CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  पठन सामग्री और व्याख्या - रैदास

पठन सामग्री और व्याख्या - रैदास

कवि परिचय

कवि रैदास का मूल नाम संत रविदास था, परन्तु इन्हें ख्याति 'रैदास' के नाम से हासिल हुई। ऐसी मान्यता है कि कवि रैदास का जन्म 1388 और निर्वाण 1518 में बनारस में ही हुआ | इनकी ख्याति से प्रभावित होकर सिकंदर लोदी ने इन्हें दिल्ली आने का निमंत्रण भेजा था | मध्ययुगीन साधकों में कवि रैदास का विशिष्ट स्थान है | मूर्तिपूजा, तीर्थयात्रा जैसे दिखावों में रैदास का तनिक भी विश्वास नहीं था | वह व्यक्ति की आंतरिक भावनाओं और आपसी भाईचारे को ही सच्चा धर्म माना करते थे | 
संत कवि रैदास की रचनाओं में सरल और व्यवहारिक ब्रज भाषा का प्रयोग हुआ है, जिसमें, राजस्थानी, अवधि, खड़ी बोली और उर्दू-फारसी शब्दों का भी मिश्रण है | उल्लेखनीय है कि कवि रैदास के 40 पद सिखों के पवित्र धर्मग्रंथ 'गुरुग्रंथ साहिब' में भी सम्मिलित हैं |

कवि परिचय

कविता का सारांश

इस कविता में रैदास जी ने भगवान के प्रति भक्ति की अत्यंत गहरी भावना को व्यक्त किया है। पहले पद में रैदास जी बताते हैं कि जब भक्त पर भगवान की भक्ति का रंग चढ़ जाता है, तो वह भगवान के बिना कुछ भी नहीं कर सकता। वे उदाहरणों के माध्यम से समझाते हैं कि जैसे चंदन की सुगंध पानी में समा जाती है, वैसे ही भगवान की भक्ति भक्त के अंग-अंग में समा जाती है। दूसरे पद में रैदास जी भगवान की महिमा का वर्णन करते हैं और बताते हैं कि भगवान गरीबों और दुःखी जनों के उद्धारकर्ता हैं। वे जात-पात का अंत करने की शक्ति रखते हैं और सबको एक समान दृष्टि से देखते हैं।

मुख्य विषय

इस कविता का मुख्य विषय भगवान की भक्ति और भक्त का भगवान के प्रति समर्पण है। रैदास जी ने यह व्यक्त किया है कि जब भगवान की भक्ति भक्त के हृदय में समा जाती है, तो भक्त को भगवान से अलग करना असंभव हो जाता है। इसके अलावा, रैदास जी भगवान के साकार रूप, उनके गुणों और उनकी शक्ति का बखान करते हैं, यह बताते हुए कि भगवान सबकी मदद कर सकते हैं और किसी को भी उद्धार दे सकते हैं।

कविता का भावार्थ

(1)
अब कैसे छूटै राम नाम रट लागी।
प्रभु जी, तुम चंदन हम पानी , जाकी अँग-अँग बास समानी।
प्रभु जी, तुम घन बन हम मोरा , जैसे चितवत चंद चकोरा।
प्रभु जी, तुम दीपक हम बाती , जाकी जोति बरै दिन राती।
प्रभु जी, तुम मोती हम धागा , जैसे सोनहिं मिलत सुहागा।
प्रभु जी, तुम तुम स्वामी हम दासा , ऐसी भक्ति करै रैदासा।

भावार्थ: प्रस्तुत पंक्तियाँ संत कवि रैदास जी द्वारा रचित कविता या पदों से उद्धृत की गई हैं। कवि इन पंक्तियों के माध्यम से अपने आराध्य (ईश्वर) को संबोधित करते हुए कहते हैं कि प्रभु! हमारे मन में जो आपके नाम की रट लगी हुई है, वह कैसे छूटेगी? जिस प्रकार चंदन पानी के संपर्क में आते ही अपनी सुगंध पानी में बिखेर देता है, ठीक उसी प्रकार मेरे तन-मन में आपके प्रेम रूपी सुगंध प्रवाहित हो रही है। कवि अपने आराध्य से कहते हैं कि बेशक आप आसमान में छाए काले बादल के समान हैं और मैं वन में नाचने वाला मोर हूँ। जिस तरह बारिश के दिनों में घुमड़ते बादलों को देखकर मोर खुशी से नाच उठता है, ठीक उसी प्रकार मैं आपके दर्शन पाकर खुशी से फूला नहीं समाता। जिस प्रकार चकोर पक्षी सदा अपने चंद्रमा की ओर निहारता रहता है, ठीक उसी प्रकार मैं भी हमेशा आपके प्रेम और दर्शन की लालसा रखता हूँ। कवि अपने आराध्य (ईश्वर) को संबोधित करते हुए कहते हैं कि आप दीपक हैं और मैं उसकी बाती, जो दिन-रात आपके प्रेम में जलती रहती है। आप मोती हैं और मैं उसमें पिरोया हुआ धागा हूँ। हमारा मिलन मानो सोने पे सुहागा है। अंतिम पंक्ति में कवि रैदास अपने आराध्य से कहते हैं कि आप मेरे स्वामी हैं और मैं आपका दास मात्र हूँ।

