CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Chapter Notes: क्रिया

Chapter Notes: क्रिया

क्रिया की परिभाषा


जिस  शब्द के माध्यम से वाक्य में कार्य के होने या करने का बोध होता है उसे क्रिया कहते हैं

जैसे - 
(i) राम दौड़ रहा है
(ii) सीता खाना बना रही है
उपर्युक्त रेखांकित शब्दों के माध्यम से हमें कार्य के होने का बोध हो रहा है  अतः ये शब्द क्रिया कहलाएगें।

कर्ता - काम करने वाले को कर्ता कहते हैं|

जैसे -
(i) रमा खाना बना रही है|
(ii) सीता झाड़ू लगा रही है|
उपर्युक्त वाक्यों में रमा' सीता के द्वारा कार्य किया जा रहा है अर्थात् रमा के द्वारा खाना बनाने का कार्य किया जा रहा है' वही दूसरे वाक्य में
सीता द्वारा झाडू लगाने का कार्य किया जा रहा है अतः रमा' और सीता कर्ता है।

कर्म - कर्ता जो काम करता है, उसे कर्म कहते हैं|

जैसे -
(i) रमा खाना बना रही है|

उपर्युक्त वाक्य में कर्ता (रमा) के द्वारा "खाना" बनाने का कार्य किया जा रहा है अतः कर्म है "खाना"
प्रश्न - रमा क्या बना रही है?
उत्तर - खाना  (कर्म)
कर्म- जानने के लिए हम क्रिया पर "क्या" किसको का प्रश्न करते है।

(ii) सीता झाड़ू लगा रही है|

प्रश्न - सीता क्या लगा रही है ?
उत्तर -  झाड़ू (कर्म)

(iii) वेदांत फल खाता है|

प्रश्न- वेदांत क्या खाता है?
उत्तर - फल (कर्म)

कर्म के आधार पर क्रिया के भेद

  • सकर्मक क्रिया (Sakarmak Kriya)
  • अकर्मक क्रिया (Akarmak Kriya)

सकर्मक क्रिया (Sakarmak Kriya)


वाक्य में ऐसी क्रिया जिन्हें अर्थ को स्पष्ट करने के लिए कर्म की आवश्यकता होती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं|

सकर्मक क्रिया (Sakarmak Kriya)

सकर्मक क्रिया के उदाहरण (Sakarmak Kriya ke Udaharan)

(i) मोहन पुस्तक पढ़ता है|

कर्ता - मोहन
क्रिया - पढ़ता
मोहन क्या पढ़ता है?
उत्तर - पुस्तक (कर्म)

सकर्मक क्रिया के भेद

  • एककर्मक क्रिया
  • द्विकर्मक क्रिया

1. एक कर्मक क्रिया
जिस क्रिया का एक कर्म होता है उसे एककर्मक क्रिया कहते है।
(i) राधा खीर खाती है|

कर्ता - राधा
क्रिया - खाती

राधा क्या खाती है?

उत्तर -   खीर    (कर्म)

2. द्विकर्मक क्रिया

जिस क्रिया के दो कर्म होते है उसे द्विकर्मक क्रिया कहते है।
(i) लता ने मुझे चित्र दिखाएं|

कर्ता - लता
क्रिया - दिखाएं
उत्तर -   चित्र (कर्म)

प्रश्न- किस को दिखाया?

