अतिलघूउत्तरीय प्रश्न
(प्रत्येक 1 अंक)
प्रश्न 1. इस कविता में कौन-कौन से पुराने निशानों का उल्लेख किया गया है ?
उत्तर: इस कविता में निम्नलिखित पुराने निशानों का उल्लेख किया है-
(i) पीपल का पेड़,
(ii) ढहा हुआ मकान,
(iii) जमीन का खाली टुकड़ा,
(iv) बिना रंग वाला लोहे का फाटक,
(v) इक मंजिला मकान।
प्रश्न 2. कवि अपने घर के लिए कहाँ से मुड़ता था तथा उसका मकान कैसा था ?
उत्तर: कवि अपने घर के लिए खाली पड़े जमीन के टुकडे़ से बाएँ मुड़ता था। कवि का मकान एक मंजिला था उस पर बिना रंग वाला लोहे का फाटक चढ़ा था।
प्रश्न 3. ‘नए इलाके में’ शीर्षक कविता का मूल भाव लिखिए।
उत्तर: इस कविता को लिखने के पीछे कवि का उद्देश्य समाज के निचले तबके द्वारा किया जा रहा उत्कृष्ट कार्य प्रकाश में लाना है। कवि सामाजिक और आर्थिक विषमता के प्रति हमें सचेत और जागरूक करना चाहते हैं।
लघूउत्तरीय प्रश्न
(प्रत्येक 2 अंक)
प्रश्न 1. कवि को क्या उम्मीद है ?
उत्तर: कवि को यह उम्मीद है कि कोई-न-कोई पूर्व परिचित व्यक्ति उसे अवश्य पहचान लेगा और उसे आवाज देकर बुलायेगा अर्थात इस परिर्वतनशील समय में भी कुछ-न-कुछ अवश्य बचा रह गया है।
प्रश्न 2. नए बसते इलाके में कवि रास्ता क्यों भूल जाता है?
उत्तर: नए निर्माण होते इलाके में कवि के रास्ता भूलने का कारण हैμइन इलाकों में हर रोज नए-नए निर्माण होना, नए इलाके बसना तथा बनाए गए निशानों का न मिलना। अर्थात् कवि नए परिवर्तन के कारण रास्ता भूल जाता है।
प्रश्न 3. कवि एक घर पीछे यो दो घर आगे क्यों चल देता है?
उत्तर: कवि एक घर पीछे या दो घर आगे इसलिए चल देता है, क्योंकि नित्य नए परिवर्तन कवि की बनाई पहचान तथा पिछली बार के निशानों को मिटा देते हैं। इसलिए कवि अपने एक मंजिल रूपी घर तक नहीं पहुँच पाता।
प्रश्न 4. अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए कवि ने कौन-कौन से निशान याद रखे थे । ‘नए इलाके में’ कविता के आधार पर उत्तर लिखिए ।
उत्तर: अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए कवि ने निम्न निशान याद रखे थे। पीपल का पेड़, खाली पड़ा प्लाॅट या ढहा हुआ मकान तथा एक मंजिला बिना रंग के फाटक वाला मकान।
प्रश्न 5. स्मृति के भरोसे क्यों नहीं रहा जा सकता ?
उत्तर: स्मृति के भरोसे इस दुनिया में अधिक समय तक नहीं रहा जा सकता। यहाँ वास्तविकता का सामना करना ही पड़ता है। यहाँ पल-पल परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में स्मृति धोखा खा जाती है।
प्रश्न 6. कवि नए शहर में अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए किन-किन निशानों को खोजता है ?
उत्तर:
व्याख्यात्मक हल:
कवि नए शहर में अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए पीपल का पेड़, ढहा हुआ मकान, जमीन का खाली टुकड़ा, बिना रंग वाला लोहे का फाटक, एक मंजिल मकान के निशान को खोजता है।