CBSE Class 6  >  Class 6 Notes  >  Hindi Grammar  >  समुच्चयबोधक शब्द

समुच्चयबोधक शब्द

समुच्चयबोधक या योजक शब्द किसे कहते हैं?

जो शब्द, वाक्य के अंशों का वाक्यों को जोड़ने वाले शब्दों को समुच्चयबोधक कहते हैं। निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़ें-

  • कमल आज विद्यालय नहीं जा सका क्योंकि वह बीमार है।
  • चाचाजी, चाचीजी तथा अंजू को आना था।

इन वाक्यों में क्योंकि शब्द कमल आज विद्यालय नहीं जा सका, और वह बीमार है। इन दो वाक्यों को एवं तथा शब्द चाचाजी, चाचीजी एवं इन दो शब्दों को जोड़ते हैं। अतः समुच्चयबोधक हैं।
जैसे:

  • राजेश विवाह में अधिक खा आया इसलिए अस्वस्थ है।
  • यदि वंदना चाहे तो अच्छे अंक ला सकती है।
  • अनामिका ने नेहा को समझाया था परंतु अनामिका नहीं मानी।
  • यदि पढ़ लेता तो अच्छे अंक लाता।

इन वाक्यों में 'इसलिए, "यदि", "तो", "परंतु" शब्दों ने दो शब्दों और दो वाक्यों को जोड़ने का कार्य किया है। ऐसे शब्द समुच्चयबोधक (योजक) कहलाते हैं।

समुच्चयबोधक के भेद

समुच्चयबोधक शब्दों के मुख्य रूप से तीन भेद होते हैं:

  • संयोजक
  • विभाजक
  • विकल्पसूचक

संयोजक

जो अविकारी शब्द दो या दो से अधिक शब्दों, वाक्यांशों अथवा वाक्यों को जोड़े, वे संयोजक कहलाते हैं।
जैसे:
संयोजक

इन वाक्यों में "और", "एवं", "तो", "तथा" "इसलिए" शब्द वाक्यांशों या वाक्यों को जोड़ रहे हैं, ये सभी संयोजक हैं।

विभाजक

जो शब्द भेद को प्रकट करते हुए दो शब्दों, वाक्यांशों या वाक्यों को जोड़ते हैं, वे विभाजक कहलाते हैं।
जैसे:

विभाजक

इन वाक्यों में "तो", "परंतु", "क्योंकि" "लेकिन" शब्द भेद दर्शाते हुए भी शब्दों, वाक्यांशों और वाक्यों को मिला रहे हैं। ये सभी विभाजक हैं। इनके अन्य उदाहरण हैं- "या", "अथवा", "परंतु", "लेकिन", "बल्कि", "वरन्", "तो", "क्योंकि", "यद्यपि" आदि।

विकल्पसूचक

जो समुच्चयबोधक विकल्प का बोध कराते हैं, उन्हें विकल्पसूचक कहते हैं।
जैसे:
विकल्पसूचक

उपर्युक्त वाक्यों में "अन्यथा" और "या" "नहीं तो", "अथवा" शब्द दो विकल्पों में से एक को ग्रहण करते हैं तथा दूसरे को छोड़ते हैं। अतः ये विकल्पसूचक हैं।

स्मरणीय तथ्य

दो या दो से अधिक शब्दों, शब्दांशों अथवा वाक्यों को मिलाने वाले शब्दों को समुच्चयबोधक कहते हैं।
समुच्च्यबोधक तीन भेद इस प्रकार हैं:

  • संयोजक
  • विभाजक
  • विकल्पसूचक
The document समुच्चयबोधक शब्द is a part of the Class 6 Course Hindi Grammar for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
Explore Courses for Class 6 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
video lectures, Previous Year Questions with Solutions, ppt, MCQs, practice quizzes, समुच्चयबोधक शब्द, past year papers, Summary, mock tests for examination, shortcuts and tricks, Important questions, pdf , Extra Questions, Exam, Viva Questions, समुच्चयबोधक शब्द, Semester Notes, study material, Objective type Questions, Sample Paper, समुच्चयबोधक शब्द, Free;