Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  NCERT Solutions: बचपन

बचपन NCERT Solutions - Class 6 PDF Download

संस्मरण से

प्रश्न 1. लेखिका बचपन में इतवार की सुबह क्या-क्या काम करती थीं?
उत्तर: लेखिका बचपन में इतवार की सुबह अपने मोज़े व स्टॉकिंग को धोने और अपने जूतों को पोलिश करने का काम करती थीं।

बचपन NCERT Solutions - Class 6

प्रश्न 2. ‘तुम्हें बताऊँगी कि हमारे समय और तुम्हारे समय में कितनी दूरी हो चुकी है।’ – यह कहकर लेखिका क्या-क्या बताती हैं?
उत्तर: यह कहकर लेखिका उनके और अभी के समय में अंतर स्पष्ट करती हैं। उस समय मनोरंजन का साधन ग्रामोफ़ोन था परन्तु आज रेडियो और टेलीविज़न ने उसकी जगह ले ली। पहले की कुलफ़ी अब आइसक्रीम हो गयी। कचौड़ी-समोसे की जगह अब पैटीज़ ने ले ली है। शहतूत और फ़ाल्से और खसखस के शरबत का स्थान कोक-पेप्सी ने ले लिया है।

प्रश्न 3. पाठ से पता करके लिखो कि लेखिका के चश्मा लगाने पर उनके चचेरे भाई उन्हें क्यों छेड़ते थे।
उत्तर: लेखिका ने पहली बार चश्मा लगाया था इसलिए वो कुछ अजीब सी लग रही थीं, उन्हें खुद भी अटपटा सा लग रहा था। इस कारण उनके चचेरे भाई उन्हें छेड़ते थे।

प्रश्न 4. लेखिका बचपन में कौन-कौन सी चीज़े मज़ा ले-लेकर खाती थीं? उनमें से प्रमुख फलों के नाम लिखो।
उत्तर: लेखिका बचपन में चाकलेट और चने जोर गरम और अनारदाने का चूर्ण मज़ा ले-लेकर खाती थीं। रसभरी, कसमल और काफ़ल उनके प्रिय फल थे।

संस्मरण से आगे

प्रश्न 1. लेखिका के बचपन में हवाई जहाज़ की आवाजें, घुड़सवारी, ग्रामोफ़ोन और शोरूम में शिमला-कालका ट्रेन का मॉडल ही आश्चर्यजनक आधुनिक चीजें थीं। आज क्या-क्या आश्चर्यजनक आधुनिक चीजें तुम्हें आकर्षित करती हैं? उनके नाम लिखो।
उत्तर: आज की आश्चर्यजनक आधुनिक चीजें हैं-कंप्यूटर, टेलीविज़न, इंटरनेट, मोबाइल, रोबोट, मेट्रो ट्रेन, मोटर कार, बाइक आदि। इनके प्रति हम आज ज्यादा आकर्षित होते हैं।

प्रश्न 2. अपने बचपन की किसी मनमोहक घटना को याद करके विस्तार से लिखो।
उत्तर: छात्र स्वयं करें।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1. सन् 1935-40 के लगभग लेखिका को बचपन शिमला में अधिक दिन गुज़रा उन दिनों के शिमला के विषय में जानने का प्रयास करो।
उत्तर: सन 1935-40 के लगभग लेखिका का बचपन शिमला में अधिक दिन गुज़रे लेकिन उस समय शिमला ज्यादा विकसित नहीं हुआ करता था उस समय शिमला में रेस्तराँ खुलना शुरू हुए थे। तब शिमला में अच्छे रास्ते नहीं थे इसलिए लोगों को दूसरी जगह जाने के लिए बहुत चढ़ाई करनी होती थी। शिमला रिज पर घुड़सवारी हुआ करती  थी और वहाँ एक स्कैंडल पॉइंट भी हुआ करता था।

प्रश्न 2. लेखिका ने इस संस्मरण में सरवर के माध्यम से अपनी बात बताने की कोशिश की है, लेकिन सरवर का कोई परिचय नहीं दिया है। अनुमान लगाइए कि सरवर कौन हो सकता है?
उत्तर: लेखिका ने इस संस्मरण में सरवर के माध्यम से अपनी बात बताने की कोशिश की है,मेरे अनुमान से सरवर उनका कोई दोस्त या सहकर्मचारी हो सकता है जिसका कोई परिचय नहीं दिया गया  है।

