CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  Short Question Answers: तोप

Short Question Answers: तोप

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1: 1857 की तोप को साल में दो बार क्यों चमकाया जाता है ?
उत्तर: 
1857 की तोप को साल में दो बार इसलिए चमकाया जाता है क्योंकि इसे प्रदर्शन के लिए सदा तैयार रखा जाता है।

प्रश्न 2: 'मुँह बन्द होना' मुहावरा 'तोप' कविता में क्या लाक्षणिक अर्थ बताता है?
उत्तर: 
'मुँह बन्द होना' मुहावरा 'तोप' कविता में यह लाक्षणिक अर्थ बताता है कि तोप का आग उगलने वाला मुँह अब हमेशा के लिए बंद हो गया है।

प्रश्न 3: कम्पनी बाग में रखी तोप अपना परिचय किस प्रकार देती है-अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
तोप सैलानियों को अपना परिचय इस प्रकार देती है:"मैं बड़ी जबरदस्त रही हूँ। अपने जमाने में मैं इतनी भयंकर थी कि मैंने न जाने कितने शूरवीरों की धज्जियाँ उड़ा डाली थी।"

प्रश्न 4: कम्पनी बाग और तोप को साल में दो बार क्यों सजाया जाता है ?
उत्तर: कम्पनी बाग और तोप को 15 अगस्त और 26 जनवरी को सजाया जाता है। ये दिन हमारे राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इन अवसरों पर हम अपनी आजादी को याद करते हैं। इन दिनों, हम उन कारणों को भी स्मरण करते हैं जिनकी वजह से हम गुलाम हुए और उन लोगों को भी, जिनके माध्यम से हमने गुलामी पर विजय प्राप्त की।

प्रश्न 5: तोप किस समय की है और इसे कहाँ रखा गया है ?
उत्तर:
तोप सन् 1857 की है और इसे कानपुर के कम्पनी बाग के मुहाने पर रखा गया है।

प्रश्न 6: तोप सैलानियों को किसकी याद दिलाती है ? 
उत्तर:
तोप सैलानियों को अंग्रेजों के अत्याचार की याद दिलाती है।

प्रश्न 7: तोप को किन दो अवसरों पर चमकने की बात की गई है ? 
उत्तर:
तोप को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर चमकाने की बात कही गई है।

प्रश्न 8: तोप ने किन सूरमाओं के धज्जे उड़ा दिये थे ? 
उत्तर: 
तोप ने अंग्रेजों के विरूद्ध स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सूरमाओं के धज्जे उड़ा दिए थे।

प्रश्न 9: '1857 की तोप' से कवि का संकेत किस घटना की ओर है ? 
उत्तर: 
'1857 की तोप' से कवि का संकेत 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की ओर है।

प्रश्न 10: आज तोप की क्या स्थिति है ?
उत्तर:
आज तोप पर छोटे लड़के घुड़सवारी करके आनंद लेते हैं चिड़िया उस पर बैठकर चहचहाती हैं क्योंकि उसका आतंक अब समाप्त हो चुका है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्नप्रश्न 11: एक दिन किसका मुँह कैसे बंद हो जाता है ? 
उत्तर: बदलते समय के साथ प्रत्येक का मूल्य व शक्ति समाप्त हो जाती है अर्थात् उसका मुँह बंद हो जाता है।

प्रश्न 12: कम्पनी बाग में रखी तोप क्या सीख देती है ? 
उत्तर:
कम्पनी बाग में रखी तोप हमें भविष्य में विदेशियों को अपने देश में प्रवेश न करने देने की सीख सिखाती है।

प्रश्न 13: कभी-कभी शैतानी में चिड़ियाँ क्या करती हैं ? 
उत्तर:
कभी-कभी शैतानी में चिड़ियाँ तोप के पुराने कल-पुर्जों से छेड़खानी करती हैं।

प्रश्न 14: चिड़ियाँ तोप के सम्बन्ध में क्या बताने का प्रयास करती हैं ? 
उत्तर:
चिड़ियाँ तोप के सम्बन्ध में यह बताने का प्रयास करती हैं कि तोप चाहे कितनी भी बड़ी या विकराल हो एक दिन उसकी शक्ति क्षीण हो जाती है।

प्रश्न 15: तोप और चिड़ियाँ किसके प्रतीक हैं? 
उत्तर: 
तोप युद्ध का और चिड़ियाँ मासूमियत का प्रतीक है।

लघु उत्तरीय प्रश्न


प्रश्न 1: 'तोप' कविता में सैलानी तोप के विषय में क्या जान पाते हैं?
उत्तर:
'तोप' कविता में सैलानी तोप के विषय में जान पाते हैं कि इस तोप से बड़े-बड़े सूरमा मारे गए थे। वे उस समय में उस तोप की शक्ति के विषय में भी जान पाते हैं।

प्रश्न 2: 'अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे' के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है ? 
उत्तर:
कवि अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे के माध्यम से कहना चाहता है कि भारत के पहले स्वतन्त्रता संग्राम में बड़े-बड़े क्रान्तिकारियों ने अपनी जान की बाजी लगाई थी। कम्पनी बाग में रखी तोप ने ही उन्हें दबाने के लिए उन पर गोले चलाए थे जिससे उन वीरों की धज्जियाँ उड़ गई थीं।

प्रश्न 3: विरासत में मिली चीजों की बड़ी सँभाल क्यों होती है ? स्पष्ट कीजिए।
                                                अथवा

विरासत में मिली चीजों को सँभालकर रखने के पीछे क्या उद्देश्य है ?
उत्तर:
विरासत में मिली चीजों की सुरक्षा बड़ी सँभालकर इसलिए होती है, क्योंकि वह हमें अपने पूर्वजों से प्राप्त होती हैं। उनका अपना महत्त्व और इतिहास होता है। उदाहरण के लिए 1857 की तोप जो कम्पनी बाग के प्रवेश द्वार पर स्थित है वह हमें अंग्रेजों द्वारा सौंपी गई थी, जिसकी सँभाल भी की जाती है।

