Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Hindi (Vasant) Class 6  >  NCERT Solutions: पेड़ की बात

पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6 PDF Download

पाठ से

मेरी समझ से

(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (☆) बनाइए-

(1) “जैसे पौधे को भली-भांति सब भेद पता लग गया हो” पौधे को कौन-सा भेद पता लग गया?

  • उसे उलटा लटकाया गया था।
  • उसे किसी ने सजा दी थी।
  • बच्चे को गिला रखना नहीं आया।
  • प्रकाश ऊपर से आ रहा है।

उत्तर: उसे उलटा लटकाया गया था। (☆)

(2) पेड़-पौधे जीव-जंतुओं के जैसे कैसे हैं?

  • हमारे जैसे ही सांस लेते हैं।
  • हमारे जैसे ही भोजन ग्रहण करते हैं।
  • हवा को शुद्ध करके सहायता करते हैं।
  • धरती पर हमारे साथ ही जन्मे हैं।

उत्तर: हवा को शुद्ध करके सहायता करते हैं। (☆)

(ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर: 
पौधे को गमले मे औंधा लटकाया गया था। पौधे का सिर नीचे लटक रहा था। और जड़े ऊपर की तरफ थी। एक –दो दिन चले जाने के बाद पौधे को इन सबके भेद मालूम पद गए।
इस पृथ्वी पर ऐसे जहरीले गॅस होती है जिसके वजह से इस पृथ्वी पर जो जीव जन्तु रहते है वे नष्ट हो जाएंगे। ऐसे जहरीले गॅस पेड़ पौधों के लिए उपयोगी होते है। पेड़ पौधे ऐसे गॅस का सेवन करके सबको ऑक्सिजन प्रदान करते है।

पंक्तियों पर चर्चा

पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।

(क) “पेड़-पौधों के रेशे- रेशे में सूरज की किरणें आबद्ध हैं।
ईंधन को जलाने पर जो प्रकाश व ताप बाहर प्रकट होता है, वह सूर्य की ही ऊर्जा है।
उत्तर: 
चूँकि सूर्य की किरणों के स्पर्श से ही पेड़-पौधे पल्लवित – पुष्पित होते हैं, इसलिए पेड़-पौधों के रेशे – रेशे में सूर्य का प्रकाश व्याप्त है। स्पष्ट है कि ईंधन को जलाने पर जो ताप बाहर निकलता है, वह सूर्य द्वारा प्रदत्त प्रकाश ही है।

(ख) “मधुमक्खी व तितली के साथ वृक्ष की चिरकाल से घनिष्ठता है। वे दल-बल सहित फूल देखने आती हैं।’
उत्तर: 
मधुमक्खी एवं तितली के साथ पेड़-पौधों की घनिष्ठता दीर्घ काल से है। वृक्ष अपने फूलों में शहद का संचय करके रखते हैं। मधुमक्खी और तितली बड़े चाव से मधुपान करती हैं। पौधों, मधुमक्खियों एवं तितलियों के बीच यह रिश्ता अनंत काल से चला आ रहा है। मधुमक्खी के आगमन से पौधों का भी उपकार होता है। मधुमक्खियाँ एक फूल के पराग कण दूसरे फूल पर ले जाती हैं। पराग कण के बिना फूल पक नहीं सकता।

मिलकर करें मिलान

पाठ में से चुनकर कुछ वाक्यांश नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थ या संदर्भ से मिलाइए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6उत्तर:
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

सोच-विचार के लिए

पाठ को एक बार फिर से पढ़िए, पता लगाइए और लिखिए-

(क) बीज के अंकुरित होने में किस-किस का सहयोग मिलता है?
उत्तर: 
बीज के अंकुरित होने में सहयोग मिलता है-

  • मिट्टी में उपस्थित जल तथा द्रव्य पदार्थों का
  • सूर्य के प्रकाश का
  • मनुष्यों द्वारा छोड़ी गई अंगारक वायु (कार्बन डाईऑक्साइड का )
  • जड़ों द्वारा माटी से रसपान का ।

(ख) पौधे अपना भोजन कैसे प्राप्त करते हैं?
उत्तर: 
हरी पत्तियों में उपस्थित क्लोरोफिल तथा सूर्य- के प्रकाश की सहायता से पौधे अपना भोजन बनाते हैं। हमारे प्रश्वास द्वारा छोड़ी गई अंगारक वायु यानी दूषित वायु ।

लेख की रचना 

इस लेख में एक के बाद एक विचार को लेखक ने सुसंगत रूप से प्रस्तुत किया है। गमले को औंधा लटकाना या मूली काटकर बोना जैसे उदाहरण देकर बात कहना इस लेख का एक तरीका है। अपने तथ्य को वास्तविकता या व्यावहारिकता से जोड़ना भी इस लेख की विशेषता है।

(क) जैसे लेखक ने ‘पेड़ की बात’ कही है वैसे ही अपने आस-पास की चीजें देखिए और किसी एक चीज़ पर लेख लिखिए, जैसे-गेहूँ की बात।
उत्तर: गेहु की बुवाई अक्तूबर महीने मे की जाती है। गेहु की फसल रबी फसल की एक प्रमुख फसल है। गेहु का सबसे ज्यादा उत्पादन पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली यह पर लिया जाता है। अक्तूबर के समय से गेहु की बुवाई की जाती है। इसके फसल को सिचाई की आवश्यकता होती है। इसके बाद गेहु के लिए खतों की छिड़काई करना जरूरी होता है। खेत मे कीड़े न फैले इसके लिए किटकनाशक का भी उपयोग करना जरूरी होता है। जब गेहु पाक जाते है तो उसमे कितनी नमी है उसकी जांच करना जरूरी होता है।

