) निम्नलिखित वाक्य में उचित विराम-चिह्नों का प्रयोग कीजिए: बगीचे में आम अमरूद और सेब के पेड़ हैं

(iv) नीचे दिए गए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कर अंतर स्पष्ट कीजिए: दिन, दीन

(v) निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए: कमल अथवा अमृत

खण्ड 'घ' (पठित बोध)

प्रश्न 7: निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)
रण-बीच चौकड़ी भर-भरकर
चेतक बन गया निराला था।
राणा प्रताप के घोड़े से
पड़ गया हवा को पाला था।
गिरता न कभी चेतक-तन पर
राणा प्रताग का कोड़ा था।
वह दौड़ रहा अरि-मस्तक पर
या आसमान पर घोड़ा था।

(i) राणा प्रताप का घोड़ा कैसे निराला बन गया था?
(क)
युद्ध-भूमि के बीच चौकड़ी भर-भरकर
(ख) हवा में उड़कर
(ग) युद्ध करके
(घ) घूम-फिर कर

(ii) चेतक के तन पर राणा प्रताप का कोड़ा क्यों नहीं गिर पाता था?
(क) 
राणा के पास कोड़ा होता ही नहीं था
(ख) राणा प्रताप उसे मारना नहीं चाहते थे
(ग) चेतक बिना कोड़ा खाए राणा की बात समझ जाता था
(घ) पत्ता नहीं

(iii) 'चेतक को आसमान पर घोड़ा था' -क्यों कहा गया है?
(क) 
वह आसमान का ही घोड़ा था
(ख) वह ऐसे दौड़ता था मानो आसमान में दौड़ लगा रहा हो
(ग) वह आसमान से आया था
(घ) वह आसमानी रंग का था

(iv) राणा प्रताप का घोड़ा चेतक क्यों प्रसिद्ध है?
(क) 
उसकी तेज़ दौड़ने की क्षमता
(ख) उसकी सफेदी
(ग) उसकी काव्य में प्रशंसा
(घ) उसकी लंबी उम्र

(v) 'वह दौड़ रहा अरि-मस्तक पर' - इसका क्या अर्थ है?
(क) 
वह युद्धभूमि में दुश्मन के सिर पर दौड़ रहा था
(ख) वह दुश्मन के नायक को पछाड़ रहा था
(ग) वह दुश्मन की सरहद पार कर रहा था
(घ) वह आसमान में दौड़ रहा था

प्रश्न 8: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (5)
एंजेला की माँ एलेसेंड्रा एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म निर्माता थीं। उन्हें लंबन की ब्रिटिश अकादमी से असम की नृत्य परंपरा पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए वित्तीय मदद दी गई थी। पेचीदा बात यह थी कि उनके पास इस काम को पूरा करने के लिए सिर्फ एक महीने का वक्त था। उन्होंने एंजेला के स्कूल से उसकी बसंत की छुद्टियों को एक हफ्ते और बढ़ाने की अनुमति ले ली, जिससे एंजेला और उसके पिता त्रायन भी उनके साथ जा सकें। एंजेला बहुत जल्दबाजी में बनाई गई इस यात्रा की योजना से हैरान थी, पर उसकी गाँ समय से यह काम पूरा कर सकें, इसलिए वे सभी जल्दी ही तैयार हो गए।

(i) एंजेला की माँ क्या करती थी?
(क) 
वह डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाती थी।
(ख) वह एक संस्था में काम करती थी।
(ग) वह एक स्कूल में पढ़ाती थी।
(घ) वह पुस्तकें लिखती थी।

(ii) एंजेला की माँ को क्या काम मिला था?
(क) 
नृत्य कार्यक्रम कराना था।
(ख) असम की नृत्य परंपरा पर एक डॉक्यूमेंट्री बनानी थी।
(ग) उसे वित्तीय सहायता लेनी थी।
(घ) उसे असम जाना था।

(iii) असम-यात्रा से सब क्यों हैरान थे?
(क)
काम पूरा करने के लिए केवल एक महीना मिला था।
(ख) बसंत की छुट्टियाँ चल रही थीं।
(ग) असम यात्रा की योजना बहुत जल्दबाजी में बनाई गई।
(घ) घर के सभी सदस्यों को असम जाना था।

(iv) डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए धन की व्यवस्था किसने की थी?
(क)
लंदन की ब्रिटिश अकादमी ने
(ख) एंजेला की माँ ने
(ग) सभी मित्रों ने
(घ) भारत सरकार ने

(v) एंजेला की माँ ने एंजेला के स्कूल से क्या अनुमति ली थी?
(क)
उसे असम जाने की अनुमति
(ख) बसंत की छुट्टियाँ बढ़ाने की अनुमति
(ग) छुट्टियों के बाद स्कूल जाने की अनुमति
(घ) उसके पिता को साथ लाने की अनुमति

प्रश्न 9: निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2 × 5 = 10)
(क) लड़के-लड़कियों को नृत्य करते देखकर एंजेला को क्या लगा?

