CBSE Class 3  >  Class 3 Notes  >  Hindi (वीणा)  >  Worksheet Solutions: मुहावरे

Worksheet Solutions: मुहावरे

1. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए उचित मुहावरा चुनिए- 

प्रश्न 1. होश आना
(क) अँगूठा दिखाना
(ख) आँखे खुलना
(ग) आँखे दिखाना 

उत्‍तर: (ख) आँखे खुलना

प्रश्न 2. मूर्ख बनाना
(क) उल्लू ठीक करना
(ख) उल्लू बनाना
(ग) खरी - खरी सुनाना 

उत्‍तर: (ख) उल्लू बनाना

प्रश्न 3. साफ़ मना कर देना
(क) अपनी खिचड़ी अलग पकाना
(ख) आँखे दिखाना
(ग) अँगूठा दिखाना

उत्‍तर: (ग) अँगूठा दिखाना 

प्रश्न 4. बहुत शोर करना
(क) आसमान सिर पर उठाना
(ख) उल्लू बनाना
(ग) खरी - खोटी सुनाना 

उत्‍तर: (क) आसमान सिर पर उठाना

प्रश्न 5. सबसे अलग रहकर काम करना
(क) अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना
(ख) अपनी खिचड़ी अलग पकाना
(ग) अंधे की लकड़ी 

उत्‍तर: (ख) अपनी खिचड़ी अलग पकाना

प्रश्न 6. बहुत दिनों के बाद दिखाई देना
(क) ईद का चाँद होना
(ख) आँखे खुलना
(ग) राह देखना 

उत्‍तर: (क) ईद का चाँद होना

प्रश्न 7. बहुत प्यारा होना
(क) आँखे भर आना
(ख) आँखों का तारा
(ग) अंधे की लकड़ी 

उत्‍तर: (ख) आँखों का तारा

प्रश्न 8. अपना स्वार्थ पूरा करना
(क) अपना राग अलापना
(ख) अपना उल्लू सीधा करना
(ग) आँखों में चर्बी छा जाना 

उत्‍तर: (ख) अपना उल्लू सीधा करना

प्रश्न 9. अपना नुकसान स्वयं ही करना
(क) अपने पैरों कुल्हाड़ी मारना
(ख) अंगारों पर पैर रखना
(ग) आँखें बंद होना 

उत्‍तर: (क) अपने पैरों कुल्हाड़ी मारना

प्रश्न 10. बुरा लगना
(क) आँख रखना
(ख) आँख का काँटा होना
(ग) आँख की किरकिरी 

उत्‍तर: (ख) आँख का काँटा होना

2. नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित मुहावरा बताइए-

 प्रश्न 1. भारतीय सेना ने युद्.ध में दुश्मनों के ...................... कर दिए|
(क) दाँत दिखाना
(ख) दाँत खट्.टे करना
(ग) हाथ बटाना 

उत्‍तर: (ख) दाँत खट्.टे करना

प्रश्न 2. विद्यालय से घर पहुँचाते ही राम के ................... शुरू हो गए|
(क) पेट में चूहे कूदना
(ख) टाँग अडाना
(ग) मुँह की खाना 

उत्‍तर: (क) पेट में चूहे कूदना

प्रश्न 3. अध्यापिका ने कक्षा में मोहन को ................... पर डाँट लगाई|
(क) राह देखना
(ख) दाँत दिखाना
(ग) दाँतों तले ऊँगली दबाना 

उत्‍तर: (ख) दाँत दिखाना

प्रश्न 4. बच्चे ने रो - रो कर .................. दिया|
(क) भीगी बिल्ली बनना
(ख) नाक में दम करना
(ग) घी के दीये जलाना 

उत्‍तर: (ख) नाक में दम करना

प्रश्न 5. रेखा घर के काम में माँ का ............ है|
(क) हाथ बँटाना
(ख) हाथ मलना
(ग) मुँह की खाना 

उत्‍तर: (क) हाथ बँटाना

प्रश्न 6. ................ जैसे मित्र नहीं बनाने चाहिए|
(क) मुँह की खाना
(ख) बगुला भगत
(ग) भाड़ झोंकना 

उत्‍तर: (ख) बगुला भगत

प्रश्न 7. छोटे बच्चे को तबला बजाते देख सभी ................ गए|
(क) धाक जमाना
(ख) धुप में बाल सफ़ेद न होना
(ग) दंग रह जाना

उत्‍तर: (ग) दंग रह जाना 

प्रश्न 8. कल रात देर तक पढ़ाई करने से अचानक मेरी .................. गई|
(क) मक्खी मारना
(ख) आँख लग जाना
(ग) पैरों तले से ज़मीन खिसकना 

उत्‍तर: (ख) आँख लग जाना

प्रश्न 9. हर बच्चा अपने माता - पिता की ................. होता है|
(क) आँखों का तारा
(ख) आँख का काँटा
(ग) आँख की किरकिरी 

उत्‍तर: (क) आँखों का तारा

प्रश्न 10. गरीब बच्चे को भीख माँगते देखकर मेरी ................ आईं|
(क) आँखे खुलना
(ख) आँखे भर आना
(ग) आँखे चार करना 

उत्‍तर: (ख) आँखे भर आना

3. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ के सही विकल्प को चुनिए- 

प्रश्न 1. आँखों में धूल झोकना
(क) आँखों में मिट्टी डाल देना
(ख) आँखों में गंदगी चले जाना
(ग) धोखा देना

उत्‍तर: (ग) धोखा देना 

प्रश्न 2. आडे हाथों लेना
(क) किसी की गलती पर उसकी खिंचाई करना
(ख) किसी को आडे हाथो हाथो से उठाना
(ग) घमंड होना 