भाषा की बात

प्रश्न 1. क्रियाओं से भी भाववाचक संज्ञाएँ बनती हैं। जैसे मारना से मार, काटना सेकाट, हारना से हार, सीखना से सीख, पलटना से पलट और हड़पना से हड़पआदि भाववाचक संज्ञाएँ बनी हैं। तुम भी इस संस्मरण से कुछ क्रियाओं को छाँट कर लिखो और उनसे भाववाचक संज्ञा बनाओ।

उत्तर:

क्रियाभाववाचक संज्ञा
चमकनाचमक
भागनाभाग
बदलनाबदल
खरीदनाखरीद
ओढ़नाओढ़


प्रश्न 2. चार दिन, कुछ व्यक्ति, एक लीटर दूध आदि शब्दों के प्रयोग पर ध्यान दो तो पता चलेगा कि इसमें चार, कुछ और एक लीटर शब्द से संख्या या परिमाण का आभास होता है, क्योंकि ये संख्यावाचक विशेषण हैं। इसमें भी चार दिन से निश्चित सख्या संख्या का बोध होता है, इसलिए इसको निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं और कुछ व्यक्ति से अनिश्चित संख्या का बोध होने से इसे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। इसी प्रकार एक लीटर दूध से परिमाण का बोध होता है इसलिए इसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। अब तुम नीचे लिखे वाक्यों को पढ़ो और उनके सामने विशेषण के भेदों को लिखो –

अब तुम नीचे लिखे वाक्यों को पढ़ो और उनके सामने विशेषण के भेदों को लिखो – 

(क) मुझे दो दर्जन केले चाहिए। 
उत्तर: दो दर्जन, निश्चित संख्यावाचक विशेषण

(ख) दो किलो अनाज दे दो। 
उत्तर: दो किलो, निश्चित परिमाणवाचक विशेषण

(ग) कुछ बच्चे आ रहे हैं। 
उत्तर: कुछ, अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

(घ) तुम्हारा सारा प्रयत्न बेकार रहा। 
उत्तर: तुम्हारा , सार्वनामिक विशेषण 

(ड) सभी लोग हँस रहे थे। 
उत्तर: सभी , अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण 

(च) तुम्हारा नाम बहुत सुंदर है।
उत्तर:
बहुत , गुणवाचक विशेषण

प्रश्न 3. कपडों में मेरी दिलचस्पियाँ मेरी मौसी जानती थीं।

इस वाक्य में रेखांकित शब्द ‘दिलचस्पियाँ’ और ‘मौसी’ संज्ञाओं की विशेषता बता रहे हैं, इसलिए ये सार्वनामिक विशेषण हैं। सर्वनाम कभी-कभी विशेषण का काम भी करते हैं। पाठ में से ऐसे पाँच उदाहरण छाँटकर लिखो। 

उत्तर:

1) मैं तुमसे कुछ इतनी बडी हूँ कि तुम्हारी दादी भी हो सकती हूँ नानी भी।

वाक्य में सार्वनामिक विशेषण: इतनी

स्पष्टीकरण: "इतनी" यहाँ पर मेरी उम्र को संदर्भित कर रही है, जो तुमसे बहुत अधिक है।

2) बचपन में हमें अपने मोजे खुद धोने पड़ते थे।

वाक्य में सार्वनामिक विशेषण: अपने

स्पष्टीकरण: "अपने" यहाँ पर हमारे (वक्ता के) मोजों को संदर्भित कर रहा है।

3) हम बच्चे इतवार की सुबह इसी में लगाते। 

वाक्य में सार्वनामिक विशेषण: इसी

स्पष्टीकरण: "इसी" यहाँ पर किसी विशिष्ट चीज या कार्य को संदर्भित कर रहा है जिसमें बच्चे इतवार की सुबह लगाते।

4) कुछ एकदम लाल, कुछ गुलाबी, रसभरी कसमल। 

वाक्य में सार्वनामिक विशेषण: कुछ (दो बार)

स्पष्टीकरण: "कुछ" यहाँ पर विभिन्न प्रकार की चीजों को संदर्भित कर रहा है, जैसे कि एकदम लाल और गुलाबी, रसभरी कसमल।

5) मैंने अपने छोटे भार्इ का टोपा उठाकर सिर पर रखा।

वाक्य में सार्वनामिक विशेषण: अपने, छोटे

स्पष्टीकरण: "अपने" यहाँ पर वक्ता के भाई को संदर्भित कर रहा है। "छोटे" यहाँ पर वक्ता के भाई की उम्र को संदर्भित कर रहा है, जो वक्ता से कम है।

