Class 4 Exam  >  Class 4 Notes  >  Hindi for Class 4  >  NCERT Solutions - हुदहुद

हुदहुद NCERT Solutions | Hindi for Class 4 PDF Download

Page No 110:

Question 1:
(क) हुदहुद को कहीं ‘हजामिन’ चिड़िया और कहीं ‘पदुबया’ के नाम से पुकारते हैं। क्यों?
(ख) हुदहुद की चोंच पतली, लंबी और तीखी होती है। इस बात को ध्यान में रखकर बताओ-
• वे कैसा भोजन खाते होंगे?
• चोंच से वे क्या-क्या काम ले सकते होंगे?
Answer:

(क) हुदहुद को ‘हजामिन’ चिड़िया इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी चोंच नाखून काटने वाली नहरनी (नेल कर्टर) से बहुत मिलती है। पदुबया के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि यह दूब (घास) में से कीड़ा ढूँढ लेती है।
(ख)
• वे छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े खाते होंगे।
• वह अपनी चोंच का इस्तेमाल घास में से कीड़े-मकोड़े निकालने, घोंसला बनाने व लड़ाई करने में करते हैं

Question 2: पाठ में से ऐसे शब्दों की सूची बनाओ जो पक्षियों के लिए इस्तेमाल होते हैं।
हुदहुद NCERT Solutions | Hindi for Class 4पाठ पढ़ने के बाद अपनी कॉपी में एक तालिका तैयार करो और उस तालिका में मालूम की गई जानकारी लिखो।
Answer: 
हुदहुद NCERT Solutions | Hindi for Class 4

Page No 111:

Question 1:
(क) अगर तुम्हें हुदहुद को पहचानने में किसी की मदद करनी है तो तुम उसे कौन-सी बातें बताओगे? चार-पाँच वाक्यों में लिखो।
(ख) अब कौवे या कबूतर को पहचानने के लिए चार-पाँच बिंदु लिखो। यह लिखने के लिए तुम्हें इन पक्षियों को कुछ समय तक बहुत गौर से देखना होगा।
Answer:

(क) हुदहुद का सारा शरीर रंग-बिरंगा और चटकीला होता है। पंख काले होते हैं उस पर सफ़ेद धारियाँ होती हैं। हुदहुद की गर्दन और कलगी बादामी रंग की होती है मगर कलगी के सिरे में काली-सफ़ेद धारियाँ बनी होती है। दुम का भीतरी हिस्सा सफ़ेद व बाहरी हिस्सा काला होता है। इसकी चोंच पतली लंबी व तीखी होती है
(ख) कौवे- रंग काला, आकार बड़ा, काँव-काँव करके बोलता है, चोंच काली व लंबी होती है। कबूतर- राख के रंग (ग्रे रंग) का होता है, उसमें गहरी ग्रे धारियाँ होती हैं, छोटा व गोल-मटोल होता है, उसकी चोंच छोटी व छोटा मुँह होता है, वह गुटरगूँ-गुटरगूँ करके बोलता है तथा कबूतर की अनेकों प्रजातियाँ होती है।

Question 2: तुम्हारे आसपास कौन-कौन से पक्षी पाए जाते हैं, उनके नामों की सूची बनाओ। तुम्हारे और तुम्हारे दोस्तों के घर की भाषा में इन्हें क्या कहते हैं? जिन पक्षियों के नाम तुम्हें पता नहीं है, उनके नाम तुम्हें पता करने होंगे।
Answer:
पक्षियों के नाम – कौवा, कबूतर, तोता, बगुला, कोयल, मैना।

Question 3: तुमने हुदहुद से जुड़ी एक कहानी पढ़ी है। उस कहानी को बातचीत के रूप में लिखो। नीचे हमने इस बातचीत को तुम्हारे लिए शुरू कर दिया है– शाह सुलेमान– अरे भाई गिद्ध! ज़रा मेरी बात तो सुनो।
गिद्ध (उड़ते-उड़ते) – कहिए, मगर ज़रा जल्दी से।
शाह सुलेमान – ……………………………………
गिद्ध – ……………………………………………… 

