CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Kritika and Kshitij)  >  Short Question Answers - मेघ आए

Short Question Answers - मेघ आए

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. बादलों के आने पर आकाश कैसा लगने लगा? "मेघ आए" कविता के अनुसार लिखिए। 
उत्तरः रंग-बिरंगा सुन्दर।
व्याख्यात्मक हल:
बादलों के आने पर आकाश रंग-बिरंगा दिखाई देने लगता है। बरसात के मेघ बहुत घने होते हैं। उनवेळ पीछे से आती सूर्य की रोशनी से उनमें अनेक आभाएँ दिखाई पड़ती हैं। कभी-कभी इन्द्रधनुष की आभा भी दिखाई देती है। इसी आभा के कारण आकाश रंग-बिरंगा और अलग-अलग रूपों से सजा हुआ दिखाई देता है।

प्रश्न 2. "मेघ आए" कविता में कौन किससे क्षमा याचना कर रहा है और क्यों? 
उत्तरः पत्नी पति से, न आने का भय, आगमन।
व्याख्यात्मक हल:
लता रूपी नायिका अपने बादल रूपी प्रियतम से क्षमा याचना कर रही हैं, क्योंकि उसे भ्रम था कि उसका प्रियतम उसे छोड़कर चला गया है और अब नहीं लौटेगा, किन्तु उसके आने से लता का यह भ्रम दूर हो गया। इसलिए वह मेघों से क्षमा माँग रही है।

प्रश्न 3. बादलों के आने परप्रकृति में जिन गतिशील क्रियाओं को कवि ने चित्रित किया है, उन्हें लिखिए 
उत्तरः हवा तेज चलने लगती है। दरवाजे-खिड़कियाँ सुन्दर दृश्य देखने को खुल जाते हैं। पेड़ों का झुकना शुरू हो जाता है। आँधी चलने, धूल उड़ने लगती है। पीपल के पत्ते हवा में डोलने लगते हैं। तालाब में लहरें उठने लगती हैं। क्षितिज पर बिजली चमकने लगती है। धुँआधार जल बरसने लगा जिसके कारण जगह-जगह से बाँध टूट गए। 

प्रश्न 4. लता ने बादल रूपी मेहमान को किस तरह देखा और क्यों ? 

[C.B.S.E. 2012 Term II, HA-1056]

उत्तरः वर्षभर वर्षा न होने से लता व्याकुल थी उसने व्याकुलता से किवाड़ की ओट में होकर मेहमान को देखा जैसे व्याकुल नवविवाहिता अपने प्रियतम को देखने को उत्सुक तो रहती है पर शर्म के कारण सबके सामने न देखकर दरवाजे की ओट से देखती है।

प्रश्न 5. मेघ रूपी मेहमान के आने से वातावरण में क्या परिवर्तन हुए ? कविता के आधार पर उत्तर दीजिए।
अथवा
मेघों के आने पर प्रड्डति में क्या-क्या परिवर्तन हुए ?

[C.B.S.E. 2012 Term II, HA-1017] 

उत्तरः सनसनाती हवा चलने लगी। हवा से दरवाजे-खिड़कियाँ खुलने लगे। पेड़ झुकने लगे, पीपल जैसे बड़े-बड़े पेड़ भी डोलने लगे। बेलें हर्षित हुईं। तालाब में आशा की लहरें आने लगीं। क्षितिज पर बादल गहराने लगे। बिजली चमकने लगी और बादल गरजने लगे। रिमझिम वर्षा होने लगी।

प्रश्न 6. 'मेघों के लिए' बन-ठन के, सँवर के आने की बात क्यों कही गई है ?

[C.B.S.E. 2011 Term II, Set F1] 

उत्तरः बरसात के मेघ काले-भूरे तथा बहुत घने होते हैं, वे बड़ी शान से घुमड़ते आते हैं। पीछे सूर्य की रोशनी से उनमें अनेक आभाएँ दिखाई पड़ती हैं। कभी-कभी इन्द्रधनुष की आभा भी दर्शनीय होती है इसके साथ ही मेघ अपने साथ जल-बिजली लाए हैं। इसलिए ठीक ही कहा गया है मेघ आए बड़े बन-ठन के, सँवर के।

प्रश्न 7. 'मेघ आए' कविता में किन रीति-रिवाजों और परम्पराओं का मार्मिक चित्रण किया गया है ?उनका वर्णन कीजिए।

[C.B.S.E. 2012 Term II, HA-1019]

उत्तरः 'मेघ आए' कविता में ग्रामीण संस्कृति के रीति-रिवाजों का वर्णन किया गया है जैसे दामाद के आने पर पूरे गाँव में हलचल का मचना, उल्लास और उत्साह से उसका स्वागत करना, मेहमान के पैर धोने के लिए पानी परात में भर कर लाना, ग्रामीण युवती द्वारा तिरछी नजरों से मेहमान को देखना आदि। 

प्रश्न 8. कविता में कवि ने आकाश में बादल और गाँव में मेहमान (दामाद) के आने का जो रोचक वर्णन किया है, उसे लिखिए।

[C.B.S.E. 2012 Term II, HA-1070]

उत्तरः आकाश में बादल-नए बादल बन-ठन कर आ पहुँचे। उनके आने पर हवा सनसनाती हुई चली तो दरवाजे-खिड़कियाँ खुलने लगे। आँधी चली, धूल उड़ने लगी। पेड़ हिलने-डुलने लगे। तालाब में खुशी की लहर दौड़ गई। लताएँ बहुत व्याकुल थीं। उन्हें लगता था कि बादल न आए, तो वे मर जायेंगी। उनका भ्रम दूर हुआ। क्षितिज पर बादल गहराए। बिजली चमकी और रिमझिम वर्षा होने लगी।

