CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  NCERT Solutions: अग्नि पथ

NCERT Solutions: अग्नि पथ

प्रश्न-अभ्यास

प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -

(क) कवि ने 'अग्नि पथ' किसके प्रतीक स्वरूप प्रयोग किया है?
उत्तर: कवि ने 'अग्नि पथ' को मनुष्य की जीवंत कठिनाइयों के प्रतीक के रूप में उपयोग किया है। यह पथ जीवन की कठिनाइयों और बाधाओं का प्रतीक है जिसे मनुष्य अपने साहस और आत्म-बल से आगे बढ़ता है। अग्नि पथ का मार्ग कठिन और संघर्ष से भरा हुआ है, लेकिन इसी मार्ग पर जीवन की असली सफलता और सार्थकता प्राप्त होती है।

(ख) 'माँग मत', 'कर शपथ', इन शब्दों का बार-बार प्रयोग कर कवि क्या कहना चाहता है?
उत्तर: 'माँग मत', 'कर शपथ', 'लथपथ' इन शब्दों का बार-बार प्रयोग कर कवि यही कहना चाहता है कि मनुष्य को अपनी लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी भी प्रकार की कठिन चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए। उसे इस मार्ग में बिना किसी सहारे, सुखों की अभिलाषा और हर परिस्थिति का सामना करते हुए अपने लक्ष्य पर ही ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

(ग) 'एक पत्र-छाँह भी माँग मत' पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: इस पंक्ति का आशय है कि कठिन परिस्थितियों में मनुष्य को दूसरों की सहायता या आश्रय की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। यदि मार्ग में थोड़ा भी सहारा मिल जाए तो उसे आभार के साथ स्वीकार करना चाहिए, परन्तु संघर्ष से पीछे नहीं हटना चाहिए।

प्रश्न 2: निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए -

(क) तू न थमेगा कभी
तू न मुड़ेगा कभी

उत्तर: प्रस्तुत पंक्ति का भाव यह है कि कष्टों से भरे मार्ग पर रुकना और थमना नहीं चाहिए। मनुष्य को केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित कर आने वाली चुनौतियों से न घबराकर आगे बढ़ते रहना चाहिए।

(ख) चल रहा मनुष्य है
अश्रु-स्वेद-रक्त से लथपथ, लथपथ,लथपथ 

उत्तर: प्रस्तुत पंक्ति का भाव यह है कि संघर्षमय मार्ग में यह सबसे प्रेरणादायक दृश्य है कि मनुष्य अपना पसीना बहाते हुए उस मार्ग पर बढ़ता चला जा रहा है। शरीर से पसीना बहाते हुए और खून से लथपथ होते हुए भी मनुष्य निरंतर अपने मार्ग में आगे बढ़ते जा रहा है क्योंकि ऐसा ही मनुष्य सफलता प्राप्त करता है।

प्रश्न 3: इस कविता का मूलभाव क्या है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: इस कविता का मूलभाव है-निरंतर संघर्ष करते रहो। कवि जीवन को आग-भरा पथ मानता है। इसमें पग-पग पर चुनौतियाँ और कष्ट हैं। मनुष्य को चाहिए कि वह इन चुनौतियों से न घबराए। न ही इनसे मुँह मोड़े। बल्कि वह आँसू पीकर, पसीना बहाकर तथा खून से लथपथ होकर भी निरंतर संघर्ष करता रहे।

योग्यता-विस्तार

प्रश्न: 'जीवन संघर्ष का ही नाम है' इस विषय पर कक्षा में परिचर्चा का आयोजन कीजिए।
उत्तर: 

  • पहला छात्र: संघर्ष जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है।
  • दूसरा छात्र: मेरे विचार से, संघर्ष करना मजबूरी है, आवश्यकता नहीं। कौन जबरदस्ती संघर्ष करना चाहता है?
  • तीसरा छात्र: हर आदमी संघर्ष टालना चाहता है।
  • पहला छात्र: मेरा मतलब है, जीवन में संघर्ष के बिना काम नहीं चलता। उससे बचा नहीं जा सकता।

परियोजना कार्य

प्रश्न: 'जीवन संघर्षमय है, इससे घबराकर थमना नहीं चाहिए' इससे संबंधित अन्य कवियों की कविताओं को एकत्र कर एक एलबम बनाइए।
उत्तर:
शिवमंगल सिंह 'सुमन' की कविता 'सच है महज़ संघर्ष ही' पढ़िए।

The document NCERT Solutions: अग्नि पथ is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on NCERT Solutions: अग्नि पथ

1. What is the main theme and meaning of "अग्नि पथ" by Rajendra Prasad Mathur?
Ans. "अग्नि पथ" translates to "Path of Fire" and explores the theme of sacrifice, struggle, and perseverance through life's hardships. The poem emphasises that meaningful achievements require courage and endurance, comparing life's journey to walking through flames. Rajendra Prasad Mathur uses powerful imagery to convey that success demands unwavering determination and the willingness to face challenges head-on without retreating from difficulties.
2. How does the poet use metaphor and symbolism in अग्नि पथ to convey deeper meaning?
Ans. Fire symbolises trials, obstacles, and transformative experiences that shape character. The path represents life's journey filled with hardships. Through metaphorical language, the poet suggests that struggle itself is purifying and necessary for personal growth. This symbolism enriches the NCERT solutions for अग्नि पथ by revealing how every challenge encountered strengthens one's resolve and builds inner strength through adversity.
3. What are the key literary devices used in अग्नि पथ and how do they impact the poem's message?
Ans. The poem employs vivid imagery, personification, and repetition to intensify its emotional impact. Repetitive phrasing reinforces the relentless nature of life's struggles, while powerful visual descriptions make abstract concepts tangible. These literary devices in अग्नि पथ work together to create an inspiring tone that motivates readers to embrace challenges rather than avoid them, making the poem's central message about resilience deeply memorable.
4. Why is अग्नि पथ considered an important poem in Class 9 Hindi curriculum and Sparsh textbook?
Ans. अग्नि पथ holds significance in the Class 9 Hindi Sparsh and Sanchayan curriculum because it teaches students about perseverance, moral courage, and life philosophy through accessible yet profound verse. The poem's universal message about facing difficulties resonates with adolescent readers encountering their own challenges. Its inclusion in CBSE Class 9 Hindi helps develop critical thinking, emotional intelligence, and appreciation for Indian literature's inspirational traditions.
5. What is the significance of the poet's choice to compare life with fire and walking through flames in अग्नि पथ?
Ans. The fire metaphor in अग्नि पथ represents both destructive and purifying forces that test human character. Walking through flames symbolises enduring pain without losing hope or dignity. This comparison suggests life's difficulties aren't obstacles to avoid but essential experiences that refine one's spirit. The poet conveys that true strength emerges from confronting adversity directly, making sacrifice and struggle honourable rather than regrettable aspects of human existence.
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Sample Paper, ppt, Semester Notes, mock tests for examination, Summary, MCQs, Objective type Questions, shortcuts and tricks, past year papers, pdf , practice quizzes, Exam, study material, NCERT Solutions: अग्नि पथ, NCERT Solutions: अग्नि पथ, Previous Year Questions with Solutions, NCERT Solutions: अग्नि पथ, video lectures, Free, Extra Questions, Viva Questions, Important questions;