CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  सर्वनाम

सर्वनाम

परिभाषा


सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें 'सर्वनाम' कहते हैं। "राजीव देर से घर पहुंचा, क्योंकि उसकी ट्रेन देर से चली थी।" इस वाक्य में 'उसकी' का प्रयोग 'राजीव' के लिए हुआ है, अतः 'उसकी' शब्द सर्वनाम कहा जाएगा। हिन्दी में सर्वनामों की संख्या 11 हैं, जो निम्न हैं-
मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या।

सर्वनाम के भेद व्यावहारिक आधार पर सर्वनाम के निम्नलिखित छ: भेद हैं-

परिभाषा प्रकार प्रयोग अभ्यास सर्वनाम संज्ञाओं की पुनरावृत्ति को रोककर वाक्यों को सौंदर्ययुक्त बनाता है।
नीचे लिखे वाक्यों को ध्यानपूर्वक देखें

  • पेड़-पौधे प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया के दरम्यान ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।
  • पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं।
  • पेड़-पौधे विभिन्न जीवों को आश्रय प्रदान करते हैं।
  • पेड़-पौधे भू-क्षरण को रोकते हैं।
  • पेड़-पौधों से हमें फल-फूल, दवाएँ, इमारती लकड़ियाँ आदि मिलते हैं।

अब इन वाक्यों पर गौर करें-

  • पेड़-पौधे प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया के दरम्यान ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।
  • वे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं।
  • वे विभिन्न जीवों को आश्रय प्रदान करते हैं।
  • वे भू-क्षरण को रोकते हैं।
  • उनसे हमें फल-फूल, दवाएँ, इमारती लकड़ियाँ आदि मिलते हैं।

आपने क्या देखा? प्रथम पाँचों वाक्यों में संज्ञा 'पेड़-पौधे' दुहराए जाने के कारण वाक्य भद्दे हो गए जबकि नीचे के पाँचों वाक्य सुन्दर हैं। आपने यह भी देखा कि 'वे' और 'उनसे' पद 'पेड़-पौधे' की ओर संकेत करते हैं।

अतएव, सर्वनाम वैसे शब्द हैं, जो संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं।
'उक्त वाक्यों में 'वे' और 'उनसे' सर्वनाम हैं।
मूलतः सर्वनामों की संख्या ग्यारह है
मै, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कौन, क्या, कोई और कुछ ये सभी मौलिक सर्वनाम कहलाते हैं। जब इन पर कारक-चिह्नों का प्रभाव पड़ता है, तब ये यौगिक रूप बन जाते हैं।

जैसे-
मौलिक सर्वनाम मैं
यौगिक सर्वनाम मैंने, मुझे, मुझको, हमें, हम, हमको, मेरा, मेरे, मेरी, मुझमें, मेरे लिए इत्यादि।
नोट : सर्वनाम के यौगिक रूपों की चर्चा कारक-प्रकरण में हो चुकी है।

नीचे लिखे वाक्यों के खाली स्थानों में कोष्ठक में दिए गए सर्वनामों के यौगिक रूपों को भरें

  • ...... लड़के का व्यवहार बहुत अच्छा नहीं है। (वह)
  • क्या मैं ........ नाम और पता जान सकता हूँ? (आप)
  • .......... आपका नमक खाया है, गद्दारी कैसे करूँगा। (मैं)
  • लगता है कि वह स्टेशन पर ही ठहर गया है। (मैं)
  • ............ इन्तजार नहीं करना पड़ेगा; बस, मैं गया और आया। (आप)
  • वही ........ बहका रहा होगा। (तुम)
  • इस संकट की घड़ी में ....... साथ होना चाहिए। (मैं वह)
  • परीक्षा से पहले ......... ठीक से तैयारी कर लेनी चाहिए। (तुम)
  • ....... वकील का क्या कहना है? (तुम)
  • ......... ऐसा लगता है कि ...... लोगों के लिए अभी भी दिल्ली दूर है। (मैं वह)
  • जोश की बात सुनते ही ........ भुजा फड़कनेलगी। (वह)
  • ....... कह देना कि अब ....... ताऊ नहीं रहे। (वह)
  • आज में ......... घर ही खाऊँगा। (आप)
  • ......... पत्रिका के सभी स्तंभ आकर्षक हैं। (आप)
  • मुझे ....... इरादे ठीक नहीं लग रहे हैं (वह)

सर्वनाम के भेद

सर्वनाम छह प्रकार के होते हैं-

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निजवाचक सर्वनाम
  3. निश्चयवाचक सर्वनाम
  4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  6. संबंधवाचक सर्वनाम

