CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Long Question Answers - खुशबू रचते हैं हाथ

Long Question Answers - खुशबू रचते हैं हाथ

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 'खुशबू रचते हैं हाथ' कविता को लिखने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तरः इस कविता को लिखने का मुख्य उद्देश्य समाज के उपेक्षित मजदूर वर्ग की दयनीय दशा की ओर ध्यान आकर्षित करना है। कवि का उद्देश्य यह है कि जो समाज हमारे लिए सुन्दर-सुन्दर वस्तुओं का निर्माण करती है वो स्वयं इस प्रकार का उपेक्षित जीवन जीने के लिए मजबूर क्यों है? इस कविता के द्वारा कवि श्रमिकों की इसी दयनीय दशा को सुधारना चाहता है। वह चाहता है कि इनके रहने की दशा को स्वास्थ्यप्रद बनाया जाए। इनके गली-मोहल्ले की उचित साफ़-सफ़ाई का प्रबंध किया जाए। साथ ही इन्हें इनके काम के लिए इतनीमज़दूरी तो मिलनी ही चाहिए जिससे वे ठीक प्रकार रह सकें।

प्रश्न 2. 'खुशबू रचते हैं हाथ' कविता में कवि ने समाज की किस विसंगति पर कटाक्ष किया है ?

उत्तरः 'खुशबू रचते हैं हाथ' कविता ने समाज के निर्माण में योगदान करने वाले लोगों के साथ होने वाले उपेक्षा भाव को बेनकाब किया है। जो वर्ग समाज में सौंदर्य की सृष्टि कर रहा है और उसे खुशहाल बना रहा है, वही वर्ग अभाव में, गंदगी में जीवन बसर कर रहा है। लोगों के जीवन में सुगंध बिखेरने वाले हाथ भयावह स्थितियों में अपना जीवन बिताने पर मजबूर हैं। खुशबू रचने वाले हाथ सबसे गंदे और बदबूदार इलाकों में जीवन बिता रहे हैं-यह कैसी सामाजिक विषमता एवं विडम्बना है।

प्रश्न 3. 'खुशबू रचते हैं हाथ' कविता का प्रतिपाद्य लिखिए।
उत्तरः इस कविता का प्रतिपाद्य है-श्रमिकों की दीन-हीन दशा की ओर समाज का ध्यान आकर्षित कराना। कवि उनके रहने और काम करने की विषम परिस्थितियों की ओर हमारा ध्यान दिलाता है। दूसरों की जिंदगी में खुशबू फैलाने वाले लोग स्वयं दुर्गन्धमय वातावरण में जीते हैं। वे नारकीय जीवन जीने के लिए विवश हैं। ये कूड़े-करकट के ढेरों के इर्द-गिर्द रहते हैं। इनके जीवन में गंदगी-ही-गंदगी है, पर ये सुगंधित अगरबत्तियाँ बनाते हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम इनके रहने की स्थितियों में अपेक्षित सुधार लाएँ।

प्रश्न 4ः निम्नलिखित काव्यांश में निहित काव्य-सौंदर्य को स्पष्ट कीजिए-
पीपल के पत्ते-से नए-नए हाथ
जूही की डाल -से खुशबूदार हाथ
गंदे कटे-पिटे हाथ
जख्म से फटे हुए हाथ
उत्तरः इन काव्य-पंक्तियों में अगरबत्ती बनाने वाले विभिन्न लोगों के बारे में हाथों के माध्यम से बताया गया है। इनमें कुछ नए बालक भी शामिल हैं। इन बालकों के हाथों को पीपल के नए पत्तों के समान कोमल बताया गया है। इन बच्चों के हाथ जुही की डाल की सुगंध लिए हुए होते हैं पर कुछ दिनों में काम करते-करते ये हाथ कट-फट जाते है तथा जख्मी तक हो जाते है। बालकों के साथ हो रहे अन्याय का मार्मिक चित्रण है। हाथ की उपमा पीपल के पत्ते से दी गई है अतः उपमा अलंकार का सुंदर प्रयोग है। जूही डाल से खुशबूदार हाथ में उपमा अलंकार है। भाषा सरल, सजीव है।

The document Long Question Answers - खुशबू रचते हैं हाथ is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on Long Question Answers - खुशबू रचते हैं हाथ

1. खुशबू रचते हैं हाथ Class 9 के लिए क्या है?
उत्तर: "खुशबू रचते हैं हाथ" Class 9 कक्षा के लिए हिंदी किताब का नाम है। यह कहानी एक लड़की के बारे में है जिसका नाम खुशबू है और वह अपने हाथों से खुद को सशक्त बनाने की कोशिश करती है। यह किताब छात्रों को सामाजिक और मानसिक समस्याओं के साथ निपटने के लिए प्रेरित करती है।
2. किताब में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?
उत्तर: "खुशबू रचते हैं हाथ" किताब में बाल-मजदूरी, किशोरी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वतंत्रता और समानता जैसे विषयों पर चर्चा की गई है। इसके अलावा, यह कहानी भारतीय समाज के एक छोटे परिवार की कहानी भी है जिसमें अर्थव्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था, और आधारभूत मानसिकता पर विचार किए गए हैं।
3. खुशबू किस उम्र की लड़की है?
उत्तर: खुशबू किताब में एक 14-15 वर्षीय लड़की है। वह एक छोटे परिवार में रहती है और अपने हाथों से खुद को सशक्त बनाने का प्रयास करती है। खुशबू की कहानी उन युवा महिलाओं को प्रेरित करने के लिए है जो संघर्षों और अवसरों के बीच अपनी पहचान खोज रही हैं।
4. यह किताब किस भाषा में लिखी गई है?
उत्तर: "खुशबू रचते हैं हाथ" किताब हिंदी भाषा में लिखी गई है। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा में पढ़ने और समझने की क्षमता को बढ़ाना है और छात्रों को हिंदी भाषा में सामाजिक मुद्दों को समझने के लिए प्रोत्साहित करता है।
5. यह किताब किसकी लेखिका द्वारा लिखी गई है?
उत्तर: "खुशबू रचते हैं हाथ" किताब विजया तिवारी द्वारा लिखी गई है। विजया तिवारी एक प्रसिद्ध हिंदी लेखिका हैं जिन्होंने कई मशहूर किताबें लिखी हैं और उन्होंने अपनी लेखनी से विभिन्न पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं।
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Free, practice quizzes, Semester Notes, shortcuts and tricks, Important questions, study material, Extra Questions, ppt, Objective type Questions, pdf , Long Question Answers - खुशबू रचते हैं हाथ, Long Question Answers - खुशबू रचते हैं हाथ, mock tests for examination, Long Question Answers - खुशबू रचते हैं हाथ, Exam, video lectures, MCQs, Previous Year Questions with Solutions, past year papers, Sample Paper, Viva Questions, Summary;