Class 5 Exam  >  Class 5 Notes  >  Hindi Class 5  >  Short Questions: Raakh ki Rassi

Short Questions: Raakh ki Rassi | Hindi Class 5 PDF Download

प्रश्न 1: तिब्बत के 32 वें राजा कौन थे?
उत्तर: तिब्बत के 32 में राजा सौनगवसैन  थे।

प्रश्न 2लोनपो गार तिब्बत के 32 वें राजा सौनगवसैन के दरबार में क्या थे ?
उत्तर: लोनपो गार राजा सौनगवसैन के दरबार में मंत्री थे।

प्रश्न 3लोनपो गार किस बात के लिए प्रसिद्ध थे?
उत्तर: लोनपो गार अपनी चालाकी और हाजिर जवाबी के लिए दूर-दूर तक मशहूर थे।

प्रश्न 4लोनपो गार चिंतित क्यों थे?
उत्तर: लोनपो गार चिंतित थे क्योंकि उनका बेटा बहुत भोला था। 

प्रश्न 5लोनपो गार ने अपने बेटे को सौ भेड़ें देते हुए क्या आदेश दिय?
उत्तर: लोनपो गार ने अपने बेटे को सौ भेड़ें देते हुए कहा, “तुम इन्हें लेकर शहर जाओ । मगर इन्हें मारना या बेचना नहीं। इन्हें वापस लाना सौ जौ के बोरों के साथ । वरना मैं तुम्हें घर में नहीं घुसने दूंगा। “

प्रश्न 6शहर में लोनपो गार के बेटे की मदद किसने की?
उत्तर: शहर में लोनपो गार के बेटे की मदद एक लड़की ने की।

प्रश्न 7पहली बार लड़की ने लोनपो गार के बेटे की मदद किस प्रकार की ?
उत्तर: पहली बार लड़की ने भेड़ों के बाल उतारे और उन्हें बाजार में बेच दिया। जो रुपए मिले उनसे जौ के सौ बोरे खरीदकर उसे घर वापस भेज दिया।

प्रश्न 8दूसरी बार लड़की ने लोनपो गार के बेटे की मदद किस प्रकार की ?
उत्तर: दूसरी बार लड़की ने भेड़ों के सींग काटकर बाज़ार में बेच दिए। जो रुपए मिले उनसे सौ बोरी जौ खरीद कर उसे घर वापस भेज दिया।

प्रश्न 9दूसरी बार भेड़े और जौ के बोरे देने के बाद पिता ने बेटे को क्या करने के लिए कहा?
उत्तर: पिता ने कहा कि उस लड़की से कहो कि हमें नौ हाथ लंबी राख की रस्सी बना कर दे।

प्रश्न 10लड़की ने राख की रस्सी बनाने के लिए क्या शर्त रखी?
उत्तर: लड़की ने राख की रस्सी बनाने के लिए शर्त रखी कि लोनपो गार को वह रस्सी गले में पहननी होगी।

प्रश्न 11लड़की ने राख की रस्सी कैसे बनाई?
उत्तर: लड़की ने नौ हाथ लंबी रस्सी ली उसे पत्थर के सिल पर रखा और जला दिया रस्सी जल गई मगर रस्सी के आकार की राख बच गई।

प्रश्न 12क्या लोनपो गार राख की रस्सी को गले में पहन पाए?
उत्तर: लोनपो गार उस रस्सी को गले में नहीं पहन पाए। पहनना तो दूर से उठाना भी मुश्किल था।

प्रश्न 13आपको वह लड़की कैसी लगी ?
उत्तर: हमें वह लड़की बहुत समझदार लगी।

प्रश्न 14क्या लोनपो गार की चिंता दूर हुई?
उत्तर: हां, लोनपो गार की चिंता अब दूर हो गई थी। क्योंकि उनके बेटे को एक समझदार जीवन साथी मिल चुकी थी।

प्रश्न 15अगर लोनपो गार के बेटे की शादी उस लड़की से ना होती तो क्या होता?
उत्तर: हो सकता है उसे कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ता। लेकिन उस लड़की से शादी ना होने पर भी वह अपना जीवन जीता।

The document Short Questions: Raakh ki Rassi | Hindi Class 5 is a part of the Class 5 Course Hindi Class 5.
All you need of Class 5 at this link: Class 5
21 videos|127 docs|18 tests
Related Searches

Important questions

,

Exam

,

Objective type Questions

,

MCQs

,

Semester Notes

,

Sample Paper

,

mock tests for examination

,

Short Questions: Raakh ki Rassi | Hindi Class 5

,

Viva Questions

,

Free

,

past year papers

,

Summary

,

Extra Questions

,

Short Questions: Raakh ki Rassi | Hindi Class 5

,

video lectures

,

Previous Year Questions with Solutions

,

pdf

,

shortcuts and tricks

,

study material

,

ppt

,

Short Questions: Raakh ki Rassi | Hindi Class 5

,

practice quizzes

;