संज्ञा वह शब्द है जो किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, भाव या गुण का नाम बताता है। सरल शब्दों में कहा जाए तो, जो शब्द किसी चीज़ का नाम बताने के लिए उपयोग होता है, उसे संज्ञा कहते हैं। संज्ञा भाषा में मूल पहचान देने का कार्य करती है।
उदाहरण:
हिन्दी में संज्ञा के प्रायः तीन प्रकार के भेद होते हैं- व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, और भाववाचक संज्ञा। जातिवाचक संज्ञा को दो भागों में विभाजित किया जाता है- द्रव्यवाचक संज्ञा और समूह वाचक संज्ञा। इस प्रकार संज्ञा के कुल पाँच भेद हो जाते हैं।।

जिस शब्द से किसी विशेष व्यक्ति, विशेष स्थान और विशेष वस्तु के नाम का बोध होता है, वह शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाता है। साधारण शब्दों में, कोई भी ऐसा व्यक्ति, स्थान या वस्तु जो विशेष महत्त्व रखता हो, वह व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द के अंतर्गत आता है।
उदाहरण:
वाक्य उदाहरण:
जिस किसी एक शब्द से किसी सम्पूर्ण जाति का बोध हो वह शब्द जातिवाचक संज्ञा शब्द कहलाता है। साधारण शब्दों में ऐसा कोई एक शब्द जो किसी पूरी जाति को उसकी संपूर्ण श्रेणी और पुरे वर्ग को सम्बोधित करता है जातिवाचक संज्ञा शब्द कहा जाता है।
उदाहरण:
वाक्य उदाहरण:
Note: यहाँ 'लड़का' शब्द किसी एक के लिए नहीं है, सभी boys को लड़का ही कहा जाता है, इसलिए यह एक जातिवाचक संज्ञा शब्द है, इसी प्रकार "लड़की, नदी, पर्वत" आदि केवल एक के लिए नहीं हैं।
जातिवाचक संज्ञा के दो भेद हैं:
i. द्रव्यवाचक संज्ञा: जिस संज्ञा शब्दों से किसी धातु, द्रव्य, सामग्री, पदार्थ आदि का बोध हो , उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते है।
उदाहरण:
ii. समूह वाचक संज्ञा या समुच्चयवाचक संज्ञा: जिन संज्ञा शब्दों से किसी एक व्यक्ति का बोध न होकर पुरे समूह / समाज का बोध हो वह समूह वाचक / समुदायवाचक संज्ञा होता है।
उदाहरण:
जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान के गुण, कर्म, दशा, अवस्था, भाव आदि का बोध कराएँ वह शब्द भाववाचक संज्ञा शब्द कहलाते हैं। साधारण शब्दों में भाववाचक संज्ञा का संबंध हमारे भावों से होता है। ये अमूर्त अर्थात केवल अनुभव किए जाने वाले शब्द होते हैं। इनमें हमारी भावनाएँ प्रमुख होती हैं।
उदाहरण:
वाक्य उदाहरण:
| 1. संज्ञा किसे कहते हैं और इसकी परिभाषा क्या होती है? | ![]() |
| 2. संज्ञा के कितने प्रकार होते हैं और उनके बीच अंतर क्या है? | ![]() |
| 3. व्यक्तिवाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा में क्या फरक होता है? | ![]() |
| 4. भाववाचक संज्ञा के उदाहरण क्या-क्या होते हैं और ये कैसे बनती हैं? | ![]() |
| 5. संज्ञा को पहचानने के लिए कक्षा 9 में कौन से सरल तरीके दिए गए हैं? | ![]() |