CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Long Question Answers - अग्नि पथ

Long Question Answers - अग्नि पथ

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 'अग्निपथ' कविता में 'अग्निपथ' किसे कहा गया है और क्यों? लिखिए।

उत्तरः 

  • संघर्षरत जीवन को।
  • जीवन में अनुकूल एवं प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
  • सुविधारूपी प्रलोभन राह में बाधा उत्पन्न करते हैं।
  • सुखों में डूबकर, परिश्रम न करने से हम अपनी मंजिल से दूर हो जाते हैं।

व्याख्यात्मक हल:
'अग्निपथ' से कवि का आशय कठिन संघर्षमय जीवन से है, जीवन किसी आग रूपी मार्ग अर्थात् 'अग्निपथ' से कम नहीं है। जीवनरूपी मार्ग में आयी तरह-तरह की बाधाएँ और रूकावटें मनुष्य को रोकने का प्रयास करती है। लेकिन मनुष्य को बाधाओं से हार मानकर न तो थकना है और न ही सुविधा रूपी प्रलोभनों के माया जाल में फंस कर रूकना है, उसे बिना थके और बिना रुके सतत् रूप से परिश्रम करते रहना है, तभी वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पायेगा।

प्रश्न 2. 'अग्निपथ' कविता में कवि ने मनुष्य को कौन-सा शपथ लेने को प्रेरित किया है और क्यों? लिखिए।

उत्तरः 

  • वह जीवन-पथ पर संघर्षों से थकेगा नहीं।
  • विश्राम के लिए रुकेगा नहीं।
  • क्योंकि थकने का अर्थ है कि हार मान लेना, जो कवि नहीं चाहता। अधिकतर लोग कठिनाइयों से घबरा जाते हैं।
  • रुकने का अर्थ है सुविधाओं के प्रलोभन से अपने लक्ष्य को भुला देना। लक्ष्य पर पहुँचने से पहले रास्ता छोड़ देते हैं।

व्याख्यात्मक हल:

कवि कहता है कि जीवन रूपी संघर्षमयी पथ पर चलते हुए मनुष्य का कठिनाइयों से घबराकर हार मानकर थकना नहीं है और न ही मार्ग की कठिनाइयों के बीच मिली सुविधाओं के मोहजाल में फंसकर अपने लक्ष्य को भुलाकर रुक जाना है। अपने लक्ष्य पर पहुँचने से पहले वह न तो विश्राम करेगा। और न ही पीछे मुड़कर देखेगा। यही शपथ लेने के लिए कवि पथिक को प्रेरित करता है।

प्रश्न 3. 'अग्निपथ' कविता में 'अश्रु-स्वेद-रक्त से लथपथ' मनुष्य के जीवन के जीवन को एक महान दृश्य बताकर हमें क्या सन्देश दिया गया है? स्पष्टकीजिए।
उत्तरः जीवन-पथ अनुकूल और प्रतिकूल परिस्थितियों से भरा।
लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए परिश्रम आवश्यक है।
राह में विभिन्न घटनाओं का सामना करना पड़ेगा।
जीवन में आँसू, पसीना और रक्त भी बहाना पड़ सकता है। पर हमें आगे ही बढ़ते जाना है।
व्याख्यात्मक हल:
कवि कहता है कि जीवन पथ अनुकूल और प्रतिकूल दोनों प्रकार की परिस्थितियों से भरा हुआ है। यह संसार अग्नि से पूर्ण मार्ग के समान कठिन है और इस कठिन मार्ग का सबसे सुन्दर दृश्य कवि के अनुसार कठिनाइयों का सामना करते हुए आगे बढ़ना है। संघर्ष-पथ पर चलने पर उसकी (मनुष्य की) आँखों से आँसू बहते हैं, शरीर से पसीना निकलता है और खून बहता है, फिर भी वह इन सब की परवाह किए बिना निरन्तर परिश्रम करते हुए संघर्ष-पथ पर बढ़ता जाता है।

प्रश्न 4. 'अग्निपथ' कविता के आधार पर लिखिए कि क्या घने वृ़क्ष भी हमारे मार्ग की बाधा बन सकते हैं ?
उत्तरः अग्निपथ कविता में संघर्षमय जीवन को अग्निपथ कहा गया है और सुख-सुविधाओं को घने वृक्षों की छाया। कभी-कभी जीवन में मिलने वाली सुख-सुविधाएँ (घने वृक्षों की छाया) व्यक्ति को अकर्मण्य बना देती है और वे सफलता के मार्ग में बाधा बन जाते हैं इसीलिए कवि जीवन को अग्नि पथ कहता है। घने वृक्षों की छाया की आदत हमें आलसी बनाकर सफलता से दूर कर देती है।

