Class 6  >  Hindi (Vasant) Class 6  >  Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो

Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो - Hindi (Vasant) Class 6

1. वह चिड़िया जो...

मुझे अन्न से बहुत प्यार है|

1. चिड़िया रूचि से क्या खाती है?

उत्तर: चिड़िया रूचि से दूध भरे जुंडी के दाने खाती है|
 

2. कवि ने चिड़िया को क्या कहा है और क्यों?

उत्तर: कवि ने चिड़िया को संतोषी कहा है क्योंकि थोड़े-से दानों में संतोष कर लेती है|
 

3. चिड़िया के पंख कैसे हैं?

उत्तर: चिड़िया के पंख नीले हैं|

Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो | Hindi (Vasant) Class 6 

4. चिड़िया को किससे प्यार है?

उत्तर: चिड़िया को अन्न से बहुत प्यार है|
 

2. वह चिड़िया जो...

मुझे विजन से बहुत प्यार है|

1. चिड़िया किसके लिए गाती है?

उत्तर: चिड़िया बूढ़े वन बाबा के लिए गाती है|

2. इन पंक्तियों में चिड़िया ने अपनी क्या विशेषता बताई है?

उत्तर:  इन पंक्तियों में चिड़िया ने बताया है कि वह मधुर स्वर में गाती है|

3. चिड़िया को किससे प्यार है?
उत्तर: चिड़िया को विजन से प्यार है|

3. वह चिड़िया जो...
 मुझे नदी से बहुत प्यार है|


1. 'जल का मोती' का प्रयोग यहाँ किसके लिए किया गया है?
उत्तर: 'जल का मोती' का प्रयोग यहाँ जल की बूँद के लिए किया गया है|

2. चिड़िया जल का मोती कैसे लाती है?
उत्तर: चिड़िया जल का मोती चोंच में लाती है|

3. चिड़िया को गर्वीली क्यों कहा गया है?
उत्तर: चिड़िया जल से भरी उफनती नदी के बीच से भी पानी की बूंदो को चोंच में भर कर ले आती है। यह साहसिक काम के कारण चिड़िया को गर्वीली कहा गया है|

आशय स्पष्ट कीजिए-

(क) बूढ़े वन-बाबा की खातिर
 रस उँडेलकर गा लेती है

उत्तर: छोटी चिड़िया जंगल में घूम-घूम कर ऊँचे और मधुर स्वर में गाने गाती है| उसके सारे गीत अपने वन यानी अपने घर को समर्पित हैं जहाँ वह स्वछंदता से रहती है|

(ख) चढ़ी नदी का दिल टोटलकर
 जल का मोती ले जाती है

उत्तर: छोटी चिड़िया जल से भरी उफनती नदी के बीच से जल का मोती यानी पानी की बूंदों को अपने चोंच में भरकर लाती है और अपनी प्यास को शांत करती है|


प्रश्नोत्तर

1. चिड़िया को खाने में क्या पसंद करती है?
उत्तर: चिड़िया खाने में दूध भरे ज्वार के दाने पसंद करती है|

2. चिड़िया किसका दिल टोटलती है?
उत्तर: चिड़िया जल से भरी उफनती नदी का दिल टोटलती है|

3. कविता में कैसी चिड़िया का वर्णन किया गया है?
उत्तर: कविता में छोटी नील पंखो वाली चिड़िया का वर्णन है जो संतोषी और साहसी है| उसे स्वछंदता से घूमना बहुत पसंद है|

4. कविता में चिड़िया की क्या-क्या विशेषता बताई गई है?
उत्तर: नीले पंखो वाली छोटी चिड़िया संतोषी है जिसे अन्न से बहुत प्यार है| वह वन में घूमकर ऊँचे और मधुर स्वर में गाती है, उसे स्वछंदता पसंद है| वह उफनती नदी से पानी पीने जैसा साहसी कार्य भी करती है जिसके लिए उसे स्वयं पर गर्व है|

