CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Kritika and Kshitij)  >  NCERT Solutions: वाख

NCERT Solutions: वाख

प्रश्न अभ्यास 


प्रश्न 1: 'रस्सी' यहाँ पर किसके लिए प्रयुक्त हुआ है और वह कैसी है ?
उत्तर: रस्सी यहाँ पर मानव के शरीर के लिए प्रयुक्त हुई है और यह रस्सी कच्ची तथा नाशवान है अर्थात् यह कब टूट जाए कहा नहीं जा सकता है।

प्रश्न अभ्यास 

प्रश्न 2: कवयित्री द्वारा मुक्ति के लिए किए जाने वाले प्रयास व्यर्थ क्यों हो रहे हैं ?
उत्तर: कवयित्री इस संसारिकता तथा मोह के बंधनों से मुक्त नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में, वह प्रभु भक्ति को सच्चे मन से नहीं कर पा रही हैं। इसलिए, उसे लगता है कि उसके द्वारा की जा रही सारी साधना व्यर्थ हो रही है, और इस कारण उसके द्वारा किए जा रहे मुक्ति के प्रयास भी विफल होते जा रहे हैं।

प्रश्न 3: कवयित्री का 'घर जाने की चाह' से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: कवयित्री का घर जाने की चाह से तात्पर्य है प्रभु से मिलना। कवयित्री इस भवसागर को पार करके अपने परमात्मा की शरण में जाना चाहती है।

प्रश्न अभ्यास 

प्रश्न 4: भाव स्पष्ट कीजिए -
(क) जेब टटोली कौड़ी न पाई।
(ख) खा-खाकर कुछ पाएगा नहीं,न खाकर बनेगा अंहकारी।

उत्तर: (क) कवयित्री कहती है कि इस संसार में आकर वह सांसारिकता में उलझकर रह गयी और जब अंत समय आया और जेब टटोली तो कुछ भी हासिल न हुआ अब उसे चिंता सता रही है कि भवसागर पार करानेवाले मांझी अर्थात् ईश्वर को उतराई के रूप में क्या देगी।
(ख) प्रस्तुत पंक्तियों में कवयित्री मनुष्य को ईश्वर प्राप्ति के लिए मध्यम मार्ग अपनाने को कह रही है। कवयित्री कहती है कि मनुष्य को भोग विलास में पड़कर कुछ भी प्राप्त होने वाला नहीं है। मनुष्य जब सांसारिक भोगों को पूरी तरह से त्याग देता है तब उसके मन में अंहकार की भावना पैदा हो जाती है। अत:भोग-त्याग, सुख-दुःख के मध्य का मार्ग अपनाने की बात यहाँ पर कवयित्री कर रही है।

प्रश्न 5: बंद द्वार की साँकल खोलने के लिए ललदय ने क्या उपाय सुझाया है
प्रश्न अभ्यास उत्तर:

  • कवयित्री के अनुसार ईश्वर को अपने अन्त:करण में खोजना चाहिए। जिस दिन मनुष्य के हृदय में ईश्वर भक्ति जागृत हो गई अज्ञानता के सारे अंधकार स्वयं ही समाप्त हो जाएँगे। 
  • जो दिमाग इन सांसारिक भोगों को भोगने का आदी हो गया है और इसी कारण उसने ईश्वर से खुद को विमुख कर लिया है, प्रभु को अपने हृदय में पाकर स्वत: ही ये साँकल (जंजीरे) खुल जाएँगी और प्रभु के लिए द्वार के सारे रास्ते मिल जाएँगे। 
  • इसलिए सच्चे मन से प्रभु की साधना करो, अपने अन्त:करण व बाह्य इन्द्रियों पर विजय प्राप्त कर हृदय में प्रभु का जाप करो, सुख व दुख को समान भाव से भोगों। यही उपाय कवियत्री ने सुझाए हैं।

प्रश्न 6: ईश्वर प्राप्ति के लिए बहुत से साधक हठयोग जैसी कठिन साधना भी करते हैं, लेकिन उससे भी लक्ष्य प्राप्ति नहीं होती। यह भाव किन पंक्तियों में व्यक्त हुआ है ?
उत्तर: यह भाव साधना की कठिनाइयों और लक्ष्यों की प्राप्यता को दर्शाता है। इसमें कहा गया है:

आई सीधी रह से, गई न सीधी राह।
सुषम-सेतु पर खड़ी थी, बीत गया दिन आह!
जेब टटोली, कौड़ी न पाई।
माझी को दूँ, क्या उतराई?

प्रश्न 7: 'ज्ञानी' से कवयित्री का अभिप्राय है ?
उत्तर:

  • यहाँ कवयित्री ने ज्ञानी से अभिप्राय उस ज्ञान को लिया है जो आत्मा व परमात्मा के सम्बन्ध को जान सके ना कि उस ज्ञान से जो हम शिक्षा द्वारा अर्जित करते हैं। 
  • कवयित्री के अनुसार भगवान कण-कण में व्याप्त हैं पर हम उसको धर्मों में विभाजित कर मंदिरों व मस्जिदों में ढूँढते हैं। 
  • जो अपने अन्त:करण में बसे ईश्वर के स्वरुप को जान सके वही ज्ञानी कहलाता है और वहीं उस परमात्मा को प्राप्त करता है। तात्पर्य यह है कि ईश्वर को अपने ही हृदय में ढूँढना चाहिए और जो उसे ढूँढ लेते हैं वही सच्चे ज्ञानी हैं।
The document NCERT Solutions: वाख is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on NCERT Solutions: वाख

1. वाख, क्षितिज, हिन्दी कक्षा 9 में कौन-कौन से चरित्र वर्णित हैं?
उत्तर: इस पाठ में भारतीय साहित्य के महान चरित्रों में से नानक, कबीर, मीरा और तुलसीदास का वर्णन किया गया है।
2. वाख, क्षितिज, हिन्दी कक्षा 9 में वाख किसे कहते हैं?
उत्तर: वाख एक प्रकार की लोककथा है जो भारतीय साहित्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
3. वाख, क्षितिज, हिन्दी कक्षा 9 में क्षितिज का महत्व क्या है?
उत्तर: क्षितिज भारतीय साहित्य का एक अन्य महत्वपूर्ण हिस्सा है जो साहित्य के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है।
4. वाख, क्षितिज, हिन्दी कक्षा 9 में हिन्दी साहित्य की विशेषता क्या है?
उत्तर: हिन्दी साहित्य अपनी संस्कृति और भावनाओं के साथ जुड़ा होता है जो उसे अन्य साहित्यों से अलग बनाता है।
5. वाख, क्षितिज, हिन्दी कक्षा 9 की पाठयपुस्तक में किस प्रकार की गतिविधियाँ शामिल हैं?
उत्तर: इस पाठयपुस्तक में रचनात्मक लेखन, निबंध लेखन, अनुच्छेद लेखन, और कहानी लेखन जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं।
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
ppt, Previous Year Questions with Solutions, Viva Questions, Sample Paper, NCERT Solutions: वाख, shortcuts and tricks, NCERT Solutions: वाख, NCERT Solutions: वाख, past year papers, Free, practice quizzes, mock tests for examination, Exam, Objective type Questions, MCQs, study material, video lectures, Important questions, Extra Questions, Semester Notes, pdf , Summary;