Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij)  >  Practice Questions with Solutions: सवैयें

Practice Questions with Solutions: सवैयें | Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij) PDF Download

प्रश्न 1: रसखान की अगले जन्म में हर स्थिति में कहां निवास करने की इच्छा है?
(क) मथुरा में
(ख) यमुना नदी के किनारे
(ग) ब्रज में
(घ) दिल्ली में
उत्तर: (ग)

प्रश्न 2: रसखान किसके भक्त थे ?
(क) राम के
(ख) श्री कृष्ण के
(ग) रहीम के
(घ) शिव के
उत्तर: (ख)

प्रश्न 3: रसखान कौन से पर्वत का पत्थर बनाना चाहते हैं ?
(क) गोवर्धन पर्वत का
(ख) सुमेरू पर्वत का
(ग) विंध्याचल पर्वत का
(घ) हिमालय पर्वत का
उत्तर: (क)

प्रश्न 4:कवि रसखान ग्वालो की लाठी व कंबल के लिए क्या त्यागने के लिए तत्पर है ?
(क) महल
(ख) तीनों लोको का राज
(ग) धन दौलत
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (ख)

प्रश्न 5: कृष्ण के प्रेम में पड़ी गोपियां अपने सिर पर क्या रखने के लिए तैयार हैं ?
(क) मुकुट
(ख) छत्र
(ग) मोर पंख
(घ) पगड़ी
उत्तर: (ग)

प्रश्न 6: गोपियां श्री कृष्ण की बांसुरी को अपने होठों पर क्यों नहीं रखना चाहती ?
(क) उन्हें बांसुरी पसंद नहीं है
(ख) उन्हें बांसुरी श्री कृष्ण के होठों पर पसंद है
(ग) उनके सुंदर होंठ छुप जाएंगे
(घ) सौतिया डाह के कारण (वह श्री कृष्ण की बांसुरी को अपनी सौतन समझती थी)
उत्तर: (घ)

प्रश्न 7: जब श्री कृष्ण की बांसुरी की धुन सुनाई देगी तब गोपियां क्या करना चाहती हैं ?
(क) वह ध्यान से सुनना चाहती हैं
(ख) वह अपने कानों में उंगली डालना चाहती हैं
(ग) वह भी मुरली बजाना चाहती हैं
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (ख)

प्रश्न 8: श्री कृष्ण की बांसुरी की मधुर धुन सुनकर गाय क्या करती  हैं ?
(क) वह इधर-उधर दौड़ने लगती हैं
(ख) वह सो जाती हैं
(ग) वह बेचैन हो जाती है
(घ) वे भी अटारी पर चढ़कर गाने लगती है
उत्तर: (घ)

प्रश्न 9: रसखान पक्षी के रूप में जन्म लेने पर कहां रहना चाहते हैं?
(क)  गंगा किनारे आम के पेड़ पर
(ख) घने जंगल में
(ग) यमुना किनारे  कदंब की डाली पर
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (ग)

प्रश्न 10: कवि द्वारा अगले जन्म में पशु या पक्षी के ही रूप में जन्म लेने की तीव्र इच्छा से क्या पता चलता है ?
(क) कवि ब्रजभूमि से बहुत प्यार करते हैं
(ख) कवि पशु पक्षी के रूप में जन्म लेकर अनुभव करना चाहते हैं कि उनका जीवन कैसे होगा
(ग)  कवि नंद बाबा के भक्त हैं
(घ) श्री कृष्ण के प्रति एकनिष्ठ प्रेम के कारण
उत्तर: (घ)

प्रश्न 11: रसखान स्वर्ण के सौ महल किसके लिए त्यागने को तैयार हैं?
(क)  कंस के लिए
(ख) अपने पुत्र के लिए
(ग)  ब्रजभूमि की कंटीली झाड़ियों के लिए
(घ)  गोवर्धन पर्वत के लिए
उत्तर: (ग)

प्रश्न 12: गोपियां श्री कृष्ण के लिए क्या करने को तैयार हैं ?
(क) बांसुरी बजाने के लिए तैयार हैं
(ख) घर छोड़ने के लिए तैयार हैं
(ग) ब्रज छोड़ने के लिए तैयार है
(घ) श्रीकृष्ण की तरह रूप धरने के लिए तैयार हैं
उत्तर: (घ)

प्रश्न 13: रसखान अपनी आंखों से क्या निहारना चाहते हैं?
(क) श्री कृष्ण की बांसुरी
(ख) ब्रज के वन उपवन और तालाब
(ग) प्रकृति के सुंदर दृश्य
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (ख)

प्रश्न 14: जब श्री कृष्ण की बांसुरी बाजेगी तो गोपियों की क्या चीज संभाले नहीं संभलेगी?
(क) उनकी बांसुरी
(ख) मुस्कान
(ग) उनके आंसू
(घ) पैरों की पाजेब
उत्तर: (ख)

प्रश्न 15: सिद्धियां कितनी मानी गई हैं ?
(क) चार
(ख) तीन
(ग) आठ
(घ) नौ
उत्तर: (ग) 

प्रश्न 16: गोपियां अपने गले में कौन सी माला पहनेंगी ?
(क) गुंज की
(ख) कुंज की
(ग) करील की
(घ) वैजयंती माला
उत्तर: (क)

प्रश्न 17: कालिंदी कुल कदंब की डारन’ मे कौन सा अलंकार है ? 
(क) रूपक
(ख) उपमा
(ग) अनुप्रास
(घ) उपेक्षा
उत्तर: (ग)

प्रश्न 18: अगला जन्म पशु का होने पर रसखान कहां रहना चाहते हैं ?
(क) गोपियों के साथ
(ख) मथुरा में
(ग) नंद की गायों के मध्य में
(घ) द्वारका में
उत्तर: (ग)

प्रश्न 19: कालिंदी किसका नाम है ?
(क) राधा
(ख) रुक्मणी
(ग) यमुना
(घ) द्रौपदी
उत्तर: (ग)

प्रश्न 20: पुंरंदर कौन था
(क) श्री कृष्ण
(ख) इंद्र
(ग) वायु
(घ) हाथी
उत्तर: (ख)

The document Practice Questions with Solutions: सवैयें | Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij) is a part of the Class 9 Course Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
17 videos|159 docs|33 tests

Top Courses for Class 9

17 videos|159 docs|33 tests
Download as PDF
Explore Courses for Class 9 exam

Top Courses for Class 9

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

pdf

,

Summary

,

mock tests for examination

,

MCQs

,

Extra Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Practice Questions with Solutions: सवैयें | Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij)

,

Viva Questions

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

ppt

,

practice quizzes

,

shortcuts and tricks

,

Sample Paper

,

Important questions

,

study material

,

Practice Questions with Solutions: सवैयें | Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij)

,

Exam

,

past year papers

,

Free

,

Semester Notes

,

Practice Questions with Solutions: सवैयें | Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij)

;