प्रश्न 1. तुम्हें कविता को कोई और शीर्षक देना हो तो क्या शीर्षक देना चाहोगे? उपयुक्त शीर्षक सोच कर लिखो।
उत्तर: ‘छोटी चिड़िया’
प्रश्न 2. इस कविता के आधार पर बताओ कि चिड़िया को किन-किन चीज़ों से प्यार है?
उत्तर: चिड़िया को अन्न से, जंगल से और जिस नदी से वह ठंडा और मीठा पानी पीती है उससे प्यार है।
प्रश्न 3. कवि ने चिड़िया को छोटी, संतोषी, मुँह बोली, गरबीली चिड़िया क्यों कहा है?
उत्तर: चिड़िया आकार में छोटी है इसलिए कवि ने उसे छोटी कहा है। वह अन्न के दाने में ही संतुष्ट है इसलिए उसे संतोषी बताया गया है। वह सारी बातों को बोल देती है इसलिए उसे मुँह बोली कहा है। वह छोटी होते हुए भी नदी से पानी पीने का साहसी काम करती है इसलिए गरबीली चिड़िया कहा गया है।
प्रश्न 4. आशय स्पष्ट करो –
(क) रस उँडेल कर गा लेती है।
उत्तर: चिड़िया जब खुश होकर गाने लगती है तब ऐसा लगता है मानो उसने अपना सारा रस उस गाने में उड़ेल दिया है।
(ख) चढ़ी नदी का दिल टटोलकर
जल का मोती ले जाती है।
उत्तर: इस पंक्ति का आशय है कि चिड़िया ऐसे ही नदी से जल-कण लेकर अपनी प्यास नहीं बुझाती। वह पहले उफनती हुई नदी का मन टटोलती है और उसकी इच्छा का भी ध्यान रखती है। अंत में अपनी कार्य कुशलता से जल के बीच स्थित मोती को ढूँढ लेती है।
प्रश्न 1. कवि ने नीली चिड़िया का नाम नहीं बताया है। वह कौन सी चिड़िया रही होगी? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए पक्षी-विज्ञानी सालिम अली की पुस्तक ‘भारतीय पक्षी’ देखो। इनमें ऐसे पक्षी भी शामिल हैं जो जाड़े में एशिया के उत्तरी भाग और अन्य ठंडे देशों से भारत आते हैं। उनकी पुस्तक को देखकर तुम अनुमान लगा सकते हो कि इस कविता में वर्णित नीली चिड़िया शायद इनमें से कोई एक रही होगी-
(i) नीलकंठ
(ii) छोटा किलकिला
(iii) कबूतर
(iv) बड़ा पतरिंगा
उत्तर: इस कविता में वर्णित नीली चिड़िया शायद नीलकंठ रही होगी, क्योंकि उसके शरीर के ज्यादातर भाग का रंग नीला आकार छोटा तथा आवाज़ मीठी होती है।
प्रश्न 2. नीचे पक्षियों के कुछ नाम दिए गए हैं। उनमें यदि कोई पक्षी एक से अधिक रंग का है तो लिखो कि उसके किस हिस्से का रंग कैसा है? जैसे तोते की चोंच लाल है, शरीर हरा है।
(i) मैना
(ii) कौआ
(iii) बतख
(iv) कबूतर
उत्तर:
(i) मैना – हल्का काला रंग
(ii) कौआ – शरीर – काला रंग, पंख – हल्का या गहरा रंग
(iii) बतख – चोंच और पाँव – हल्का पीला रंग, शरीर – सफ़ेद पंखों से भरा
(iv) कबूतर – शरीर – सलेटी रंग, आँखें – लाल, पाँव – गुलाबी, गला – सतरंगी रंग
प्रश्न 3. कविता का हर बंध ‘वह चिड़िया जो-‘ से शुरू होता है और मुझे बहुत प्यार है’ पर खत्म होता है। तुम भी इन। पंक्तियों का प्रयोग करते हुए अपनी कल्पना से कविता में कुछ नए बंध जोड़ो।
उत्तर:
वह चिड़िया जो
चींची करके
सबका मन बहलाती है।
नील गगन की सीमा पाने
पंख पसारे उड़ जाती है।
अपना घर बनाने के लिए।
घास के तिनके लाती है।
वह परिश्रमी चिड़िया सबको
परिश्रम का पाठ सिखाती है।
प्रश्न 4. तुम भी ऐसी कल्पना कर सकते हो कि ‘वह फूल का पौधा जो-पीली पंखुड़ियों वाला-महक रहा है, मैं हूँ। उसकी विशेषताएँ मुझ में हैं …। फूल के बदले वह कोई दूसरी चीज़ भी हो सकती है जिसकी विशेषताओं को गिनाते हुए तुम उसी चीज़ से अपनी समानता बता सकते हो … ऐसी कल्पना के आधार पर कुछ पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर:
प्रश्न 1.
पंखों वाली चिड़िया
ऊपर वाली दराज
नीले पंखों वाली चिड़िया
सबसे ऊपर वाली दराज
यहाँ रेखांकित शब्द विशेषण का काम कर रहे हैं। अगले पृष्ठ पर’ वाला/वाली’ जोड़कर बनने वाले कुछ और विशेषण दिए गए हैं। ऊपर दिए गए उदाहरणों की तरह इनके आगे एक-एक विशेषण और जोड़ो –
…………….. मोरों वाला बाग
उत्तर: रंग-बिरंगे
……………….. पेडों वाला घर
उत्तर: हरे-भरे
……………… फूलों वाली क्यारी
उत्तर: लाल
……………… खादी वाला कुर्ता
उत्तर: सफ़ेद
………………. रोने वाला बच्चा
उत्तर: ज्यादा
………………. मूँछों वाला आदमी
उत्तर: बड़ी
प्रश्न 2.
" वह चिड़िया …….. जुंडी के दाने रुचि से…….. खा लेती है।
वह चिड़िया …….. रस उँडेल कर गा लेती है।"
कविता की इन पंक्तियों में मोटे छापे वाले शब्दों को ध्यान से पढ़ो। पहले वाक्य में ‘रुचि से’ खाने के ढंग की और दूसरे वाक्य में ‘रस उँडेल कर’ गाने के ढंग की विशेषता बता रहे हैं। अत: ये दोनों क्रिया-विशेषण हैं। नीचे दिए वाक्यों कार्य के ढंग या रीति से संबंधित क्रिया-विशेषण छाँटो –
(क) सोनाली जल्दी-जल्दी मुँह में लड्डू ठूँसने लगी।
उत्तर: जल्दी-जल्दी
(ख) गेंद लुढ़कती हुई झाड़ियों में चली गई।
उत्तर: लुढ़कती हुई
(ग) भूकंप के बाद जनजीवन धीरे- धीरे सामान्य होने लगा।
उत्तर: धीरे- धीरे
(घ) कोई सफ़ेद-सी चीज धप्प से आँगन में गिरी।
उत्तर: धप्प
(ड) टॉमी फुर्ती से चोर पर झपटा।
उत्तर: फुर्ती से
(च) तेजिंदर सहमकर कोने में बैठ गया।
उत्तर: सहमकर
(छ) आज अचानक ठंड बढ़ गई है।
उत्तर: अचानक
![]() |
Use Code STAYHOME200 and get INR 200 additional OFF
|
Use Coupon Code |
45 videos|89 docs|10 tests
|