तुम अपने दोस्तों के साथ बातचीत को कक्षा में नाटक के रूप में प्रस्तुत कर सकते हो।
Answer: शाह सुलेमान– अरे भाई गिद्ध! ज़रा मेरी बात तो सुनो।
गिद्ध (उड़ते-उड़ते)– कहिए, मगर ज़रा जल्दी से।
शाह सुलेमान– देखो मैं धूप से बेहाल हो रहा हूँ। तुम लोग अपने पंखों से ज़रा मेरे सिर पर छाया कर दो।
गिद्ध– हम तो इतने छोटे पक्षी हैं। हमारी गर्दन पर पंख भी नहीं हैं। हम छाया कैसे करें?
शाह सुलेमान– ठीक है। अरे! भाई हुदहुद यहाँ तो आना।
हुदहुद– कहिए महाराज! क्या बात है?
शाह सुलेमान– मैं तपती धूप से परेशान हूँ। क्या मेरी मदद कर सकते हो?
हुदहुद– क्यों नहीं बस कुछ समय दीजिए।
शाह सुलेमान– धन्यवाद मित्र! तुम्हारी वजह से मैं इस भयंकर गर्मी से बच पाया। माँगो क्या माँगते हो
हुदहुद– आप अगर कुछ देना ही चाहते हैं, तो हमारी कलगी को सोने में बदल दीजिए।
शाह सुलेमान– मित्र तुमने अच्छी तरह से सोच लिया है। जानते हो इसके परिणाम भयंकर हो सकती हैं हुदहुद– हाँ बादशाह! बस आप हमारी इच्छा पूर्ण कर दीजिए।
शाह सुलेमान– जैसा तुम चाहते हो अल्ला वैसा करे।
कुछ समय बाद हुदहुद घबराता हुआ आता है।
हुदहुद– बादशाह! हमारी रक्षा करें। जब से हमारी सोने की कलगी आई है। हमारे ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मेरे सारे घरवाले मारे गए हैं।
शाह सुलेमान– मित्र मैंने तो पहले ही कहा था कि सोच-समझकर माँगना।
हुदहुद–  क्षमा करें। मुझे यह नहीं मालूम था कि हमें इस प्रकार का कष्ट आ सकता है।
शाह सुलेमान– ठीक है मित्र! तुमने एक दिन मेरी सहायता की थी। अत: मैं तुम्हें इस वरदान से मुक्त करता हूँ
हुदहुद– धन्यवाद बादशाह!

Page No 112:

Question 1:
(क) हुदहुद का सारा शरीर रंग-बिरंगा और चटकीला होता है। हुदहुद का रंग चटकीला बताया गया है। रंग कैसे हैं– यह बताने के लिए कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे, फीके रंग, चटकीले रंग आदि। बताओ कि ऐसे रंग किन-किन चीज़ों के होते हैं।
हुदहुद NCERT Solutions | Hindi for Class 4(ख) यूनी ने आसमानी रंग की कमीज़ पहनी है।
‘आसमानी’ रंग का नाम कैसे बना होगा? सोचो।
ऐसे ही कुछ और रंगों के नाम लिखो जो किसी चीज़ के नाम पर पड़े हैं।
……………….. ………………..
……………….. ………………..
……………….. ………………..
……………….. ………………..
(संकेत– फल, सब्ज़ी, पत्तों आदि के नामों पर)
Answer:

(क)
हुदहुद NCERT Solutions | Hindi for Class 4(ख)  यूनी ने आसमानी रंग की कमीज़ पहनी है। यह रंग इसलिए आसमानी कहलाया क्योंकि आसमानी रंग आकाश (आसमान) का होता है। ऐसे ही कुछ और रंगों के नाम इस प्रकार हैं–
हुदहुद NCERT Solutions | Hindi for Class 4

Page No 113:

Question 1: शाह की भेंट हुदहुदों के मुखिया से हुई।
• मुझे मेरी बहन ने एक बहुत सुंदर भेंट दी।
• ऊपर वाले वाक्य में भेंट का मतलब मुलाकात से है, नीचे वाले वाक्य में उपहार से। तुम भी कोई ऐसे चार शब्द सोचो जिनके दो मतलब निकलते हों। उनका वाक्यों में प्रयोग करो।
(क)……………………………………………………………………………………………………
(ख)……………………………………………………………………………………………………
(ग)……………………………………………………………………………………………………
(घ)……………………………………………………………………………………………………

