CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  सूचना लेखन

सूचना लेखन

सूचना लेखन की परिभाषा


सूचना कम शब्दों में औपचारिक शैली में लिखी गई संक्षिप्त जानकारी होती है। किसी विशेष सूचना को सार्वजनिक करना सूचना लेखन कहलाता है।
  • दूसरे शब्दों में - दिनांक और स्थान के साथ भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों आदि के विषय में दी गई लिखित जानकारी 'सूचना' कहलाती है।
  • सरल शब्दों में - संबंधित व्यक्तियों को विशेष जानकारी देना ही सूचना लेखन कहलाता है।

सूचना के प्रकार


सूचना दो प्रकार की हो सकती है:
  • सुखद और दुखद।
    सुखद सूचना - खेल, प्रतियोगिता, समारोह आदि।
    दुखद सूचना - शोक सभा, क्रिया-कर्म आदि।

सूचना लिखते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना चाहिए:

  • सूचना किसे देनी है और क्या सूचना देनी है।
  • सूचना की भाषा सरल होनी चाहिए।
  • सूचना जिस बारे में हैं, उसकी समय सीमा कितनी है।
  • समय और दिनांक स्पष्ट होनी चाहिए।
  • सूचना लम्बी नहीं होनी चाहिए।
  • यदि आपके प्रश्न-पत्र में शब्द-सीमा दी गई है, तो आपको ध्यान रखना है कि आप उसी शब्द सीमा के अंदर अपनी सूचना को पूरा करें।
  • स्थान और पता सही लिखा होना चाहिए।
  • सूचना जारी करने वाले का पद लिखा होना चाहिए।

सूचना लेखन का प्रारूप

  1. सबसे पहले ऊपर केंद्र में शीर्षक के रूप में 'सूचना' लिखा जाना चाहिए।
  2. सूचना प्रसारित कराने वाली संस्था का नाम
  3. दिनांक
  4. विषय
  5. सूचना का लेखन
  6.  सूचना देने वाले का पद
  7. सूचना देने वाले का नाम
  8. यदि आवश्यक हो तो सूचना देने वाले का पता

सूचना लेखन के उदाहरण

(i) आपके विद्यालय के वार्षिक उत्सव में नाटक मंचन हेतु इच्छुक छात्रों को जानकारी देने हेतु एक सूचना तैयार कीजिए।
सूचना
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल
नाटक मंचन का आयोजन
दिनांक : 24/02/2022

इस विद्यालय के सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि विद्यालय के वार्षिक उत्सव में नाटक मंचन किया जाएगा। जो भी छात्र नाटक में अभिनय करने के इच्छुक हों, वे 03 अगस्त 2019 को अंतिम दो कक्षा (Period) में स्क्रीन टेस्ट हेतु विद्यालय के सभागार में उपस्थित रहें।

राकेश कुमार
छात्र सचिव

(ii) आप हिन्दी छात्र परिषद के सचिव प्रगण्य हैं। आगामी सांस्कृतिक संध्या के बारे में अनुभागीय दीवार पट्टिका के लिए 25-30 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए।

सूचना
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल ,चण्डीगढ़
25 जुलाई, 2019
सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय में 3 अगस्त 2019 को सांय 5 :00 से 10:00 बजे तक विद्यालय सभागार में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा। इच्छुक छात्र अपना योगदान दे सकते हैं।

हिन्दी छात्र परिषद सचिव
साक्षी मेहता

(iii) विद्यालय में छुट्टी के दिनों में भी प्रातः काल में योग की अभ्यास कक्षाएँ चलने की सूचना देते हुए इच्छुक विद्यार्थियों द्वारा अपना नाम देने हेतु सूचना-पट्ट के लिए एक सूचना लगभग 30 शब्दों में लिखिए।

सूचना
जे. एस. टी. पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली,
दिनांक - 26 जुलाई, 2019
प्रातः काल में योगाभ्यास कक्षा

आप सभी को सूचित किया जाता है कि विद्यालय में छुट्टी के दिनों में प्रातः काल में योग की अभ्यास कक्षाएँ चलाई जाएँगी। जो भी विद्यार्थी योगाभ्यास की कक्षाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, वे अपना नाम अपने कक्षाध्यापक/कक्षाध्यापिका को दे सकते हैं। नाम देने की आखरी तारीख 30 जुलाई, 2019 है।
योगाभ्यास कार्यक्रम
स्थान - बास्केट बॉल मैदान
समय - प्रातः 6-7 बजे
दिनांक - प्रत्येक शनिवार एवं रविवार

शशांक त्रिवेदी
प्रधानाचार्य

The document सूचना लेखन is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on सूचना लेखन

1. सूचना लेखन क्या है और इसे कैसे लिखते हैं?
Ans. सूचना लेखन एक औपचारिक संचार माध्यम है जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी संक्षिप्त और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत की जाती है। इसमें मुख्य बिंदु, तारीख, समय और आवश्यक विवरण होते हैं। सूचना लेखन को सरल, आकर्षक और पढ़ने में आसान बनाना चाहिए ताकि पाठक तुरंत समझ जाएं।
2. CBSE Class 9 में सूचना लेखन के लिए सही फॉर्मेट क्या है?
Ans. CBSE सूचना लेखन में शीर्षक, तारीख, स्थान और मुख्य विषयवस्तु का निर्धारित क्रम होता है। सूचना की भाषा द्विपद या बहुपद हो सकती है लेकिन पेशेवर और स्पष्ट रहनी चाहिए। सूचना के अंत में जारीकर्ता का नाम और पद अवश्य दिया जाता है।
3. सूचना लेखन में कौन-कौन से बिंदु जरूरी हैं जो परीक्षा में अंक काटते हैं?
Ans. परीक्षा में सूचना लेखन के महत्वपूर्ण घटक हैं: शीर्षक की स्पष्टता, पूर्ण जानकारी, सही व्याकरण और वर्तनी, विषय-प्रासंगिकता और उचित संरचना। भाषा की शुद्धता और विचारों की व्यवस्थित प्रस्तुति से ही अधिकतम अंक मिलते हैं।
4. स्कूल की सूचना, कार्यक्रम की सूचना और खेल प्रतियोगिता की सूचना में क्या अंतर है?
Ans. सूचना के प्रकार उनके उद्देश्य पर निर्भर करते हैं। स्कूल की सूचना प्रशासनिक होती है, कार्यक्रम की सूचना में समय और स्थान विस्तार से दिए जाते हैं, जबकि खेल प्रतियोगिता की सूचना में नियम, पात्रता और पुरस्कार का विवरण शामिल होता है। प्रत्येक में सूचना का विषय और दर्शक भिन्न होते हैं।
5. सूचना लेखन का अभ्यास करने के लिए बेहतरीन उदाहरण और टिप्स कहाँ से मिलेंगे?
Ans. सूचना लेखन के विभिन्न उदाहरण, नमूने और व्यावहारिक अभ्यास के लिए EduRev पर विस्तृत नोट्स, फ्लैशकार्ड्स और वर्कशीट उपलब्ध हैं। इन संसाधनों से सूचना लेखन की संरचना समझना और परीक्षा के लिए आत्मविश्वास बढ़ाना आसान हो जाता है।
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
सूचना लेखन, सूचना लेखन, Sample Paper, past year papers, Summary, video lectures, Viva Questions, study material, pdf , mock tests for examination, Free, Extra Questions, practice quizzes, MCQs, Important questions, Semester Notes, सूचना लेखन, Objective type Questions, shortcuts and tricks, Previous Year Questions with Solutions, ppt, Exam;