CBSE Class 3  >  Class 3 Notes  >  Hindi (वीणा)  >  Worksheet: मुहावरे

Worksheet: मुहावरे

1. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए उचित मुहावरा चुनिए- 

प्रश्न 1. होश आना
(क) अँगूठा दिखाना
(ख) आँखे खुलना
(ग) आँखे दिखाना 

प्रश्न 2. मूर्ख बनाना
(क) उल्लू ठीक करना
(ख) उल्लू बनाना
(ग) खरी - खरी सुनाना 

प्रश्न 3. साफ़ मना कर देना
(क) अपनी खिचड़ी अलग पकाना
(ख) आँखे दिखाना
(ग) अँगूठा दिखाना 

प्रश्न 4. बहुत शोर करना
(क) आसमान सिर पर उठाना
(ख) उल्लू बनाना
(ग) खरी - खोटी सुनाना 

प्रश्न 5. सबसे अलग रहकर काम करना
(क) अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना
(ख) अपनी खिचड़ी अलग पकाना
(ग) अंधे की लकड़ी 

प्रश्न 6. बहुत दिनों के बाद दिखाई देना
(क) ईद का चाँद होना
(ख) आँखे खुलना
(ग) राह देखना 

प्रश्न 7. बहुत प्यारा होना
(क) आँखे भर आना
(ख) आँखों का तारा
(ग) अंधे की लकड़ी 

प्रश्न 8. अपना स्वार्थ पूरा करना
(क) अपना राग अलापना
(ख) अपना उल्लू सीधा करना
(ग) आँखों में चर्बी छा जाना 

प्रश्न 9. अपना नुकसान स्वयं ही करना
(क) अपने पैरों कुल्हाड़ी मारना
(ख) अंगारों पर पैर रखना
(ग) आँखें बंद होना 

प्रश्न 10. बुरा लगना
(क) आँख रखना
(ख) आँख का काँटा होना
(ग) आँख की किरकिरी 

2. नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित मुहावरा बताइए-

 प्रश्न 1. भारतीय सेना ने युद्.ध में दुश्मनों के ...................... कर दिए|
(क) दाँत दिखाना
(ख) दाँत खट्.टे करना
(ग) हाथ बटाना 

प्रश्न 2. विद्यालय से घर पहुँचाते ही राम के ................... शुरू हो गए|
(क) पेट में चूहे कूदना
(ख) टाँग अडाना
(ग) मुँह की खाना 

प्रश्न 3. अध्यापिका ने कक्षा में मोहन को ................... पर डाँट लगाई|
(क) राह देखना
(ख) दाँत दिखाना
(ग) दाँतों तले ऊँगली दबाना 

प्रश्न 4. बच्चे ने रो - रो कर .................. दिया|
(क) भीगी बिल्ली बनना
(ख) नाक में दम करना
(ग) घी के दीये जलाना 

प्रश्न 5. रेखा घर के काम में माँ का ............ है|
(क) हाथ बँटाना
(ख) हाथ मलना
(ग) मुँह की खाना 

प्रश्न 6. ................ जैसे मित्र नहीं बनाने चाहिए|
(क) मुँह की खाना
(ख) बगुला भगत
(ग) भाड़ झोंकना 

प्रश्न 7. छोटे बच्चे को तबला बजाते देख सभी ................ गए|
(क) धाक जमाना
(ख) धुप में बाल सफ़ेद न होना
(ग) दंग रह जाना 

प्रश्न 8. कल रात देर तक पढ़ाई करने से अचानक मेरी .................. गई|
(क) मक्खी मारना
(ख) आँख लग जाना
(ग) पैरों तले से ज़मीन खिसकना 

प्रश्न 9. हर बच्चा अपने माता - पिता की ................. होता है|
(क) आँखों का तारा
(ख) आँख का काँटा
(ग) आँख की किरकिरी 

प्रश्न 10. गरीब बच्चे को भीख माँगते देखकर मेरी ................ आईं|
(क) आँखे खुलना
(ख) आँखे भर आना
(ग) आँखे चार करना 

3. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ के सही विकल्प को चुनिए- 

प्रश्न 1. आँखों में धूल झोकना
(क) आँखों में मिट्टी डाल देना
(ख) आँखों में गंदगी चले जाना
(ग) धोखा देना 

प्रश्न 2. आडे हाथों लेना
(क) किसी की गलती पर उसकी खिंचाई करना
(ख) किसी को आडे हाथो हाथो से उठाना
(ग) घमंड होना 

प्रश्न 3. घी के दीये जलाना
(क) बहुत प्रसन्न होना
(ख) बहुत खुशी मनाना
(ग) धनवान होना 

प्रश्न 4. अपने मुँह मियाँ मिट्.ठू बनना
(क) मियों जी का मिट्.ठू बन जाना
(ख) अपनी बड़ाई आप करना
(ग) अपनी बात सबसे अलग रखना 

प्रश्न 5. अडियल टट्.टू
(क) जिद्.दी होना
(ख) संकटपूर्ण कार्य करना
(ग) बहाना बनना 

प्रश्न 6. हाथ पसारना
(क) बेकार बैठना
(ख) किसी से कुछ माँगना
(ग) मदद करना 

प्रश्न 7. लाल - पीला होना
(क) गुस्से में होना
(ख) होली में लाल - पीले रंग लगाना
(ग) मुश्किल कार्य करना 

प्रश्न 8. हाथ मलना
(क) हाथों की मालिश करना
(ख) हाथ का मैल उतारना
(ग) पछताना 

प्रश्न 9. साँप सूघना
(क) सहम जाना
(ख) विरोध करना
(ग) प्रभाव स्थापित करना 

प्रश्न 10. नानी याद आना
(क) नानी के चले जाने पर उनकी याद आना
(ख) मुसीबत का एहसास होना
(ग) मन ही मन खुश होना

वर्कशीट के समाधान "मुहावरे"

The document Worksheet: मुहावरे is a part of the Class 3 Course Hindi for Class 3 (वीणा).
All you need of Class 3 at this link: Class 3

FAQs on Worksheet: मुहावरे

1. मुहावरा क्या होता है ?
Ans. मुहावरा एक ऐसा वाक्यांश होता है जिसका अर्थ उसके शब्दों के अर्थ से अलग होता है। यह विशेष अर्थ या भाव व्यक्त करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
2. मुहावरे का उपयोग कब किया जाता है ?
Ans. मुहावरे का उपयोग तब किया जाता है जब हम किसी विशेष भावना या स्थिति को प्रभावी ढंग से व्यक्त करना चाहते हैं। यह आम बोलचाल और लेखन में रंग भरने का काम करता है।
3. क्या सभी मुहावरे एक जैसे होते हैं ?
Ans. नहीं, सभी मुहावरे एक जैसे नहीं होते। प्रत्येक मुहावरे का अपना विशेष अर्थ और उपयोग होता है, जो संदर्भ के अनुसार भिन्न हो सकता है।
4. बच्चों को मुहावरे सिखाने का सही तरीका क्या है ?
Ans. बच्चों को मुहावरे सिखाने का सही तरीका है उन्हें उदाहरणों के माध्यम से समझाना। कहानियों और खेलों का उपयोग करके भी उन्हें सीखने में मदद मिलती है।
5. क्या मुहावरे केवल हिंदी में होते हैं ?
Ans. नहीं, मुहावरे केवल हिंदी में नहीं होते। हर भाषा में अपने-अपने मुहावरे होते हैं, जो उस भाषा की विशेषताओं और संस्कृति को दर्शाते हैं।
Explore Courses for Class 3 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
practice quizzes, Worksheet: मुहावरे, Exam, pdf , mock tests for examination, Objective type Questions, Summary, Semester Notes, Previous Year Questions with Solutions, past year papers, MCQs, study material, Free, Worksheet: मुहावरे, shortcuts and tricks, Viva Questions, Sample Paper, Important questions, video lectures, ppt, Worksheet: मुहावरे, Extra Questions;