उत्तर -    मुझे

अकर्मक क्रिया (Akarmak Kriya)


वाक्य में ऐसी क्रिया जिसे अर्थ को स्पष्ट करने के लिए कर्म की आवश्यकता नही पड़ती, उसे अकर्मक क्रिया कहते है।
अकर्मक क्रिया (Akarmak Kriya)
अकर्मक क्रिया के उदाहरण (Akarmak Kriya ke Udaharan)

(i)  रोहन हंस रहा है

कर्ता - रोहन
क्रिया - रहा

(ii) बच्चे मैदान में खेल रहे हैं

कर्ता - बच्चे
क्रिया - खेल

- यहां कोई कर्म नहीं हो रहा है
कुछ क्रियाएं व्यक्ति स्वयं भी करता है|
जैसे -  सोना, जागना, रोना, आदि |

सकर्मक और अकर्मक क्रिया की पहचान (Sakarmak aur Akarmak Kriya ki Pehchan)


1. सकर्मक क्रिया की पहचान
वाक्य में क्रिया शब्द से पहले क्या " किसे " किसको "प्रश्न करने पर यदि कोई उत्तर मिलता है तो वह सकर्मक क्रिया होगी
  • यदि प्रश्न करने पर एक उत्तर अर्थात एक कर्म मिले तो क्रिया एक कर्मक होती है
  • यदि प्रश्न करने पर उत्तरअर्थात दो कर्म मिले तो क्रिया द्विकर्मक होगी|

सकर्मक क्रिया के उदाहरण (Sakarmak Kriya ke Udaharan)
(i) दर्जी कपड़े सिल रहा है|

प्रश्न- क्या सिल रहा है?
उत्तर-  कपड़े

(ii) माताजी ने दुकान से सब्जी खरीदी|

प्रश्न-  क्या खरीदी?
उत्तर- सब्जी
प्रश्न-  किस से खरीदी?
उत्तर-  दुकान से

इसमें दो कर्म है अतः यह द्विकर्मक क्रिया है

(iii) बच्चा शरबत पी रहा है|

प्रश्न- क्या पी रहा है?

उत्तर- शरबत

नोट

  • वाक्य में क्रिया शब्द से पहले क्या प्रश्न करने पर प्रत्यक्ष कर्म की प्राप्ति होगी जोकि निर्जीव होगा
  • वाक्य में क्रिया शब्द से पहले किसे या किसको प्रश्न करने पर अप्रत्यक्ष कर्म की प्राप्ति होती है तथा वह सजीव होता है

जैसे- 
(i)  लता ने मुझे चित्र दिखाएं

प्रश्न - क्या दिखाएं?
उत्तर - चित्र( प्रत्यक्ष कर्म )
प्रश्न- किसको दिखाएं?
उत्तर- मुझे ( अप्रत्यक्ष कर्म)

(ii) पापा ने भैया को कार दिलवाई|

प्रश्न- क्या दिलवाई
उत्तर- कार (प्रत्यक्ष कर्म)
प्रश्न- किसको दिलवाई?
उत्तर- भैया को (अप्रत्यक्ष कर्म)

2. अकर्मक क्रिया की पहचान
वाक्य में क्रिया शब्द से पहले क्या "किससे" तथा "किसको" प्रश्न करने पर यदि उत्तर नहीं मिलता है तो वह अकर्मक क्रिया होगी|

  • लेकिन यदि क्रियापद क्या का प्रश्न करने पर "कर्ता " आए तो क्रिया अकर्मक ही होती है|

अकर्मक क्रिया के उदाहरण (Akarmak Kriya ke Udaharan)
(i) राहुल रोता है|

प्रश्न - " क्या "रोता है?
उत्तर -  राहुल (कर्ता)

(ii) राधा घूम रही है|

प्रश्न - क्या घूम रही है?
उत्तर - राधा(कर्ता)

नोट - यदि वाक्य में क्रिया से पहले क्या लगा कर प्रश्न करने पर कल्पना के आधार पर उत्तर निकल जाता है तो क्रिया जन्म से ही  सकर्मक है, यदि उत्तर नहीं निकलता है तो क्रिया अकर्मक है|

