CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Short Question Answers -नए इलाके में

Short Question Answers -नए इलाके में

अति लघू उत्तरीय प्रश्न

(प्रत्येक 1 अंक)

प्रश्न 1. इस कविता में कौन-कौन से पुराने निशानों का उल्लेख किया गया है ? 
उत्तर: इस कविता में निम्नलिखित पुराने निशानों का उल्लेख किया है-
(i) पीपल का पेड़,
(ii) ढहा हुआ मकान,
(iii) जमीन का खाली टुकड़ा,
(iv) बिना रंग वाला लोहे का फाटक,
(v) इक मंजिला मकान।

प्रश्न 2. कवि अपने घर के लिए कहाँ से मुड़ता था तथा उसका मकान कैसा था ?
उत्तर: कवि अपने घर के लिए खाली पड़े जमीन के टुकडे़ से बाएँ मुड़ता था। कवि का मकान एक मंजिला था उस पर बिना रंग वाला लोहे का फाटक चढ़ा था।

प्रश्न 3. 'नए इलाके में' शीर्षक कविता का मूल भाव लिखिए।
उत्तर: इस कविता को लिखने के पीछे कवि का उद्देश्य समाज के निचले तबके द्वारा किया जा रहा उत्कृष्ट कार्य प्रकाश में लाना है। कवि सामाजिक और आर्थिक विषमता के प्रति हमें सचेत और जागरूक करना चाहते हैं।

प्रश्न 4. कवि रास्ता क्यों भूल जाता है? 
उत्तर:  कवि रास्ता भूल जाता है क्योंकि  इस इलाके में नए-नए घर बन गए हैं |

प्रश्न 5. कवि निशानों की क्यों बात करता है?

उत्तर: तीव्रता से हो रहे बदलावों को बताने के लिए | 

अति लघू उत्तरीय प्रश्न

लघू उत्तरीय प्रश्न

(प्रत्येक 2 अंक)

प्रश्न 1. कवि को क्या उम्मीद है ?
उत्तर: कवि को यह उम्मीद है कि कोई-न-कोई पूर्व परिचित व्यक्ति उसे अवश्य पहचान लेगा और उसे आवाज देकर बुलायेगा अर्थात इस परिर्वतनशील समय में भी कुछ-न-कुछ अवश्य बचा रह गया है।

प्रश्न 2. नए बसते इलाके में कवि रास्ता क्यों भूल जाता है?
उत्तर: नए निर्माण होते इलाके में कवि के रास्ता भूलने का कारण हैμइन इलाकों में हर रोज नए-नए निर्माण होना, नए इलाके बसना तथा बनाए गए निशानों का न मिलना। अर्थात् कवि नए परिवर्तन के कारण रास्ता भूल जाता है।

प्रश्न 3. कवि एक घर पीछे या दो घर आगे क्यों चल देता है?
उत्तर: कवि एक घर पीछे या दो घर आगे इसलिए चल देता है, क्योंकि नित्य नए परिवर्तन कवि की बनाई पहचान तथा पिछली बार के निशानों को मिटा देते हैं। इसलिए कवि अपने एक मंजिल रूपी घर तक नहीं पहुँच पाता।

प्रश्न 4. अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए कवि ने कौन-कौन से निशान याद रखे थे । 'नए इलाके में' कविता के आधार पर उत्तर लिखिए । 
उत्तर: अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए कवि ने निम्न निशान याद रखे थे। पीपल का पेड़, खाली पड़ा प्लाॅट या ढहा हुआ मकान तथा एक मंजिला बिना रंग के फाटक वाला मकान।

प्रश्न 5. स्मृति के भरोसे क्यों नहीं रहा जा सकता ?
उत्तर: स्मृति के भरोसे इस दुनिया में अधिक समय तक नहीं रहा जा सकता। यहाँ वास्तविकता का सामना करना ही पड़ता है। यहाँ पल-पल परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में स्मृति धोखा खा जाती है।

प्रश्न 6. कवि नए शहर में अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए किन-किन निशानों को खोजता है ?
उत्तर: 

