Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Important Questions: युगों का दौर

Important Questions: युगों का दौर | Hindi Class 8 PDF Download

Important Questions: युगों का दौर | Hindi Class 8

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1: संस्कृत भाषा के अध्ययन केंद्र कहाँ-कहाँ पर थे?

उत्तर: चम्पा, अंगकोर, श्रीविजय, भज्जापहित और दूसरे स्थानों पर संस्कृत के बड़े-बड़े अध्ययन केन्द्र थे।

प्रश्न 2: गुप्त साम्राज्य का युग कब से कब तक का मानते थे?
उत्तर:
गुप्त साम्राज्य का युग 320 ई. से लगभग डेढ़ सौ वर्ष तक गुप्त वंश ने उत्तर में एक बड़े शक्तिशाली और समृद्ध राज्य पर शासन किया।

प्रश्न 3: भास्कर ने किन ग्रन्थ की रचना की?
उत्तर:
भास्कर ने खगोलशास्त्र, बीजगणित और अंकगणित क्रमशः तीन ग्रन्थों की रचना की।

प्रश्न 4: प्राचीन काल में भारत का विदेशी व्यापार कैसा था?
उत्तर:
प्राचीनकाल में भारत का व्यापार दूर-दूर तक फैला हुआ था। भारत का कपड़ा उद्योग बहुत विकसित था। यहाँ काफी समय से रेशमी कपड़े का भी निर्माण किया जाता था। प्रारंभ में भारत में रसायनशास्त्र का विकास अन्य देशों की अपेक्षा अधिक हुआ। दूसरे देशों द्वारा भारत के फौलाद तथा लोहे की कदर की जाती थी। औषधियों के लिए धातुओं के मिश्रण तैयार किए जाते थे।

प्रश्न 5: विदेशी लोग भारत में शासन करने में सफल कैसे हो जाते थे?।
उत्तर:
विदेशों लोगों ने जब कभी भी भारतवर्ष पर आक्रमण किया, तो वे यहाँ आकर अपनी संस्कृति तथा परंपराओं तक ही सीमित नहीं थे। उन लोगों ने शीघ्र ही स्वयं को इस देश की सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार ढाल लिया, इसी वजह से विदेशी लोगों ने यहाँ कई वर्ष तक शासन किया।

प्रश्न 6: ‘मृच्छकटिकम्’ क्या है?
उत्तर: ‘मृच्छकटिकम्’ एक संस्कृत नाटक है। यह नाटक शूद्रक द्वारा रचा गया है। ‘मृच्छकटिकम्’ का अर्थ है:मिट्टी द्वारा निर्मित गाड़ी, यह बहुत ही कोमल तथा बनावटी अर्थात् कल्पनीय नाटक है। यह प्राचीनकाल की मानसिकता तथा सभ्यता की झाँकी प्रस्तुत या प्रकट करता है।

प्रश्न 7: अजंता तथा एलोरा की गुफाओं के विषय में लिखिए।
उत्तर:
अजंता तथा एलोरा की गुफाएँ गुप्तकाल के दौरान खोदी गईं। इनमें भित्ति-चित्र थे, जो बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बनाए गए थे। इनमें स्त्रियों के विभिन्न रूप चित्रित किए गए हैं। 7वीं से 8वीं शताब्दी में ठोस चट्टानों को काटकर एलोरा की विशाल गुफाएँ तैयार की गईं। एलिफेंटा की गुफाओं में नटराज शिव की एक विशाल खंडित मूर्ति है जिसमें शिव नृत्य की मुद्रा में हैं।

प्रश्न 8: संस्कृत के नाटकों के नाम और उनके लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर: 
संस्कृत में मास ने तेरह नाटक लिखे हैं। ‘अश्वघोष’ द्वारा लिखित ‘बुद्धिचरित’ सबसे प्राचीन नाटक है। कालिदास ने ‘शकुंतला’ नामक नाटक लिखा, शूद्रक ने मृच्छकटिकम् तथा विशाखदत्त ने ‘मुद्राराक्षस’ आदि नाटक लिखे।

