CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  महत्वपूर्ण लोकोक्ति एवं उसके अर्थ

महत्वपूर्ण लोकोक्ति एवं उसके अर्थ

महत्वपूर्ण लोकोक्ति एवं उसके अर्थ


आग लगने पर कुँआ खोदना - आपति के चरम क्षण में बचाव की सोचना।

उल्टे बाॅस बरेली को -  विरुद्ध कार्य करना।

काला अक्षर भैंस बराबर -  निरक्षर होना।

घोड़ा घास से यारी करे तो खाये क्या  - पारिश्रमिक लेने में सकोंच कैसा।

जल में रहकर मगर से बैर - आश्रयदाता से ही शत्राुता करना।

तेल देखो तेल की धर देखो - अभी क्या है, देखते जाओ।

थोथा चना बाजे घना   - गुणहीन व्यक्ति ही आडम्बर अध्कि करता है।

दुधरू गाय की लात भी भली - लाभ देने वाले की बातें भी सुननी पडती है।

दूर के ढोल सुहावने - दूरवर्ती वस्तुएं अच्छी मालूम होती हैं।

नानी के आगे ननिहाल की बातें - जानकार के समक्ष बड़ी-बड़ी बाते करना।

सौ सौ चूहे खाके बिल्ली हज्ज को - चली जीवन भर पाप करके अंत में भक्ति की बातें।

न नौ नकद न तेरह उधर  - तुरत का थोडा लाभ अच्छा, बाद का अध्कि भी अच्छा नहीं।

पढे फारसी बेचें तेल यह देखो कुदरत के खेल - शिक्षित होकर भी क्षुद्र कार्य करना।

पहले लिख और पीछे दे, कमती हो तो मुझसे ले -  लिख देने से हिसाब-किताब में गड़बड़ी नहीं होती।

क्या जाने उंट किस करवट बैठे - अनिश्चित परिणाम।

भागते भूत की लंगोटी भली - सर्वनाश के समय यदि थोड़ा भी बचे तो ठीक है।

माया तेरे तीन नाम, परसा, परसी, परसराम - निकृष्ट व्यक्ति भी धनवान होने  पर अधिक से अधिक आदर का भागी हो जाता है।

खरगोश के सींग होना - असंभव बात होना।

मुँह में राम बगल में ईट - धेखेबाजी करना।

साँच को आँंच कहाँ  - जो सच्चा है उसे क्या डर।

सिर  मुँडाते ही ओले पड़ना - कार्यारम्भ में ही झगड़ा पड़ जाना।

होनहार विरवान के होत चीकने पात - भविष्य में उन्नति करने वालो के अच्छे लक्षण पहले से ही दीखने लगते हैं।

चार दिन की चाँदनी पिफर अंध्यिारी रात - सुख का समय थोड़ा होता है।

चोर के पैर नहीं होते - अपराधी में साहस अधिक नहीं होता है।

चोर-चोर मौसरे भाई - एक से स्वभाव वाले।

चाँदी की रात सोने के दिन - सभी प्रकार सुख होना।

टके की हाँडी गयी पर कुत्ते की जात पहचान ली-  थोडे का धेखा खाकर धेखेबाज को पहचान लेना।

टके की बुलबुल नौ टका टुसकाई - अल्प लाभ और अधिक लागत होना।

जहाँ काम आवै सुई कहा करे तरवारि - छोटे से जहाँ काम पड़ता है, वहाँ बड़े का उपयोग नहीं होता है।

कोयले की दलाली में हाथ काले - बुरी संगति से बुराई पफैलाती है।

अहिरन साथ गड़रिया नाचै भेडी खाँय सियार - अपनी परिस्थिति को ठीक से समझे बिना दूसरों की देखादेखी साहस करने में हानि होती है।

