Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Important Questions: नयी समस्याएँ

Important Questions: नयी समस्याएँ | Hindi Class 8 PDF Download

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: नादिरशह कौन था?
उत्तर: 
नादिरशाह ईरान का रहने वाला एक शासक था। जो दिल्ली पर हमला करके भयंकर मार-काट और तख्त ताउस सहित बेशुमार दौलत अपने साथ ईरान ले गया। जिस कारण से दिल्ली की स्थिति बहुत कमजोर हो गई।

प्रश्न 2: जयपुर की नगर योजना को आदर्श क्यों समझा जाता है?
उत्तर:
जयपुर नगर बसाने के लिए यूरोपीय नगरों के नक्शे इकट्ठे किए गए। उसकी मदद से नया नक्शा बनाकर जयपुर नगर बसाया गया। सुव्यवस्थित तरीके से बसने के कारण जयपुर की नगर योजना को आदर्श समझा जाता है।

प्रश्न 3: आरम्भिक दिनों में ईस्ट इण्डिया कम्पनी का मुख्य काम क्या था?
उत्तर: 
ईस्ट इण्डिया का मुख्य काम था, भारत में बने माल को यूरोप ले जाकर बेचना तथा अधिक से अधिक लाभ कमाना। इसके लिए उन्होंने भारत में कारखाने स्थापित किए और भारत की अर्थव्यवस्था नष्ट कर दी।

प्रश्न 4: मुगल सम्राटों के वंशजों के नाम लिखो।
उत्तर: 
बाबर का बेटा हुमायुँ
हुमायूँ का बेटा अकबर
अकबर का बेटा जहाँगीर
जहाँगीर का बेटा शाहजहाँ था।
शाहजहाँ का बेटा औंरगजेब था।

प्रश्न 5: शाहबुद्दीन ने दिल्ली पर किस प्रकार अपना कब्जा जमाया?
उत्तर: 
शाहबुद्दीन एक अफगान था, जिसने गजनी पर कब्जा करके लाहौर तथा दिल्ली पर हमला कर दिया। दिल्ली के राजा पृथ्वीराज चैहान ने उसे पराजित कर दिया। शाहबुद्दीन वापस अफगानिस्तान लौट गया तथा एक वर्ष पश्चात् फिर एक और फौज लेकर लौटा। इस बार उसकी विजय हुई तथा उसने दिल्ली पर अपना कब्जा जमा लिया।

प्रश्न 6: दक्षिण में विजयनगर की अपनी तरक्क के समय कौन हमलावर दिल्ली के समीप आया?
उत्तर:
जिस वक्त दक्षिण में विजयनगर तरक्की कर रहा था उस वक्त उत्तरी पहाड़ियों से होकर एक आक्रमणकारी (बाबर) पानीपत के प्रसिद्ध मैदान में आया तथा उसने दिल्ली के सिंहासन को जीत लिया। वह तुर्क-मंगोल बाबर था। इसने ही भारत में मुगलवंश की स्थापना की।

प्रश्न 7: अमीर खुसरो के विषय में लिखिए।
उत्तर:
अमीर खुसरो तुर्क थे तथा वह फारसी के प्रसिद्ध कवि थे। उन्होंने भारतीय संगीत में कई मौलिक उद्भावनाएँ कीं तथा भारत के लोकप्रिय तंत्री वाद्य सितार का आविष्कार किया। इन्होंने धर्म, दर्शन, तर्कशास्त्र, भाषा तथा व्याकरण संस्कृत विषय पर रचना की। इसके अतिरिक्त संगीत, गणित, विज्ञान विषयों की भी रचना की।

प्रश्न 8: अकबर ने अपने शासनकाल के दौरान राजपूतों के साथ कैसा व्यवहार किया?
उत्तर:
अकबर अपने शासनकाल के दौरान अखंड भारत का सपना साकार करने में लगा रहा। उसने राजपूत राजकुमारी से शादी की तथा स्वाभिमानी राजपूतों को अपनी ओर मिला लिया। अकबर का बेटा जहाँगीर आधा मुगल तथा आधा राजपूत था तथा जहाँगीर का पुत्र शाहजहाँ भी राजपूत माँ का बेटा था। अकबर तुर्क या मंगोल होने की अपेक्षा भारतीय कहीं अधिक था।