1. पुरुषवाचक सर्वनाम
"जिस सर्वनाम का प्रयोग स्त्री एवं पुरुष दोनों के लिए किया जाता है, 'पुरुषवाचक सर्वनाम' (Personal Pronoun) कहलाता है।"
सर्वनाम का अपना कोई लिंग नहीं होता है। इसके लिंग का निर्धारण क्रियापद से ही होता है। पुरुषवाचक सर्वनाम के अंतर्गत मैं, तू, आप, यह और वह आते हैं।

नीचे लिखे उदाहरणों को देखें-
मैं फिल्म देखना चाहता हूँ। (पुं०)
मैं घर जाना चाहती हूँ। (स्त्री०)
तू कहता है तो ठीक ही होगा। (पुं०)
तू जब तक आई तब तक वह चला गया। (स्त्री०)
आजकल आप कहाँ रहते हैं? (पुं०)
आप जहाँ भी रहती हैं खुशियों का माहौल रहता है। (स्त्री०)

पुरुषवाचक सर्वनामों की तीन स्थितियाँ (भेद) होती हैं-

  • उत्तमपुरुष: जिस सर्वनाम का प्रयोग बात कहनेवाले के लिए हो।
    जैसे-
    मैं कहता हूँ कि नदियाँ सूखती जा रही हैं।
    इसके अंतर्गत 'मैं' और 'हम' आते हैं।
  • मध्यम पुरुष: जिस सर्वनाम का प्रयोग उसके लिए हो, जिससे कोई बात कही जाती है। इसके अन्तर्गत तू, तुम और आप आते हैं।
    जैसे-
    मैंने आपसे कहा था कि वह बीमार नहीं है।
  • अन्यपुरुष : जिस सर्वनाम का प्रयोग उसके लिए हो जिसके विषय में कुछ कहा जाता है।
    जैसे-
    मैंने आपको बताया था कि वह पढ़ने में बहुत तेज है।
    उत्तम पु० मध्यम पु०। अन्य पु०

पुरुषवाचक सर्वनामों के संज्ञा की तरह दो वचन होते हैं। नीचे दी गई तालिका को देखें
सर्वनाम के भेद

2. निजवाचक सर्वनाम
"जिस सर्वनाम का प्रयोग कर्ता कारक स्वयं के लिए करता है, उसे 'निजवाचक सर्वनाम' (Reflexive Pronoun) कहते हैं।' इसके अंतर्गत आप, स्वयं, खुद, स्वतः आदि आते हैं?
नीचे लिखे उदाहरणों को देखें-
आप कहाँ से आ रहे हैं?
विश्लेषण : इस वाक्य में 'आप' का प्रयोग किसी पुरुष के लिए होने के कारण यह पुरुषवाचक के अंतर्गत है।
मैं आप चला जाऊँगा। विश्लेषण : यहाँ 'मैं' कर्ता ने 'आप' का प्रयोग स्वयं के लिए किया है। इस कारण यह निजवाचक के अंतर्गत आएगा।

3. निश्चयवाचक सर्वनाम
"जिस सर्वनाम से किसी वस्तु या व्यक्ति अथवा पदार्थ के विषय में ठीक-ठीक और निश्चित ज्ञान हो, 'निश्चयवाचक सर्वनाम' (Demonstrative Pronoun) कहलाता है।'
इस सर्वनाम के अन्तर्गत 'यह' और 'वह' आते हैं। 'यह' निकट के लिए और 'वह' दूर। के लिए प्रयुक्त होते हैं।
नोट : 'यह' और 'वह' पुरुषवाचक सर्वनाम भी हैं और निश्चयवाचक भी। नीचे दिए गए। उदाहरणों और विश्लेषणों को देखें :
आजकल यह कुछ नहीं खाता-पीता है।
वह एकबार फिर दौड़-प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा।
विश्लेषण : उक्त दोनों वाक्यों में 'यह' और 'वह' का प्रयोग पुरुषों के लिए होने के कारण दोनों पुरुषवाचक के अंतर्गत आएँगे।
यह गाय है। वह बिलायती चूहा है। विश्लेषण : उपर्युक्त दोनों वाक्यों में 'यह' गाय की निश्चितता के लिए और 'वह' चूहे की निश्चितता के लिए प्रयुक्त होने के कारण दोनों निश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आएँगे।

4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
"वह सर्वनाम, जो किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध नहीं कराए, 'अश्चियवाचक सर्वनाम' (Indefinite Pronoun) कहलाता है।"
इस सर्वनाम के अंतर्गत 'कोई' और 'कुछ' आते हैं। जैसे- आपके घर पर कोई आया है। कुछ दे दीजिए। कुछ काम करो।

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
"जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न करने के लिए किया जाय, 'प्रश्नवाचक सर्वनाम' (Interrogative Pronoun) कहलाता है।"
इसके अंतर्गत 'कौन' और 'क्या'-ये दो सर्वनाम आते हैं। 'कौन' का प्रयोग सदैव सजीवों के लिए और 'क्या' का प्रयोग निर्जीवों के लिए होता है।
जैसे-
देखो तो कौन आया है?
आपने क्या खाया है?

