CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Chapter Notes: वाक्य

Chapter Notes: वाक्य

वाक्य


शब्दों का सार्थक समूह, जो कि व्यवस्थित क्रम में हो तथा वक्ता के आश्य को स्पष्ट करता हो वाक्य कहलाता है।

जैसे-

  • राधा गाना गाएगी।
  • मोहन आगरा जा रहा है।

वाक्य के अंग

  • उद्देश्य
  • विधेय

1. उद्देश्य

  • कर्ता, कर्ता का विस्तार उद्देश्य कहलाता है।
    वाक्य के अंग

2. विधेय

  • कर्ता के विषय में जो कुछ कहा जाए उसे विधेय कहते है। अथवा कर्ता तथा कर्ता के विस्तार के बाद जो कुछ भी शेष रहता है, वह विधेय कहलाता है।

जैसे -
(i) राम ने रावण को मारा

  • इस वाक्य में
  • राम - कर्ता
  • ने - कर्ता का विस्तार
  • रावण को मारा - विधेय

(ii) मेरा भाई प्रशान्त धार्मिक पुस्तकें अधिक पढ़ता है।

  • मेरा भाई प्रशान्त - उद्देश्य
  • जिसमें 'प्रशान्त' - कर्ता
  • मेरा भाई - कर्ता का विशेषण अर्थात् 'कर्ता का विस्तार'

वाक्य के भेद (Vakya ke bhed)

  • अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद
  • रचना के आधार पर वाक्य के भेद

1. अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद
वाक्य के भेद (Vakya ke bhed)

(i) विधानवाचक वाक्य
जिस वाक्य में किसी काम का होना पाया जाता है, वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है।
जैसे - 

  • मैं खाता हूँ। (काम का होना)
  • राधा पढ़ती है। (काम का होना)

(ii) निषेधवाचक वाक्य
जिस वाक्य में किसी बात के या किसी काम के न होने का बोध होता है वहाँ निषेधात्मक वाक्य होता है।
जैसे - 

  • सड़क पर मत भागो।
  • सीता ने खाना नहीं खाया।
  • रेखा आज विद्यालय नहीं गयी।

(iii) प्रश्नवाचक वाक्य
जिस वाक्य का प्रयोग प्रश्न पूछने में किया जाए उसे प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं।
जैसे -

  • राम क्या लिख रहा है ?
  • वेदान्त क्या बना रहा है ?
  • नीतू क्या खा रही है ?

(iv) आज्ञावाचक वाक्य 
जिस वाक्य में आज्ञा, उपदेश, अनुमति का बोध हो वह आज्ञावाचक वाक्य होता है।
जैसे -

  • राम पढ़ाई करो।
  • राम नीचे बैठो।

(v) विस्मयादिबोधक वाक्य
जिस वाक्य में 'हर्ष', 'शोक', 'घृणा', व 'विस्मय' आदि भाव प्रकट होते है वह विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाता है।
जैसे - 

  • वाह! कितना सुन्दर दृश्य है।
  • अरे! यह क्या हो गया।
  • शाबाश! क्या शतक बनाया।

(vi) इच्छावाचक वाक्य
जिस वाक्य में किसी आशीर्वाद, इच्छा, कामना का बोध हो, उसे इच्छावाचक वाक्य कहते हैं।
जैसे - 

  • आपकी यात्रा मंगलमय हो।
  • ईश्वर सबका भला करें(इच्छा)

(vii) संदेह सूचक वाक्य
जिस वाक्य में किसी काम के पूरा होने में संदेह या संभावना का भाव प्रकट हो, उसे संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।
जैसे -

  • शायद वे कल आएँ।
  • शायद पिताजी आ चुके होंगे।

(viii) संकेतार्थक वाक्य
जिस वाक्य में संकेत या शर्त हो वह संकेतार्थक वाक्य कहलाता है।
जैसे -

  • यदि वर्षा रूक गई तो स्कूल जाऊँगी।
  • वर्षा न होती तो, फसल सूख जाती।

2. रचना के आधार पर वाक्य के भेद 

  • सरल वाक्य
  • मिश्र वाक्य
  • संयुक्त वाक्य

(i) सरल वाक्य
जिन वाक्यों में एक उद्देश्य तथा एक विधेय होता है, उन्हें सरल या साधारण वाक्य कहते हैं।
जैसे -
वाक्य के भेद (Vakya ke bhed)

(ii) मिश्र वाक्य
जिन वाक्यों में एक मुख्य उपवाक्य और अन्य उपवाक्य उस पर आश्रित हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं |
जैसे -  
(a) अध्यापिका चाहती है कि बच्चे मेहनत करें।

