Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Important Questions: अहमदनगर का किला

Important Questions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8 PDF Download

Important Questions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1. ‘अहमदनगर का किला’ पाठ कब व किसके द्वारा लिखा गया।

  1. 14 अप्रैल 1914 में जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा
  2. 13 अप्रैल 1944 में जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा
  3. 13 अप्रैल 1944 में महात्मा गांधी द्वारा
  4. 14 अप्रैल 1933 सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा

उत्तर: (ii) 13 अप्रैल 1944 में जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा

प्रश्न 2. नेहरू जी ने जीवन में कितनी बार जेल की यात्रा की थी?

  1. आठ बार
  2. दो बार
  3. नौवीं बार
  4. पाँचवी बार

उत्तर: (iii) नौवीं बार

प्रश्न 3. नेहरू जी ने जेल में कैदी के रूप में कलम क्यों उठाई?

  1. पत्रकारिता के लिए
  2. आज के विचारों और क्रियाकलापों के साथ संबंध स्थापित करना  
  3.  इतिहास लिखने के लिए
  4.  राष्ट्र का गान लिखने के लिए

उत्तर: (ii) आज के विचारों और क्रियाकलापों के साथ संबंध स्थापित करना  

प्रश्न 4. मनुष्य का अतीत मनुष्य को किस प्रकार से प्रभावित करता है?

  1. अच्छे रूप में
  2. बुरे रूप में
  3. अच्छे और बुरे दोनों रूप में
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (iii) अच्छे और बुरे दोनों रूप में

प्रश्न 5. भारतीय विरासत की क्या विशेषता थी?

  1. आर्थिक संपन्नता को बढ़ाना
  2. विश्व-बंधुत्व का संदेश
  3. अलग-अलग रहने की प्रथा
  4. आत्म-निर्भरता

उत्तर: (ii) विश्व-बंधुत्व का संदेश

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. इस पाठ में किसकी कौन-सी यात्रा का वर्णन है?

उत्तर: इस पाठ में पं. जवाहर लाल नेहरू की नवीं जेल यात्रा का वर्णन हुआ है। यह जेल अहमदनगर किले में थी। इस जेल में उन्हें बीस महीने से भी अधिक समय  गुज़ारना पड़ा था।

प्रश्न 2. नेहरू जी ने चाँद को अपना सहचर क्यों कहा? उन्हें वह क्या सीख देता प्रतीत होता है?

उत्तर: वहाँ का चाँद लेखक को अपना सहचर इसलिए प्रतीत होता है क्योंकि वह दिन प्रतिदिन निश्चित समय पर आकर एक-एक दिन का अहसास करवाता था। साथ यह अहसास दिलाता है कि अंधेरे के बाद उजाला होता है। यानी दुख के बाद सुख

प्रश्न 3. अहमदनगर किले में रहकर नेहरू जी ने क्या कार्य शुरू किया?

उत्तर: अहमद नगर के किले में नेहरू जी ने बागवानी का कार्य शुरू किया। क्योंकि वे खाली बैठकर व्यर्थ समय व्यतीत नहीं करना चाहते थे। उन्होंने पथरीली व कंकरीली ज़मीन को उपजाऊ बना डाला।

प्रश्न 4. इतिहासकार गेटे ने इतिहास लेखन के बारे में क्या कहा?

उत्तर: इतिहासकार गेटे ने इतिहास लेखन के बारे में कहा कि इतिहास लेखन अतीत के भारी बोझ से एक सीमा तक राहत दिलाता है।

प्रश्न 5. नेहरू जी ने कुदाल छोड़कर कलम क्यों उठा ली?

उत्तर: नेहरू जी को बागवानी के लिए खुदाई का काम जारी रखने के लिए अधिकारियों की मंजूरी नहीं मिलने पर उन्होंने विवश होकर जेल में इतिहास लेखन के लिए कलम उठा लिया।

प्रश्न 6. चाँद बीबी की हत्या किसने की?

उत्तर: चाँद बीबी की हत्या उसी के अपने एक साथी ने की।

प्रश्न 7. नेहरू जी ने किसके बारे में लिखने का निश्चय किया?

उत्तर:  नेहरू जी ने वर्तमान के विचारों और क्रिया-कलापों के साथ संबंध स्थापित करके, उनके बारे में लिखने का प्रयास किया।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. अतीत का दबाव कैसा होता है?

उत्तर: अतीत का दबाव अच्छा हो या बुरा दोनों रूपों में अभिभूत करता है। मनुष्य के मस्तिष्क पर सभ्यता और संस्कृति की जो छाप रहती है, और जो लोग प्राचीन सभ्यताओं से जुड़े हैं जब उनकी सभ्यता विकृत होती है तो वे जल्दी ही विचलित हो उठते हैं।

प्रश्न 2. भारतवासियों की विरासत की क्या विशेषताएँ हैं?

उत्तर: भारतवासियों की विरासत की विशेषताएँ हैं कि वे आपस में अलग रहने में विश्वास नहीं करते। इस संबंध में नेहरू जी का कहना है कि यह हमारे रक्त-माँस और अस्थियों में कूट-कूट कर भरा है कि कोई व्यक्ति औरों से अलग नहीं होता यानी विश्व बंधुत्व की भावना में विश्वास करते हैं।


प्रश्न 3. चाँद बीबी कौन थी? उनसे संबंधित कौन-सी घटना याद की जाती है?

उत्तर: चाँद बीबी अहमदनगर में रहने वाली महिला शासिका थी। उसने किले की रक्षा के लिए अकबर की शाही सेना के विरुद्ध युद्ध किया और सेना का नेतृत्व किया। अंत में उसकी हत्या उसके अपने ही एक आदमी ने कर दिया।

The document Important Questions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
51 videos|311 docs|59 tests

Top Courses for Class 8

FAQs on Important Questions: अहमदनगर का किला - Hindi Class 8

1. अहमदनगर किले की स्थिति कहाँ है?
उत्तर: अहमदनगर किला महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है।
2. अहमदनगर किले का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर: अहमदनगर किले का निर्माण निजाम शाह अहमद ने करवाया था।
3. अहमदनगर किले की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?
उत्तर: अहमदनगर किला एक विशाल और मजबूत किला है जिसमें गणेश और हनुमान मंदिर भी हैं।
4. अहमदनगर किले का इतिहास क्या है?
उत्तर: अहमदनगर किला 15वीं सदी में बनाया गया था और मुग़ल साम्राज्य के विरुद्ध लड़ाई में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था।
5. अहमदनगर किले की यात्रा के लिए किस समय ठहरना उचित होगा?
उत्तर: अहमदनगर किले की यात्रा के लिए सर्दियों के महीनों या सुबह के समय का चयन करना उचित होगा।
51 videos|311 docs|59 tests
Download as PDF
Explore Courses for Class 8 exam

Top Courses for Class 8

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

shortcuts and tricks

,

Extra Questions

,

Important Questions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8

,

mock tests for examination

,

past year papers

,

Exam

,

ppt

,

Summary

,

video lectures

,

practice quizzes

,

Important Questions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8

,

study material

,

Free

,

Semester Notes

,

pdf

,

Sample Paper

,

Important questions

,

Objective type Questions

,

MCQs

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Important Questions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8

,

Viva Questions

;