6. संबंधवाचक सर्वनाम
"जिस सर्वनाम से एक शब्द या वाक्य का दूसरे शब्द या वाक्य से संबंध जाना जाता है, उसे 'सबंधवाचक सर्वनाम' (Relative Pronoun) कहते हैं।"
इसके अंतर्गत 'जो' और 'सो' आते हैं। अब 'सो' के स्थान पर 'वह' का प्रयोग होने लगा है। नीचे लिखे वाक्यों को देखें-
जो जागेगा सो पावेगा, जो सोवेगा सो खोवेगा (पु० हिन्दी) जो जागेगा वह पाएगा, जो सोएगा वह खोएगा। (आ० हि.) जो के अन्य रूप भी होते हैं।
जैसे-
जिसका, जो कि, जिसको, जिन्होंने, जिनके आदि।

The document सर्वनाम is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on सर्वनाम

1. सर्वनाम किसे कहते हैं और इसके मुख्य प्रकार क्या हैं?
Ans. सर्वनाम वह शब्द है जो संज्ञा के स्थान पर आता है। CBSE Class 9 में छः प्रमुख प्रकार पढ़ाए जाते हैं: पुरुषवाचक (मैं, वह), निश्चयवाचक (यह, वह), अनिश्चयवाचक (कोई, कुछ), संबंधवाचक (जो), प्रश्नवाचक (कौन, क्या), और निजवाचक (स्वयं)। प्रत्येक सर्वनाम अलग-अलग संदर्भ में प्रयुक्त होता है।
2. पुरुषवाचक सर्वनाम के तीनों व्यक्तिगत रूप में क्या अंतर है?
Ans. पुरुषवाचक सर्वनाम तीन व्यक्तियों को दर्शाते हैं: प्रथम व्यक्ति (मैं, हम) वक्ता को, द्वितीय व्यक्ति (तू, तुम, आप) श्रोता को, तथा तृतीय व्यक्ति (वह, यह, ये) किसी अन्य को संदर्भित करता है। इनके विभिन्न कारक रूप भी होते हैं जो वाक्य में विभिन्न कार्य निभाते हैं।
3. क्या सर्वनाम का वचन और लिंग भी बदलता है और उदाहरण दें?
Ans. हाँ, सर्वनाम का वचन और लिंग संदर्भ के अनुसार बदलता है। उदाहरण: "वह लड़का आया" (एकवचन, पुल्लिंग) बनाम "वे लड़के आए" (बहुवचन, पुल्लिंग)। निश्चयवाचक सर्वनाम 'यह' और 'वह' भी एकवचन-बहुवचन में परिवर्तित होते हैं, जबकि कुछ सर्वनाम लिंग के प्रति निरपेक्ष रहते हैं।
4. सर्वनाम के कारक कितने होते हैं और वाक्य में इनका प्रयोग कैसे होता है?
Ans. हिंदी में आठ कारक हैं: कर्ता, कर्म, करण, संप्रदान, अपादान, संबंध, अधिकरण, और सम्बोधन। सर्वनाम के कारक रूप वाक्य में क्रिया से संबंध दर्शाते हैं। उदाहरण: "मुझे" (कर्म कारक), "उससे" (करण कारक), "उन्हें" (संप्रदान कारक)। प्रत्येक कारक का अलग चिह्न और प्रयोग होता है।
5. निश्चयवाचक और अनिश्चयवाचक सर्वनाम में मुख्य अंतर क्या है?
Ans. निश्चयवाचक सर्वनाम ('यह', 'वह', 'ये', 'वे') किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु को इंगित करते हैं, जबकि अनिश्चयवाचक सर्वनाम ('कोई', 'कुछ') किसी अनिश्चित व्यक्ति या वस्तु को दर्शाते हैं। उदाहरण: "यह किताब अच्छी है" बनाम "कोई आया है"। NCERT Sparsh पाठ्यक्रम में इन अंतरों को विस्तार से समझाया गया है।
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
MCQs, Important questions, Extra Questions, Free, Semester Notes, सर्वनाम, Objective type Questions, past year papers, सर्वनाम, Summary, Exam, video lectures, pdf , shortcuts and tricks, Viva Questions, ppt, study material, सर्वनाम, Sample Paper, mock tests for examination, Previous Year Questions with Solutions, practice quizzes;