CBSE Class 7  >  Class 7 Notes  >  Hindi Grammar   >  Chapter Notes: वर्ण विचार

Chapter Notes: वर्ण विचार

ध्वनि


'ध्वनि' का सामान्य अर्थ है - "आवाज"

जैसे 

  • पंखा चलने की ध्वनि
  • पक्षीयों के चहकने की ध्वनि
  • साइकिल की घंटी की ध्वनि

व्याकरण में ध्वनि का अर्थ है - "वर्ण"
जैसे 
"हमारे यहाँ गणेश - उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है |"
गणेश = ग् + अ + ण् + ए + श् + अ
उत्सव =   उ +  त् + स् + अ + व् + अ
"वह सबसे छोटी ध्वनि जिसके और टुकड़े नहीं किए जा सकते, वर्ण कहलाती है |"

वर्णमाला
किसी भाषा में प्रयोग होने वाले वर्णों के क्रमबद्ध समूह को वर्णमाला कहते हैं |
जैसे
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अ:, क, ख, ग, घ, ङ्

  • आगत ध्वनियाँ = ऑ, ज़, फ़
  • हिंदी वर्णमाला में कुल 52 वर्ण हैं |

वर्ण के भेद

  • स्वर
  • व्यंजन

स्वर- स्वर के भेद


जिन वर्णों का उच्चारण करते समय हवा मुँह में बिना रुके बाहर निकलती, उन्हें स्वर कहते हैं |
  • स्वरों का उच्चारण स्वतंत्र रूप से बिना किसी दूसरे वर्ण की सहायता के किया जाता है |
  • हिंदी में 11 स्वर होते हैं |
  • अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ

स्वर के भेद

  • ह्रस्व स्वर
  • दीर्घ स्वर
  • प्लुत स्वर

ह्रस्व स्वर
जिन स्वरों के उच्चारण में बहुत कम समय लगता है, उन्हें ह्रस्व स्वर कहते हैं |
ह्रस्व स्वर चार होते हैं - अ, इ, उ, ऋ

दीर्घ स्वर
जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वर से लगभग दोगुना समय लगता है, उन्हें दीर्घ स्वर कहते हैं |
दीर्घ स्वर सात होते हैं → आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ |

प्लुत स्वर
जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वर से तीन गुना अधिक समय लगता है, उन्हें प्लुत स्वर कहते हैं |
जिस स्वर का उच्चारण प्लुत के रूप में किया जाता है उसके आगे हिंदी की गिनती का अंक ३ (तीन) लिखा जाता है
जैसे → ओ३म्, भैया३, काका३

स्वरों की मात्राएँ
मात्र → स्वरों के निश्चित चिह्नों को मात्र कहते हैं |

व्यंजन- व्यंजन के भेद


जिन वर्णों का उच्चारण स्वरों की सहायता से किया जाए तथा हवा कंठ से निकल कर, मुँह में रुककर बाहर आए, उन्हें व्यंजन कहते हैं | हिंदी में मूल व्यंजन 33 है |
व्यंजन के भेद
  • स्पर्श व्यंजन
  • अंतस्थ व्यंजन
  • ऊष्म व्यंजन

स्पर्श व्यंजन
जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय हवा कंठ, तालु, मूर्धा, दाँत या ओठो का स्पर्श करके मुख से बाहर आती है, उन्हें स्पर्श व्यंजन कहते हैं |

  • स्पर्श व्यंजन 25 होते हैं (क् से म्) तक
  • स्पर्श व्यंजन को पाँच भागों में बाँटा जा सकता है -

स्पर्श व्यंजन हैं -
व्यंजन- व्यंजन के भेद

अंतस्थ व्यंजन 
जिन व्यंजनों का उच्चारण स्वरों और व्यंजनों के मध्य का होता है, उन्हें अंतःस्थ व्यंजन कहते हैं|
अंतस्थ व्यंजन चार हैं - य र ल व

ऊष्म व्यंजन 
जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय हवा मुँह में टकराकर ऊष्म (गर्मी) पैदा करती है, उन्हें ऊष्म व्यंजन कहते हैं| ऊष्म व्यंजन भी चार हैं - श ष स ह

अयोगवाह - अयोगवाह के भेद


'अयोगवाह' का अर्थ है → 'अ' के योग से जो अर्थ वहन करे
किसी स्वर के योग से जो सार्थक शब्द बनते हैं, वे अयोगवाह होते हैं |
जैसे 
  • अंगार → में  ( )
  • प्रात: → में ( : )
  • अँधेरा → में ( )