झूँठ के पाँव कहाँ - असत्य अध्कि देर तक नहीं चल सकता है।

तिनके की ओट मेें पहाड़ -  थोड़ी सी सहायता से बड़ा काम बन जाना।

पापड़ बेलना - विषम परिस्थितियों से गुजरना।

बासी बचे न कुत्ता खाय - जितनी आवश्यकता हो उतनी ही वस्तु का होना।

बाँह गहे की लाज - शरणागत की रक्षा करना।

मरा हाथी नौ लाख का - मरने के बाद भी महत्व मिलना।

बसन्त के कोकिल - यदाकदा बोलने या दिखाई देने वाले।

गूलर के पफल - असंभव बात या अनहोनी बात।

साँकरे के साथी - विपत्ती मेें साथ निभाने वाला साथी या मित्रा।

हल्दी लगे न पिफटकरी रंग चोखा आ जाए - सरलता से काम बन जाना।

छूछंदर के सिर पर चमेली का तेल - अयोग्य के पास उपयोगी व श्रेष्ठ वस्तु का होना।

ते ते पाँव पसारिये जेती लांबी सौर - आय के अनुसार व्यय करना या अपनी हैसियत के अनुसार काम करना।

थाली का बैंगन - स्थिर बुद्धि न रखने वाला व्यक्ति।

दाँत काटी रोटी - प्रगाढ़ मित्रता होना।

देसी कौआ मराठी बोल - अशिक्षित व्यक्ति का उंची-उंची बाते करना।

जल दूलह तस बनी बराता - जैसा मनुष्य वैसे उसके सहयोगी।

जड़ काटते जाना और पानी देते जाना - उपर से प्रेम दिखाना और वास्तव में हानि पहुँचाना।

जहाँ जाए भूखा, वहाँ परे सूखा - दुखी व्यक्ति कहीं भी आराम नहीं पा सकता है।

जादू वही जो सिर चढ़कर बोले - प्रभावशाली व्यक्ति का दबदबा सभी मानते है।

जहाँ पर देखे तवा परात वहाँ पर गाए सारी रात - चमत्कार को नमस्कार।

नीम जली पर स्वाद न आया - बदनामी होने पर भी काम न हो पाना।

झोंपड़ी में रहना और संकलदीप के सपने देखना

 - अप्राप्त वस्तु की कामना करना।

टके की मुर्गी नोट की निकाई - कम कीमत की वस्तु की सजावट पर अधिक व्यय करना।

ठंडा लोहा गरम लोहे को काटता है

- शांति से ही क्रोध पर विजय पायी जा सकती है।

डूबते को तिनके का सहारा - मुसीबत में किंचित् सहायता भी पर्याप्त होती है।

तीन में न तेरह में मृदंग बजाये डेरे में समाज में पतित होने पर अपने को महान् बताने वाले।

तीन बुलाए तेरह आयें - अनिमंत्रित व्यक्तियों का आना।

थका उफंट सराय ताकता है - परिश्रम में बाद विश्राम आवश्यक है।

दूध् का जला छाछ को भी फुँक-फुँक कर पीता है - एक बार धेखा खाने पर व्यक्ति भविष्य में सतर्क रहता है।

दोनों हाथों में लडडू होना - सर्वत्रा लाभ ही लाभ होना।

दाँतो तले उंगली दबाना - आश्चर्यचकित रह जाना।

दाल में काला होना - सन्देह का अनुभव होना।

आँखों में धूल झोंकना - आँखों के सामने ठग लेना।

जिस दीपक में तेल नहीं, उसे जलने का क्या अधिकार - शक्तिहीन व्यक्ति को जीने का अधिकार नहीं होता है।

झोली डारे गज फिरे, मुक्ता डारे साथ - निजी सम्पत्ति होने पर भी दूसरों से आशा करना।