  • पीपल का पेड़
  • ढहा हुआ घर
  • जमीन का खाली टुकड़ा/बिना रंग वाला लोहे का फाटक 

प्रश्न 7. व्याख्या कीजिए - यहाँ स्मृति का भरोसा नहीं एक ही दिन में पुरानी पड़ जाती है दुनिया
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि यह कहना चाहते हैं कि नए इलाके में उसकी स्मृति भी उसका साथ छोड़ देती है। यहाँ नित नई-नई इमारतें बन रही हैं। इस कारण से वह इस नए इलाके का जो रेखाचित्र बनाकर उसे याद रखता है, वह हर रोज़ बदल जाता है। इसलिए कवि को अब अपनी स्मृति पर भी भरोसा नहीं है। 

प्रश्न 8. व्याख्या कीजिए - समय बहुत कम है तुम्हारे पास आ चला पानी ढहा आ रहा अकास
शायद पुकार ले कोई पहचाना ऊपर से देखकर

उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने समय की कमी की ओर इशारा किया है क्योंकि उसने अपना काफी समय अपने घर को ढूँढने में बर्बाद कर दिया। आज के इस प्रगतिशील समय में हर इंसान प्रगति की सीढ़ियों को पार करने में लगा हुआ है परन्तु कवि अपनी पहचान भी भूल गया है। समय के इस अभाव के कारण वह किसी के भी साथ आत्मीय सम्बंध नहीं बना पाता है।

The document Short Question Answers -नए इलाके में is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on Short Question Answers -नए इलाके में

1. What is the main theme of "नए इलाके में" and why does it matter for Class 9 Hindi exams?
Ans. "नए इलाके में" explores a protagonist's emotional and social struggles when relocating to an unfamiliar neighbourhood, capturing themes of displacement, adaptation, and belonging. Understanding this narrative's core conflict helps students answer comprehension questions and write meaningful character analyses in CBSE exams, as the story emphasises human resilience during change.
2. Who are the main characters in नए इलाके में and what do their actions reveal about their personalities?
Ans. The protagonist, along with family members and neighbourhood acquaintances, form the central cast whose interactions demonstrate themes of alienation and gradual acceptance. Their responses to unfamiliar surroundings-ranging from fear to curiosity-develop character sketches essential for short answer format questions and help students understand how authors convey personality through behaviour and dialogue in Hindi literature.
3. How should I write short answers about the emotional conflict in नए इलाके में for my Hindi exam?
Ans. Begin by identifying the protagonist's initial feelings of anxiety and isolation, then explain how encounters with new people gradually shift their perspective. Structure answers around specific textual evidence-dialogue, descriptions, or actions-that illustrate emotional development. Use keywords like "adjustment," "alienation," and "acceptance" to strengthen responses and demonstrate comprehension of the story's psychological depth in Class 9 Hindi assessments.
4. What are the key literary devices used in नए इलाके में that I should mention in exam answers?
Ans. The story employs descriptive imagery to portray the unfamiliar locality, contrast between the old and new environments, and symbolism through neighbourhood elements representing broader life changes. Recognising these techniques-narration style, dialogue patterns, and sensory details-enables students to write sophisticated short question answers that go beyond plot summary and demonstrate analytical skills valued in CBSE Hindi evaluations.
5. How does the setting in नए इलाके में influence the story's message about human connection and belonging?
Ans. The new locality functions as both a physical space and metaphor for life's unpredictable transitions, forcing characters to navigate social hierarchies and build relationships from scratch. This environmental backdrop reinforces themes of resilience and community, helping students grasp how authors use setting to develop meaning-a crucial concept for interpreting short answer questions on character motivation and thematic significance in Hindi examinations.
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Previous Year Questions with Solutions, shortcuts and tricks, pdf , past year papers, practice quizzes, Important questions, study material, Viva Questions, MCQs, Free, Short Question Answers -नए इलाके में, mock tests for examination, Extra Questions, Exam, Short Question Answers -नए इलाके में, Summary, Semester Notes, Sample Paper, video lectures, Objective type Questions, Short Question Answers -नए इलाके में, ppt;