अयोगवाह स्वर तथा व्यंजन के साथ लगते हैं |

अयोगवाह के भेद

  • अनुस्वार
  • विसर्ग
  • अनुनासिक

अनुस्वार ( ) → अनुस्वार का चिह्न बिंदु ( ) होता है |
जैसे 

  • हंस, अंश, कंस आदि
  • अनुस्वार का उच्चारण नाक से किया जाता है

विसर्ग ( : ) → विसर्ग का चिह्न ( : ) है|
जैसे

  • प्रात:, नम: अंत:, करण
  • विसर्ग का उच्चारण 'ह' के समान होता है |

अनुनासिक ( ) → अनुनासिक का चिह्न ( ) है |
इसे चंद्रबिंदु भी कहते है |
जैसे 

  • आँख, गाँव, साँप आदि |
    अनुनासिक का अर्थ है - नाक के पीछे से आने वाली ध्वनि
  • माँ
    अनुनासिक का उच्चारण नाक और मुँह से किया जाता है |
    शिरो रेखा के ऊपर चंद्रबिंदु ( ) का प्रयोग किया जाता है |
  • चाँद, गाँव, आँख
    जब शिरोरेखा पर मात्रा लगी होती है, तो चंद्रबिंदु की जगह मात्र बिंदु ( ) लगा दिया जाता है |
  • हैं, मैं, कहीं आदि

अनुस्वार और अनुनासिक में अंतर
अनुस्वार और अनुनासिक के उच्चारण में भिन्नता है | अनुस्वार के उच्चारण में वायु नाक से निकलती है, जबकि अनुनासिक  के उच्चारण के समय वायु नाक और मुँह दोनों से निकलती है |  जैसे - हंस और हँसना | हंस, अंश, कंस आदि का उच्चारण करते समय वायु नाक से निकल रही है, जबकि आँख, पाँव, हँसना आदि का उच्चारण करते समय वायु नाक तथा मुख दोनों से निकल रही है |

संयुक्त व्यंजन
दो अलग - अलग व्यंजनों के योग से बने व्यंजनों को संयुक्त व्यंजन कहते हैं | हिंदी वर्णमाला में कुल चार संयुक्त व्यंजन है; जैसे -

  • क् + ष = क्ष
  • त् + र = त्र
  • ज् + ञ = ज्ञ
  • श् + र  = श्र

द्वित्व व्यंजन
एक ही प्रकार के स्वर रहित व स्वर युक्त व्यंजन जब एक साथ उच्चारित किए जाएँ या बोले जाएँ, तब उन्हें द्वित्व व्यंजन कहते हैं ; जैसे -

  • न् + न = न्न (गन्ना)
  • त् + त = त्ता  (पत्ता)
  • ल् + ल = ल्ल (दिल्ली)
  • क् + क = क्का (छक्का)
  • च् + च = च्चा   (बच्चा)

'र' के रूप
जब स्वर रहित 'र्' के बाद स्वर सहित व्यंजन हो तो 'र्' उस व्यंजन के ऊपर रेफ़( ) के रूप में लिखा जाता है |
जैसे 

  • र्  + व = र्व = पर्व, गर्व
  • र्  + क = र्क = तर्क
  • र्  + म = र्म = कर्म, धर्म

स्वर सहित 'र्' का संयोग जब उससे पूर्व आए किसी स्वर रहित व्यंजन से होता है, तो 'र' पदेन के रूप में ( / ) उस व्यंजन के जुड़ जाता है |
जैसे

  • ग + र = ग्र = ग्रह, ग्राम
  • प् + र = प्र = प्रेम, प्रकाश
  • म् + र = म्र = आम्र, नम्र

स्वर रहित ट्, ठ्, ड्, ढ् के बाद स्वर सहित "र" जुड़ने पर "र" पदेन के इस रूप में ( ) उनके नीचे लगता है |
जैसे

  • ट् + र = ट्र = ट्रेन, ट्रक
  • ड् + र = ड्र = ड्रामा, ड्रम

नोट 
"र" का यह रूप ( ) भी पदेन कहलाता है |
जैसे = त् + र = त्र
श् + र = श्र

उच्चारण के आधार पर व्यंजनों का वर्गीकरण

  • स्पर्शी व्यंजन → क, ख, ग, घ, ङ्, ट ठ, ड, ढ ण, त, थ, द, ध, न, प, फ, ब, भ, म
  • संघर्षी व्यंजन → श, ष, स, ह, ख़, फ़, ज़
  • स्पर्श - संघर्षी व्यंजन → च, छ, ज, झ
  • नासिक्य व्यंजन → ङ्, ञ्, ण्, न्, म्
  • पार्श्विक व्यंजन → 'ल्'
  • प्रकंपी व्यंजन → 'र'
  • उत्क्षिप्त व्यंजन → ड़, ढ़
  • अर्धस्वर व्यंजन → य, व