प्रश्न 9: खगोलशास्त्र के विषय में पाठानुसार लिखिए।
उत्तर:
खगोलशास् विज्ञानों में प्राचीनतम विज्ञान है। यह प्राचीन समय में अनेक विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम का नियमित विषय था। प्राचीन समय में फलित ज्योतिष को इससे मिला दिया जाता था। एक निश्चित पंचांग भी बनाया गया था, जो आज भी प्रचलित है। प्राचीनकाल में जब लोग समुद्री यात्रा के लिए निकलते थे तो खगोलशास्त्र का ज्ञान व्यावहारिक दृष्टि से उनका बहुत सहायक होता था।

प्रश्न 10: भारतवंश में गणित की शाखाओं का प्रयोग किस रूप में किया जाता था?
उत्तर:
भारत में अंकगणित, बीजगणित तथा ज्यामितीय बीजगणित का आरंभ प्राचीनकाल में हुआ था। आरंभ में वैदिक वेदियों पर आकृतियाँ  बनाने के लिए ज्यामितीय बीजगणित का प्रयोग किया जाता था। अंकगणित तथा बीजगणित में भारत सदैव आगे बना रहा। शून्यांक और स्थान मूल्य वाली दशमलव विधि को भी स्वीकार किया गया।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1: कालिदास पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर: 
कालिदास को संस्कृत साहित्य का सबसे बड़ा कवि और नाटककार माना गया है। उनका समय अनिश्चित है। ये चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य के दरबार के नौ रत्नों में से एक थे। मेघदूत कालिदास द्वारा उचित एक काव्य है। उनकी रचनाओं में जीवन के प्रति प्रेम और प्राकृतिक सौन्दर्य के प्रति आवेश का भाव मिलता है।

Important Questions: युगों का दौर | Hindi Class 8

प्रश्न 2: इंडिगो किसे कहते हैं?
उत्तर:
कपड़ों को रंगने और पक्के रंग तैयार करने के खास तरीके खोज निकाले गए। इनमें से एक नील का रंग था। जिसे अंग्रेजी में ‘इंडिगो’ कहते हैं। यह शब्द इंडिया से बना है और अंग्रेजी में यूनान के माध्यम से आया है।

प्रश्न 3: भारत ह्रास की ओर क्यों बढ़ा?
उत्तर: 
भारत के ह्रास की ओर बढ़ने का कारण था, बार-बार विदेशी जातियों के उत्तर भारत पर आक्रमण। एक के बाद एक अनेक शासकों ने भारत को प्रभावित किया। इससे उसकी अपनी राजनीति टूटती गई तो सभी क्षेत्र अपना अस्तित्व खोते चले गए।

प्रश्न 4: हर्षवर्द्धन कौन थे? तथा उनकी क्या विशेषताएँ थीं व कुषाण काल में बौ धर्म की स्थिति के बारे में लिखिए।
उत्तर: 
हर्षवर्द्धन कन्नौज के राजा थे। वह एक शासक होने के साथ-साथ कवि व नाटककार भी थे। कुषाण काल में बौ धर्म दो संप्रदायों में बँटा गया था-महायान व हीनयान। दोनों संप्रदायों में मतभेद हो गये थे। बड़ी-बड़ी सभाओं में समस्याओं पर विवाद आयोजित किए जाते थे। महायान के सिद्धांतो का प्रचार चीन में हुआ तथा श्रीलंका और बर्मा के लोग हीनयान संप्रदाय को मानते थे। कुषाणों ने अपना भारतीयकरण कर लिया था।

Important Questions: युगों का दौर | Hindi Class 8

प्रश्न 5: कालिदास कौन थे? उनकी रचनाओं के नाम लिखिए। यूरोप को भारतीय नाटकों के विषय में कब पता चला?
उत्तर:
कालिदास संस्कृत साहित्य से सबसे बड़े कवि व नाटककार थे। वे चंद्रगुप्त (द्वितीय) विक्रमादित्य के नौ रत्नों में से एक थे। कालिदास की रचनाओं में जीवन के प्रति प्रेम व प्राकृतिक सौंदर्य के प्रति आवेग का भाव मिलता है। ‘मेघदूत’, ‘अभिज्ञानशाकुन्तलम्’ तथा ‘विक्रमोर्वशीयम्’ इत्यादि उनकी विख्यात रचनाएँ हैं। यूरोप को प्राचीन भारतीय नाटकों के विषय में 1789 ई. में ज्ञात हुआ, जब कालिदास द्वारा विरचित नाटक शकुंतला का विलियम जोंस द्वारा अनुवाद प्रकाशित हुआ। इस अनुवाद के आधार पर जर्मन, फ्रेंच तथा इटेलियन आदि में भी इसका अनुवाद किया गया।

