1 Crore+ students have signed up on EduRev. Have you? |
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: मित्र शक्तियों में कौन-कौन से बड़े देश थे?
उत्तर: मित्र शक्तियों में ब्रिटेन, फ्रांस, सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका इस समूह के बड़े देश थे।
प्रश्न 2: काँग्रेस के सभापति कौन थे?
उत्तर: काँग्रेस के सभापति ‘मौलाना अबुल कलाम आजाद’ थे।
प्रश्न 3: कहाँ और कब भारतीय काँग्रेस ने खुली सभा में भारत छोड़ो प्रस्ताव का विचार किया?
उत्तर: मुम्बई में 7 और 8 अगस्त को अखिल भारतीय काँग्रेस ने खुली सभा में ‘‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’’ पर विचार किया।
प्रश्न 4: नेहरू जी अहमदनगर किले में कैसे आए?
उत्तर: 9 अगस्त, 1942 को सुबह-सुबह मुम्बई में अनेक स्थानों पर बहुत-सी गिरफ्तारियाँ हुईं और इस तरह नेहरू जी अहमदनगर के किले में आए।
प्रश्न 5: ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव रखने का कारण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव रखने का यह कारण था कि भारतीय अंग्रेजों के अत्याचारों से पीड़ित थे। भारतीय जनता में अंग्रेजों के विरूद्ध आक्रोश था। इस प्रस्ताव में जनता से यह अपील की गई थी कि अब अंग्रेजों को भारत छोड़ देना चाहिए। इसमें पुरुषों ने ही नहीं, बल्कि स्त्रियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
प्रश्न 6: कांग्रेस-सभापति और गाँधीजी ने प्रस्ताव के बार में क्या निर्णय लिया?
उत्तर: उस समय कंग्रेस के सभापति मौलाना अबुल कलाम आजाद थे। उन्होंने और गाँधीजी ने एकमत होकर यह निर्णय लिया कि उनका अगला कदम ब्रिटिश सरकार के प्रतिनिधि वायसराय से मुलाकात करना और खास संयुक्त राष्ट्रों के मुख्याधिकारियों से एक सम्मानपूर्ण समझौते के लिए अपील करना है और अब जन-आंदोलन भी होकर ही रहेगा।
प्रश्न 7: कांग्रेस कमेटी ने ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र से क्या अपील की?
उत्तर: कांग्रेस कमेटी ने संसार के सभी गुलाम देशों की आजादी के लिए ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र से अपील की और गाँधीजी के नेतृत्व में अहिंसात्मक ढंग से एक जन-आंदोलन शुरू करने की स्वीकृति देना तय कर लिया गया। इसमें यह भी कहा गया कि कमेटी कांग्रेस के लिए शक्ति नहीं प्राप्त करना चाहती, लेकिन अब जो ताकत आएगी, वह भारत की सारी जनता की होगी।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: सन् 1942 के शुरुआती महीनों में तनाव का माहौल क्यों बना हुआ था?
उत्तर: सन् 1942 के आस-पास द्वितीय विश्वयुद्ध का समय था। इस समय तनाव का वातावरण इसलिए था क्योंकि यह डर था, कि भारत के शहरों पर हवाई हमले न हो जाएँ तथा इससे भारत-इंग्लैंड के सम्बन्ध में दूरी न बढ़ जाए।
प्रश्न 2: ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव का क्या परिणाम निकला?
उत्तर: ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव 8 अगस्त, 1942 को पारित हुआ। जनता का प्रदर्शन शुरू होते ही सरकार ने मुम्बई तथा देश के अन्य भागों में गिरफ्तारियाँ शुरू कर दीं। नेहरू जी तथा उनके साथियों को अहमदनगर किले में कैद कर दिया।
प्रश्न 3: ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव पर कब विचार किया गया? इसका उद्देश्य क्या था?
उत्तर: 7 और 8 अगस्त, 1942 को बंबई (मुंबई) में ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव पर विचार किया गया। यह प्रस्ताव पूर्णरूप से ब्रिटिश सरकार के विरूद्ध था। इस प्रस्ताव का उद्देश्य अंतरिम सरकार बनाने का निवेदन करना था जिसमें एक ऐसी सरकार हो जिसमें भारत के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो। इसमें मित्र शक्तियों के सहयोग से भारत की सुरक्षा और अहिंसक शक्तियों के साथ बाहरी हमले को रोकने का भी प्रस्ताव सम्मिलित था, जिससे कि भारत के जान-माल की सुरक्षा हो सके।
मूल्यपरक प्रश्न
प्रश्न 1: भारत में किस समय अत्यधिक तनाव था? यह तनाव क्यों था? आप तनाव से कब ग्रसित होते हैं और क्यों? अपने विचार लिखिए।
उत्तर: भारत में अत्यधिक तनाव का समय वर्ष 1942 की शुरूआत का समय था। यह तनाव इसलिए था, क्योंकि वास्तव में यह समय द्वितीय विश्वयुद्ध का था और भारत के शहरों पर भी हवाई हमले होने की संभावना पैदा हो गई थी और दूसरा तनाव इस बात को लेकर था कि अब भारत और इंगलैंड के आपसी संबंध कैसे होंगे? और जिन देशों में युद्ध जोरों पर था, वहाँ क्या होगा?
हाँ, मैं भी जीवन में उस समय तनावग्रस्त रहता हूँ, जब मेरी परीक्षाएँ समीप होती हैं, हालँकि मैं निरंतर पढ़ाई करता रहता हूँ, लेकिन फिर भी परीक्षा परिणाम के बारे में चिंता होना स्वाभाविक ही है कि परीक्षा परिणाम कैसा होगा? परीक्षा समाप्त होने के उपरांत परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात् ही इस तनाव से पूर्ण मुक्ति मिलती है।
56 videos|171 docs|103 tests
|
Use Code STAYHOME200 and get INR 200 additional OFF
|
Use Coupon Code |
56 videos|171 docs|103 tests
|