CBSE Class 6  >  Class 6 Notes  >   All Subjects (Old NCERT)  >  Worksheet Solutions - ऐसे-ऐसे

Worksheet Solutions - ऐसे-ऐसे

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. 'ऐसे-ऐसे' की बीमारी बच्चों को क्यों होती है?
(i) जो रोज बीमार रहते हैं
(ii) जो बाहर की चीज अधिक खाते हैं
(iii) जो समयानुसार विद्यालय का काम नहीं करते फिर उनके अन्दर एक डर और घबराहट होती है जिससे वे बीमार होने का बवाल करते हैं।
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (iii) जो समयानुसार विद्यालय का काम नहीं करते फिर उनके अन्दर एक डर और घबराहट होती है। जिससे वे बीमार होने का बवाल करते हैं।


प्रश्न 2. डॉक्टर ने मोहन को मुँह खोलने को क्यों कहा?
(i) मुँह में दवा डालने के लिए
(ii) दाँत गिनने के लिए
(iii) वह मुँह और जीभ देखकर उसकी बीमारी समझना चाहता था
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (iii) वह मुँह और जीभ देखकर उसकी बीमारी समझना चाहता था।


प्रश्न 3. वैद्य जी का 'गधे के सिर से सींग' कहने का क्या तात्पर्य था?
(i) पेट का ऐसे-ऐसे का रोग जल्दी ही ठीक हो जायेगा
(ii) गधे के सिर पर सींग आना
(iii) मूर्खता का बढ़ना
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (i) पेट का ऐसे-ऐसे का रोग जल्दी ही ठीक हो जायेगा


लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4. मोहन को क्या बीमारी थी?

मोहन कहता था कि उसके पेट में ऐसे-ऐसे हो रहा है।


प्रश्न 5. वैद्यजी के अनुसार मोहन के पेट दर्द की क्या वजह थी?

वैद्यजी ने बताया कि मोहन को कब्ज़ है। पेट साफ नहीं हुआ है। मल रुक जाने से वायु बढ़ गयी है इसी कारण पेट में दर्द हो रहा है।


प्रश्न 6. मोहन बहानेबाजी क्यों कर रहा था?

मोहन बड़ा नटखट था और पढ़ने से जी चुराता था। सारा दिन खेलकूद व उधम में ही बिता देता था। पढ़ने के लिए स्कूल न जाना पड़े। इसलिए वह बहानेबाजी कर रहा था, क्योंकि स्कूल जाने पर अधूरे काम के कारण उसे डाँट खानी पड़ती।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 7. पड़ोसिन ने मोहन की बीमारी के बारे में माँ से क्या कहा?

पड़ोसिन ने कहा कि नयी-नयी बीमारियाँ निकली है। यह भी कोई नया ही दर्द होगा। राम मारी बीमारियों ने तंग कर दिया। नए-नए बुखार निकल आए हैं। खाना पीना भी तो अब सही नहीं रह गया है।


प्रश्न 8. मोहन की बहानेबाजी कब पता चली?

मोहन को बेचैन देखकर उसके माता-पिता बहुत परेशान थे। उसके इलाज के लिए उन्होंने वैद्य, डॉक्टर सभी से सलाह ली, परन्तु मोहन कराहता रहता है। तभी मास्टर जी आ जाते हैं। उसे देखकर वह समझ जाते हैं कि इसने छुट्टियों का काम नहीं किया है। इसी कारण वह सब बहानेबाजी कर रहा है। यह बात सुनकर माँ ठगी-सी रह जाती है और पिता के हाथ से दवा की शीशी गिर जाती है।

The document Worksheet Solutions - ऐसे-ऐसे is a part of the Class 6 Course Class 6 All Subjects (Old NCERT).
All you need of Class 6 at this link: Class 6

FAQs on Worksheet Solutions - ऐसे-ऐसे

1. कक्षा 6 के विषय "ऐसे-ऐसे" के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न क्या हो सकते हैं?
उत्तर: ऐसे-ऐसे के विषय में कक्षा 6 के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न कुछ इस प्रकार हो सकते हैं: 1. ऐसे-ऐसे का अर्थ क्या होता है? 2. ऐसे-ऐसे क्यों महत्वपूर्ण हैं? 3. ऐसे-ऐसे के कथन पर कोई उदाहरण दीजिए। 4. ऐसे-ऐसे का उपयोग किस क्षेत्र में किया जाता है? 5. ऐसे-ऐसे में आपको रुचि होती है? क्यों?
2. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न क्या हो सकते हैं जो कक्षा 6 के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर: कक्षा 6 के छात्रों के लिए दीर्घ उत्तरीय प्रश्न कुछ इस प्रकार हो सकते हैं: 1. आप किस विषय में सबसे अधिक महिला नेता के बारे में पढ़ना पसंद करते हैं और क्यों? 2. आपको अपने घर में किस चीज का सबसे अधिक उपयोग होता है और क्यों? 3. आपके विद्यालय में आपको कौन-कौन से खेल खेलने का मौका मिलता है और आप कौन-कौन से खेल पसंद करते हैं? 4. आपने किस गाँव या शहर में अपने दोस्त के साथ सबसे मजेदार यात्रा की है और आपको उसमें क्या पसंद आया? 5. आपके सबसे प्रिय खेल अभियांत्रण का नाम क्या है और आपको उसमें क्या रुचि है?
Explore Courses for Class 6 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
video lectures, shortcuts and tricks, Worksheet Solutions - ऐसे-ऐसे, Sample Paper, Worksheet Solutions - ऐसे-ऐसे, Free, Important questions, practice quizzes, Worksheet Solutions - ऐसे-ऐसे, Extra Questions, Viva Questions, ppt, MCQs, mock tests for examination, past year papers, pdf , Summary, Exam, Objective type Questions, Previous Year Questions with Solutions, study material, Semester Notes;