CBSE Class 6  >  Class 6 Notes  >  Hindi Grammar  >  प्रत्यय

प्रत्यय

प्रत्यय

जो शब्दांश शब्दों के अंत में लगकर उनके अर्थ में परिवर्तन कर दे वे प्रत्यय कहलाते हैं |
जैसे: 

  • खिल + आड़ी = खिलाड़ी
  • सब्जी+ वाला =सब्जीवाला
  • झगड+ आलू = झगड़ालू

प्रत्यय के प्रकार

1. कृत प्रत्यय: जो प्रत्यय क्रिया के अंत में जोड़े जाते हैं, वे कृत प्रत्यय कहलाते हैंI
जैसे:

  • पढ़ना + वाला = पढ़नेवाला
  • लड़ना + आई = लड़ाई

कृत प्रत्यय से बने शब्द कृदंत कहलाते हैंI
जैसे:

  • चाल + अक = चालक
  • लूट+ एरा = लुटेरा

2. तद्धित प्रत्यय: जो प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम, या विशेषण के अंत में जोड़े जाते हैं, वे तद्धित प्रत्यय कहलाते हैंI
जैसे:

  • मित्र + ता = मित्रता
  • सुंदर + ता = सुंदरता
  • बच्चा + पन = बचपन

तद्धित प्रत्यय लगाने से बने शब्द तद्धितांत कहलाते हैंI
जैसे: 

  • देवर + आनी = देवरानी
  • बुद्धिमान + = बुद्धिमानी
  • फूफा + एरा  = फुफेरा
The document प्रत्यय is a part of the Class 6 Course Hindi Grammar for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
Explore Courses for Class 6 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
mock tests for examination, study material, ppt, Previous Year Questions with Solutions, pdf , Sample Paper, Important questions, Viva Questions, प्रत्यय, MCQs, practice quizzes, Free, Summary, video lectures, Semester Notes, प्रत्यय, Extra Questions, Objective type Questions, Exam, shortcuts and tricks, प्रत्यय, past year papers;