5. इस कविता के माध्यम से कवि क्या सन्देश देना चाहता है?
उत्तर:  इस कविता के माध्यम से कवि यह सन्देश देना चाहता है कि हमें संतोषी स्वभाव का होना चाहिए, ज्यादा लालच नहीं करना चाहिए| अकेले में भी हमें ख़ुशी से रहना चाहिए| साथ ही कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारना चाहिए और उसका डट कर मुकाबला करना चाहिए।

The document Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो | Hindi (Vasant) Class 6 is a part of the Class 6 Course Hindi (Vasant) Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6

FAQs on Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो - Hindi (Vasant) Class 6

1. चिड़ियों के बारे में क्या कुछ जानकारी है?
उत्तर: चिड़ियाँ छोटे पक्षी होती हैं जो आमतौर पर पंखे लहराते हुए उड़ती हैं। इनकी आँखें छोटी होती हैं और उनके पास अद्भुत उड़ाने की क्षमता होती है। चिड़ियों के विभिन्न प्रकार होते हैं और ये अपनी आवास स्थलों पर बसती हैं। चिड़ियों की आवाज़ों में भी भिन्नता होती है, जो उनके अर्थपूर्ण संदेशों को संचारित करती है।
2. चिड़ियों का आहार क्या होता है?
उत्तर: चिड़ियाँ अलग-अलग प्रकार के आहार पर जीती हैं। यह आहार उनके आवास स्थान और उनकी जीवनशैली पर निर्भर करता है। कुछ चिड़ियाँ बीज, फल, नके, छोटे पशुओं और कीटों को खाती हैं, जबकि कुछ चिड़ियाँ मछलियों और अन्य छोटे जीवों को पकड़कर खाती हैं।
3. चिड़ियाँ कहाँ अधिकांशतः बसती हैं?
उत्तर: चिड़ियाँ विभिन्न प्रकार के आवास स्थलों पर बसती हैं। कुछ चिड़ियाँ वनों और जंगलों में रहती हैं जहाँ उन्हें अपनी जीवनशैली और आहार की आवश्यकताएं मिलती हैं। दूसरी चिड़ियाँ शहरों और उपनगरों में रहती हैं, जहाँ उन्हें इंसान के निर्मित आवास स्थल और खाद्य पदार्थ मिलते हैं।
4. चिड़ियों के पंखों का उपयोग क्या होता है?
उत्तर: चिड़ियों के पंख उनकी उड़ान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके पंखों की ढाल और ऊतक उन्हें उड़ाने में सहायता करती हैं और उन्हें ऊंचाई और दूरी को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। चिड़ियों के पंख बहुत हल्के होते हैं, जिसके कारण उनको आसानी से उड़ने में सहायता मिलती है।
5. चिड़ियों के आवाज़ क्यों होते हैं?
उत्तर: चिड़ियों के आवाज़ उनके अर्थपूर्ण संदेशों को संचारित करने के लिए होते हैं। ये आवाज़ उनकी गुणवत्ता, प्रजनन और संकेतों को दूसरे प्राणियों तक पहुंचाने में मदद करते हैं। चिड़ियों के आवाज़ में भिन्नता होती है, जैसे कि गाना, चीख, चहचहाना और चिल्लाना। यह उनकी जीवनशैली, संगठन और आवास स्थल के साथ जुड़ा होता है।
45 videos|90 docs|23 tests
45 videos|90 docs|23 tests
Download as PDF
Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Download free EduRev App
Track your progress, build streaks, highlight & save important lessons and more!
(Scan QR code)
Related Searches

Semester Notes

,

Previous Year Questions with Solutions

,

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

Viva Questions

,

study material

,

Extra Questions

,

practice quizzes

,

Important questions

,

past year papers

,

Sample Paper

,

pdf

,

Objective type Questions

,

Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो | Hindi (Vasant) Class 6

,

Free

,

Exam

,

Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो | Hindi (Vasant) Class 6

,

Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो | Hindi (Vasant) Class 6

,

ppt

,

Summary

,

mock tests for examination

,

video lectures

;