(2)
ऐसी लाल तुझ बिनु कउनु करै।
गरीब निवाजु गुसईआ मेरा माथै छत्रु धरै।।
जाकी छोति जगत कउ लागै ता पर तुहीं ढ़रै।
नीचहु ऊच करै मेरा गोबिंदु काहू ते न डरै॥
नामदेव कबीरु तिलोचनु सधना सैनु तरै।
कहि रविदासु सुनहु रे संतहु हरिजीउ ते सभै सरै॥

भावार्थ: प्रस्तुत पंक्तियाँ संत कवि रैदास जी द्वारा रचित कविता या पदों से उद्धृत की गई हैं। कवि इन पंक्तियों के माध्यम से अपने आराध्य (ईश्वर) को संबोधित करते हुए कहते हैं कि हे प्रभु! केवल आप ही हैं जो दिन-दुखियों पर कृपा-दृष्टि रखने वाले हैं। आपके सिवा इस संसार में और कौन कृपालु हो सकता है? कवि कहते हैं कि आप ही वह महान ईश्वर हैं जिन्होंने मुझ जैसे अछूत और नीच व्यक्ति के माथे पर भी राजाओं जैसा छत्र रख दिया। आपकी कृपा से ही यह संभव हुआ। वे आगे उदाहरण देते हुए बताते हैं कि आपकी दया से नामदेव, कबीर जैसे जुलाहे, त्रिलोचन जैसे साधारण व्यक्ति, सधना जैसे कसाई और सैन जैसे नाई भी संसार के बंधनों से मुक्त हो गए और उन्हें आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई। अंतिम पंक्ति में कवि रैदास सभी संतों से कहते हैं कि हे संतजन! सुनो, हरि जी सब कुछ करने में सक्षम और समर्थ हैं। उनकी कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है।

शब्दावली

  • बास: गंध
  • घन: बादल 
  • चितवत: देखना 
  • चकोर: तीतर की जाति का एक पक्षी जो चंद्रमा का परम प्रेमी माना जाता है।
  • बरै: बढ़ाना या जलना 
  • सुहागा: सोने को शुद्ध करने के लिए प्रयोग में आने वाला क्षार द्रव्य 
  • लाल: स्वामी 
  • ग़रीब निवाजु: दीन-दुखियों पर दया करने वाला 
  • माथै छत्रु धरै: मस्तक पर स्वामी होने का मुकुट धारन करता है 
  • छोति: छुआछूत 
  • जगत कौ लागै: संसार के लोगों को लगती है 
  • हरिजीऊ: हरि जी से 
  • नामदेव: महाराष्ट्र के एक प्रसिद्ध संत 
  • तिलोचनु: एक प्रसिद्ध वैष्णव आचार्य जो ज्ञानदेव और नामदेव के गुरु थे।
  • सधना: एक उच्च कोटि के संत जो नामदेव के समकालीन माने जाते हैं। 
  • सैनु: रामानंद का समकालीन संत।
  • हरिजीउ: हरि जी से
  • सभै सरै: सबकुछ संभव हो जाता है
The document पठन सामग्री और व्याख्या - रैदास is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on पठन सामग्री और व्याख्या - रैदास

1. Who was Raidās and what did he contribute to Indian literature and bhakti movement?
Ans. Raidās was a 15th-century mystic poet and social reformer from Varanasi who became a central figure in the bhakti movement. He rejected caste discrimination and ritualistic practices, emphasizing devotion to God and social equality. His devotional poetry in Hindi, collected in the Raidāsī, influenced countless followers and remains significant in CBSE Class 9 Hindi curriculum for its spiritual and egalitarian message.
2. What are the main themes in Raidās's poetry and writings that appear in Sparsh textbook?
Ans. Raidās's poetry emphasises devotion to God (bhakti), renunciation of worldly attachments, equality regardless of caste, and the path of love over ritual. His compositions in the Sparsh anthology highlight spiritual awakening and critique of social hierarchy. These themes demonstrate how Raidās addressed both personal enlightenment and collective social reform through accessible Hindi verse.
3. How did Raidās challenge caste system and social inequality in his teachings?
Ans. Raidās openly rejected Brahmanical hierarchy and advocated that spiritual merit, not birth, determined a person's worth. Through his bhakti movement participation, he welcomed disciples from all social backgrounds, including untouchables. His poetry criticised idol worship without inner devotion and established that sincere love for God transcended caste boundaries-a revolutionary stance in medieval India.
4. What is the significance of Raidās's concept of God and devotion in his literary works?
Ans. Raidās presented God as formless, infinite, and accessible to all without intermediaries or costly rituals. His devotional approach emphasises personal connection with the divine through sincere prayer and ethical living. This nirguna bhakti concept-worship without physical form-shaped religious thought and influenced Hindi devotional literature studied in CBSE curriculum.
5. How should students analyse and interpret Raidās's poems for Class 9 Hindi exams?
Ans. Students should identify key literary devices like metaphor and symbolism in Raidās's verses, trace themes of equality and devotion, and understand historical context of the bhakti movement. Analyse how language reflects spiritual experiences and social critique. Refer to mind maps and flashcards available on EduRev to consolidate understanding of his philosophical ideas and textual references.
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
पठन सामग्री और व्याख्या - रैदास, past year papers, Extra Questions, पठन सामग्री और व्याख्या - रैदास, pdf , Exam, Free, ppt, mock tests for examination, Objective type Questions, Semester Notes, Important questions, Sample Paper, Summary, practice quizzes, Previous Year Questions with Solutions, video lectures, shortcuts and tricks, Viva Questions, पठन सामग्री और व्याख्या - रैदास, MCQs, study material;