CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Kritika and Kshitij)  >  Short Question Answers - साखियाँ एवं सबद

Short Question Answers - साखियाँ एवं सबद

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. कबीर के अनुसार ईश्वर के सच्चे स्वरूप को कौन लोग नहीं जान पाते?

[C.B.S.E. 2013 Term I, Set 9L75DKV]

उत्तरः कबीर के अनुसार मनुष्य ईश्वर को मंदिर-मस्जिद, काबा, काशी, योग-वैराग तथा धार्मिक कर्मकाण्डों, शास्त्रों के ज्ञान से या अंध विश्वासों से लिप्त होकर जानना चाहता है और इससे वास्तविक भक्ति भ्रमित हो जाती है। ऐसे व्यक्ति ईश्वर के सच्चे स्वरूप को नहीं जान पाते हैं। भक्ति के निर्मल व सूक्ष्म भाव का अभाव ही बह्म ज्ञान में बाधक बन जाता है। 

प्रश्न 2. पखापखी का अर्थ स्पष्ट करके बताइए तथा संसार में सच्चा संत और सुजान किसे माना जा सकता है? कबीरदास के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

[C.B.S.E. 2014 Term I, OWO2BPW]

उत्तरः पखापखी का शाब्दिक अर्थ है पक्ष-विपक्ष अर्थात् मत और मतांतर का विभेद। कबीर का मत है कि सच्चा संत और सुजान व्यक्ति वही जो पक्ष-विपक्ष के मतांतर में न पड़कर निरपेक्ष भाव से ईश्वर भक्ति करता है और एक ही परम सत्ता को स्वीकारता है। 

प्रश्न 3. कबीर का 'पखा-पखी' से क्या तात्पर्य है?

[C.B.S.E. 2010 Term I, Set D1]

उत्तरः 'पखा-पखी' से कवि का तात्पर्य है-पक्ष-विपक्ष व खण्डन-मण्डन। कुछ लोग एक सम्प्रदाय का समर्थन करते हैं दूसरे का विरोध। इस चक्कर में लक्ष्य को भूल जाते हैं। 

प्रश्न 4. सामान्य मानव के लिए मन्दिर, मस्जिद, काबा, कैलाश तथा पूजा-पाठ का क्या महत्व है? कबीरदास जी इन सबका क्या कहकर तिरस्कार कर देते हैं?

[C.B.S.E. 2014 Term I, 3W4CERE]

उत्तरः सामान्य मानव के लिए मन्दिर, मस्जिद, काबा, कैलाश तथा पूजा-पाठ, ईश्वर एवं खुदा को पाने का साधन है किन्तु कबीर इन्हें बाह्याडम्बर एवं कर्मकाण्ड कहकर इनका तिरस्कार करते हैं। 

प्रश्न 5. तीसरे दोहे में कवि ने किस प्रकार के ज्ञान को महत्त्व दिया है?

[C.B.S.E. 2010 Term I, Set D3]

उत्तरः तीसरे दोहे में कवि ने ऐसे ज्ञान को महत्त्व दिया है जो हाथी के समान बलशाली है और आलोचना करने वालों की परवाह न करते हुए, भक्ति मार्ग पर आगे बढ़ता रहता है। 

प्रश्न 6. कबीर ने ईश्वर-प्राप्ति के लिए किन प्रचलित विश्वासों का खण्डन किया है?

[C.B.S.E. 2013, 12, 10 Term I, Set 8ATH36H, D2 45]

उत्तरः ईश्वर की प्राप्ति के लिए अग्रलिखित प्रचलित विश्वासों का कबीर ने खण्डन किया है-

(i) ईश्वर की प्राप्ति मंदिर, मस्जिद में नहीं होती, वह सर्वव्यापक है।

(ii) कबीर ने ईश्वर की प्राप्ति के लिए तीर्थ स्थानों (काबा, काशी) की यात्रा करने को व्यर्थ बताया है।

(iii) विभिन्ना कर्म-काण्डों को करने से ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती है। कबीर ने धार्मिक आडम्बरों का खण्डन किया है।

(iv) योग-साधना या वैराग्य धारण करने से ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती है, कबीर ऐसा मानते हैं।

प्रश्न 7. कबीर ने सच्चे प्रेमी की क्या कसौटी बताई है ?

[C.B.S.E. 2016 Term I, 068 PDDH]

उत्तरः स्वयं से, ईश्वर से प्रेम रखते हुए भक्तिपूर्वक ईश्वर प्राप्ति का प्रयास, लोभ, मोह का आकर्षण एवं पथ से दूर रहना।

प्रश्न 8. कबीर ने ईश्वर प्राप्ति के लिए प्रचलित किन विश्वासों का खण्डन किया है, स्पष्ट कीजिए।

[C.B.S.E. 2016 Term IX2U37E7]

उत्तरः कबीर के अनुसार ईश्वर की प्राप्ति मन्दिर, मस्जिद से नहीं, धार्मिक यात्राओं से नहीं, आडम्बरों एवं क्रियाकर्म से नहीं होती।

प्रश्न 9. कबीर के अनुसार युक्ता फल चुगने वाला कौन होता है और वह किस रूप को प्राप्त कर लेने पर कहीं नहीं जाता ?