Answer:

(क) अंबर – वस्त्र – भगवान कृष्ण पीला अंबर पहनते हैं। आकाश – अंबर पर अनेक तारे हैं
(ख) कलम – लेखनी – इसकी कलम सुन्दर है। काटना – राजा ने चोर का सिर कलम करवा दिया
(ग) अर्थ – मतलब – इस शब्द का अर्थ बताओ। धन – हर वस्तु के लिए अर्थ की आवश्यकता है
(घ) पत्र – चिट्ठी – मैंने माता को पत्र लिखा
पत्ता – जम़ीन पर पत्र पड़े हैं

Question 2: हुदहुद एक बहुत ही सुंदर पक्षी है।
हुदहुद और पक्षी, दोनों को ही हम संज्ञा कहते हैं।
अब नीचे दी गई तालिका को आगे बढ़ाओ।

हुदहुद NCERT Solutions | Hindi for Class 4Answer:
हाथी– जानवर
मुंबई–शहर
गंगा – नदी
हिमालय – पर्वत
इंद्र –देवता
रामायण – पुस्तक

The document हुदहुद NCERT Solutions | Hindi for Class 4 is a part of the Class 4 Course Hindi for Class 4.
All you need of Class 4 at this link: Class 4
17 videos|43 docs|20 tests

Top Courses for Class 4

FAQs on हुदहुद NCERT Solutions - Hindi for Class 4

1. हुदहुद कहानी का संक्षेप में अर्थ क्या है?
उत्तर: हुदहुद कहानी में, अर्थ का मतलब है एक छोटे पक्षी के जीवन का वर्णन करना जिसके द्वारा उसकी ताकत, साहस और विचारशीलता को प्रदर्शित किया जाता है।
2. हुदहुद कहानी किसमें लिखी गई है?
उत्तर: हुदहुद कहानी विज्ञान के पाठयक्रम में शामिल है और यह एनसीईआरटी की किताब "विज्ञान" में दी गई है।
3. हुदहुद कहानी में कौन-कौन से विज्ञानिक सिद्धांत दिए गए हैं?
उत्तर: हुदहुद कहानी में कई विज्ञानिक सिद्धांत शामिल हैं, जैसे कि पानी के अंदर की गतिविधि, वायुमंडल, विभिन्न पक्षियों की विशेषताएं और उनके जीवनकाल के बारे में।
4. हुदहुद की विशेषताएं क्या हैं?
उत्तर: हुदहुद एक छोटा पक्षी है जो एकमात्र मादा पक्षी द्वारा पालित जाती है। इसके पंख पीले और कालें होते हैं, जो इसे अन्य पक्षियों से मुक्त कराते हैं। इसके पंख विशेष ताकत और तेजी से उड़ाने की क्षमता प्रदान करते हैं।
5. हुदहुद कहानी में किसलिए हुदहुद का उदाहरण दिया गया है?
उत्तर: हुदहुद कहानी में हुदहुद का उदाहरण दिया गया है ताकत, साहस और विचारशीलता को प्रदर्शित करने के लिए। हुदहुद का उदाहरण उठाकर, हमें अपनी निर्णय-लेने की क्षमता और संकल्प की महत्ता को समझाने का प्रयास किया गया है।
17 videos|43 docs|20 tests
Download as PDF
Explore Courses for Class 4 exam

Top Courses for Class 4

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

mock tests for examination

,

study material

,

Summary

,

ppt

,

video lectures

,

Viva Questions

,

Exam

,

shortcuts and tricks

,

Objective type Questions

,

MCQs

,

practice quizzes

,

Free

,

Important questions

,

pdf

,

Previous Year Questions with Solutions

,

हुदहुद NCERT Solutions | Hindi for Class 4

,

हुदहुद NCERT Solutions | Hindi for Class 4

,

Extra Questions

,

past year papers

,

हुदहुद NCERT Solutions | Hindi for Class 4

,

Semester Notes

,

Sample Paper

;