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: सकर्मक क्रिया बताइए

A

तैरना

B

हंसना

C

जाना

D

पीना

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: अकर्मक क्रिया बताइए-

A

वह रात भर सोती रही|

B

वह दिनभर खाता रहा|

C

अनिल कविता लिख रहा है

D

उसी ने बोला था

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: सकर्मक क्रिया बताइए –

A

छोटे-छोटे बच्चे बात-बात पर रोते हैं

B

जंगली हाथी भाग गया

C

आलसी बच्चे देर तक सोते हैं

D

बच्चे क्रिकेट खेलते हैं

The document Chapter Notes: क्रिया is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on Chapter Notes: क्रिया

1. क्रिया की परिभाषा क्या है और इसके मुख्य प्रकार कौन से हैं?
Ans. क्रिया वह शब्द है जो किसी कार्य, गति या अवस्था को दर्शाता है। CBSE Class 9 हिंदी में क्रिया के दो मुख्य प्रकार होते हैं: सकर्मक क्रिया (जिसमें कर्म होता है) और अकर्मक क्रिया (जिसमें कर्म नहीं होता)। उदाहरण के लिए, "वह पुस्तक पढ़ता है" में 'पढ़ता' सकर्मक क्रिया है क्योंकि यहाँ पुस्तक कर्म है।
2. सकर्मक और अकर्मक क्रिया में क्या अंतर होता है?
Ans. सकर्मक क्रिया का प्रभाव किसी दूसरे व्यक्ति या वस्तु पर पड़ता है, जबकि अकर्मक क्रिया का प्रभाव कर्ता पर ही रहता है। उदाहरण: "राज गाना गाता है" (सकर्मक-गाना है कर्म) और "राज हँसता है" (अकर्मक-कोई कर्म नहीं)। अकर्मक क्रिया में केवल कर्ता और क्रिया होती है, जबकि सकर्मक में कर्ता, क्रिया और कर्म तीनों आवश्यक होते हैं।
3. क्रिया के काल कितने प्रकार के होते हैं और इनमें क्या फर्क है?
Ans. क्रिया के तीन काल होते हैं: भूतकाल (जो कार्य बीते समय में हुआ), वर्तमान काल (जो कार्य अभी चल रहा है), और भविष्य काल (जो कार्य आने वाले समय में होगा)। भूतकाल में "खाया था", वर्तमान में "खा रहा है", और भविष्य में "खाएगा" इन तीनों में समय का अंतर स्पष्ट होता है। Sparsh और Sanchayan की पाठ्यसामग्री में ये काल के उदाहरण विस्तार से दिए गए हैं।
4. धातु क्या होती है और क्रिया से इसका संबंध कैसा है?
Ans. धातु क्रिया का मूल रूप है जिससे विभिन्न क्रिया पद बनाए जाते हैं। "खा" धातु से "खाता है", "खाएगा", "खाई" जैसे विभिन्न रूप बनते हैं। प्रत्यय जोड़कर धातु से क्रिया का विस्तार किया जाता है। Class 9 हिंदी व्याकरण में धातु की पहचान करना और उससे क्रिया के विभिन्न रूप समझना महत्वपूर्ण कौशल है।
5. प्रेरणार्थक क्रिया का उदाहरण और इसका प्रयोग कब होता है?
Ans. प्रेरणार्थक क्रिया वह होती है जिसमें कर्ता किसी अन्य व्यक्ति से कार्य करवाता है, स्वयं नहीं करता। उदाहरण: "माँ बेटी से खाना बनवाती है"-यहाँ बेटी से कार्य करवाया जा रहा है। "लिखना" से "लिखवाना" प्रेरणार्थक क्रिया है। ये क्रिया-व्याकरण की गहन समझ के लिए महत्वपूर्ण हैं और परीक्षा में अक्सर पूछी जाती हैं।
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
MCQs, study material, Objective type Questions, pdf , shortcuts and tricks, Viva Questions, past year papers, Summary, Sample Paper, Important questions, Previous Year Questions with Solutions, ppt, video lectures, practice quizzes, mock tests for examination, Extra Questions, Chapter Notes: क्रिया, Free, Chapter Notes: क्रिया, Exam, Chapter Notes: क्रिया, Semester Notes;