प्रश्न 4: निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए-
(क) उड़ा दिए थे मैंने
अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे। 
(ख) वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप,
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।
(ग) अब तो बहरहाल
छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अक्सर करती हैं गपशप।
उत्तर:
(क) भाव- 1857 की तोप के इतिहास और उसके कार्यों का वर्णन करते हुए कहा गया है कि इस तोप ने अच्छे-अच्छे वीर योद्धाओं के चिथड़े-चिथड़े उड़ा दिए थे। ब्रिटिश काल में अंग्रेजों द्वारा भारतीय स्वतंत्रता के वीर सेनानियों को इस तोप से बाँधकर उड़ा दिया जाता था। यही इस तोप का इतिहास है जिसका वर्णन यहाँ प्रस्तुत पंक्तियों में किया गया है।
(ख) भाव- गौरेया चिड़िया तोप के अंदर प्रवेश करके यह बताती है कि शक्तिशाली व्यक्ति का समय बदलने पर उसकी स्थिति तोप जैसी हो जाती है। बड़ी से बड़ी तोप का भी मुँह एक दिन बंद होता है।
(ग) भाव- 'तोप' नामक कविता पाठ के माध्यम से बदलती हुई परिस्थिति में तोप की दशा का वर्णन करते हुए कवि श्री वीरेन डंगवाल कह रहे हैं-तोप का उपयोग वर्तमान हालात में छोटे बच्चों द्वारा घुड़सवारी के रूप में किया जाता है जब बच्चे इस खेल से निपट जाते हैं तब तोप के ऊपर चिड़ियाँ आकर हमेशा बातचीत करती हुई दिखाई देती हैं।

प्रश्न 5: कम्पनी बाग में रखी गई तोप क्या सीख देती है ? 
                                    अथवा

कम्पनी बाग में रखी तोप क्या संदेश देती है ?
उत्तर: कम्पनी बाग में रखी गई तोप यह सीख देती है कि जो वर्तमान है वह आगे चलकर भूतकाल में बदल जाएगा और वह कल एक इतिहास के रूप में कहलाएगा। शक्तिशाली कल के परिवर्तित होने पर कल कमजोर (निर्बल) हो जाएगा। जिस प्रकार शक्तिशाली तोप कमजोर रूप में कम्पनी बाग के प्रवेश द्वार पर आज बच्चों, पक्षियों के मनोरंजन का केंद्र बनी हुई है।

The document Short Question Answers: तोप is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10

FAQs on Short Question Answers: तोप

1. तोप Class 10 के बारे में प्रश्न 1 ?
उत्तर 1. तोप Class 10 क्या है? तोप Class 10 एक पाठ्यक्रम है जो कक्षा 10 के छात्रों के लिए तैयार किया गया है। इसमें छात्रों को तोप के बारे में सबक सिखाया जाता है, जैसे कि तोप कैसे बनाई जाती है, तोप के प्रकार, तोप का उपयोग, आदि।
2. तोप Class 10 के बारे में प्रश्न 2 ?
उत्तर 2. तोप Class 10 की पाठ्यपुस्तक के बारे में बताएं। तोप Class 10 की पाठ्यपुस्तक में तोप संबंधित विषयों को समझाने के लिए विभिन्न अभ्यास, प्रश्नों का संग्रह, उदाहरण, आदि शामिल है। यह पाठ्यपुस्तक छात्रों को सही ज्ञान प्राप्त करने में मदद करती है और उन्हें तोप के सभी पहलुओं का समग्र ब्रेकडाउन प्रदान करती है।
3. तोप Class 10 के बारे में प्रश्न 3 ?
उत्तर 3. तोप Class 10 में परीक्षा के आधार पर क्या प्रश्न पूछे जा सकते हैं? तोप Class 10 में परीक्षा के आधार पर निम्नलिखित प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं: - तोप किस तत्व से बनी होती है? - तोप के कितने प्रकार होते हैं और उनका उपयोग क्या होता है? - तोप का निशान कैसे लगाया जाता है? - तोप को चालाने के लिए कौन-कौन से अंग होते हैं? - तोप का उपयोग सेना में किसलिए किया जाता है?
4. तोप Class 10 के बारे में प्रश्न 4 ?
उत्तर 4. तोप Class 10 के लिए अध्ययन सामग्री कहाँ से प्राप्त की जा सकती है? तोप Class 10 के लिए अध्ययन सामग्री आप अपने स्कूल की पुस्तकालय में या इंटरनेट पर उपलब्ध रिसोर्सों से प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने शिक्षक से भी सलाह ले सकते हैं कि वे आपको अधिक सामग्री के लिए दिशानिर्देश दें।
5. तोप Class 10 के बारे में प्रश्न 5 ?
उत्तर 5. तोप Class 10 के छात्रों को क्या सिखाया जाता है? तोप Class 10 के छात्रों को तोप के विभिन्न पहलुओं के बारे में ज्ञान प्रदान किया जाता है। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्रों को तोप का निर्माण, तोप के प्रकार, तोप का उपयोग, आदि के बारे में समझ और प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है।
Explore Courses for Class 10 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
ppt, shortcuts and tricks, mock tests for examination, video lectures, Viva Questions, Free, Objective type Questions, pdf , Short Question Answers: तोप, Sample Paper, Exam, practice quizzes, Summary, Short Question Answers: तोप, past year papers, Important questions, Short Question Answers: तोप, MCQs, Previous Year Questions with Solutions, study material, Semester Notes, Extra Questions;