तबले की बला बंदर के सिर - सबकी बुराई को एक के सिर डालना।

तीन कनौजिए तेरह चूल्हे - व्यर्थ का ढोंग करना।

थोड़ी पूँजी खसमहिं खाइ - थोड़ी पूँजी लगाने से व्यवसाय मेें लाभ नहीं होता है।

दुविध में दोउ गये माया मिली न राम - एक साथ दो कार्य नहीं हो सकते है।

दूध का दूध और पानी का पानी  - सही और सच्चा न्याय करना।

बिल्ली के भाग्य से छींका टूटना - संयोग से काम बनना।

बिन माँंगे मोती मिलें माँगे मिले न भीख - लालच करने से कोई काम नहीं बनता है।

बावले गाँव में उफंट आना - विचित्रा वस्तु का प्रदर्शन होना।

मन के हारे है मन के जीते जीत - साहस बनाये रखना आवश्यक होता है।

मरने पर शहीद मारने पर गाजी - धर्मयुद्ध में सभी प्रकार से लाभ होता है।

रोग की जड़ खाँसी लड़ाई की जड़ हाँसी - अधिक मजाक और व्यंग्य ठीक नहीं होता है।

वहम की दवा लुकमान के पास भी नहीं थी - सन्देह का कोई इलाज नहीं होता है।

विधि कर लिखा को मेटन हारा  - विधाता के लेख को कोई नहीं मिटा सकता है।

सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखता है - संसार को अपने स्वभावनुसार देखना।

धुएं के बादल उड़ना - मिथ्या भाषण करना।

धूल फाँकना - दर-दर की ठोकरे खाना।

गोद में बैठकर आंख में उगली करना - कृतघ्न होना।

गए रोजा छुड़ाने नमाज गले पड़ी - सुख के बदले दुख मिलना।

गरीब ने रोजे रखे तो दिन ही बड़ा हो गया - गरीब सदैव कष्ट पाता रहता है।

गागर में अनाज गंवार का राज - थोड़ा सा पाकर ही इतराना।

कोठी वाला रोवे-उपर वाला सोवे - अधिक समृद्ध होना भी हानिकारक है।

करना चाहे नौकरी सोना चाहे गांव - नौकरी में आराम नहीं होता है।

काम जो आवै कामरी काले करे कमाच - उपयोगी वस्तु ही गुहणीय होती है।

गुरू कीजै जान, पानी पीवै छानि - अच्छी तरह समझ-बूझ कर काम करना।

गरल सुध रिपु करहि मिताई - दो विरोधी स्वभाव वालों का मिलना।

खाई खने जो आन को ताको कूप तैयार - दूसरों का बुरा चाहने वालों का भी बुरा होता है।

खेत खाए गदहा मार खाए जुलाहा - दोष किसी का सजा किसी को।

गुड़ देने से मरे तो जहर क्यों दें - जो समझाने से माने, उसे दण्ड नहीं देना चाहिए।

गोद में छोरा जगत में ढिंढोरा - पास में रखी वस्तु को दूसरी जगह खोजने जाना।

चन्दन विष व्याप्त नहीं लपटे रहत भुंजंग - अच्छे स्वभाव वाले पर बुरे व्यक्ति का असर नहीं होता।

चन्द्रमा को भी ग्रहण लगता है - सज्जन भी विपत्तिग्रस्त होते है।

चोरी का माल मोरी में जाता है चुराई हुई दौलत बेकार चली जाती है।

छुद्र नदी भरि चली इतराई - छोटे व्यक्ति अधिक इतराते है।

जहां न जाये रवि वहाँ जाये कवि - सीमातीत कल्पना करना।

जैसी बहे वयार पीठ तक तैसी दीजे - समयानुसार कार्य करना।

जर है तो नर नहीं तो पूरा खर - धनहीन व्यक्ति सम्मानित नहीं होता है।

न रहेगा बाँस न बजेगी बाँसुरी - कारण या मूल को नष्ट कर देना।

पासा पड़े सो दाव राजा करो सो न्याय - अधिकारी की बात सभी को मान्य होती है।

शौकीन डुकरिया चटाई का लहँगा - बुरी तरह का भयंकर शौक।

सूप बोले तो बोले छलनी भी बोले - दोषी का बोलना ठीक नहीं होता है।

हाथ कंगन को आरसी क्या -  प्रत्यक्ष को प्रमाण की क्या आवश्यकता है?