  • मुख्य उपवाक्य - अध्यापिका चाहती है
  • आश्रित उपवाक्य - कि बच्चे मेहनत करें।

(b) राधा ऐसे खेल रही है, जैसे बच्चे खेलते हैं।

  • मुख्य उपवाक्य - राधा ऐसे खेल रही है।|
  • आश्रित उपवाक्य - जैसे बच्चे खेलते हैं।

(iii) संयुक्त वाक्य
वह वाक्य जिसमें दो या दो से अधिक वाक्य या खंड स्वतंत्र रूप से समुच्चयबोधक अव्ययों द्वारा आपस में जुड़े होते हैं। उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।
जैसे - 

  • बादल गरज रहे हैं और वर्षा हो रही है।
  • गांधी जी भारत लौटे और उन्होंने पराधीन भारतीयों की दुर्दशा देखी।
  • यहाँ पहले जंगल था परंतु अब घनी बस्ती है।

संयोजक/समुच्चयबोधक अव्यय शब्द - तथा, एवं, या, अथवा, और, परन्तु, लेकिन, किन्तु बल्कि, अतः, इसलिए आदि।
विशेष - 

  • मुझे आज जल्दी जाना था, देर हो गई। ('लेकिन' का लोप)
  • वह ईमानदार ही नहीं है, परिश्रमी भी है। ('बल्कि' का लोप)
The document Chapter Notes: वाक्य is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on Chapter Notes: वाक्य

1. वाक्य किसे कहते हैं और इसके मुख्य भाग क्या होते हैं?
Ans. एक वाक्य शब्दों का ऐसा सार्थक समूह है जो पूरा अर्थ प्रकट करता है। इसके दो मुख्य भाग हैं: उद्देश्य (कर्ता) और विधेय (क्रिया तथा शेष बातें)। उद्देश्य बताता है कि कौन कार्य कर रहा है, जबकि विधेय बताता है कि वह क्या कर रहा है। CBSE की हिंदी पाठ्यक्रम में वाक्य संरचना को समझना बहुत महत्वपूर्ण है।
2. सरल वाक्य, मिश्र वाक्य और संयुक्त वाक्य में क्या अंतर होता है?
Ans. सरल वाक्य में एक ही क्रिया होती है, जैसे "लड़का दौड़ता है।" संयुक्त वाक्य दो या अधिक सरल वाक्यों को समुच्चय बोधक से जोड़कर बनता है, जैसे "लड़का दौड़ता है और लड़की हँसती है।" मिश्र वाक्य में एक प्रधान वाक्य और एक या अधिक आश्रित वाक्य होते हैं, जैसे "जब वह आया तो सभी खुश हो गए।"
3. वाक्य के प्रकार कितने होते हैं और उन्हें कैसे पहचानते हैं?
Ans. वाक्य के आठ प्रकार होते हैं: विधानवाचक, निषेधवाचक, प्रश्नवाचक, आज्ञावाचक, विस्मयादिबोधक, संदेहवाचक, इच्छावाचक और संकेतवाचक। इन्हें पहचानने के लिए वाक्य के अंत में लगे विराम चिह्न और वाक्य के अर्थ को समझना जरूरी है। उदाहरण के लिए, प्रश्नवाचक वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिह्न (?) लगता है।
4. विराम चिह्न वाक्य के अर्थ को कैसे प्रभावित करते हैं?
Ans. विराम चिह्न वाक्य का सही अर्थ समझने के लिए आवश्यक हैं। एक ही वाक्य का अलग-अलग विराम चिह्नों से अलग अर्थ निकल सकता है। उदाहरण के लिए, "क्या तुम जाओगे?" प्रश्न दर्शाता है, जबकि "हाँ, तुम जाओ।" आज्ञा दर्शाता है। दंड (।), अल्पविराम (,), प्रश्नवाचक चिह्न (?) और विस्मयादिबोधक चिह्न (!) वाक्य के भाव को स्पष्ट करते हैं।
5. Class 9 हिंदी में वाक्य शुद्धि से संबंधित प्रश्न परीक्षा में कैसे पूछे जाते हैं?
Ans. CBSE परीक्षा में वाक्य शुद्धि के प्रश्नों में गलत वाक्य दिए जाते हैं और छात्रों को उन्हें सही करना होता है। सामान्य गलतियाँ: विराम चिह्नों का गलत प्रयोग, क्रिया-कर्ता में असंगति, और वचन या लिंग में त्रुटि। परीक्षा की तैयारी के लिए विभिन्न वाक्य संरचनाओं के साथ प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
shortcuts and tricks, Chapter Notes: वाक्य, pdf , past year papers, Semester Notes, study material, Chapter Notes: वाक्य, video lectures, MCQs, Free, Extra Questions, Objective type Questions, Summary, mock tests for examination, Previous Year Questions with Solutions, Sample Paper, practice quizzes, Viva Questions, Chapter Notes: वाक्य, Important questions, Exam, ppt;