Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Hindi (Vasant) Class 6  >  NCERT Solutions: नौकर

नौकर NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6 PDF Download

निबंध से

प्रश्न 1: आश्रम में कॉलेज के छात्रों से गाँधी जी ने कौन-सा काम करवाया और क्यों?
उत्तर: आश्रम में गांधी जी ने कॉलेज के छात्रों से गेहूँ बीनने का काम करवाया। उन छात्रों को अंग्रेजी भाषा के ज्ञान पर बड़ा गर्व था। गांधी जी उनके इस अहंकार को तोड़ना चाहते थे। वे यह शिक्षा देना चाहते थे कि अधिक पढ़ लेने पर भी हमें छोटे कार्य में संकोच नहीं करना चाहिए।


प्रश्न 2: ‘आश्रम में गाँधी कई ऐसे काम भी करते थे, जिन्हें आमतौर पर नौकर-चाकर करते हैं’। पाठ से तीन ऐसे प्रसंगों को अपने अपने शब्दों में लिखो जो इस बात का प्रमाण हों।
उत्तर: आश्रम में गांधी जी कई ऐसे कार्य करते थे, जिन्हें आमतौर पर नौकर-चाकर करते हैं। ये कार्य हैं-

  • गांधी जी आश्रम में अपने हाथ से चक्की से आटा पीसा करते थे। इतना ही नहीं कभी-कभी वह चक्की ठीक करने के लिए घंटों मेहनत करते थे।
  • वे बरतनों की सफ़ाई अपने हाथों से किया करते थे। वे बरतनों को रगड़-रगड़ कर चमकाते थे।
  • वे रसोइघर में सब्जियों को धोने, छीलने, काटने का कार्य स्वयं करते थे। गांधी जी रसोईघर के सफ़ाई का पूरा ध्यान रखते थे।


प्रश्न 3: लंदन में भोज पर बुलाए जाने पर गाँधी जी ने क्या किया?
उत्तर: जब लंदन में गांधी जी को वहाँ के छात्रों ने भोज पर बुलाया तो गांधी जी समय से पहले पहुँचकर तश्तरियाँ धोने, सब्जी साफ़ करने तथा अन्य छोटे-मोटे काम करने में सहायता करने लगे।


प्रश्न 4: गाँधी जी ने श्रीमती पोलक के बच्चे का दूध कैसे छुड़वाया?
उत्तर: गाँधी जी ने श्रीमती पोलक के बच्चे का दूध छुड़वाने के लिए वे बच्चे को माँ से दूर अपने बिस्तर पर सुलाते थे। वह चारपाई के पास एक बरतन में पानी भरकर रख लेते बच्चे को प्यास लगे तो उसे पिला दें। एक पखवाड़े तक माँ से अलग सुलाने के बाद बच्चे ने माँ का दूध छोड़ दिया।


प्रश्न 5: आश्रम में काम करने या करवाने का कौन सा तरीका गांधी जी अपनाते थे? इसे पाठ पढ़कर लिखो।
उत्तर: 
आश्रम में गांधी जी स्वयं हर तरह के काम किया करते थे तथा दूसरों से काम करवाने में सख्ती बरतते थे। लेकिन अपना काम दूसरों से करवाना उन्हें पसंद नहीं था। किसी के पूछने पर वह तुरंत उसे कोई न कोई काम बता देते थे। गांधीजी को स्वयं काम करता देखकर कोई उन्हें कुछ कह भी नहीं पाता था।

निबंध से आगे

प्रश्न 1: गांधी जी इतना पैदल क्यों चलते थे? पैदल चलने से क्या लाभ हैं? लिखो। 
उत्तर:
पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। गांधीजी यह बात जानते थे, इसलिए वह मीलों पैदल चला करते थे। पैदल चलना एक व्यायाम है। इससे पैर की हड्डियों और माँसपेशियों को मजबूती मिलती है। पैरों में ताकत आती है। शरीर की चुस्ती और फुर्ती बनी रहती है। पैदल चलने की आदत स्वस्थ रहने में मददगार है।


प्रश्न 2: अपने घर के किन्हीं दस कामों की सूची बनाकर लिखो और यह भी कि उन कामों को घर के कौन-कौन से सदस्य अकसर करते हैं? तुम तालिका की सहायता ले सकते हो-
नौकर NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6अब यह देखो कि कौन सबसे ज़्यादा काम करता है और कौन सबसे कम? कामों का बराबर बँटवारा हो सके, इसके लिए तुम क्या कर सकते हो? सोचकर कक्षा में बताओ।
उत्तर: सबसे ज्यादा काम माँ करती है और सबसे कम काम मैं, पिता, भाई और चाचा करते हैं। कामों के बराबर बँटवारे के लिए सबको बराबर कामों की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।
नौकर NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1: गांधी जी अपने साथियों की जरूरत के मुताबिक हर काम कर देते थे, लेकिन उनका खुद का काम कोई और करे, ये उन्हें पसंद नहीं था। क्यों? सोचो और अपनी कक्षा में सुनाओ।
उत्तर:
गांधी जी साथियों की मदद करते थे और उनका काम भी स्वयं कर देते थे, पर वे अपनी कामे दूसरों से करवाना पसंद नहीं करते थे। उनका मानना था कि सेवा के हकदार बीमार, बूढे और बच्चे होते हैं। हमें अपना कार्य स्वयं करना चाहिए तभी आत्मनिर्भरता आती है।