उच्चारण में श्वास की मात्रा के आधार पर व्यंजन के प्रकार

  • अल्पप्राण
  • महाप्राण

अल्पप्राण
जिन व्यंजनों के उच्चारण में वायु की मात्रा कम होती है उन्हें अल्पप्राण कहते हैं |

  • प्रत्येक वर्ग के पहले, तीसरे, पाँचवें व्यंजन आते हैं |

ये है - क, ग, ङ, च, ज, ञ, ट, ड, ण, त, द, न, प, ब, म

  • अंत:स्थ य, र, ल, व, भी अल्पप्राण व्यंजन है |
    "ड़" उक्षिप्त व्यंजन

महाप्राण
जिन व्यंजनों के उच्चारण में वायु की मात्रा अधिक होती है उन्हें महाप्राण कहते हैं |

  • प्रत्येक वर्ग का 'दूसरा' तथा चौथा व्यंजन महाप्राण व्यंजन होते है |
  • ख, घ, छ, झ, ठ, ढ, थ, ध, फ, भ
  • ऊष्म व्यंजन (श, ष, स, ह) भी महाप्राण व्यंजन होते है | 

उच्चारण के आधार पर वर्णों का वर्गीकरण

उच्चारण के आधार पर व्यंजनों का वर्गीकरण


MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: भाषा की सबसे छोटी लिखित इकाई है

A

पद

B

वाक्य

C

शब्द

D

वर्ण

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: इनमें से कौन-सा व्यंजन नहीं है

A

B

C

D

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: हिंदी में व्यंजनों की संख्या कितनी है

A

सैंतीस

B

छत्तीस

C

अड़तीस

D

पैंतीस

The document Chapter Notes: वर्ण विचार is a part of the Class 7 Course Hindi Grammar Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7

FAQs on Chapter Notes: वर्ण विचार

1. ध्वनि क्या होती है?
उत्तर: ध्वनि एक ऊर्जा है जो किसी वस्तु या पदार्थ के द्वारा उत्पन्न होती है और उसे सुनने वाले के कानों तक पहुंचती है। यह उत्पन्न होती है जब कोई वस्तु या पदार्थ अपने स्थान से हिलता है और वातावरण में तरंगों को उत्पन्न करता है।
2. ध्वनि के कितने प्रकार होते हैं?
उत्तर: ध्वनि के तीन प्रकार होते हैं - ताल, स्वर और गुण। ताल एक आवर्तन होता है जिसमें समय की गिनती होती है, स्वर एक आवाज़ होती है जो एक नोट को दर्शाती है और गुण एक व्यक्ति या वस्तु की आवाज़ की गुणवत्ता को दर्शाता है।
3. ध्वनि कैसे प्रसारित होती है?
उत्तर: ध्वनि वर्तमान में तरंगों के रूप में प्रसारित होती है। जब एक वस्तु या पदार्थ अपने स्थान से हिलता है, तो यह तरंगों को उत्पन्न करता है जो वातावरण में फैल जाती हैं। इन तरंगों को हमारे कान पकड़ते हैं और हम उन्हें ध्वनि के रूप में सुन पाते हैं।
4. ध्वनि क्या ध्वनि प्रदूषण क्या है?
उत्तर: ध्वनि प्रदूषण एक समस्या है जो हमारे आस-पास के वातावरण में आवाज़ के प्रदूषण के कारण होती है। इसके कारण आपके कानों को नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
5. ध्वनि के क्या प्रमुख स्रोत होते हैं?
उत्तर: ध्वनि के कुछ प्रमुख स्रोत हैं - वाहनों की आवाज़, उच्च ध्वनि वाले उद्योग, जनसंख्या की बढ़ती संख्या, निर्माण कार्य, मशीनरी, औद्योगिक कार्य इत्यादि। ये सभी स्रोत ध्वनि प्रदूषण को बढ़ा सकते हैं और कानों को नकारात्मक प्रभाव पड़ने से बचाने के लिए उचित कार्रवाई की जरूरत होती है।
Explore Courses for Class 7 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Extra Questions, mock tests for examination, ppt, Sample Paper, Viva Questions, shortcuts and tricks, past year papers, Semester Notes, Chapter Notes: वर्ण विचार, video lectures, MCQs, Chapter Notes: वर्ण विचार, Exam, Chapter Notes: वर्ण विचार, Summary, Important questions, Free, study material, practice quizzes, Previous Year Questions with Solutions, Objective type Questions, pdf ;