प्रश्न 5. निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए-

(क) चल रहा मनुष्य है

अश्रु-स्वेद-रक्त से लथपथ, लथपथ, लथपथ।

उत्तरः इन पंक्तियों का भाव यह है कि मनुष्य का आगे की ओर चले जाना ही अपने आप में एक विशेष बात हैं। संघर्ष-पथ पर चलने में व्यक्ति को कई बार आँसू बहाने पड़ते हैं। थकने पर वह पसीने से तर-बतर हो जाता है और शक्ति का व्यय करना भी पड़ता है। वह लथपथ हो जाता है। इस स्थिति से न घबराकर निरंतर आगे बढ़ते जाना ही जीवन का लक्ष्य है।

(ख) यह महान दृश्य है
चल रहा है मनुष्य
अश्रु-स्वेद-रक्त से लथपथ, लथपथ, लथपथ!
अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!

उत्तरः कवि कहता है कि हे मनुष्य यह संसार अग्नि से पूर्ण मार्ग के समान कठिन है। इस कठिन मार्ग पर सबसे सुन्दर दृश्य यही हो सकता है कि मनुष्य कठिनाइयों का सामना करते हुए निरन्तर चल रहा है। कठिनाइयों का सामना करते हुए उसकी आँखों से आँसू बह रहे हैं, शरीर से पसीना निकल रहा है और खून बह रहा है। फिर भी वह इनकी परवाह किए बिना निरन्तर संघर्ष-पथ पर बढ़ता जा रहा है। सामने कठिनाइयों से पूर्ण मार्ग है, फिर भी मनुष्य को चलते चले जाना है।

The document Long Question Answers - अग्नि पथ is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on Long Question Answers - अग्नि पथ

1. What is the main theme and message of "Agni Path" by Harivansh Rai Bachchan?
Ans. "Agni Path" conveys that life's journey demands courage, perseverance, and unwavering determination to overcome obstacles. The poem emphasises self-reliance and resilience, urging individuals to walk the difficult path of life with strength rather than seeking comfort or easy routes. Bachchan's philosophical message inspires readers to face challenges head-on and build character through struggle and perseverance.
2. How does Harivansh Rai Bachchan use metaphor in "Agni Path" to convey deeper meanings?
Ans. Bachchan employs the "fire path" as a central metaphor representing life's struggles and hardships. Fire symbolises both destruction and purification, suggesting that challenges refine human character. The blazing trail metaphorically describes the burning intensity required to achieve goals. Through vivid imagery of scorching flames and thorny passages, the poet transforms abstract life lessons into concrete, relatable experiences that resonate with Class 9 students studying Hindi literature.
3. What are the key literary devices used in "Agni Path" and how do they strengthen the poem's impact?
Ans. The poem employs alliteration, repetition, and vivid imagery to create rhythmic intensity and emotional resonance. Bachchan uses metaphor extensively to transform philosophical concepts into tangible experiences. Repetition of phrases emphasises determination and persistence throughout the composition. These literary techniques in "Agni Path" work collectively to heighten the poem's motivational power, making abstract ideas about perseverance feel immediate and compelling for CBSE Class 9 examinations.
4. Why does the poet repeatedly emphasise struggle and difficulty in "Agni Path"?
Ans. The repeated emphasis on struggle reflects Bachchan's belief that personal growth emerges exclusively through hardship and effort. The poet argues that comfort breeds complacency, whereas adversity develops strength and wisdom. By consistently highlighting difficult paths and scorching flames, "Agni Path" reinforces that meaningful achievement requires sacrifice. This thematic repetition teaches students that challenges aren't obstacles to avoid but essential ingredients for building resilient, purposeful lives.
5. How should students structure their long answers on "Agni Path" to score maximum marks in CBSE Hindi exams?
Ans. Effective long question answers must begin with a clear thesis statement addressing the question directly. Support main points with specific textual evidence, quotations, and thematic analysis from "Agni Path." Discuss Bachchan's use of literary devices, symbolism, and philosophical intent. Conclude by connecting the poem's message to broader life applications. Students should refer to mind maps and flashcards available on EduRev to organise key themes, character motivations, and literary elements before writing structured responses for comprehensive exam preparation.
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
ppt, practice quizzes, Exam, study material, Summary, Objective type Questions, Long Question Answers - अग्नि पथ, MCQs, Free, Sample Paper, Long Question Answers - अग्नि पथ, Viva Questions, pdf , past year papers, Long Question Answers - अग्नि पथ, video lectures, Semester Notes, Extra Questions, mock tests for examination, Previous Year Questions with Solutions, Important questions, shortcuts and tricks;