कुछ करने को

प्रश्न 1: अगर तुम्हें अपनी पोशाक बनाने को कहा जाए तो कैसी पोशाक बनाओगे और पोशाक बनाते समय किन बातों का ध्यान रखोगे? अपनी कल्पना से पोशाक का डिज़ाइन बनाओ।

उत्तर: स्वयं करें।

संकेत: छात्र अपनी कल्पना से डिज़ाइन बनाएँ। लड़के कोट-पैंट या कुर्ता पाजामे का डिजाइन बना सकते हैं और लड़कियाँ फ्रॉक या सलवार कमीज को डिजाइन बना सकती हैं। यह भी लिखें कि पोशाक बनाते समय आप किस बात का ध्यान | रखेंगे-पहनने में सुविधा और आराम का या आधुनिकता और कारीगरी का।

प्रश्न 2: तीन-तीन के समूह में अपने साथियों के साथ कपड़ों के नमूने इकट्ठा करके कक्षा में बताओ। इन नमूनों को छूकर देखो और अंतर महसूस करो। यह भी पता करो कि कौन-सा कपड़ा किस मौसम में पहनने के लिए अनुकूल है।

उत्तर: छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 3: हथकरघा और मिल के कपड़े बनाने के तरीकों के बारे में पता करो। संभव हो तो किसी कपड़े के कारखाने में जाकर जानकारी इकट्ठी करो।

उत्तर: हथकरघा पर हाथ से कपड़े बनाए जाते हैं और मिल में मशीन के द्वारा। छात्र किसी कारखाने का भ्रमण कर यह जानने का प्रयास करें कि कपड़े बनाने की प्रक्रिया क्या है।

प्रश्न 4: हमारे देश में तरह-तरह के भोजन, तरह-तरह की पोशाकें प्रचलित हैं। कक्षा के बच्चे और शिक्षक इनके विविध रूपों के बारे में बातचीत करें। 

उत्तर: छात्र स्वयं करें।

The document बचपन NCERT Solutions - Class 6 is a part of Class 6 category.
All you need of Class 6 at this link: Class 6

FAQs on बचपन NCERT Solutions - Class 6

1. 'संस्मरण से' पाठ का मुख्य विषय क्या है?
Ans. 'संस्मरण से' पाठ में लेखक ने अपने बचपन की यादों और अनुभवों को साझा किया है। यह पाठ बचपन की मासूमियत, खेल, और उन यादों की गहराई को दर्शाता है जो जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
2. 'भाषा की बात' खंड में क्या बताया गया है?
Ans. 'भाषा की बात' खंड में लेखक ने भाषा के महत्व को समझाया है। इसमें यह बताया गया है कि कैसे भाषा संवाद का एक महत्वपूर्ण साधन है और यह एक व्यक्ति की संस्कृति और पहचान को दर्शाती है।
3. 'कुछ करने को' पाठ का उद्देश्य क्या है?
Ans. 'कुछ करने को' पाठ का उद्देश्य बच्चों को प्रेरित करना है कि वे अपने विचारों और कल्पनाओं को साकार करें। यह पाठ यह भी सिखाता है कि प्रयास करने से ही सफलता मिलती है।
4. 'अनुमान और कल्पना' खंड में कौन-से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई है?
Ans. 'अनुमान और कल्पना' खंड में लेखक ने यह बताया है कि कैसे बच्चे अपनी कल्पना के माध्यम से नई दुनिया की रचना कर सकते हैं और अपने विचारों को स्वतंत्रता से व्यक्त कर सकते हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि कल्पना बच्चों के विकास में सहायक होती है।
5. NCERT कक्षा 6 के पाठों का परीक्षा में क्या महत्व है?
Ans. NCERT कक्षा 6 के पाठ बच्चों को न केवल भाषा और साहित्य का ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य और नैतिक शिक्षा भी प्रदान करते हैं। ये पाठ परीक्षा में महत्वपूर्ण प्रश्नों का स्रोत होते हैं, जो बच्चों को उनकी समझ और विश्लेषणात्मक कौशल को बढ़ाने में मदद करते हैं।
Download as PDF

Top Courses for Class 6

Related Searches

Sample Paper

,

बचपन NCERT Solutions - Class 6

,

Extra Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Important questions

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

Semester Notes

,

shortcuts and tricks

,

Viva Questions

,

Exam

,

study material

,

practice quizzes

,

बचपन NCERT Solutions - Class 6

,

Free

,

pdf

,

mock tests for examination

,

Summary

,

past year papers

,

बचपन NCERT Solutions - Class 6

,

MCQs

,

ppt

;