प्रश्न 9: अमीर खुसरो की लोकप्रियता का क्या कारण था?
उत्तर:
अमीर खुसरो की लोकप्रियत का कारण उनके लोकगीत थे जिन्हें उन्होंने सामान्य बोलचाल की भाषा हिन्दी में लिखे थे। अमीर खुसरो ने अनगिनत पहेलियाँ भी लिखीं तथा वे अपनी पहेलियों व गीतों के लिए बहुत प्रसिद्ध हो गए थे।

प्रश्न 10: प्रारम्भ में ईस्ट इंडिया कम्पनी का मुख्य कार्य क्या था?
उत्तर:
प्रारम् में ईस्ट इंडिया कम्पनी का मुख्य कार्य भारतीय माल लेकर यूरोप में व्यापार करना था। इससे कम्पनी को बहुत लाभ हुआ। इंग्लैण्ड में मशीनों का दौर आरम्भ हुआ, उस वक्त भारतीय वस्तुएँ इतनी बहुतायत से भरी थीं कि भारी चुंगी लगाकर और कुछ वस्तुओं का आना बंद करके इन वस्तुओं को रोकना पड़ा।

प्रश्न 11: मुगल साम्राज्य के खंड-खंड होने का क्या कारण था?
उत्तर:
मुगल साम्राज्य के खंडित होने का विशेष कारण आर्थिक ढाँचे का चरमराना था। किसान बार-बार विद्रोह कर रहे थे तथा बड़े पैमाने पर किसानों द्वारा आंदोलन हो रहे थे। 1669 ई. के पश्चात् जाट किसान दिल्ली सरकार के विरुद्ध खड़े होते रहे। सतनामियों द्वारा भी विद्रोह हो रहा था। इन सभी कारणों का परिणाम यह हुआ कि भारत में मुगल साम्राज्य पतन की ओर उन्मुख होने लगा।

प्रश्न 12: महाराजा राणजीत सिंह कौन थे?
उत्तर: 
महाराजा रणजीत सिंह जिज्ञासु स्वभाव वाले जाट सिख थे। इन्होंने पंजाब में अपना शासन स्थापित किया। वे अद्भुत और मानवीय व्यक्ति थे। इन्होंने युद्ध के अलावा कहीं किसी की जान नहीं ली। इन्हें खून-खराबा पसंद नहीं था तथा इनके शासन में दमन व निर्दयता के लिए भी स्थान नहीं था।

प्रश्न 13: हैदरअली के व्यक्तित्व की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर
: हैदरअल मैसूर का शासक तथा अंग्रेजों का कट्टर विरोधी था। वह भारतीय इतिहास का उल्लेखनीय तथा अद्भुत व्यक्ति था। हैदर राष्ट्रीय हित चाहता था तथा कल्पनाशील नेता के गुणों से भरा हुआ था।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: भारत पर कब और किन शासकों ने आक्रमण किए?
उत्तर: 
अरबों ने तमाम इलाके फतह किए। 1000 ई. के आसपास अफगानिस्तान के सुल्तान महमूद गजनवी ने भारत पर आक्रमण किया। फिर शाहबुद्दीन गौरी ने दिल्ली पर धावा बोला। चैदहवीं शताब्दी के अन्त में तुर्क-मंगोल तैमूर ने दिल्ली की सल्तनत को ध्वस्त कर दिया। 1526 में तुर्क-मंगोल बाबर ने दिल्ली के सिंहासन को जीत लिया। उसके बाद मैसूर के हमले से दिल्ली की सल्तनत कमजोर हो गई।

