मोहन ने नाटक में अभिनय किया तथा उसे श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला | भाषा वह माध्यम है जिसके द्वारा मन के भावों और विचारों को प्रकट किया जाता है तथा दूसरों के भावों और विचारों को जाना जाता है |
भाषा के रूप
मौखिक भाषा
लिखित भाषा
मौखिक भाषा
भाषा के जिस रूप से मन के भावों का आदान-प्रदान बोलकर और सुनकर किया जाता है, उसे मौखिक भाषा कहते है |
जैसे
नेता जी भाषण दे रहे हैं |
राम और मोहन फोन पर बाते कर रहे हैं |
नानी बच्चों को कहानी सुना रही हैं |
लिखित भाषा
भाषा के जिस रूप से मन के भावों तथा विचारों का आदान-प्रदान लिखकर तथा पढ़कर किया जाता है, उसे लिखित भाषा कहते हैं |
जैसे
बच्चे परीक्षा दे रहे हैं |
राधा कहानी लिख रही है |
मोहन पत्र लिख रहा है |
भाषा के अनेक रूप
मातृभाषा
राष्ट्रभाषा
राजभाषा
बोली
मातृभाषा
जिस भाषा में शिशु पलता-बढ़ता है, उसे मातृभाषा कहते हैं |
राष्ट्रभाषा
पूरा राष्ट्र जिस भाषा में बातचीत करता है, उसे राष्ट्रभाषा कहते हैं |
भारतीय संविधान में २२ भाषाओं को मान्यता प्राप्त है |
हिंदी विश्व की दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है |
हिंदी भाषा को संपर्क भाषा भी कह सकते हैं
राजभाषा
राजकाज की भाषा या सरकारी काम-काज की भाषा राजभाषा कहलाती है |
भारत की राजभाषा हिंदी है |
हिमाचल, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तांचल, राजस्थान, मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, और दिल्ली की राजभाषा भी हिंदी है | 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया |
बोली सीमित क्षेत्र में स्थानीय व्यवहार में प्रयोग की जाने वाली भाषा बोली कहलाती है |
बोलियों का लिखित रूप नहीं होता |
सरकारी काम-काज में बोलियों को मान्यता प्राप्त नहीं है |
जैसे: भोजपुरी, मारवाड़ी, हरियाणवी, गढ़वाली आदि |
साहित्य किसी भी भाषा के ज्ञान के संचित कोष को साहित्य कहते हैं |
साहित्य की रचना गद्य और पद्य में दोनों में होती है |
कहानी, उपन्यास, नाटक, निबंध, एकांकी आदि गद्य की विधाएँ हैं |
व्याकरण
वह शास्त्र जिससे भाषा के शुद्ध रूप और उसके प्रयोग का ज्ञान होता है, उसे व्याकरण कहते हैं |
पाँच आदमी उधर जा रही थी | पाँच आदमी उधर जा रहे थे |
तीनों लड़कियाँ खाना बना रहे हैं | तीनों लड़कियाँ खाना बना रही हैं |
व्याकरण के विभाग / अंग
वर्ण विचार
शब्द विचार
पद विचार
वाक्य विचार
वर्ण विचार
वह छोटी - से छोटी ध्वनि जिसके टुकड़े नहीं हो सकते, वर्ण कहलाती है | जैसे → क्, च् , त् , प्
शब्द विचार वर्णो के मेल से बने सार्थक और स्वतंत्र समूह का शब्द कहते है | जैसे → कमल = क + म + ल घर = घ + र
पद विचार वाक्य में प्रयुक्त प्रत्येक शब्द पद कहलाता है | जैसे → सीमा गाना गाती है |
वाक्य विचार एक आश्य को प्रकट करने वाला पद - समूह वाक्य कहलाता है |
लिपि (Lipi)
भाषा की ध्वनियों को जिन चिन्हों के द्वारा लिखा जाता है, उसे लिपि कहते हैं | हिंदी की लिपि देवनागरी के नाम से जानी जाती है | इसे नागरी लिपि भी कहते हैं |
भाषा - लिपि
पंजाबी - गुरुमुखी
बांग्ला - बंगाली / बांग्ला
अंग्रेजी - रोमन
उर्दू - फ़ारसी
हिंदी - संस्कृत
गुजराती - मराठी
नेपाली - देवनागरी
MULTIPLE CHOICE QUESTION
Try yourself: हम बातचीत किस माध्यम से करते हैं?
