Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  NCERT Textbooks & Solutions for Class 6  >  NCERT Solutions: अवधपुरी में राम

अवधपुरी में राम NCERT Solutions | NCERT Textbooks & Solutions for Class 6 PDF Download

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. अयोध्या नगर कहाँ स्थित है?

अयोध्या नगरी सरयू नदी के किनारे स्थित है।

प्रश्न 2. अयोध्या किस राज्य की राजधानी थी? वहां के राजा कौन थे?

अयोध्या के अवध के कौसल राज्य की राजधानी थी। राजा दशरथ अयोध्या के राजा थे।

प्रश्न 3. राजा दशरथ किसके पुत्र थे?

राजा दशरथ रघुवंशी राजा अज के पुत्र थे।

प्रश्न 4. राजा दशरथ किस बात से दुखी थे?

कोई संतान न होने के कारण राजा दशरथ दुखी थे।

प्रश्न 5. राजा दशरथ की कितनी रानियाँ थी?

राजा दशरथ की तीन रानियाँ थी जिनके नाम कौशल्या,सुमित्रा और कैकई थे।

लघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 6. राजा दशरथ ने वशिष्ठ मुनि से किस बात की चर्चा की? और मुनि ने उन्हें क्या सलाह दी?

राजा दशरथ ने रघुकुल के अगले उत्तराधिकारी के बारे में वशिष्ठ मुनि से चर्चा की। वशिष्ठ मुनि ने उन्हें ‘पुत्रेष्ठि यज्ञ’ करने की सलाह दी।

प्रश्न 7. पुत्रेष्ठि यज्ञ की तैयारी राजा दशरथ ने किस प्रकार की?

श्रृंगी ऋषि  की देखरेख में पुत्रेष्ठि यज्ञ की तैयारी हुई। यज्ञशाला सरयू मादी के किनारे बनाई गयी थी और राजा दशरथ ने अनेकों राजाओं को बुलाया था।

प्रश्न 8. राजा दशरथ कि तीन रानियों ने किन-किन पुत्रो को जन्म दिया?

राजा दशरथ की रानियों ने चार पुत्रों को जन्म दिया।कौशल्या के पुत्र थे राम,सुमित्रा के लक्ष्मण और शत्रुघन और कैकई के भरत।

प्रश्न 9. राजकुमारों के शिक्षा-दीक्षा के विषय में  लिखिए?

राजकुमारों को शिक्षा दीक्षा के लिए गुरुकुल भेजा गया।वहां उन्होंने शास्त्रों का अध्ययन किया और शस्त्र विद्या सीखी।

प्रश्न 10. विश्वामित्र के बारे में लिखिए?

विश्वामित्र पहले एक राजा थे परन्तु बाद में उन्होंने अपना राजपाठ त्याग कर संस्यास ले लिया और ऋषि बन गये। उन्होंने अपना एक आश्रम बनाया जिसक अनाम सिद्धाश्रम रखा।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11. महर्षि विश्वामित्र ने राजा दशरथ ने क्या माँगा?

महर्षि विश्वामित्र ने राजा दशरथ से उनके बड़े पुत्र राम को माँगा। महर्षि एक सिद्धि प्राप्त करने के लिए यज्ञ कर रहे तह जिसमे दो राक्षस बाधा दाल रहे थे।उन्हें केवल राम ही मार सकते थे।इसलिए उन्होंने राजा दशरथ से यह मांग की।

प्रश्न 12. “अपना ज्येष्ठ पुत्र मुझे दे दें” विश्वामित्र द्वारा ऐसा कहे जाने पर राज दशरथ पर क्या असर पड़ा? 

राजा दशरथ जयेष्ट और सबसे प्रिय पुत्र के वियोग की बारे में सोच कर कंप गये। उन्हें कभी यह उम्मीद न थी कि महर्षि उनसे राम को मांग लेंगें।वह बेहोश हो गये और दरबार में सन्नाटा छा गया।

प्रश्न 13. निम्नलिखित शब्द के लिए अनेक शब्द लिखे?

