CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  विस्मयादिबोधक

विस्मयादिबोधक

परिभाषा

विस्मय, हर्ष, शोक, आश्चर्य, घृणा, विषाद आदि भावों को प्रकट करने वाले अविकारी शब्द 'विस्मयादिबोधक' कहलाते हैं। इन शब्दों का वाक्य से कोई व्याकरणिक संबंध नहीं होता। अर्थ की दृष्टि से इसके मुख्य आठ भेद हैं:
(i) विस्मयसूचक - अरे!, क्या!, सच!, ऐं!, ओह!, हैं!
(ii) हर्षसूचक - वाह!, अहा!, शाबाश!, धन्य!
(iii) शोकसूचक - ओह!, हाय!, त्राहि-त्राहि!, हाय राम!
(iv) स्वीकारसूचक - अच्छा!, बहुत अच्छा!, हाँ-हाँ!, ठीक!
(v) तिरस्कारसूचक - धिक्!, छि:!, हट!, दूर!
(vi) अनुमोदनसूचक - हाँ-हाँ!, ठीक!, अच्छा!
(vii) आशीर्वादसूचक - जीते रहो!, चिरंजीवी हो! दीर्घायु हो!
(viii) संबोधनसूचक - हे!, रे!, अरे!, ऐ!
इन सभी के अलावा कभी-कभी संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया और क्रियाविशेषण आदि का प्रयोग भी विस्मयादिबोधक के रूप में होता है;
जैसे:
  • संज्ञा - शिव, शिव!, हे राम!, बाप रे!
  • सर्वनाम - क्या!, कौन?
  • विशेषण - सुंदर!, अच्छा!, धन्य!, ठीक!, सच!
  • क्रिया - हट!, चुप!, आ गए!
  • क्रियाविशेषण - दूर-दूर!, अवश्य!
The document विस्मयादिबोधक is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Summary, Sample Paper, study material, Objective type Questions, practice quizzes, Free, Previous Year Questions with Solutions, विस्मयादिबोधक, Extra Questions, Viva Questions, विस्मयादिबोधक, past year papers, mock tests for examination, MCQs, Important questions, Exam, Semester Notes, विस्मयादिबोधक, ppt, video lectures, pdf , shortcuts and tricks;