उत्‍तर: (क) किसी की गलती पर उसकी खिंचाई करना

प्रश्न 3. घी के दीये जलाना
(क) बहुत प्रसन्न होना
(ख) बहुत खुशी मनाना
(ग) धनवान होना 

उत्‍तर: (ख) बहुत खुशी मनाना

प्रश्न 4. अपने मुँह मियाँ मिट्.ठू बनना
(क) मियों जी का मिट्.ठू बन जाना
(ख) अपनी बड़ाई आप करना
(ग) अपनी बात सबसे अलग रखना 

उत्‍तर: (ख) अपनी बड़ाई आप करना

प्रश्न 5. अडियल टट्.टू
(क) जिद्.दी होना
(ख) संकटपूर्ण कार्य करना
(ग) बहाना बनना 

उत्‍तर: (क) जिद्.दी होना

प्रश्न 6. हाथ पसारना
(क) बेकार बैठना
(ख) किसी से कुछ माँगना
(ग) मदद करना 

उत्‍तर: (ख) किसी से कुछ माँगना

प्रश्न 7. लाल - पीला होना
(क) गुस्से में होना
(ख) होली में लाल - पीले रंग लगाना
(ग) मुश्किल कार्य करना 

उत्‍तर: (क) गुस्से में होना

प्रश्न 8. हाथ मलना
(क) हाथों की मालिश करना
(ख) हाथ का मैल उतारना
(ग) पछताना

उत्‍तर: (ग) पछताना 

प्रश्न 9. साँप सूघना
(क) सहम जाना
(ख) विरोध करना
(ग) प्रभाव स्थापित करना 

उत्‍तर: (क) सहम जाना

प्रश्न 10. नानी याद आना
(क) नानी के चले जाने पर उनकी याद आना
(ख) मुसीबत का एहसास होना
(ग) मन ही मन खुश होना

उत्‍तर: (ख) मुसीबत का एहसास होना

The document Worksheet Solutions: मुहावरे is a part of the Class 3 Course Hindi for Class 3 (वीणा).
All you need of Class 3 at this link: Class 3

FAQs on Worksheet Solutions: मुहावरे

1. मुहावरे और लोकोक्तियों में क्या अंतर है?
Ans. मुहावरे किसी शब्द या वाक्यांश के प्रतीकात्मक अर्थ हैं जो शब्दों के सामान्य अर्थ से अलग होते हैं, जबकि लोकोक्तियाँ पूरी कहावतें होती हैं। उदाहरण के लिए, "आँखें खुलना" एक मुहावरा है, लेकिन "जैसी करनी वैसी भरनी" एक लोकोक्ति है। मुहावरों का प्रयोग वाक्यों में करते हैं, जबकि लोकोक्तियों का अपना स्वतंत्र महत्व होता है।
2. आँखें खुलना, नाक कटना और दिल टूटना जैसे मुहावरों का असली मतलब क्या होता है?
Ans. ये हिंदी मुहावरे भावनाओं और परिस्थितियों को दर्शाते हैं। "आँखें खुलना" का अर्थ किसी को सच्चाई समझ आना, "नाक कटना" का अर्थ शर्मिंदा होना, और "दिल टूटना" का अर्थ बहुत दुःखी होना है। इन मुहावरों को शब्दार्थ से नहीं बल्कि प्रसंगानुसार समझा जाता है। कक्षा 3 के हिंदी पाठ्यक्रम में ये प्रमुख मुहावरे शामिल हैं।
3. कक्षा 3 के लिए मुहावरों को समझने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
Ans. मुहावरों को समझने के लिए छात्रों को वाक्यों में उनका प्रयोग देखना चाहिए और दैनिक जीवन से संबंधित उदाहरण सीखने चाहिए। चित्रों, दृश्यों और कहानियों के माध्यम से ये शब्दबंध आसानी से समझ आते हैं। EduRev पर उपलब्ध mind maps और flashcards से हिंदी मुहावरों के सरल चित्रण देख सकते हैं, जो याद रखने में मदद करते हैं।
4. मुहावरों के साथ सही वाक्य बनाते समय कौन सी गलतियाँ होती हैं?
Ans. सामान्य त्रुटि यह है कि छात्र मुहावरों को शब्दों के शाब्दिक अर्थ से जोड़ते हैं। उदाहरण के लिए, "हाथ धोना" का मतलब हाथ साफ़ करना नहीं, बल्कि किसी चीज़ से संबंध तोड़ना है। मुहावरे के प्रसंग और संदर्भ को समझना ज़रूरी है। worksheet solutions में इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए अभ्यास प्रश्न शामिल होते हैं।
5. परीक्षा में मुहावरों के प्रश्न कैसे आते हैं और इनके उत्तर कैसे दें?
Ans. परीक्षा में छात्रों से मुहावरों का अर्थ बताना, रिक्त स्थान भरना या सही वाक्य चुनना पूछा जाता है। उत्तर देते समय पहले मुहावरे का वास्तविक अर्थ स्पष्ट करें, फिर उदाहरण दें। अंकों के लिए, परीक्षा में दिए गए मुहावरे worksheets में दिए गए उदाहरणों और solutions से मेल खाते हैं, इसलिए नियमित अभ्यास आवश्यक है।
Explore Courses for Class 3 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
study material, MCQs, Summary, mock tests for examination, Objective type Questions, video lectures, ppt, Extra Questions, Worksheet Solutions: मुहावरे, shortcuts and tricks, past year papers, Semester Notes, Exam, Free, Worksheet Solutions: मुहावरे, Sample Paper, practice quizzes, Viva Questions, Worksheet Solutions: मुहावरे, Previous Year Questions with Solutions, pdf , Important questions;