प्रश्न 2: “नौकरों को हमें वेतनभोगी मज़दूर नहीं, अपने भाई के समान मानना चाहिए। इसमें कुछ कठिनाई हो सकती है, फिर भी हमारी कोशिश सर्वथा निष्फल नहीं जाएगी।” गांधी जी ऐसा क्यों कहते होंगे? तर्क के साथ समझाओ।
उत्तर:
गांधी के अनुसार, नौकरों को हमें वेतनभोगी मजदूर नहीं अपने भाई के समान समझना चाहिए। गांधी जी ऐसा इसलिए कहते होंगे क्योंकि इससे नौकर अपने आपको हीन नहीं समझेंगे। वे भी हमारे परिवार के अंग हैं। गांधी जी उन्हें सम्मान दिलाना चाहते थे। भाई मानने पर वे अधिक लगन के साथ काम करेंगे। इसलिए हमें उनके प्रति सहृदय बनना चाहिए।


प्रश्न 3: गांधी जी की कही-लिखी बातें लगभग सौ से अधिक किताबों में दर्ज हैं। घर के काम, बीमारों की सेवा, आगंतुकों से बातचीत आदि ढेरों काम करने के बाद गांधी जी को लिखने का समय कब मिलता होगा? गांधी जी का एक दिन कैसे गुजरता होगा, इस पर अपनी कल्पना से लिखो।
उत्तर:
घर के काम, बीमारों की सेवा, आगंतुकों से बातचीत आदि कार्य निबटाने के बाद गांधी जी रात के समय बैठकर लिखते होंगे। गांधी जी में काम करने की अद्भुत क्षमता और शक्ति थी। उनका पूरा दिन व्यस्त गुजरता था। खाली बैठना वह नहीं जानते थे और थकान उन्हें कभी नहीं होती थी। सुबह उठकर प्रातः भ्रमण के लिए जाते होंगे। इसके बाद वे थोड़ा-बहुत खाकर लिखने पढ़ने की कार्य करते होंगे। इसके बाद वे आने वाले से मुलाकात करते होंगे। रात्रि को सोने से पहले वे दिनभर के पत्रों का जवाब देते होंगे।

प्रश्न 4: पाठ में बताया गया है कि गांधी जी और उनके साथी आश्रम में रहते थे। घर और स्कूल के छात्रावास से गांधी जी का आश्रम किस तरह अलग था? कुछ वाक्यों में लिखो।
उत्तर:
आश्रम वह स्थान होता है जहाँ घर-गृहस्थी की चिंताएँ छोड़कर व्यक्ति सामूहिक रूप से रहते हैं। यहाँ देश, समाज सेवा एवं धर्म के काम किए जाते हैं, परंतु गांधी जी के आश्रम में स्वतंत्रता सेनानी देश तथा समाज के सेवक और उनके परिवार के कुछ सदस्य रहा करते थे। आश्रम में ही उनका जीवनयापन था और आटा पीसने से लेकर सब्ज़ियाँ उगाने तक का काम वे आश्रम में किया करते थे। साथ ही आश्रम में रहकर वह देश की राजनीतिक हलचल पर भी ध्यान रखते थे। स्कूल के छात्रावास में केवल छात्र रहते हैं वहीं रहकर अध्ययन करते हैं। वहाँ उनका रहने का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन होता है, उन्हें अन्य किसी कार्य को करने की चिंता नहीं रहती है।


प्रश्न 5: ऐसे कामों की सूची बनाओ जिन्हें तुम हर रोज़ खुद कर सकते हो। 
उत्तर: 
ऐसे कई काम हैं जो प्रतिदिन स्वयं किए जा सकते हैं

  • अपना बिस्तर ठीक करना
  • अपने कमरे में झाड़ लगाना
  • चीजों को उनकी व्यवस्थित जगह रखना
  • अपनी प्लेट खुद धोना
  • अपने मोजे साफ करना
  • अपने जूते पॉलिश करना
  • माँ या छोटे भाई-बहन के कामों में उनकी सहायता करना।

भाषा की बात

प्रश्न 1: (क) “पिसाई’ संज्ञा है। पीसना शब्द से ‘ना’ निकाल देने पर ‘पीस’ धातु रह जाती है। पीस धातु से ‘आई’ प्रत्यय जोड़ने पर ‘पिसाई’ शब्द बनता है। किसी-किसी क्रिया में प्रत्यय जोड़कर उसे संज्ञा बनाने के बाद उसके रूप में बदलाव आ जाता है; जैस-ढोना से ढुलाई, बोना से बुआई। 
मूल शब्द के अंत में जुड़कर नया शब्द बनाने वाले शब्दांश को प्रत्यय कहते हैं। 
नीचे कुछ संज्ञाएँ दी गई हैं। बताओ ये किन क्रियाओं से बनी हैं?