(ख) चेतक और राणा का क्या संबंध था?

(ग) कवि को मातृभूमि पर गर्व क्यों है?  (मातृभूमि)

(घ) धरती को जीवनदान कैसे मिलता है?  (पहली बूँद)

(ङ) बाबा भारती को नगर के जीवन से घृणा क्यों थी?

(च) जूती खात कपाल' पंक्ति का क्या अर्थ है?  (रहीम के दोहे)

प्रश्न 10: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पाठ्य सामग्री के आधार पर दीजिए: (2 × 5 = 10) 
(क) खड्गसिंह ने बाबा भारती के घोड़े को देखकर क्या सोचा और क्यों?

(ख) कवि ने किसे बुझाने को कहा है और क्यों? (जलाते चलो)

(ग) एंजेला ने कार से उतर कैसा दृश्य देखा?

(घ) चेतक के लिए क्या-क्या उपमाएँ दी गई हैं?

(ङ) बाल कृष्ण ने अपने को निर्दोष सिद्ध करने के लिए क्या तर्क दिए?  (मैया मैं नहिं माखन खायो)

समाधान के लिए यहाँ क्लिक करें: Sample Paper Solutions - 4

The document Class 6 Hindi: Sample Paper - 4 is a part of the Class 6 Course Sample Papers For Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6

FAQs on Class 6 Hindi: Sample Paper - 4

1. खण्ड 'क' (अपठित बोध) में क्या होता है और इसे कैसे हल किया जाता है?
Ans. खण्ड 'क' (अपठित बोध) में एक अज्ञात पाठ दिया जाता है, जिसे पढ़कर विद्यार्थी को प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। इसे हल करने के लिए, विद्यार्थी को ध्यानपूर्वक पाठ को पढ़ना चाहिए और मुख्य बिंदुओं को समझना चाहिए। प्रश्नों के उत्तर पाठ में दिए गए तथ्यों के आधार पर लिखे जाने चाहिए।
2. खण्ड 'ख' (रचनात्मक लेखन) में क्या लिखा जाता है और इसके लिए क्या महत्वपूर्ण है?
Ans. खण्ड 'ख' (रचनात्मक लेखन) में विद्यार्थियों को एक विषय पर निबंध या कहानी लिखने के लिए कहा जाता है। इसके लिए, रचनात्मकता, स्पष्टता और सही व्याकरण का ध्यान रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपने विचारों को सुव्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना चाहिए।
3. खण्ड 'ग' (व्याकरण अनुभाग) में कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं?
Ans. खण्ड 'ग' (व्याकरण अनुभाग) में हिंदी व्याकरण के विभिन्न विषय शामिल होते हैं, जैसे संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, वाक्य संरचना आदि। विद्यार्थियों को इन विषयों के नियमों को समझना और उदाहरणों के माध्यम से अभ्यास करना चाहिए।
4. खण्ड 'घ' (पठित बोध) का उद्देश्य क्या है और इसे कैसे किया जाता है?
Ans. खण्ड 'घ' (पठित बोध) का उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ने और समझने की क्षमता को जांचना है। इसमें पाठ को पढ़कर उसके आधार पर प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। विद्यार्थी को पाठ को समझने के बाद ही उत्तर लिखना चाहिए, ताकि वे पाठ के संदेश को सही तरीके से व्यक्त कर सकें।
5. इस परीक्षा में अच्छे अंक कैसे प्राप्त किए जा सकते हैं?
Ans. अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए, विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करना चाहिए, पाठ्यक्रम को समझना चाहिए, और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना चाहिए। समय प्रबंधन और आत्म-मूल्यांकन भी महत्वपूर्ण हैं, ताकि विद्यार्थी अपनी कमजोरियों पर ध्यान दे सकें और उन्हें सुधार सकें।
Explore Courses for Class 6 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
video lectures, past year papers, Previous Year Questions with Solutions, Exam, shortcuts and tricks, pdf , Class 6 Hindi: Sample Paper - 4, Class 6 Hindi: Sample Paper - 4, Extra Questions, Viva Questions, Sample Paper, ppt, Semester Notes, mock tests for examination, Important questions, Summary, Class 6 Hindi: Sample Paper - 4, practice quizzes, Free, Objective type Questions, MCQs, study material;