(ख) उसे कक्षा में सबके साथ साझा कीजिए।
उत्तर: यह गतिविधि विद्यार्थियों के बीच विचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने के लिए है।

अनुमान या कल्पना से

अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए।

(क) “इस तरह संतान के लिए अपना जीवन न्योछावर करके वृक्ष समाप्त हो जाता है।” वृक्ष के समाप्त होने के बाद क्या होता है?
उत्तर: 
वृक्ष समाप्त होने के बाद भी हमारे लिए बहुत कुछ करता है। पेड़ों की लकड़ी, ईंधन तथा फर्नीचर बनाने के काम आती हैं। धरती पर गिरे बीज मिट्टी से द्रव्य पदार्थ लेकर पुन: पौधे के रूप में उगने लगते हैं और फिर एक नया पेड़ बन जाता है। यही चक्र चलता रहता है।

(ख) पेड़-पौधों के बारे में लेखक की रुचि कैसे जागृत हुई होगी?
उत्तर: 
पेड-पौधों के प्रति लेखक की रुचि जागृत होने का सबसे बड़ा कारण है- वातावरण से जुड़ना । पेड़ों की हरियाली, ताज़ी हवा, उपवन के खिले रंग-बिरंगे फूलों को देखकर प्रसन्न होना। धीरे-धीरे लेखक के मन में आया होगा कि ये पेड़ कितने होंगे।

प्रवाह चार्ट

बीज से बीज तक की यात्रा का आरेख पूरा कीजिए।
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6उत्तर:
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

शब्दों के रूप

नीचे दिए गए चित्र को देखिए
यहाँ मिट्टी से जुड़े, कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं जो उसकी विशेषता बता रहे हैं। अब आप पेड़, सर्दी, सूर्य जैसे शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्द बॉक्स बनाकर लिखिए-

पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6
उत्तर: (i) पेड की विशेषता बताने वाले शब्द-
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6(ii) सर्दी की विशेषता बताने वाले शब्द-
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

(iii) सूर्य की विशेषता बताने वाले शब्द –
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

पाठ से आगे

मेरे प्रिय

नीचे दी गई तालिका से प्रत्येक के लिए अपनी पसंद के तीन-तीन नाम लिखिए-
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6उत्तर:
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

आज की पहेली

इस शब्द सीढ़ी में पाठ में आए शब्द हैं। उन्हें पूरा कीजिए और पाठ में रेखांकित कीजिए-

पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

उत्तर:
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 61. रात
2. तमाम
3. ममता
4. ताप
5. पल्लव
6. वसंत
7. तना
8. नाम
9. मज़बूत
10. तरल
11. लटक
12. कथा
The document पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6 is a part of the Class 6 Course Hindi (Vasant) Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
28 videos|163 docs|43 tests

Top Courses for Class 6

FAQs on पेड़ की बात NCERT Solutions - Hindi (Vasant) Class 6

1. पेड़ का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
Ans. पेड़ हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वायु को शुद्ध करते हैं, और जलवायु को संतुलित रखते हैं। इसके अलावा, पेड़ कई जीवों के लिए आवास प्रदान करते हैं और भूमि के कटाव को रोकते हैं।
2. पेड़ किस प्रकार के लाभ प्रदान करते हैं?
Ans. पेड़ अनेक प्रकार के लाभ प्रदान करते हैं, जैसे कि फल, लकड़ी, और औषधियाँ। वे पारिस्थितिकी तंत्र को स्थिर रखते हैं और पर्यावरण की रक्षा करते हैं। इसके अलावा, पेड़ हमारी मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं और प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाते हैं।
3. हमें पेड़ लगाने के लिए क्यों प्रेरित किया जाना चाहिए?
Ans. पेड़ लगाने से पर्यावरण की रक्षा होती है, जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित किया जा सकता है, और जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है। पेड़ लगाने से हम अगले पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।
4. विभिन्न प्रकार के पेड़ों की पहचान कैसे करें?
Ans. विभिन्न प्रकार के पेड़ों की पहचान उनके पत्तों, छाल, और फल के आकार, रंग, और संरचना के आधार पर की जा सकती है। साथ ही, पेड़ की ऊँचाई और शाखाओं की संरचना भी उनकी पहचान में मदद करती है।
5. बच्चों को पेड़ के महत्व के बारे में कैसे सिखाया जा सकता है?
Ans. बच्चों को पेड़ के महत्व के बारे में सिखाने के लिए उन्हें प्रकृति के साथ जोड़ना चाहिए। कहानियाँ, चित्रण, और कार्यशालाएँ आयोजित करके उन्हें पेड़ लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इसके अलावा, स्कूलों में प्रोजेक्ट्स और गतिविधियों के माध्यम से भी उन्हें जागरूक किया जा सकता है।
28 videos|163 docs|43 tests
Download as PDF
Explore Courses for Class 6 exam

Top Courses for Class 6

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

Semester Notes

,

Free

,

पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

,

video lectures

,

mock tests for examination

,

पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

,

Objective type Questions

,

Important questions

,

Viva Questions

,

study material

,

MCQs

,

Extra Questions

,

pdf

,

past year papers

,

Summary

,

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

,

practice quizzes

,

ppt

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Exam

,

पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

;