प्रश्न 12: निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए: (6 अंक)
(क) डिजिटल दौर में मानवीय संपर्क
संकेत-बिंदु:
उत्तर:
आज का युग डिजिटल युग है। मोबाइल और कंप्यूटर हमारे जीवन के अहम हिस्से बन गए हैं। लेकिन इस डिजिटल दौर में मानवीय संपर्क की आवश्यकता कम नहीं हुई है। इंसान एक सामाजिक प्राणी है और उसे प्यार, स्नेह और भावनात्मक जुड़ाव की ज़रूरत होती है।
आजकल लोग सोशल मीडिया पर तो सैकड़ों मित्र बना लेते हैं, पर वास्तविक संबंध कम होते जा रहे हैं। परिवार के सदस्य एक ही घर में रहते हुए भी फोन में व्यस्त रहते हैं। वर्चुअल संबंध केवल स्क्रीन तक सीमित हैं, उनमें वह गर्मजोशी नहीं होती जो आमने-सामने बैठकर बात करने में मिलती है।
वर्तमान समय की माँग है कि हम तकनीक का उपयोग करें, पर मानवीय संपर्क को न भूलें। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना, उनसे बातचीत करना ज़रूरी है। डिजिटल दुनिया और वास्तविक दुनिया में संतुलन बनाकर ही हम सुखी जीवन जी सकते हैं।
(ख) पारंपरिक खान-पान के लाभ
संकेत-बिंदु:
उत्तर:
पारंपरिक खान-पान से तात्पर्य उन व्यंजनों से है जो हमारे पूर्वजों द्वारा पीढ़ियों से बनाए और खाए जाते रहे हैं। यह हमारी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर क्षेत्र का अपना विशेष भोजन होता है जैसे पंजाब में सरसों का साग और मक्के की रोटी, बंगाल में मछली-भात।
स्थानीय पदार्थों का महत्त्व इसलिए है क्योंकि वे उस क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल होते हैं। ये पदार्थ ताज़े होते हैं और स्थानीय किसानों को रोज़गार भी देते हैं। जैसे गर्मियों में दही, लस्सी और ठंड में गुड़-घी का सेवन शरीर के लिए लाभदायक होता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से पारंपरिक भोजन बहुत फायदेमंद है। इसमें प्राकृतिक तत्व होते हैं और कृत्रिम चीज़ें नहीं होतीं। दाल, चावल, रोटी, सब्जी में पोषक तत्व भरपूर होते हैं। फास्ट फूड की तुलना में यह स्वास्थ्यवर्धक है और पाचन के लिए भी अच्छा है।
(ग) पुस्तकें आज भी हमारी सबसे अच्छी मित्र हैं
संकेत-बिंदु:
उत्तर:
कहा जाता है कि किताबें इंसान की सच्ची मित्र होती हैं। यह कहावत आज भी उतनी ही सच है। अच्छी पुस्तकें हमें ज्ञान देती हैं, मनोरंजन करती हैं और जीवन जीने का सही तरीका सिखाती हैं। जिस तरह एक मित्र हमारा साथ देता है, वैसे ही पुस्तकें भी हर परिस्थिति में हमारे साथ होती हैं।
आज के डिजिटल युग में भी पुस्तकों की ज़रूरत कम नहीं हुई है। भले ही ई-बुक्स आ गई हैं, लेकिन किताब पढ़ने का अपना अलग आनंद है। पुस्तकें पढ़ने से एकाग्रता बढ़ती है, कल्पनाशक्ति विकसित होती है और शब्द-भंडार समृद्ध होता है।
उम्र के हर पड़ाव पर अलग-अलग पुस्तकें हमारी मार्गदर्शक बनती हैं। बचपन में कहानी की किताबें, युवावस्था में प्रेरणादायक पुस्तकें और बुढ़ापे में धार्मिक या आध्यात्मिक पुस्तकें। इसलिए पुस्तकें सदा हमारी सबसे अच्छी मित्र रहेंगी।
प्रश्न 13: (क) आपका नाम हिमानी/हेमराज है। नगर-निगम ने आपके मोहल्ले में स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण करवाया है साथ ही बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था की है। इस संदर्भ में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
उत्तर:
परीक्षा भवन,
नई दिल्ली
दिनांक: 6 जनवरी, 2026
सेवा में,
स्वास्थ्य अधिकारी महोदय,
नगर निगम,
लुधियाना
महोदय,
विषय: मोहल्ले के पार्क के सौंदर्यीकरण हेतु धन्यवाद पत्र
मैं मॉडल टाउन क्षेत्र का निवासी स्वाति/हेमराज हूँ। मैं नगर निगम की ओर से हमारे मोहल्ले के पार्क का सुंदर सौंदर्यीकरण करवाने के लिए हृदय से धन्यवाद देना चाहता/चाहती हूँ।
पार्क में नए पौधे लगाए गए हैं, रंग-बिरंगे फूल खिल रहे हैं और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया है। बच्चों के लिए झूले लगाना बहुत अच्छा कदम है। अब बच्चे शाम को पार्क में खेलकर बहुत खुश हैं। यह सुविधा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।
इस सराहनीय कार्य के लिए पुनः धन्यवाद। हम इस पार्क की देखभाल करने का वचन देते हैं।
धन्यवाद।
भवदीय,
हिमानी/हेमराज
मॉडल टाउन, लुधियाना
अथवा