हिन्दी न फारसी मियाँ जी बनारसी - गुणहीन होकर भी गुणी होने का दंभ करना।

उसर मे मूसर - व्यर्थ ही बीच में पड़ना।

उसर बरसे तिन नहीं जामा - मूर्ख पर उपदेश का प्रभाव नहीं होता है।

ओछे की प्रीति बालू की भीति - तुच्छ व्यक्ति के साथ की गई मित्राता टिकाउ नहीं होती।

अेकेले सूपन खाँ आगे लडें कि पीछे - अकेला व्यक्ति अनेक काम एक साथ नहीं कर सकता है।

आधी छोड़ सारी को धवै आधी जाइ न सबरी पावै - सर्वस्व हड़पने का लोभी कुछ भी नहीं पाता है।

करेला और वह भी नीम चढ़ा - दुष्ट प्रकृति वाले को और भी दुष्ट का साथ मिलना।

कहीं की ईट कहीं का रोड़ा भानूमती ने कुनबा जोड़ा - इधर-उधर से छोटी-छोटी वस्तुएं लेकर काम चलाना।

काम परे कुछ और है, काम सरे कुछ और - काम निकाल कर लोग मुँह फेर लेते है।

कमान से छूटा तीर फिर लौटता नहीं - मुख से निकली बात का कोई उपाय नहीं होता है।

कोयले की दलाली में हाथ काले - बुरी संगाति से बुराई पैफलती है।

काठ की हाँडी बार-बार नहीं चढ़ती - धोखा एक बार ही खाया जा सकता है।

गाल में चावल - सम्पत्ति या उफंचा पद पाना और दूसरों को उपदेश देना।

The document महत्वपूर्ण लोकोक्ति एवं उसके अर्थ is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10

FAQs on महत्वपूर्ण लोकोक्ति एवं उसके अर्थ

1. लोकोक्ति क्या होती है और उसका महत्व क्या है?
उत्तर: लोकोक्ति एक ऐसा कथन होता है जो सामान्य मान्यताओं या जनमत को व्यक्त करने के लिए प्रयोग होता है। इसका महत्व यह है कि इसे संक्षेप में ज्ञान और अनुभव का प्रदर्शन करता है, जिससे लोग विचारों और अनुभवों को साझा कर सकते हैं।
2. लोकोक्ति के क्या प्रकार होते हैं?
उत्तर: लोकोक्ति के विभिन्न प्रकार होते हैं, जैसे कि कहावतें, मुहावरे, निमंत्रण, धार्मिक उक्ति, साहित्यिक उक्ति आदि। ये अलग-अलग प्रकार भाषा और संस्कृति के आधार पर विभाजित होते हैं।
3. लोकोक्तियों का उपयोग किस क्षेत्र में होता है?
उत्तर: लोकोक्तियों का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में होता है, जैसे कि साहित्य, संगीत, नाटक, भाषण, और सामाजिक संगठनों में। ये उक्तियाँ विचारों को संक्षेप में व्यक्त करने के लिए प्रयोग होती हैं और विभिन्न उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।
4. लोकोक्तियों का उपयोग किसलिए किया जाता है?
उत्तर: लोकोक्तियों का उपयोग भाषा की सुंदरता बढ़ाने, भाषा के व्यापकता को दर्शाने, व्यक्ति और समाज के मूल्यों को जागृत करने, अधिकारियों या नेताओं के खिलाफ उठाये गए सवालों के लिए एक विरोध-भाषा के रूप में और विचारों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से साझा करने के लिए किया जाता है।
5. लोकोक्तियों के उदाहरण क्या हैं?
उत्तर: कुछ लोकोक्तियों के उदाहरण हैं: - "जैसा देश, वैसी भेंट" - इसका अर्थ होता है कि जैसा देश होगा, वैसी आदतें और व्यवहार होंगे। - "जो गरजते हैं, वो बरसते नहीं" - इसका अर्थ होता है कि जो बहुत बड़े दावेदारी दिखाते हैं, वे उसे पूरा नहीं करते हैं। - "जहां चाह हो, वहां राह हो" - इसका अर्थ होता है कि जहां आपकी इच्छा हो, वहां आपका मार्ग होता है।
Explore Courses for Class 10 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Semester Notes, Important questions, Viva Questions, video lectures, Extra Questions, Previous Year Questions with Solutions, MCQs, Free, Objective type Questions, past year papers, महत्वपूर्ण लोकोक्ति एवं उसके अर्थ, Sample Paper, study material, ppt, Summary, practice quizzes, mock tests for examination, shortcuts and tricks, pdf , महत्वपूर्ण लोकोक्ति एवं उसके अर्थ, महत्वपूर्ण लोकोक्ति एवं उसके अर्थ, Exam;