  • रोपाई ………..
  • कटाई ………..
  • सिंचाई ……….
  • सिलाई ………..
  • कताई ……….
  • रँगाई ………

उत्तर:

  • रोपाई – रोपना
  • कटाई – काटना
  • सिंचाई – सींचना
  • सिलाई – सिलना
  • कताई – कातना
  • रँगाई – रँगना

(ख) हर काम-धंधे के क्षेत्र की अपनी कुछ अलग भाषा और शब्द-भंडार भी होते हैं। ऊपर लिखे शब्दों का संबंध दो अलग-अलग कामों से है। पहचानो कि दिए गए शब्दों के संबंध किन-किन कामों से है? 
उत्तर: 
रोपाई, सिंचाई, कटाई कृषि क्षेत्र के काम हैं।
कताई, सिलाई, रंगाई वस्त्र निर्माण क्षेत्र के काम हैं।


प्रश्न 2: (क) तुमने कपड़ों को सिलते हुए देखा होगा। नीचे इस काम से जुड़े हुए कुछ शब्द दिए गए हैं। आसपास के बड़ों से या दरजी से इन शब्दों के बारे में पूछो और इन शब्दों को कुछ वाक्यों में समझाओ।
नौकर NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

उत्तर:  

  • तुरपाई: हाथ से सिलाई करने को तुरपाई कहते हैं।
  • बखिया: मशीन से जो सिलाई की जाती है उसे बखिया कहते हैं।
  • कच्ची सिलाई: वह सिलाई जो पक्की सिलाई करने के बाद हटा दी जाए।
  • चोर सिलाई: जो बाहर से दिखाई न दे।

(ख) नीचे लिखे गए शब्द पाठ से लिए गए हैं। इन्हें पाठ में खोजकर बताओ कि ये स्त्रीलिंग हैं या पुल्लिंग।
नौकर NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

उत्तर: कालिख, भराई, सेवा, चक्की, रोशनी स्त्रीलिंग है, जबकि पतीला-पुल्लिंग शब्द है।

The document नौकर NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6 is a part of the Class 6 Course Hindi (Vasant) Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
28 videos|176 docs|43 tests

FAQs on नौकर NCERT Solutions - Hindi (Vasant) Class 6

1. निबंध क्या होता है और इसके क्या उद्देश्य होते हैं?
Ans. निबंध एक प्रकार का लिखित लेखन होता है जिसमें किसी विशेष विषय पर विचार, जानकारी और तर्क प्रस्तुत किए जाते हैं। इसके उद्देश्य में विचारों को स्पष्ट करना, किसी विषय पर जानकारी प्रदान करना, और पाठकों के मन में सोचने के लिए प्रेरित करना शामिल होता है।
2. निबंध लिखने की प्रक्रिया क्या होती है?
Ans. निबंध लिखने की प्रक्रिया में पहले विषय का चयन करना, उसके बारे में जानकारी इकट्ठा करना, विचारों का संगठन करना, और फिर लिखाई करना शामिल होता है। अंत में, निबंध को संपादित और सुधारना आवश्यक होता है।
3. कल्पना और अनुमान में क्या अंतर है?
Ans. कल्पना वह प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति अपने विचारों और अनुभवों को नई और अद्वितीय रूप में प्रस्तुत करता है। वहीं, अनुमान वह होता है जब व्यक्ति किसी चीज़ के बारे में किसी जानकारी के अभाव में विचार बनाता है।
4. भाषा का उपयोग निबंध में कैसे किया जाता है?
Ans. निबंध में भाषा का उपयोग विचारों को स्पष्ट और प्रभावी ढंग से व्यक्त करने के लिए किया जाता है। सही शब्दावली, वाक्य संरचना, और व्याकरण का उपयोग निबंध को आकर्षक और समझने में आसान बनाता है।
5. NCERT पाठ्यक्रम में निबंध लेखन के लिए क्या महत्वपूर्ण है?
Ans. NCERT पाठ्यक्रम में निबंध लेखन के लिए महत्वपूर्ण है कि छात्र अपने विचारों को स्पष्टता से व्यक्त कर सकें, तर्क प्रस्तुत कर सकें, और सही भाषा का उपयोग कर सकें। यह छात्रों की लेखन कौशल को विकसित करने में मदद करता है।
Related Searches

ppt

,

Exam

,

Semester Notes

,

practice quizzes

,

past year papers

,

Sample Paper

,

नौकर NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

,

नौकर NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

,

shortcuts and tricks

,

Summary

,

Important questions

,

Viva Questions

,

pdf

,

Objective type Questions

,

Free

,

video lectures

,

MCQs

,

नौकर NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

,

Previous Year Questions with Solutions

,

study material

,

mock tests for examination

,

Extra Questions

;