A
लिपि
B
वाक्य
C
भाषा
D
वर्ण
MULTIPLE CHOICE QUESTION
Try yourself: भाषा के कितने रूप होते हैं?
A
दो
B
चार
C
तीन
D
पाँच
MULTIPLE CHOICE QUESTION
Try yourself: हमें किसके द्वारा भाषा के शुद्ध रूप का ज्ञान होता है?
A
शब्द
B
लिपि
C
व्याकरण
D
वाक्य
The document Chapter Notes: भाषा , बोली , लिपि और व्याकरण is a part of the Class 7 Course Hindi Grammar Class 7.
FAQs on Chapter Notes: भाषा , बोली , लिपि और व्याकरण
1. भाषा, बोली, लिपि और व्याकरण के बीच क्या अंतर है?
उत्तर: भाषा एक व्यक्ति या समुदाय की सामाजिक संवाद की साधन है, जबकि बोली वाणी का एक रूप है जिसे लोग संवाद के लिए इस्तेमाल करते हैं। लिपि एक वाणी को लिखित रूप में व्यक्त करने के लिए उपयोग होती है, जबकि व्याकरण भाषा के नियमों का अध्ययन करता है और उन्हें समझने के लिए उपयोग होता है।
2. एक भाषा के कितने भाषाई लिपि हो सकते हैं?
उत्तर: एक भाषा में कई तरह की भाषाई लिपियाँ हो सकती हैं। एक उदाहरण के रूप में, हिंदी भाषा के लिए देवनागरी लिपि सबसे आम और प्रचलित है, हालांकि अन्य लिपियों में भी हिंदी लिखी जाती है जैसे कि रोमन लिपि और उर्दू की नस्ख लिपि।
3. व्याकरण क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: व्याकरण भाषा के नियमों का अध्ययन है और उन्हें समझने के लिए उपयोग होता है। यह हमें सही और सुगठित भाषा का उपयोग करने में मदद करता है जिससे हम अपने विचारों को स्पष्टता से व्यक्त कर सकते हैं। व्याकरण भी वाक्य के विभाजन, मौखिक और लिखित संवाद की सुविधा, शब्दों के उचित उपयोग, और वाक्य की सही गठन में मदद करता है।
4. व्याकरण के कुछ महत्वपूर्ण नियम क्या हैं?
उत्तर: व्याकरण में कुछ महत्वपूर्ण नियमों में शामिल हैं: - संज्ञा, क्रिया, विशेषण, सर्वनाम, क्रिया विशेषण, अव्यय, संधि और समास जैसे पार्ट्स ऑफ स्पीच का अध्ययन - वाक्य गठन के नियम जैसे कि वाक्य का पूर्ण होना, निर्देशक, प्रश्नवाचक, अव्यय और क्रिया वाचक के प्रयोग का ध्यान रखना - संधि, संधि विच्छेद, विराम चिह्न, मात्रा और वर्णों के प्रयोग के नियम
5. व्याकरण क्यों महत्वपूर्ण है जब हम केवल बोली में भाषा का उपयोग कर सकते हैं?
उत्तर: व्याकरण का अध्ययन हमें सही और सुगठित भाषा का उपयोग करने में मदद करता है। जब हम केवल बोली में भाषा का उपयोग करते हैं, तो हमारे विचार अधिकांशतः अस्पष्ट और अव्यवस्थित हो सकते हैं। व्याकरण हमें अपने विचारों को स्पष्टता से व्यक्त करने में मदद करता है और सही वाक्य गठन, शब्दों का उचित उपयोग, और वाक्य की सुविधाओं के लिए निर्देश प्रदान करता है।
Chapter Notes: भाषा , ppt, Extra Questions, बोली , video lectures, Free, बोली , MCQs, लिपि और व्याकरण, Objective type Questions, लिपि और व्याकरण, लिपि और व्याकरण, shortcuts and tricks, Viva Questions, बोली , study material, past year papers, Previous Year Questions with Solutions, pdf , Summary, practice quizzes, Exam, Important questions, Semester Notes, Chapter Notes: भाषा , mock tests for examination, Sample Paper, Chapter Notes: भाषा ;