गाँव में मेहमान-शहर से दामाद गाँव में बन-ठन कर पहुँचे। उसके आने की खबर हवा की तरह फैली। पुरुष झुककर उसे देखने लगे, अनेक स्त्रियाँ भी घूँघट सरकाकर तिरछी नजर से देखने लगीं। गली-गली में दरवाजे-खिड़कियाँ खोल लोग उसे देखने लगे।

किसी ने बढ़कर जुहार की तो कोई पानी भरकर ले आया। उसकी विरहिणी पत्नी को पहले शिकायत थी। वह सबके सामने नहीं मिली। किवाड़ की ओट से देखती रही। फिर एकान्त में उसने क्षमा माँग ली और मिलन की बेला में उसके आँसू झरने लगे। 

प्रश्न 9. कवि ने पीपल को ही बड़ा बुजुर्ग क्यों कहा है ?

[C.B.S.E. 2012 Term II, HA-1055]

उत्तरः पीपल का पेड़ बड़ा और दीर्घजीवी होता है। वह हजारों पक्षियों और अन्य जीव-जन्तुओं, कीट-पतंगों को आसरा देता है और उनका भरण-पोषण करता है। बड़े बुजुर्ग की ही भाँति उसके दाढ़ी-सी लटकती है। इसीलिए कवि ने उसे बड़ा-बुजुर्ग कहा है। 

प्रश्न 10. 'मेघ आए' कविता में मेघों की तुलना किससे की गई है और क्यों ? 

[C.B.S.E. 2012 Term II, HA-2072]

उत्तरः मेघों की तुलना गाँव के दामाद से की गई है क्योंकि दोनों के ही आने पर गाँव वाले बड़े प्रेम से उनका स्वागत करते हैं और दोनों ही बड़ी तैयारी से शोरगुल के साथ आते हैं। दोनों ही के आने से सब आनंदित हो उठते हैं। 

प्रश्न 11. 'मेघ आए' कविता में वर्णित हवा की गतिविधि एवं प्रभाव पर संक्षिप्त प्रकाश डालिए।

[C.B.S.E. 2012 Term II, HA-1016]

उत्तरः हवा मेघ से आगे नाचती-गाती चल रही है। उसके कारण गली-गली दरवाजे-खिड़की खुलना, धूल उड़ना आदि प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। लगता है कि कोई मेघ रूपी मेहमान के आगमन का संदेश दे रहा हो। 

प्रश्न 12. 'मेघ आए' कविता की दो विशेषताएँ लिखिए।

[C.B.S.E. 2012 Term II, HA-1019]

उत्तरः बादल आने पर प्रकृति की गतिशील क्रियाओं का प्रतीकात्मक वर्णन; शब्द-सामर्थ्य बेजोड़ तथा ग्रामीण संस्कृति का यथार्थ चित्रण आदि इस कविता की मुख्य विशेषताएँ हैं।

The document Short Question Answers - मेघ आए is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on Short Question Answers - मेघ आए

1. मेघ क्या हैं और कैसे बनते हैं?
मेघ आकाश में पाए जाने वाले बादल होते हैं। ये बादल वाष्पित होने वाले जल के बिंदुओं के समूह होते हैं जो ऊंचाई पर जमा हो जाते हैं। जब ये बादल अधिक से अधिक जल भर लेते हैं, तो वे भारी हो जाते हैं और भूमि पर वर्षा के रूप में गिरने लगते हैं।
2. मेघ आने का कारण क्या हो सकता है?
मेघ आने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ मुख्य कारणों में बादलों के वायुमंडलीय बदलाव, ऊष्मागति का परिवर्तन, वाष्पित होने वाले जल की उच्चता का परिवर्तन, तेज हवाओं की उपस्थिति, उच्च आर्द्रता और भूमि पर ऊष्मागति के साथ वाष्पित होने वाले जल के बिंदुओं की जमा होने की गति शामिल होती है।
3. मेघ आने से किस प्रकार की परिवहन समस्याएं हो सकती हैं?
मेघ आने से अधिक तापमान, गहरे बादल, बारिश और बिजली आदि के कारण परिवहन समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्याएं भीड़, दुर्घटनाएं, ट्राफिक जाम और सड़क हादसों के बढ़ने का कारण बन सकती हैं।
4. मेघ आने से कृषि क्षेत्रों पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ता है?
मेघ आने से कृषि क्षेत्रों पर उच्च आर्द्रता, वर्षा और गलनी का प्रभाव पड़ता है। ये मेघ फसलों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि वे पानी की आपूर्ति को बढ़ाते हैं और फसलों की उच्चता और पौधों की संख्या में वृद्धि करते हैं।
5. मेघ आने के बाद कैसा मौसम होता है?
मेघ आने के बाद मौसम आमतौर पर शीतल और आरामदायक होता है। बादलों के आने के साथ ऊष्मागति कम होती है और बारिश के कारण तापमान भी नीचे आता है। ये मौसम लोगों के लिए आनंददायक होता है और भूमि को ताजगी और उच्चता प्रदान करता है।
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
mock tests for examination, Short Question Answers - मेघ आए, Important questions, Short Question Answers - मेघ आए, study material, Short Question Answers - मेघ आए, Semester Notes, Objective type Questions, Exam, Sample Paper, pdf , practice quizzes, MCQs, Free, Summary, past year papers, Extra Questions, video lectures, shortcuts and tricks, ppt, Previous Year Questions with Solutions, Viva Questions;