(ख) आपका नाम हिमानी/हेमराज है। आपने अपने माता-पिता को बातचीत करते सुना कि वे आपकी मोबाइल फोन में डूबे रहने और गेमिंग की दुनिया में खोने की आदतों से परेशान होकर आपको एक आवासीय विद्यालय (बोर्डिंग स्कूल) में भेजना चाह रहे हैं। अपने पिता को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखकर अनुरोध कीजिए कि वे ऐसा न करें। तर्कयुक्त बिंदुओं में यह भी स्पष्ट कीजिए कि आप स्वयं में किस प्रकार सुधार लाएंगे। (5 अंक)
उत्तर:
परीक्षा भवन,
नई दिल्ली
दिनांक: 6 जनवरी, 2026
पूजनीय पिताजी,
सादर प्रणाम।
मुझे पता चला है कि आप मुझे बोर्डिंग स्कूल भेजने की सोच रहे हैं। मैं समझता/समझती हूँ कि मेरी गलतियों से आप परेशान हैं। मैं मोबाइल और गेम्स में अधिक समय बिताता/बिताती रहा/रही हूँ और पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया।
पिताजी, मैं वादा करता/करती हूँ कि अब मैं सुधर जाऊँगा/जाऊँगी। मैं मोबाइल का उपयोग केवल एक घंटे करूँगा/करूँगी। पढ़ाई के लिए नियमित समय-सारणी बनाऊँगा/बनाऊँगी। गेम्स केवल सप्ताहांत में खेलूँगा/खेलूँगी। मुझे आप सभी के साथ रहना है। कृपया मुझे एक मौका दें।
आपका आज्ञाकारी पुत्र/पुत्री,
हिमानी/हेमराज
प्रश्न 14: (क) आप आमना/अमन हैं। अ.ब.स. बैंक के प्रबंधक को, एक शहर से दूसरे शहर में बचत खाता स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जानने हेतु लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।
उत्तर:
From: aman.singh@email.com
To: manager.abs@absbank.co.in
Subject: बचत खाता स्थानांतरण की प्रक्रिया की जानकारी हेतु
Date: 6 January, 2026
आदरणीय महोदय,
मैं आपके बैंक की लुधियाना शाखा में खाता संख्या 123456789 का खाताधारक अमन/आमना हूँ। मेरी नौकरी में स्थानांतरण हो गया है और मुझे जल्द ही चंडीगढ़ जाना है।
मैं अपना बचत खाता लुधियाना शाखा से चंडीगढ़ शाखा में स्थानांतरित करवाना चाहता/चाहती हूँ। कृपया मुझे इसकी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ों और शुल्क की जानकारी दें। क्या यह ऑनलाइन संभव है या मुझे व्यक्तिगत रूप से आना होगा?
जल्द उत्तर की प्रतीक्षा में।
धन्यवाद।
भवदीय,
अमन/आमना
मोबाइल: 98XXXXXXXX
अथवा
(ख) आप अमन/आमना हैं और अभी-अभी आपने 'पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल' से एम.बी.बी.एस. की डिग्री पूरी की है। वहाँ पर इंटर्न डॉक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए लगभग 80 शब्दों में एक स्ववृत्त तैयार कीजिए। (5 अंक)
उत्तर:
स्ववृत्त
व्यक्तिगत विवरण:
शैक्षणिक योग्यता:
अनुभव:
विशेष गुण:
दिनांक: 6 जनवरी, 2026
स्थान: लुधियाना
हस्ताक्षर: __________
प्रश्न 15: (क) आपकी बहन ने 'दिव्यारा' नाम से पार्टी (मुर्गीपालन) का व्यवसाय ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शुरू किया है। इस कंपनी की खूबियों को दर्शाने वाला एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में बनाइए। (4 अंक)
उत्तर:
दिव्यारा पोल्ट्री फार्म
ताज़े और स्वस्थ मुर्गी उत्पाद!
100% देसी और ब्रॉयलर चिकन
ताज़े अंडे रोज़ाना
प्राकृतिक आहार से पाले गए
केमिकल-फ्री और स्वास्थ्यवर्धक
अब ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध!
घर बैठे ऑर्डर करें:
मोबाइल: 98XXXXXXXX
वेबसाइट: www.divyarapoultry.com
स्वास्थ्य का नाम - दिव्यारा!
अथवा
(ख) आपका नाम सोना/सौरभ है। अपने मामा-मामी को नए घर की बधाई देते हुए गृहप्रवेश के अवसर पर शुभकामना संदेश लगभग 40 शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
संदेश
दिनांक: 6 जनवरी, 2026
समय: सुबह 10:00 बजे
प्रिय मामाजी और मामीजी,
आपके नए घर में गृहप्रवेश की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! यह नया घर आपके जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और शांति लेकर आए। भगवान करे कि यह घर हमेशा सुख-समृद्धि से भरा रहे। काश मैं भी इस शुभ अवसर पर उपस्थित हो पाता/पाती।
ढेर सारा प्यार।
आपका भांजा/भांजी,
सोना/सौरभ
| 1. What is the significance of रचनात्मक लेखन in the CBSE Hindi syllabus? | ![]() |
| 2. What types of topics are generally included in रचनात्मक लेखन for Class 10 Hindi? | ![]() |
| 3. How can students prepare effectively for रचनात्मक लेखन in their exams? | ![]() |
| 4. What are some common mistakes to avoid in रचनात्मक लेखन? | ![]() |
| 5. How does रचनात्मक लेखन contribute to overall language proficiency? | ![]() |