मूल्यपरक प्रश्न

प्रश्न 1: भारतीय रंगमंच की विशेषता लिखिए। तथा दो राज्यों के यु के दौरान आम जनता के साथ कैसा व्यवहार किया जाता था?
उत्तर: 
भारतीय रंगमंच अपने विचारों में तथा विकास में पूर्ण रूप से स्वतंत्र था। ऋग्वेद की रचनाओं तथा संवादों में रंगमंच का उदगम खोजा जा सकता है। उस समय में जब कभी भी दो राज्यों के मध्य यु अथवा कोई आतंरिक या राजनीतिक आंदोलन होता था, तो आम जनता की जीवनचर्या में हस्तक्षेप न के बराबर किया जाता था।

The document Important Questions: युगों का दौर | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
52 videos|354 docs|47 tests

FAQs on Important Questions: युगों का दौर - Hindi Class 8

1. युगों का दौर क्या है और इसे कितने प्रमुख युगों में विभाजित किया गया है ?
Ans. युगों का दौर मानव सभ्यता के विकास की एक प्रक्रिया है, जिसे विभिन्न युगों में विभाजित किया गया है। इसे मुख्यतः प्रागैतिहासिक युग, ऐतिहासिक युग, मध्यकालीन युग और आधुनिक युग में विभाजित किया जाता है। प्रत्येक युग में मानव समाज, संस्कृति, और विज्ञान में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं।
2. प्रागैतिहासिक युग के प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं ?
Ans. प्रागैतिहासिक युग में मानव समाज का विकास शिकार और संग्रहण पर निर्भर था। इस युग की प्रमुख विशेषताएँ शामिल हैं: आग का उपयोग, पत्थर के औजारों का निर्माण, और समूह में रहने की प्रवृत्ति। इस युग के दौरान मानव ने खेती और पशुपालन की शुरुआत भी की।
3. ऐतिहासिक युग में मानव सभ्यता के किस-किस पहलुओं में परिवर्तन आया ?
Ans. ऐतिहासिक युग में मानव सभ्यता में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए, जैसे लेखन प्रणाली का विकास, नगरों का निर्माण, और व्यापार के नए मार्गों की खोज। इस युग में धर्म, संस्कृति, और कला का भी विकास हुआ, जिससे समाज में नई सोच और विचारधाराएँ विकसित हुईं।
4. आधुनिक युग के प्रमुख घटनाएँ कौन-सी हैं जो मानव समाज को प्रभावित करती हैं ?
Ans. आधुनिक युग में औद्योगिक क्रांति, वैज्ञानिक आविष्कार, और वैश्वीकरण जैसी प्रमुख घटनाएँ हुईं। इस युग में मानव ने तकनीकी प्रगति की, जिससे जीवनशैली में बड़े बदलाव आए। लोकतंत्र, मानवाधिकार, और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे भी इस युग में महत्वपूर्ण बन गए।
5. युगों का अध्ययन क्यों महत्वपूर्ण है ?
Ans. युगों का अध्ययन मानव सभ्यता के विकास को समझने में मदद करता है। यह हमें हमारे अतीत के अनुभवों, संघर्षों और सफलताओं के बारे में जानकारी देता है। इससे हम वर्तमान में बेहतर निर्णय लेने और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार होते हैं।
Related Searches

Exam

,

Important Questions: युगों का दौर | Hindi Class 8

,

Free

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Extra Questions

,

Viva Questions

,

video lectures

,

mock tests for examination

,

past year papers

,

Semester Notes

,

Summary

,

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

,

practice quizzes

,

study material

,

Important questions

,

Important Questions: युगों का दौर | Hindi Class 8

,

Important Questions: युगों का दौर | Hindi Class 8

,

pdf

,

Objective type Questions

,

MCQs

,

ppt

;