दर्शनीय,आलीशान,समृद्ध,मनोरम,उत्तराधिकारी, पुत्रेष्टि यज्ञ 

दर्शनीय - जो देखने योग्य हो 

आलीशान - जो बहुत बड़ा हो 

समृद्ध - जो हर रूप में सम्पन्न हो 

मनोरम - जो मन को भाये 

उत्तराधिकारी - कुल का वारिस 

पुत्रेष्टि यज्ञ - पुत्र  की प्राप्ति के लिए किये जाने वाला यज्ञ 

प्रश्न 14. निम्नलिखित वाक्यों में से सही और गलत वाक्य चुने।

(क) क्या राज दशरथ के पांच पुत्र थे।

क्या राज दशरथ के पांच पुत्र थे। - गलत

(ख) क्या राजा दशरथ की तीन रानियाँ थी।

क्या राजा दशरथ की तीन रानियाँ थी। - सही

(ग) अयोध्या गंगा नदी के तट पर स्थित थी।

अयोध्या गंगा नदी के तट पर स्थित थी।- गलत

(घ) मुनि वशिष्ठ एक राजा थे।

मुनि वशिष्ठ एक राजा थे।- गलत

(ड) राजा दशरथ के सबसे छोटे पुत्र का नाम भरत था। 

राजा दशरथ के सबसे छोटे पुत्र का नाम भरत था। - गलत

(च) राम के माता का नाम कौशल्या था।

राम के माता का नाम कौशल्या था। - सही

प्रश्न 15. अयोध्या नगरी की सुन्दरता का वर्णन कीजिये।

अयोध्या नगरी सरयू नदी के किनारे स्थित है। अयोध्या में केवल महल ही सुंदर नहीं है बल्कि उसकी पूरी की पूरी इमारत भी बहुत सुंदर थी।  वहां की जो सड़के थी वह बहुत चौड़ी, बाग बगीचे अति सुंदर थे। अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो अयोध्या नगरी देखने योग्य थी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. मुनि वशिष्ठ ने महाराजा दशरथ को क्या समझाया?

मुनि वशिष्ठ ने राजा दशरथ को समझाया की आपके पूर्वजों की रीति है आपको अपना वचन पूरा करना चाहिए।उन्होंने कहा की आप राम की चिंता मत कीजिये महर्षि एक सिद्ध पुरुष हैं उनके होते हुए राम का कोई कुछ भी नही बिगाड़ सकता।

प्रश्न 17. मुनि वशिष्ठ की बातें सुनकर राजा दशरथ ने क्या किया?

राजा दशरथ ने मुनि वशिष्ठ की बातों को स्वीकार किया परन्तु उन्हें राम को अकेले नहीं भेजना चाहते थे। उन्होंने महर्षि विश्वामित्र से प्रार्थना की और लक्ष्मण को राम के साथ भेजने की अनुमति ली। राम और लक्षमण को राजा दशरथ ने अपना निर्णय बताया और दोनों भाइयों ने निर्णय स्वीकार किया।

प्रश्न 18. इस अध्याय में राजा दशरथ की मनोदशा को प्रस्तुत कीजिये?     

इस अध्याय में राजा दशरथ की मनोदशा दयनीय और करुणापूर्ण थी। पहले वह संतान न होने के कारन दुखी थे।संतान प्रापर्टी के बाद उनके जीवन में खुशियाँ आयी परन्तु जव राजकुमार दीक्षा प्राप्ति के लिए गुरुकुल गये तो वह फिर से दुखी हो गये।जब राजकुमार बड़े होकर वापिस अयोध्या आये तब तब महर्षि विश्वामित्र ने राम को अपने साथ ले जाने का वचन माँगा।राजा दशरथ ने अपने कुल की नीति अनुसार अपना वचन पूरा किया और दुखी मन से राम और लक्ष्मण को महर्षि विश्वामित्र के साथ भेजा।

प्रश्न 19. जब राजकुमार विदा हो रहे थे उस समय अयोध्या राजमहल की स्थति की व्याख्या कीजिये?