प्रश्न 2: औरंगजेब क्रूर शासक था, कैसे?
उत्तर: 
औरंगजेब ने अपनी सारी योग्यता और उत्साह के बावजूद अपने पूर्वजों के द्वारा किए गए कामों पर पानी करने का प्रयास किया। वह धर्मान्ध और कठोर नैतिकतावादी था। उसे कला या साहित्य से कोई प्रेम नहीं था। औरंगजैब ने हिन्दुओं पर पुराना, घृणित जजिया कर लगाकर और उनके बहुत से मंदिरों को तुड़वाकर उन पर अत्याचार किए।

प्रश्न 3: नादिरशाह के हमले के क्या परिणाम हुए?
उत्तर:
नादिरशाह के आक्रमण से दिल्ली के मुगल शासकों का अधिकार और राज्य का रहा सहा दावा भी खत्म हो गया। दूसरा परिणाम यह हुआ कि अफगानिस्तान भारत से अलग हो गया और नादिरशाह के राज्य का हिस्सा बन गया।

प्रश्न 4: ‘‘औरतों के पर्दे में अलग-अलग रहने से सामाजिक जीवन के विकास में रुकावट आई।’’ कैसे?
उत्तर:
परदे में रहने से औरतें शिक्षा में पिछड़ गईं। जिससे आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हो पाईं। जिसका प्रभाव सामाजिक जीवन पर भी पड़ा। पर्दे में रहने से औरतें समाज से भी एकदम कट गईं। समाज में क्या हो रहा है ? इसकी जानकारी उन्हें पूरी नहीं मिल पाती थी। जब औरतें ही उन्नाति नहीं कर पाएँगी तो हमारी आने वाली पीढ़ी कैसे उन्नाति कर सकती है।

प्रश्न 5: भारत की अखंडता एवं एकता बनाए रखने के लिए अकबर ने क्या-क्या प्रयास किये?
उत्तर:
भारत की अखंडता एवं एकता बनाए रखने के लिए अकबर ने निम्नलिखित कार्य किए-
(i) उसने दीन-ए-इलाही नामक नया एवं सर्वमान्य धर्म चलाने का प्रयास किया।
(ii) उसने हिन्दू विद्वानों को अपने दरबार में विशेष स्थान दिया।
(iii) उसने स्वाभिमानी राजपूतों को अपनी ओर मिलाया।
(iv) उसने अपनी तथा अपने बेटे की शादी राजपूत घराने में की।

प्रश्न 6: नादिरशाह कौन था तथा उसके आक्रमण से भारत पर पड़े प्रभाव लिखिए।
उत्तर: 
नादिरशाह ईरान का निवासी था। उसने दिल्ली पर आक्रमण किया। और भयंकर मार-काट की। वह तख्तेताउस समेत बेशुमार दौलत को लूटकर ले गया। उसके आक्रमण के पश्चात् मुगल शासक अत्यंत कमजोर हो गए, लेकिन मराठों से नादिरशाह का सामना नहीं हुआ। उसके हमले के बाद मराठों ने अपनी शक्ति को बढ़ाया तथा लगभग पंजाब में फैल गए। ऐसा लगा मानों मराठों ने भारत पर अपना अधिकार कर लिया। अफगानिस्तान भारत से अलग हो गया तथा नादिरशाह के राज्य का अंग बन गया।

प्रश्न 7: अमीर खुसरो ने किसकी रचना की तथा फारसी के लेखकों में कौन प्रसिद्ध है?
उत्तर:
अमीर खुसरो ने अनगिनत पहेलियों तथा लोकगीतों की रचना की तथा फारसी के बड़े लेखकों में अमीर खुसरो का नाम प्रसिद्ध है। वे एक तुर्क थे तथा उन्हें संस्ड्डत का भी ज्ञान था। उन्होंने तंत्री वाद्य सितार का भी आविष्कार किया, वे एक महान संगीतकार भी थे। उनकी प्रसिद्धि का मुख्य कारण उनकी लिखी पहेलियाँ और लोक प्रचलित गीत हैं, जो आज भी लोकप्रिय हैं।