[C.B.S.E. 2016 Term I, RK3DB3]

उत्तरः कबीर के अनुसार-जो मन में ध्यान द्वारा ईश का आनंद पाते हैं, वे ज्ञानी लोग ही मुक्त फल चुगने वाले होते हैं। उन्हें सच्चे ज्ञान की प्राप्ति होती है। हंस रूपी मुक्त व्यक्ति ही सांसारिक आवागमन से मुक्त हो जाता है और तत्पश्चात् सच्चा आनंद पाता है। 

प्रश्न 10. कबीर के अनुसार ईश्वर कहाँ मिलता है और कहाँ नहीं मिलता है?

C.B.S.E. 2010 Term I Set F1]

उत्तरः कबीर के अनुसार ईश्वर का निवास हमारे अन्दर ही है, वह वहीं मिलता है। ईश्वर मन्दिरों-तीर्थों में नहीं मिलता है। 

प्रश्न 11. अन्तिम दो दोहों के माध्यम से कबीर ने किस तरह की संकीर्णताओं की ओर संकेत किया है?

[C.B.S.E. 2010 Term I, Set F2]

उत्तरः अन्तिम दो दोहों के माध्यम से कबीर ने धार्मिक आधार पर भेदभाव करने की संकीर्णता तथा ऊँचे कुल में जन्म लेने के झूठे अभिमान की संकीर्णता की ओर संकेत किया है। 

प्रश्न 12. किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके कुल से होती है या उसके कर्मों से? तर्क सहित उत्तर दीजिए।

[C.B.S.E. 2012, 10 Term I, Set 29, D1]

उत्तरः किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके गुणों से होती है चाहे उसने किसी भी कुल में जन्म लिया हो। जैसे कि सोने के घड़े में शराब भरी होने पर साधु पुरुष उसकी निन्दा करते हैं ठीक उसी प्रकार ऊँचे कुल में जन्म लेकर यदि कोई नीच कर्म करता है तो वह सम्मान का पात्र नहीं होता।

The document Short Question Answers - साखियाँ एवं सबद is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on Short Question Answers - साखियाँ एवं सबद

1. What is the difference between Sakhis and Shabds in Hindi literature for Class 9?
Ans. Sakhis are two-lined couplets expressing spiritual wisdom in simple language, while Shabds are longer devotional poems meant to be sung with a musical framework. Sakhis focus on concise moral teachings about truth and detachment, whereas Shabds emphasise emotional devotion and bhakti sentiment. Both forms originated in medieval Hindi poetry but differ in length, purpose, and delivery style within CBSE curriculum.
2. Who wrote the Sakhis and Shabds in Kshitij textbook and what was their main message?
Ans. Kabir Das, a 15th-century saint-poet, composed these devotional verses addressing social issues and spiritual awakening. His Sakhis and Shabds criticised rigid rituals, caste discrimination, and religious hypocrisy while promoting bhakti as the path to liberation. The central message emphasises direct connection with the divine, rejecting empty ceremonies and advocating equality regardless of social status or religious background.
3. How do I write short answers on Sakhis and Shabds for Class 9 exams to score better?
Ans. Structure answers by quoting relevant lines, explaining their deeper meaning, and connecting to Kabir's philosophy. Identify literary devices like metaphor and repetition used in the text. Reference the devotional or ethical theme explicitly, support arguments with textual evidence, and maintain clarity in expression. Practise with mind maps and flashcards available on EduRev to memorise key concepts and improve retention.
4. What are the main themes in Kabir's Sakhis that appear in CBSE Class 9 Hindi Kritika?
Ans. Prominent themes include rejection of religious hypocrisy, pursuit of spiritual truth over rituals, social equality transcending caste barriers, and the importance of inner purity over external appearances. Kabir emphasises that devotion requires honest living and moral integrity rather than superficial practices. These philosophical teachings use everyday imagery-water, mirrors, and light-making abstract concepts accessible and memorable for students.
5. What should I know about the language and style of Shabds in Kshitij to answer questions correctly?
Ans. Shabds employ simple, conversational language combined with rich metaphorical imagery and repetitive structures for rhythmic appeal and memorability. The devotional tone creates emotional intensity, while word-play and paradoxes challenge conventional thinking. Understanding the musical quality, though presented as written text, helps decode the poet's intent. Study detailed notes and PPTs on EduRev to grasp stylistic nuances and analyse verses effectively.
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
mock tests for examination, Important questions, Short Question Answers - साखियाँ एवं सबद, past year papers, Semester Notes, Summary, Short Question Answers - साखियाँ एवं सबद, study material, Short Question Answers - साखियाँ एवं सबद, Free, practice quizzes, MCQs, Objective type Questions, pdf , Extra Questions, video lectures, ppt, Exam, Sample Paper, Previous Year Questions with Solutions, shortcuts and tricks, Viva Questions;