CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  विज्ञापन लेखन

विज्ञापन लेखन

परिचय 


विज्ञापन शब्द की रचना 'ज्ञापन' शब्द में 'वि' उपसर्ग लगाने से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ है-विशेष जानकारी देना। अर्थात किसी वस्तु की बिक्री बढ़ाने के लिए उस वस्तु के गुणों का प्रचार-प्रसार करना ही विज्ञापन कहलाता है। विज्ञापन का उद्देश्य होता है-उत्पादक द्वारा अपनी वस्तुएँ खरीदने के लिए लोगों को आकर्षित और लालायित करना तथा उन्हें बेचकर मोटा मुनाफ़ा कमाना। आज जिधर भी देखो, विज्ञापन किसी न किसी वस्तु का गुणगान करते नज़र आते हैं। टेलीविजन के चैनेल, समाचार पत्र-पत्रिकाएँ, होर्डिंग्स, साइन बोर्ड, बस स्टैंड, दीवारें मेट्रो, बस तथा वाहनों की दीवारें आदि पर विज्ञापन दिखाई देते हैं। अब फ़िल्मों के बीचबीच में इतने विज्ञापन आने लगे हैं कि पता ही नहीं लगता कि हम विज्ञापन देख रहे हैं या फ़िल्म। इनके अलावा कुछ विज्ञापन सरकारी एजेंसियों द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए प्रसारित किए जाते हैं। राष्ट्रीय एकता, जनसंख्या वृद्धि रोकने संबंधी, रोगों से बचाव, मद्यपान न करने संबंधी तथा समय-समय पर मच्छर-मलेरिया रोकने संबंधी विज्ञापन इसी कोटि में आते हैं।

विज्ञापन-लेखन करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • कम से कम शब्दों में विज्ञापन होना चाहिए।
  • शब्दों में गागर में सागर भरने की क्षमता होनी चाहिए।
  • भाषा सरस, रोचक तथा प्रभावपूर्ण होनी चाहिए।
  • विज्ञापन की भाषा काव्यात्मक हो तो बेहतर रहता है।
  • विज्ञापन की भाषा में मुहावरे तथा सूक्तियों का प्रयोग होने से भाषा साधारण लोगों की समझ में भी आ जाती है।
  • रंगीन, आकर्षक एवं बड़े चित्र को जगह अवश्य देनी चाहिए।
  • प्रस्तुतीकरण सबसे अलग एवं नवीन हो।
  • उपभोक्ताओं को आकर्षित करने वाले शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।

विज्ञापन-लेखन के कुछ उदाहरण


(i) विराट मोबाइल फ़ोन बनाने वाली कंपनी के लिए एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
विज्ञापन-लेखन के कुछ उदाहरण

(ii) 'मोहित' बैग बनाने वाली कंपनी के लिए एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
विज्ञापन-लेखन के कुछ उदाहरण

(iii) रॉयल टेलीविज़न' बनाने वाली कंपनी के लिए विज्ञापन तैयार कीजिए।
विज्ञापन-लेखन के कुछ उदाहरण

(iv) 'शीतल' ए.सी. कंपनी के लिए विज्ञापन तैयार कीजिए।
विज्ञापन-लेखन के कुछ उदाहरण

(v)  'राजस्थान पर्यटन विभाग' की आय बढ़ाने के लिए एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
विज्ञापन-लेखन के कुछ उदाहरण

The document विज्ञापन लेखन is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on विज्ञापन लेखन

1. परिचय विज्ञापन लेखन क्या है?
उत्तर: परिचय विज्ञापन लेखन एक विज्ञापन होता है जो किसी व्यक्ति, उत्पाद या सेवा की पहचान बनाने के लिए उपयोग होता है। इसमें उच्च गुणवत्ता का उत्पादन और आकर्षक शब्दों का उपयोग किया जाता है ताकि लोग उत्पाद या सेवा के बारे में अधिक जान सकें।
2. परिचय विज्ञापन लेखन क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: परिचय विज्ञापन लेखन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह व्यक्ति, उत्पाद या सेवा की पहचान को बढ़ावा देता है। यह उपभोक्ताओं को आकर्षित करने में मदद करता है और उन्हें कंपनी या उत्पाद के बारे में अधिक जानने के लिए प्रेरित करता है। इसके अलावा, यह व्यापारियों को अपने उत्पाद या सेवा की बिक्री बढ़ाने में मदद करता है।
3. परिचय विज्ञापन लेखन के क्या उदाहरण हैं?
उत्तर: परिचय विज्ञापन लेखन के कई उदाहरण हो सकते हैं। कुछ उदाहरणों में एक नयी व्यापार या ब्रांड की पहचान बनाने के लिए एक व्यापारी द्वारा लिखे गए लेख, एक उत्पाद या सेवा के विशेषताओं की व्याख्या करने वाला एक लेख आदि शामिल हो सकते हैं।
4. परिचय विज्ञापन लेखन के लिए कौन-कौन से तकनीकी विवरण होने चाहिए?
उत्तर: परिचय विज्ञापन लेखन के लिए कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी विवरण होने चाहिए। ये विवरण शामिल हो सकते हैं: व्यक्ति, उत्पाद या सेवा का नाम, विशेषताएँ, मूल्य, उपलब्धता, उत्पाद की उच्चता या सेवा का विशेष महत्व, ग्राहकों के लिए लाभ, आदि।
5. परिचय विज्ञापन लेखन में क्या ध्यान देना चाहिए?
उत्तर: परिचय विज्ञापन लेखन में कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसमें निम्नलिखित बातें शामिल हो सकती हैं: सादगी और स्पष्टता, उच्च गुणवत्ता की प्रमाणित करने के लिए सबूत या गवाही, संक्षेप में लिखना, आकर्षक शब्दों का उपयोग करना, उपभोक्ताओं के लिए लाभों का विवरण, आदि।
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
MCQs, विज्ञापन लेखन, study material, practice quizzes, Free, shortcuts and tricks, ppt, Exam, Previous Year Questions with Solutions, video lectures, Semester Notes, pdf , past year papers, Viva Questions, mock tests for examination, Important questions, विज्ञापन लेखन, Objective type Questions, Summary, Extra Questions, विज्ञापन लेखन, Sample Paper;