प्रश्न 8: शिवाजी कौन थे तथा भारत में वे कैसे प्रसिद्ध हुए?
उत्तर:
शिवाजी एक मराठा थे तथा उन्हें मराठों का नायक कहा जाता है। उनका जन्म 1627 ई. में हुआ था। शिवाजी एक कुशल छापामार नेता थे। उनकी सेना के घुड़सवार दूर-दूर तक छापा मारते थे। शिवाजी ने सूरत में अंग्रेजों की कोठियों को लूटा तथा मुगल क्षेत्रों में ‘चैथ’ नामक कर लगाया। शिवाजी ने मराठों का संगठन बनाकर उसे दुर्जेय शक्ति का नाम दिया।

प्रश्न 9: 18वीं शताब्दी के समय भारत पर किस-किसने अधिकार जमाना चाहा? तथा फैसला किसके हक में हुआ?
उत्तर:
18वीं शताब्दी के समय भारत पर मराठे, हैदर अली तथा उसके बेटे टीपू सुल्तान, फ्रांसीसी व अंग्रेजों आदि शक्तियों ने अपने-अपने अधिकार का दावा किया तथा फैसला अंग्रेजों के हक में हुआ। फिर उन्होंने भारत पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया। उसके पश्चात् अंगे्रजों ने भारत पर कई वर्षों तक शासन किया।

मूल्यपरक प्रश्न
प्रश्न 1: भारत की स्थिति कैसी होती यदि इंग्लैण्ड भारत का बोझ नहीं उठाता?
उत्तर:
भारत में मुगलों की शक्ति खोने पर यदि इंग्लैण्ड भारत का बोझ नहीं उठाता, तो भारत देश को अपनी खोई हुई स्वतंत्रता को प्राप्त करने के लिए इतना संघर्ष नहीं करना पड़ता। साथ ही भारत अधिक स्वतंत्र तथा सम्रद्धि होता तथा भारत ने अधिक प्रगति की होती।

The document Important Questions: नयी समस्याएँ | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
51 videos|311 docs|59 tests

Top Courses for Class 8

FAQs on Important Questions: नयी समस्याएँ - Hindi Class 8

1. What are some new problems that Class 8 students may face?
Ans. Class 8 students may face new problems related to academics, social life, physical and emotional changes, and peer pressure. They may also struggle with time management and the transition to a more advanced level of education.
2. How can Class 8 students cope with the new problems they may face?
Ans. Class 8 students can cope with new problems by seeking support from their teachers, parents, and peers. They can join study groups, participate in extracurricular activities, and practice time management skills. They can also seek counseling or therapy if they are struggling with emotional or mental health issues.
3. What are some common academic challenges that Class 8 students may face?
Ans. Class 8 students may face academic challenges such as difficulty in understanding complex concepts, managing homework and assignments, preparing for exams, and adapting to a more rigorous curriculum. They may also struggle with time management and procrastination.
4. How can parents and teachers help Class 8 students overcome academic challenges?
Ans. Parents and teachers can help Class 8 students overcome academic challenges by providing them with guidance, support, and resources. They can help them set realistic goals, break down complex concepts into simpler ones, and create a study schedule. They can also provide feedback on their progress and offer additional help if needed.
5. How can Class 8 students maintain a healthy balance between their academic and social life?
Ans. Class 8 students can maintain a healthy balance between their academic and social life by prioritizing their time and setting boundaries. They can allocate specific times for studying, completing homework, and participating in extracurricular activities. They can also make time for socializing with friends and family, but ensure that it does not interfere with their academic responsibilities.
51 videos|311 docs|59 tests
Download as PDF
Explore Courses for Class 8 exam

Top Courses for Class 8

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

Important questions

,

MCQs

,

Extra Questions

,

Summary

,

Important Questions: नयी समस्याएँ | Hindi Class 8

,

shortcuts and tricks

,

Objective type Questions

,

ppt

,

Sample Paper

,

pdf

,

Semester Notes

,

study material

,

practice quizzes

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Free

,

Important Questions: नयी समस्याएँ | Hindi Class 8

,

past year papers

,

Important Questions: नयी समस्याएँ | Hindi Class 8

,

video lectures

,

mock tests for examination

,

Exam

,

Viva Questions

;