राजा दशरथ ने अपना निर्णय राजकुमारों को बताया और उन्होंने ने यह निर्णय स्वीकार भी किया।राजमहल में सबको इस बात की सुचना दी गयी जिस कारन सभी लोग दुखी थे।माता कौशल्या इस निर्णय से दुखी थी परन्तु उन्होंने राजा का निर्णय स्वीकार किया।सभी ने भावविभोर होकर महर्षि के साथ राजकुमारों को विदा किया।

प्रश्न 20. राजा दशरथ ने महर्षि से क्या विनती की और उस पर महर्षि ने क्या प्रतिक्रिया दी?

राजा दशरथ ने महर्षि से विनती करते हुए कहा की वह अपने साथ राम को न लेकर जाएँ।राम अभी सोलह वर्ष का भी नहीं है वह मायावी राक्षसों से कैसे लडेगा।उन्होंने महर्षि से कहा की वह अपने साथ राजा दशरथ की पूरी सेना ले जाये।उन्होंने स्वयं महर्षि के साथ जाकर राक्षसों से युद्ध करने की बात कहीउनकी बातों सुकर महर्षि क्रोधित हुए परन्तु वह जानते थे की क्रोध करने से यज्ञ का अनुष्ठान पूरा नहीं हो पायेगा।

The document अवधपुरी में राम NCERT Solutions | NCERT Textbooks & Solutions for Class 6 is a part of the Class 6 Course NCERT Textbooks & Solutions for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
494 docs

Top Courses for Class 6

FAQs on अवधपुरी में राम NCERT Solutions - NCERT Textbooks & Solutions for Class 6

1. अवधपुरी में राम क्या है?
उत्तर: अवधपुरी में राम एक धार्मिक स्थल है जो भारत में स्थित है। यह भगवान राम के जन्मस्थल के रूप में जाना जाता है।
2. अवधपुरी कहाँ स्थित है?
उत्तर: अवधपुरी भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित है।
3. अवधपुरी में राम मंदिर कैसे बना?
उत्तर: अवधपुरी में राम मंदिर का निर्माण भगवान राम के जन्मस्थल पर हुआ है। इस मंदिर का निर्माण भगवान राम के भक्तों द्वारा किया गया है।
4. अवधपुरी में राम के अलावा कौन-कौन से मंदिर हैं?
उत्तर: अवधपुरी में राम के अलावा और भी कई मंदिर हैं, जैसे कि हनुमान मंदिर, भरत मंदिर, लक्ष्मण मंदिर आदि।
5. अवधपुरी का इतिहास क्या है?
उत्तर: अवधपुरी का इतिहास बहुत पुराना है। इसे भगवान राम के जन्मस्थल के रूप में जाना जाता है और इसे रामायण के महत्वपूर्ण स्थलों में से एक माना जाता है।
494 docs
Download as PDF
Explore Courses for Class 6 exam

Top Courses for Class 6

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

video lectures

,

Sample Paper

,

Free

,

Previous Year Questions with Solutions

,

अवधपुरी में राम NCERT Solutions | NCERT Textbooks & Solutions for Class 6

,

Summary

,

study material

,

ppt

,

mock tests for examination

,

Viva Questions

,

Important questions

,

shortcuts and tricks

,

Exam

,

Semester Notes

,

practice quizzes

,

MCQs

,

pdf

,

अवधपुरी में राम NCERT Solutions | NCERT Textbooks & Solutions for Class 6

,

past year papers

,

अवधपुरी में राम NCERT Solutions | NCERT Textbooks & Solutions for Class 6

,

Extra Questions

,

Objective type Questions

;